उत्तराखंड हलचल

डॉ. मनीषा ने सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में राज्य में हासिल किया प्रथम स्थान

डॉ. मनीषा ने सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में राज्य में हासिल किया प्रथम स्थान

उत्तराखंड हलचल
नीरज उत्तराखंडी, पुरोलाभारतीय कम्पनी सचिव संस्थान द्वारा आयोजित अखिल भारतीय करेंट अफेयर्स एवं क्विज प्रतियोगिता में पुरोला की डॉ. मनीषा पोखरियाल ने उत्तराखंड टॉप किया है.भारतीय कम्पनी सचिव संस्थान द्वारा प्रत्येक वर्ष इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है. इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न कॉलेजों के छात्र, छात्राएं प्रतिभाग करते है. इस वर्ष की प्रतियोगिता में गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के पशु चिकित्सा विज्ञान में स्नातक डॉ. मनीषा पोखरियाल ने उत्तराखंड टॉप किया है. कम्पनी द्वारा डॉ. मनीषा पोखरियाल को प्रमाणपत्र के साथ ही पांच हजार रूपए का चेक प्रदान किया गया है.बताते चलें कि डाक्टर मनीषा पोखरियाल पत्रकारिता में लम्बी पारी खेल चुके वरिष्ठ पत्रकार जगमोहन पोखरियाल की सुपुत्री है....
भूतपूर्व सैनिकों और वीर नारियों की समस्यायें दूर करने के लिए होगा टीम का गठन : डीजी असम राइफल्स

भूतपूर्व सैनिकों और वीर नारियों की समस्यायें दूर करने के लिए होगा टीम का गठन : डीजी असम राइफल्स

देहरादून
योगम्बर सिंह बिष्ट, देहरादूनअसम राइफल्स के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल विकास लखेड़ा (Lieutenant General Vikas Lakhera) ने असम राइफल्स (Assam Rifles) के भूतपूर्व सैनिकों और वीर नारियों के साथ एक समागम में देहरादून में हिस्सा लिया. इस अवसर पर उन्होंने भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं के बारे में जाना और उन समस्याओं का समाधान कैसे किया जाये उस बारे में विचार विमर्श किया. लेफ्टिनेंट जनरल विकास लखेड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि डारेक्टर जनरल या लेफ्टिनेंट जनरल एक स्थाई चीज है जो किसी व्यक्ति विशेष से जुड़ी नहीं होती है डारेक्टर जनरल का मतलब जिम्मेवारी है, उनके प्रति जिनके कारण आप इस पद तक पहुंचे. उन्होंने कहा कि हमारे पहाड़ के दूर दराज के इलाकों में कई सैनिक और वीर नारियां रहती है जिनको इंटाइटिलमेंट के बारे में नहीं पता है. हमारे यहां किसी का डाक्यूमेंटेशन अगर सही नहीं होता है तो उसके परिवार को आगे चल...
निर्धन, असहाय, बालिकाएं ही हमारे वास्तविक जीवन की ‘नंदा सुनंदा’ देवीः सविन बंसल

निर्धन, असहाय, बालिकाएं ही हमारे वास्तविक जीवन की ‘नंदा सुनंदा’ देवीः सविन बंसल

देहरादून
जिलाधिकारी ने सात बेटियों का सपना साकार कर, सीडीओ संग किया जनपद में प्रोजेक्ट ‘नंदा सुनंदा’ का विधिवत शुभारंभहिमांतर ब्यूरो, देहरादूनजिलाधिकारी सविन बंसल ने गरीब अनाथ, असहाय बालिकाओं स्नातक, स्नात्तकोत्तर एवं कौशल शिक्षा की जिम्मेदारी उठाते बालिकाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं. इसके लिए उन्होंने बालिकाओं की शैक्षणिक भविष्य संवारने के लिए जनपद में प्रोजेक्ट ‘नंदा-सुनंदा’ शुरू किया है, जिसमें बालिकाओं के चयन के लिए बहु विषयक (multidisciplinary) समिति बनाई है, जिससे चयन निष्पक्ष, पारदर्शी एवं वास्तविक हो. जनपद में प्रोजेक्ट ‘नंदा-सुनंदा’ का आज जिलाधिकारी सविन बंसल एवं मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने 7 बालिकाओं को संयुक्त रूप से रु. 244731 का चैक वितरण कर योजना का विधिवत शुभारंभ किया. अनाथ रोशनीं, असहाय एवं गरीब बेटियों रोनक, शशांक, मीना, आकांश, मानसी साहू एवं...
38वें राष्ट्रीय खेलों का भव्य समापन : उत्तराखंड की देवभूमि के साथ खेलभूमि के तौर पर भी बनी पहचान – अमित शाह

38वें राष्ट्रीय खेलों का भव्य समापन : उत्तराखंड की देवभूमि के साथ खेलभूमि के तौर पर भी बनी पहचान – अमित शाह

नैनीताल
राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन से उत्तराखंड में नई संभावनाओं और उम्मीदों की शुरुआत: सीएम धामी हल्द्वानी. 38वें राष्ट्रीय खेल का समापन समारोह केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में अन्तरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम गोलापार, हल्द्वानी में आयोजित किया गया. भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी ऊषा ने इसके समापन की घोषणा की. इस अवसर पर केन्द्रीय गृह मंत्री ने प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले सर्विसेज, महाराष्ट्र और हरियाणा को सम्मानित किया.उत्तराखंड के हर जिले में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड के चारों धामों के देवी देवताओं को प्रणाम करते हुए कहा कि सीएम धामी ने उत्तराखंड के हर जिले में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार हो गया है. उन्होंने कहा मुख्यमंत्री ने देवभूमि को राष्ट्रीय खेलों के नक्शे पर 25वें स्थान से 7वें स्थान प...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया राष्ट्रीय मलखंब प्रतियोगिता का शुभारंभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया राष्ट्रीय मलखंब प्रतियोगिता का शुभारंभ

चम्‍पावत
चकरपुर स्टेडियम में बॉक्सिंग छात्रावास बनाने की घोषणा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 38वें राष्ट्रीय खेल में वन चेतना केन्द्र, स्पोर्ट्स स्टेडियम, चकरपुर, खटीमा में मलखंब प्रतियोगिता का शुभारंभ किया. मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर चकरपुर स्टेडियम में बॉक्सिंग छात्रावास बनाने की घोषणा की.38वें राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत मलखंब प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने देश के कोने-कोने से पधारे सभी प्रतिभागियों एवं खेल प्रेमियों का स्वागत करते हुए कहा कि चकरपुर के इस नवनिर्मित स्टेडियम में 38वें राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत आयोजित इस मलखंभ प्रतियोगिता में सभी के बीच उपस्थित होकर उन्हें हर्ष की अनुभूति हो रही है. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को राष्ट्रीय स्तर पर खेलभूमि के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से इस बार के राष्ट्रीय खेलों का भव्य आयोजन हमारे प्रदेश में हो रहा है.इस आयोजन से न ...
ड्रोन दीदी : वंचित वर्ग की बेटियां ड्रोन पायलट बन भर रही हैं ऊंची उड़ान

ड्रोन दीदी : वंचित वर्ग की बेटियां ड्रोन पायलट बन भर रही हैं ऊंची उड़ान

देहरादून
आईटीडीए कैल्क करवा रहा है 52 युवतियों को ड्रोन सर्विस टैक्नीशियन का कोर्स देहरादून. पिथौरागढ़ की तनुजा वर्मा, गैरसैंण की रौशनी और उत्तरकाशी की जशोदा. ग्रामीण पृष्ठभूमि और सामाजिक तौर पर कमजोर तबके से आने वाली इन तीनों युवतियों ने आज से कुछ समय पहले तक लैपटॉप तक नहीं चलाया था, लेकिन आज वो ड्रोन दीदी बनकर, ड्रोन असेम्बलिंग, रिपेयरिंग से लेकर फ्लाइंग तक का काम आसानी से कर रही हैं. ये संभव हो पाया है, उत्तराखंड सरकार के उपक्रम आईटीडीए कैल्क के ड्रोन सर्विस टैक्नीशियन (Drone Service Technician) कोर्स, ड्रोन दीदी से.मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार ग्रामीण और आर्थिक सामाजिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि वाले युवाओं में तकनीकी कौशल बढ़ाने पर जोर रहे हैं. इसी क्रम में आईटीडीए कैल्क, भारत सरकार की वित्तीय सहातया और उत्तराखंड युवा कल्याण विभाग के सहयोग से, अनुसूचित जाति की युवतियों के लिए ड्रोन सर...
उत्तराखंड को समृद्ध बनाने का मार्ग है चारधाम यात्रा : मुख्यमंत्री

उत्तराखंड को समृद्ध बनाने का मार्ग है चारधाम यात्रा : मुख्यमंत्री

देहरादून
चारों धामों के पुरोहितों ने शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा दिए जाने पर मंत्र उच्चारण के साथ मुख्यमंत्री का किया आभार व्यक्त देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड चार धाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत एवं चारों धामों के पुरोहितों ने भेंट की. इस अवसर पर चार धामों से आए तीर्थ पुरोहितों ने शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा दिए जाने पर मंत्र उच्चारण के साथ मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया. मुख्यमंत्री ने चार धाम यात्रा को और बेहतर बनाए जाने हेतु  सभी तीर्थ पुरोहितों के सुझाव भी लिए. सभी तीर्थ पुरोहितों का अभिनंदन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार तीर्थ पुरोहितों की सहयोगी बनकर चार धामों की यात्रा को और अधिक सफल और बेहतर बनाने पर कार्य कर रही है. मुख्यमंत्री ने कहा चार धामों के कपाट खुलने से पहले ही राज्य सरकार सभी तैयारियां पूर्ण करेगी. उन्होंने कहा राज्य ...
पीपलकोटी, चमोली में पहली बार इंग माखिर अदरक के परीक्षण शुरू

पीपलकोटी, चमोली में पहली बार इंग माखिर अदरक के परीक्षण शुरू

चमोली
अदरक की ये बेहद प्रभावी, गुणकारी और आयुर्वेद में बहु उपयोगी प्रजाति है, जो देश के अन्य हिस्सों में नहीं पायी जाती!जे पी मैठाणी सभी फोटो - जयदीप किशोर इंग माखिर अदरक के विशिष्ट गुणों और भविष्य की मांग को देखते हुए - सामाजिक संस्था - आगाज फैडरेशन के वैज्ञानिकों द्वारा इसका पहला परीक्षण पहली बार बायो टूरिज्म पार्क पीपलकोटी की नर्सरी में किया जा रहा है. संस्था के समन्वयक जयदीप किशोर ने बताया कि, अभी पहले परीक्षण के रूप में फ़ार्म फूटहोल्ड कंपनी - दीमापुर नागालैंड से अग्रणी किसान श्री रुवेल द्वारा उनको इंग माखिर अदरक के राइजोम भेजे गए हैं  और भविष्य में इस अदरक के परिणामों को देखते हुए चमोली में शीघ्र ही अदरक की इस प्रजाति की खेती शुरू की जायेगी. उन्होंने बताया कि संस्था के पदाधिकारियों द्वारा-  दुनिया की सबसे बेस्ट हल्दी - लैकडाँग हल्दी के अलावा काली हल्दी के राइजोम भी मेघालय की जैंति...
उत्तराखंड पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, वनवासी श्रीराम मंदिर और गढ़वासिनी देवी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में हुए शामिल

उत्तराखंड पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, वनवासी श्रीराम मंदिर और गढ़वासिनी देवी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में हुए शामिल

पौड़ी गढ़वाल
ऋषिकेश. तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यमकेश्वर स्थित ग्राम तल्ला बनास में आयोजित धार्मिक आयोजन में भाग लिया. उन्होंने वनवासी श्रीराम मंदिर और मां गढ़वासिनी देवी मंदिर की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा में सहभागिता की और स्थानीय जनता से संवाद किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण समाज के आध्यात्मिक विकास के लिए आवश्यक है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले देहरादून पहुंचे, जहां से वे हेलीकॉप्टर के माध्यम से यमकेश्वर के तल्ला बनास गांव पहुंचे. यहां ग्रामीणों और भक्तों ने उनका जोरदार स्वागत किया. योगी आदित्यनाथ ने मां गढ़वासिनी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की और मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में भाग लिया. इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की आध्यात्मिक परं...
राजभवन में 7 से 9 मार्च को आयोजित होगा वसंतोत्सव

राजभवन में 7 से 9 मार्च को आयोजित होगा वसंतोत्सव

देहरादून
हिमांतर ब्यूरो, देहरादून राजभवन देहरादून में हर वर्ष आयोजित होने वाला वसंतोत्सव इस वर्ष दिनांक 7 से 9 मार्च को आयोजित किया जाएगा. आज राजभवन में राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया. राज्यपाल ने कहा कि इस आयोजन में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए और इसके प्रचार-प्रसार को व्यापक किया जाए, ताकि प्रदेश के पुष्प उत्पादकों और महिला स्वयं सहायता समूहों को इससे अधिक लाभ मिल सके. उन्होंने वसंतोत्सव के माध्यम से फूल उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही उत्तराखण्ड के सगंध पौधों के प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पर जोर दिया. राज्यपाल ने निर्देश दिए कि पुष्प प्रदर्शनी को व्यावसायिक गतिविधियों से जोड़ने हेतु यहां के पुष्पों की न केवल प्रदेश में, बल्कि देशभर में मार्केटिंग की संभावनाओं को तलाशा जाए.उन्होंने कहा कि इस आयोजन में आईएचएम और जीएमवीएन (GMVN...