उत्तराखंड हलचल

यमुनाघाटी के शिक्षकों को मिला राष्ट्रीय शिक्षा रत्न सम्मान

यमुनाघाटी के शिक्षकों को मिला राष्ट्रीय शिक्षा रत्न सम्मान

उत्तरकाशी
  शैक्षिक नवाचार, अपनी बोली भाषा परंपराओं के संरक्षण-संवर्द्धन के लिए हुए सम्मानितनीरज उत्तराखंडी, पुरोलायमुनाघाटी के छह शिक्षक-शिक्षिकाओं को राष्ट्रीय शिक्षा रत्न पुरस्कार 2025 से नवाजा गया है. उन्हें यह सम्मान शैक्षिक नवाचारों, अपनी बोली भाषा, संस्कृति परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए प्रदान किया गया है. यह सम्मान गत रविवार को अमेटी विश्वविद्यालय चंडीगढ़ पंजाब के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय शिक्षा रत्न सम्मान समारोह में दिया गया. बताते चलें कि उत्तराखंड राज्य से कुल 10 शिक्षकों को यह पुररस्कर प्रदान किया गया है, जिसमें उत्तरकाशी के आठ, पौड़ी गढ़वाल के दो शिक्षक शामिल हैं. समारोह में मुख्य अतिथि स्वामी सुमेधा नंद सरस्वती, पूर्व लोकसभा सदस्य राजस्थान, विशिष्ट अतिथि पूर्व डीजीपी डा. वीके शर्मा, पूर्व डीआइ मोहम्मद आरिफ, वाइस चांसलर एमिटी विवि मोहाली एवं पाई संस्थ...
शिक्षक ही नहीं लोक संरक्षक भी!

शिक्षक ही नहीं लोक संरक्षक भी!

शिक्षा, उत्तरकाशी
  ज्ञान के उजाले के साथ ही लोक संस्कृति की सौंधी महक बिखेरने में तल्लीन मुन्धौल गांव निवासी शिक्षक एवं लोक गायक सुभाष जोशीनीरज उत्तराखंडी, पुरोला पर्वतीय जनजाति क्षेत्र जौनसार बावर के तहसील त्यूनी ख़त देवघार के मुन्धोल गांव निवासी सुभाष जोशी उम्दा शिक्षक ही नहीं, लोक संस्कृति के संरक्षक भी है. वे समाज के एक अच्छे नायक ही नहीं उम्दा गायक और कवि व गीतकार भी है. बताते चलें कि सुभाष जोशी सुप्रसिद्ध कलाकार जगतराम वर्मा, फकीरा सिंह चौहान, महेन्द्र सिंह चौहान के समकालीन रहें हैं. इन्होंने 1991-92 में एस.डी. कश्यप सैकरवा (मंडी) हि.प्र. के संगीत में तथा 1998-99 में गांव के साथी कलाकार जयानंद जोशी के साथ  प्रेम शर्मा ग्राम मेघाटू (जिन्होंने महाभारत में नकुल की भूमिका निभाई) के प्रोडेक्शन में गढ़वाल के प्रसिद्ध संगीतकार वीरेन्द्र नेगी के संगीत में "आणेला बाबीया मेरे भी जोरु, चारणे प...
भारतीय सेना को भेड़, बकरी एवं पोल्ट्री उत्पाद उपलब्ध कराएंगे स्थानीय किसान

भारतीय सेना को भेड़, बकरी एवं पोल्ट्री उत्पाद उपलब्ध कराएंगे स्थानीय किसान

चमोली
पहले चरण में अग्रिम चौकी माणा एवं मलारी के लिए रवाना की गई पोल्ट्री उत्पादों की खेप उत्तराखण्ड सरकार द्वारा प्रदेश के काश्तकारों एक किसानों की आजीविक सुधार के लिए किए जा रहे प्रयासों में एक और उपलब्धि जुड़ गई है. भारतीय सेना अब पशुपालन विभाग के माध्यम से प्रदेश के स्थानीय किसानों से पोल्ट्री उत्पादों की खरीद करेगी. सोमवार को जनपद चमोली में भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों माणा एवं मलारी के लिए आपूर्ति की पहली खेप रवाना की गई. सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी  डॉ अभिषेक त्रिपाठी ने झंडी दिखाकर आपूर्ति वाहनो को रवाना किया.पशुपालन विभाग की इस पहल के तहत उत्तराखण्ड में सेना की अग्रिम चौकियों पर स्थानीय स्तर पर उत्पादित भेड़, बकरी एवं पोल्ट्री उत्पादों की आपूर्ति सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है. पहले चरण में पोल्ट्री उत्पादों की आपूर्ति की जा रही है. जोशीमठ से रवाना की गई प्रथम खेप में भारतीय...
मोल्यार रिसोर्स फाउंडेशन ने जलवायु परिवर्तन पर किया एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

मोल्यार रिसोर्स फाउंडेशन ने जलवायु परिवर्तन पर किया एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

पौड़ी गढ़वाल
  ‘जलवायु परिवर्तन का आजीविका पर प्रभाव एवं उनके सतत समाधान’ विषय पर एक संगोष्ठी आयोजितहिमांतर ब्यूरो, श्रीनगरमोल्यार रिसोर्स फाउंडेशन ने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय, श्रीनगर (गढ़वाल), उत्तराखण्ड में दिनांक 19 मई 2025 को “जलवायु परिवर्तन का आजीविका पर प्रभाव एवं उनके सतत समाधान” विषय पर एक  दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन सम्पन्न हुआ. मोल्यार रिसोर्स फाउंडेशन की अध्यक्ष परिधि भंडारी और मुख्य समन्वयक दुर्गा सिंह भंडारी ने मुख्य अतिथि मनमोहन सिंह रौथाण कुलपति एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय, सुभाष नेगी डीआईजी एसएसबी विशिष्ट अतिथि और अन्य का स्वागत किया.यह संगोष्ठी मोल्यार रिसोर्स फाउंडेशन, नई दिल्ली के सौजन्य से आयोजित की गई, जिसमें ग्रामीण प्रौद्योगिकी विभाग, एच.एन.बी. गढ़वाल विश्वविद्यालय ने ज्ञान-तकनीकी सहयोगी की भूमिका निभाई. कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज...
प्रदेश में जल्द तैयार होगी फ्लावर और हनी पॉलिसी : सीएम धामी

प्रदेश में जल्द तैयार होगी फ्लावर और हनी पॉलिसी : सीएम धामी

देहरादून
मुख्यमंत्री के हाथों ई-रूपी प्रणाली एवं चार नई कृषि नीतियों का शुभारंभ शनिवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आधुनिक तकनीक पर आधारित “ई-रूपी” प्रणाली का शुभारंभ किया. इस मौके पर उन्होंने राज्य की कृषि व्यवस्था को नई दिशा देने के लिए चार महत्वाकांक्षी कृषि नीतियों (कीवी नीति, ड्रैगन फ्रूट, सेब तुड़ाई उपरांत तुड़ाई योजना और मिलट मिशन) का शुभारंभ करते हुए कहा कि सरकार जल्द ही प्रदेश में फ्लावर और हनी पॉलिसी भी तैयार करेगी. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ई-रूपी प्रणाली राज्य के अन्नदाताओं के लिए एक नई पहल है. “ई-रूपी प्रणाली” किसानों के लिए पारदर्शी, तेज और बिचौलिया-मुक्त डिजिटल भुगतान का नया माध्यम बनेगी. इस प्रणाली के अंतर्गत पायलट परियोजनाओं में किसानों को मिलने वाली अनुदान राशि ई-वाउचर (SMS या QR code) के माध्यम से सीधे उनके मोबाइल पर भेजी जाएगी, जिसे ...
महिलाओं के हुनर से बाजार में चमक बिखेरते लोहे के बर्तन

महिलाओं के हुनर से बाजार में चमक बिखेरते लोहे के बर्तन

उत्तराखंड हलचल
डॉ. मोहन भुलानी चम्पावत जनपद में स्थित लोहाघाट छोटा सा कस्बा अपनी प्राचीन लौहशिल्प की क़ारीगरी के लिए सदियों से जाना जाता है. यहां की मिट्टी में मेहनत और हुनर की खुशबू बसी है. अगर आप परंपरा और आधुनिकता के अद्भुत समावेश को देखना चाहते हैं, तो लोहाघाट के ग्रोथ सेंटर में जरूर आएं. यकीन मानिए, यहां के लोगों, खासकर महिलाओं ने इस प्राचीन कला को नया रूप देकर उद्यमिता की एक शानदार मिसाल पेश की है. इस ग्रोथ सेंटर में कदम रखते ही लोहे को आग में तपाकर आकार देने की प्रक्रिया का जादू दिखेगा. यहां की महिलाएं तरह-तरह के उत्पाद बनाती हैं- कढ़ाई, तवा, तड़का पैन, डोसा तवा, और न जाने क्या-क्या. ये उत्पाद आज न केवल उत्तराखंड में, बल्कि दिल्ली, मुंबई, गोवा, पंजाब जैसे देश के कोने-कोने में अपनी पहचान बना रहे हैं. लोहाघाट का लोहा अब एक ब्रांड बन चुका है. नारायणी देवी, जो वर्षों से इस काम में जुटी हैं, बताती है...
जौनसार के भारत चौहान को उत्कृष्ट पत्रकारिता सम्मान

जौनसार के भारत चौहान को उत्कृष्ट पत्रकारिता सम्मान

देहरादून
हिमांतर ब्यूरो, विकासनगरमहर्षि नारद जयंती के अवसर पर विश्व संवाद केंद्र के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में जौनसार बावर के बाढ़ौ गांव निवासी गढ़ बैराट के संपादक वरिष्ठ पत्रकार भारत चौहान को देहरादून में आयोजित एक भव्य समारोह में "उत्कृष्ट पत्रकारिता सम्मान" से नवाजा गया है. भारत चौहान जनजातीय क्षेत्र जौनसार बावर में लंबे समय से लेखन व सामाजिक कार्यों में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते आ रहे हैं. उन्होंने अब तक दो पुस्तकें जौनसार-बावर की दिवंगत विभूतियां व जौनसार-बावर में तीर्थाटन व पर्यटन प्रकाशित की है, जिसमें वहां की विस्तृत जानकारी प्राप्त होती है.वे बाल्यकाल से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में जुड़े रहे तथा संघ में रहते हुए उन्होंने विभिन्न प्रशिक्षण प्राप्त कर नागपुर में भी शिक्षक के रूप में अपनी भूमिका निभाई. इसके साथ ही सामाजिक सरोकारों को समर्पित लोक पंचायत के वह सक्रिय सदस्...
उत्तरकाशी हेलीकॉप्टर दुर्घटना: छह लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

उत्तरकाशी हेलीकॉप्टर दुर्घटना: छह लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

उत्तरकाशी
हिमांतर ब्यूरो, उत्तरकाशीसीमांत जनपद उत्तरकाशी के गंगनानी में एक भीषण हेलीकॉप्टर हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है. हादसा एयरोट्रांस सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के हेलीकॉप्टर (रजिस्ट्रेशन नंबर VT-OXF) के दुर्घटनाग्रस्त होने से हुआ. हेलीकॉप्टर देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपैड से खरसाली के लिए उड़ान पर था, जिसमें पायलट कैप्टन रॉबिन सिंह समेत कुल सात लोग सवार थे. एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर देखा गया कि हेलीकॉप्टर लगभग 200 से 250 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ है. टीम द्वारा घटनास्थल पर बेस बनाकर खाई में उतरकर रेस्क्यू कार्य प्रारंभ किया गया. एसडीआरएफ द्वारा स्थानीय पुलिस व अन्य बचाव इकाइयों के साथ मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया.मुख्यमंत्री ने जताया शोक इस घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी उत्तरकाशी के गंगनानी के समीप हेलीकॉप्टर क्रैश होने पर दु:ख व्यक्त किया है. ...
वेड इन उत्तराखंड : त्रिजुगीनारायण में शादी के लिए दुनिया भर से आ रहे हैं जोड़े

वेड इन उत्तराखंड : त्रिजुगीनारायण में शादी के लिए दुनिया भर से आ रहे हैं जोड़े

रुद्रप्रयाग
शादियों के सीजन में रहती है एडवांस बुकिंग, इस साल अब तक 500 से अधिक शादियां हुईं रुद्रप्रयाग जनपद में स्थित, शिव- पार्वती का विवाहस्थल त्रिजुगीनारायण वैश्विक वेडिंग डेस्टिनेशन के तौर पर उभर रहा है. जहां देश विदेश से लोग सनातन परम्पराओं के अनुसार विवाह करने के लिए पहुंच रहे हैं. शादियों के सीजन में अब यहां हर महीने 100 से अधिक शादियां हो रही हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई मौकों पर डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए उत्तराखंड की ब्रांडिंग कर चुके हैं. इसका असर, त्रिजुगीनारायण मंदिर में साफ तौर पर नजर आ रहा है. जहां लोग देश विदेश से डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए पहुंच रहे हें. इससे यहां होटल कारोबारियों से लेकर पंडे पुजारियों, वेडिंग प्लानर, मांगल टीमों और ढोल दमौ वादकों सहित कई अन्य लोगों को काम मिल रहा है.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद, उत्तराखंड में देश विदेश के लोग डेस्टिनेशन वेडिंग ...
जौलीग्रांट एयरपोर्ट में ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ के स्टोर का शुभारंभ

जौलीग्रांट एयरपोर्ट में ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ के स्टोर का शुभारंभ

देहरादून
हाउस आफ हिमालयाज के प्रमोशन और अन्य कामों के लिए भारत सरकार, उत्तराखंड में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाएगी : शिवराज सिंह चौहान देहरादून. अब देश - विदेश से उत्तराखंड आने वाले सैलानियों को एयरपोर्ट में ही उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों पर आधारित हाउस ऑफ हिमालयाज के उत्पाद मिल सकेंगे. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून में ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ स्टोर का शुभारंभ किया. इस स्टोर के खुलने से राज्य के स्थानीय उत्पादों को नई पहचान मिलेगी एवं स्थानीय उत्पादों की बिक्री से राज्य की आर्थिकी भी सशक्त होगी.हाउस ऑफ हिमालयाज के स्टोर खुलने से राज्य के उत्पादों को नई पहचान मिलेगी. यह स्टोर राज्य के किसानों, कारीगरों, महिलाओं और छोटे उद्यमियों के परिश्रम और हुनर का भी प्रतीक है. स्थानीय उत्पाद राज्य की संस्कृति, परंपरा और पहचान का भी ह...