उत्तराखंड हलचल

गाय हमारी सनातन सभ्यता, संस्कृति और जीवन पद्धति का अभिन्न हिस्सा है : मुख्यमंत्री

गाय हमारी सनातन सभ्यता, संस्कृति और जीवन पद्धति का अभिन्न हिस्सा है : मुख्यमंत्री

उत्तरकाशी
नीरज उत्तराखंडीचोपड़धार, चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी). मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को चोपड़धार कटखाण, चिन्यालीसौड, उत्तरकाशी स्थित नागराज मंदिर में भगवान नागराज प्रकट दिवस के अवसर पर  आयोजित आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक मेले "गौ महोत्सव" कार्यक्रम में प्रतिभाग किया. इस अवसर पर उन्होंने नागराज मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश में खुशहाली एवं तरक्की कि कामना की. उन्होंने मंदिर परिसर में कथावाचक स्वामी गोपाल मणि जी महाराज की कथा में सम्मलित होकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया. इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नागराज मंदिर में  पैदल एवं सड़क मार्ग को शीघ्र विकसित किए जाने का भरोसा दिलाया. उन्होंने अन्य स्थानीय समस्याओं पर भी कार्यवाही करने का आश्वासन दिया.मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गोपाल मणि महाराज को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पूज्य संत गोपाल मणि महार...
क्रीम पौडरा गीत की सफलता के बाद चित्रगीत ‘मास्टर जी’ का लोकार्पण

क्रीम पौडरा गीत की सफलता के बाद चित्रगीत ‘मास्टर जी’ का लोकार्पण

उत्तरकाशी
शहीद हमीर सिंह पोखरियाल राजकीय इंटर कॉलेज श्रीकालखाल उत्तरकाशी में उत्तराखंडी चित्रगीत "मास्टर जी" का लोकार्पण मसक़बीन यूट्यूब पर किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अभिनेत्री कलाकार श्वेता महारा, निर्माता कमल जोशी, निर्देशक सोहन चौहान, अभिनेता कलाकार मुकेश शर्मा घनसाला, सुरक्षा रावत, उद्घोषिका राखी धनाई एवं बाल कलाकार आलोक असवाल, नैतिक असवाल, आरुषि, शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीण उपस्थित थे. शिक्षक और छात्रों के बीच संवाद का ताना-बाना लिए यह गीत उत्तराखंड की प्रसिद्ध मसकबीन स्टूडियो द्वारा तैयार किया गया है. इससे पूर्व सुपरहिट गीत क्रीम पौडरा, स्याळि रामदेई, हे मधु एवं ढाई हाथे धमेली आदि गीतों का निर्माण इन्हीं के द्वारा किया गया है. "मास्टर जी" गीत- सुनील कुमार व प्रेम बिष्ट, स्वर- किशन महिपाल,आदित्य सिंह, वीडियोग्राफी व एडिटिंग- क्रिएटिव बुड़बक टीम, मेकअप- क्रिस्टी नेगी, सह ...
मंदिरों में दर्शन के समय मर्यादित कपड़े पहने: अजेंद्र अजय

मंदिरों में दर्शन के समय मर्यादित कपड़े पहने: अजेंद्र अजय

चमोली
श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि प्रत्येक धार्मिक स्थल की अपनी परंपरा और मर्यादा होती है. उसी के अनुरूप वहां मर्यादित आचरण करना चाहिए और मर्यादित वस्त्र पहनकर आना चाहिए. अजेंद्र अजय ने यह बात महानिर्वाणी अखाड़े के एक बयान से जुड़े प्रश्न पर कही. अजेंद्र ने कहा कि प्रत्येक धार्मिक स्थल की अपनी मान्यताएं और मर्यादाएं होती हैं. उसी माहौल के अनुरूप आचरण और वेशभूषा होनी चाहिए. पर्यटन और धार्मिक यात्रा के फर्क को समझना होगा.  स्वाभाविक रूप से यदि आप धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा रहे हैं तो आपकी वेशभूषा मर्यादित होनी चाहिए. यह उन धार्मिक स्थलों के लाखों-करोड़ों लोगों की आस्था जुड़ा विषय है, जहां आप यात्रा पर जा रहे हैं. धार्मिक स्थलों की मान्यता से छेड़छाड़ करने का किसी को भी अधिकार नहीं है. मर्यादित आचरण, व्यवहार और वस्त्र पहनकर ही वहां जाना चाहिए....
आगाज फेडरेशन ने आज तक बनाए 2000 सीड बम!

आगाज फेडरेशन ने आज तक बनाए 2000 सीड बम!

चमोली
विश्व पर्यावरण दिवस का आगाज करते हुए आगाज फेडरेशन  पीपलकोटी के  साथियों द्वारा आज  तक 2000  सीड बम -या सीड बाल बनाये गए हैं! इन सीड बम को आगामी बरसात में भूस्खलन वाले क्षेत्रों, नए बन रही सडकों के मलबे के ढेरों पर फेंका और रोपित  किया जाएगा. यही नहीं संस्था द्वारा डाबर के सहयोग से इस माह 60 हजार - सुगंधबाला की पौध  और 4000 पोल्य्बैग वाले क्विराल या कचनार तथा जनपद में पहली बार गरम इलाकों के लिए 2000 कुटज के पौधे कल 5 जून से निशुल्क दिए जा रहे हैं.इस कार्य में  आगाज के  साथियों - श्रीमती रेवती देवी, सरस्वती देवी  कुमारी अंजलि, आयुष और आगाज के कोऑर्डिनेटर जयदीप किशोर, उत्तराखंड बांस एवं रेशा विकास परिषद् के आशीष सती, मास्टर ट्रेनर प्रदीप कुमार  और अलकनंदा स्वायत्त सहकारिता की सचिव श्रीमती भुवना पंवार और भंगोला  कंपनी के अखिलेश कुमार और कुलदीप नेगी  प्रयास रत हैं! सीड बम बनाने का काम पीपलक...
15 जून तक बढ़ाई गई राष्ट्रीय स्टार्ट-अप पुरस्कार 2023 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 

15 जून तक बढ़ाई गई राष्ट्रीय स्टार्ट-अप पुरस्कार 2023 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 

देहरादून
राष्ट्रीय स्टार्ट-अप पुरस्कार 2023 आवेदन की समय-सीमा बढ़ाए जाने से इच्छुक उद्यमियों और सक्षमकर्ताओं को अपने नवाचारी समाधान और ठोस सामाजिक प्रभाव को दिखाने का अतिरिक्त समय मिलेगा. राष्ट्रीय स्टार्ट-अप पुरस्कार 2023 देश के सभी कोनों के नवाचारों का उत्सव होगा. ‘विजन इंडिया@2047’ के विजन के साथ जुड़ा होगा, जो प्रमुख विषयों में अमृत काल की भावना से प्रेरित विकसित अर्थव्यवस्था में भारत के परिवर्तन मार्ग को रेखांकित करता है. डीपीआईआईटी प्रत्येक श्रेणी में एक विजेता स्टार्ट-अप को 10 लाख रूपये का नकद पुरस्कार देगा. इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय स्टार्ट-अप पुरस्कार 2023 के विजेताओं तथा फाइनल में पहुंचने वालों को विशेष सहयोग समर्थन प्राप्त होगा, जिसमें निवेशकों तथा सरकारी नेटवर्क तक पहुंच, मेंटरशिप कार्यक्रम, अंतर्राष्ट्रीय बाजार एक्सपोजर, कॉरपोरेट तथा यूनिकॉर्न के साथ कनेक्शन तथा विभिन्न अन्य मूल्यवान संस...
अब पोर्टल के माध्यम से होंगे विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय में प्रवेश

अब पोर्टल के माध्यम से होंगे विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय में प्रवेश

देहरादून
उत्तराखण्ड के उच्च शिक्षा प्रवेश पोर्टल का हुआ शुभारंभ उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बुधवार को मीडिया सेंटर, सचिवालय देहरादून में उत्तराखंड राज्य के विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए एकीकृत समर्थ पोर्टल के अंतर्गत उत्तराखंड राज्य उच्च शिक्षा प्रवेश पोर्टल का शुभारंभ किया. उल्लेखनीय है कि नई शिक्षा नीति 2020 के तहत उत्तराखंड राज्य उच्च शिक्षा प्रवेश पोर्टल के शुभारंभ से एक प्रदेश- एक प्रवेश की संकल्पना के साथ संपूर्ण राज्य में उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश हेतु एक मंच प्रदान किया गया है. जिसके अंतर्गत विद्यार्थी उत्तराखंड राज्य के विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय में प्रवेश हेतु समर्थ पोर्टल में आवेदन कर सकते है. राज्य में अवस्थित उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश एवं अन्य व्यवस्थाओं में एकरूपता लाए जाने तथा राज्य विश्वविद्यालय एवं सम्बद्ध शासकीय अनुदानित एवं निजी ...
‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस’ पर व्याख्यान सह निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस’ पर व्याख्यान सह निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

अल्‍मोड़ा
मानिला (अल्मोड़ा). राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुणीधार, मानिला, अल्मोड़ा उत्तराखण्ड में एंटी ड्रग एवं धूम्रपान निषेध प्रकोष्ठ के अंतर्गत 'विश्व तंबाकू निषेध दिवस' के अवसर पर व्याख्यान सह निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. नरेन्द्र कुमार द्वारा की गई. उन्होंने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए, इस वर्ष की विश्व तंबाकू निषेध दिवस की थीम 'हमें भोजन की आवश्यकता है, तंबाकू की नहीं' पर विस्तार से अपना विचार प्रस्तुत किया. उन्होंने कहा कि भोजन मनुष्य को उसके दैनिक जीवन के कार्यों हेतु ऊर्जा एवं पोषक तत्व प्रदान करता है, जबकि तंबाकू व अन्य नशीले पदार्थ मनुष्य को उसकी मृत्यु की ओर अग्रसर करते हैं. चुनाव हमारा है कि हम जीवन चाहते हैं या मृत्यु. इसी क्रम में एंटी ड्रग एवं धूम्रपान निषेध प्रकोष्ठ की नोडल अधिकारी डॉ...
मुख्यमंत्री ने किया इंजी. ललित शौर्य की दो पुस्तकों का विमोचन

मुख्यमंत्री ने किया इंजी. ललित शौर्य की दो पुस्तकों का विमोचन

पिथौरागढ़
पिथौरागढ़: उत्तराखंड के चर्चित बाल साहित्यकार ललित शौर्य की दो पुस्तकों का विमोचन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया. मुख्यमंत्री आवास देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इंजी. ललित शौर्य द्वारा लिखित गंगा के प्रहरी एवं स्वच्छता ही सेवा नामक पुस्तकों का विमोचन किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि ये पुस्तकें नदी संरक्षण एवं संवर्द्धन के साथ ही स्वच्छता जागरूकता में मील का पत्थर साबित होंगी. नमामि गंगे अभियान गंगा एवं सहायक नदियों के निर्मलीकरण का अभियान है. पुस्तक गंगा के प्रहरी नदियों के निर्मलीकरण एवं स्वच्छता के पक्ष को मजबूत करती है. स्वच्छता ही सेवा पुस्तक भी निश्चित ही स्वच्छ भारत अभियान में सहयोगी सिद्ध होगी.इंजी. शौर्य सराहनीय कार्य कर रहे हैं. आज की नई पीढ़ी को इनकी पुस्तकें पढ़नी चाहिए.पुस्तक के लेखक इंजी. ललित शौर्य ने कहा कि वह लंबे समय से साहित्य लेखन ...
हरिद्वार में 41 सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, मासूम समेत दो की मौत

हरिद्वार में 41 सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, मासूम समेत दो की मौत

हरिद्वार
हरिद्वार. उत्तराखंड के हरिद्वार में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. 41 लोगों से भरी बस 20 मीटर गहरी खाई में गिर गई. हादसे के बाद चीख पुकार मच गई. मौके पर पहुंची एसडीआरएफ टीम ने राहत एवं बचाव कार्य चलाया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. हादसे में बस कंडक्टर और एक 10 महीने की बच्ची की मौत होने की खबर है. उधर, एक अन्य सड़क हादसा टिहरी में भी हुआ है. इस हादसे में भी दो लोगों की मौत हो गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरिद्वार के चंडी चौक से करीब 200 मीटर आगे नजीबाबाद की तरफ एक रोडवेज बस बेकाबू होकर 20 मीटर नीचे खाई में गिर गई. बस में 41 लोग सवार थे. हादसे में बस कंडक्टर और एक 10 महीने की बच्ची की मौत हो गई. चार गंभीर घायल हैं, जिन्हें एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर किया गया है. उधर, ऋषिकेश-श्रीनगर रोड पर गूलर के पास मैक्स गाड़ी और ट्रक की टक्कर हो गई. हादसे में मैक्स में सवार 10 में से आठ लोग घायल हो...
9 वर्षों में देश में नई कार्य संस्कृति विकसित कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जीता देश की जनता का भरोसा : मुख्यमंत्री

9 वर्षों में देश में नई कार्य संस्कृति विकसित कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जीता देश की जनता का भरोसा : मुख्यमंत्री

देहरादून
सूचना विभाग और एमडीडीए के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में पांडवाजबैंड तथा प्रसिद्ध लोक गायिका प्रियंका मेहर की प्रस्तुतियों पर झूमे लोग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सनातन धर्म इण्टर कालेज, बन्नू रेसकोर्स देहरादून में ‘9 वर्ष उत्कर्ष के’ विकास और संस्कृति का महोत्सव तथा देश के असीम विकास यात्रा पर आधारित डिजिटल प्रदर्शनी का उद्घाटन किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में यह 09 साल का कार्यकाल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहा है. अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के हर वर्ग के लोगों के लिए उनके नेतृत्व में योजनाएं चलाई जा रही हैं. प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत की वैश्विक पटल पर अलग पहचान बनी है. विदेश यात्राओं में जिस तरह उनका सम्मान होता है, यह हर एक भारतीय का सम्मान है. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ...