
उत्तराखंड: क्या आपके घर में किरायेदार रहते हैं…? अगर हां तो जरूर पढ़ें ये खबर
देहरादून: आजकल लोग किरायेदारों को घर पर किराए पर देने के लिए अलग से मकान बनाने लगे हैं। कुछ लोग अपने साथ भी किरायेदारों रखते हैं। पीजी का भी प्रचलन चल रहा है। अगर आपके घर में भी किराएदार रहते हैं, तो आपको ये खबर जरूर पढ़नी चाहिए। ये खबर उन लोगों के लिए है जो पीजी संचालित करते हैं। दो-तीन परिवारों को किराए पर कमरा देते हैं। ऐसे लोगों को ऊर्जा निगम (बिजली विभाग) झटका दे सकता है।
दरअसल, लोगों ने घरेलू बिजली का कनेक्शन लिया होता है और किरायेदारों से कॉमर्शियल रेट पर बिजली बिल वसूल करते हैं। ऊर्जा निगम के इस फैसले से उन लोगों को झटका लग सकता है, जिनके घर में एक से ज्यादा किराएदार रहते हैं। ऐसे घरों का कनेक्शन बदलकर घरेलू से कॉमर्शियल करने की तैयारी की जा रही है। हॉस्टल और पीजी चलाने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (UPCL) ने इसके लिए छापेमारी शुरू कर दी है। UPCL ...









