उत्तराखंड हलचल

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति – साहित्य, भाषा और शिक्षा के समर्पित साधक प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति – साहित्य, भाषा और शिक्षा के समर्पित साधक प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी

नैनीताल
 सूर्य प्रकाश सेमवाल उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी को नया नेतृत्व मिला है। राज्यपाल एवं कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने देश के प्रतिष्ठित साहित्यकार, भाषाविद एवं शिक्षाविद प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी को विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया है। यह नियुक्ति न केवल शैक्षणिक जगत के लिए बल्कि उत्तराखंड राज्य के लिए भी गौरव का क्षण है।35 वर्षों से अधिक का शैक्षिक अनुभव प्रो. लोहनी वर्तमान में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के हिंदी एवं आधुनिक भारतीय भाषा विभाग में वरिष्ठ आचार्य/अध्यक्ष के रूप में कार्यरत रहे हैं। वह इसी विश्वविद्यालय में अधिष्ठाता, मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा निदेशक, साहित्यिक-सांस्कृतिक परिषद संयोजक और कुलसचिव जैसे अनेक दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। 1 मार्च 2007 को वे आचार्य तथा 28 जून 2019 को वरिष्ठ आचार्य के पद पर पदोन्नत हु...
जनपद चमोली में पहली बार उगाया गया गरुड़ फल (Radermachera xylocarpa)

जनपद चमोली में पहली बार उगाया गया गरुड़ फल (Radermachera xylocarpa)

उत्तराखंड हलचल
लेख एवं संकलन: जे पी मैठाणी 12 मई 2025 को – मैंने, केशवी, कान्हा और जिया ने मिलकर – खरगौन – मध्य प्रदेश से डॉक्टर पुष्पा पटेल जी ने हमको जो गरुड़ फल के बीज भेजे थे वो एक रूट ट्रेनर में बोये. शायद हमने 50 बीज बोये होंगे लेकिन इसमे से 50% बीज ही जमे – कुछ पौध ख़राब हो गयी हैं. ये कार्य हमने पीपलकोटी में ही किया– ये ट्रे हमने पाली हाउस के भीतर रखी थी आज उसको बाहर निकाला गया. जनपद चमोली में पहली बार ये प्रयोग सफल रहा है, रूट ट्रेनर में मिटटी, बालू और गोबर की खाद के मिश्रण में सिर्फ आधे इंच नीचे ये बीज बोये गए. ये बीज पाली हाउस के भीतर रख कर ही जम पाए हैं, इसके लिए काफी गर्म जलवायु की आवश्यकता होती है.बेहद दुर्लभ है गरुड़ फल का पौधा – गरुड़ वृक्ष (Radermachera xylocarpa) मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान, हिमाचल एवं तमिलनाडु के पहाड़ी इलाकों के घने जंगलों में कहीं-कहीं पाया जाता हैं. लेकिन उत्तराखं...
हरेला की पूर्व संध्या पर हरियाली का संदेश, वुडलैंड स्कूल में बच्चों ने किया पौधारोपण

हरेला की पूर्व संध्या पर हरियाली का संदेश, वुडलैंड स्कूल में बच्चों ने किया पौधारोपण

नैनीताल
  पौधारोपण कार्यक्रम में बच्चों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प हल्द्वानी. उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला की पूर्व संध्या पर वुडलैंड स्कूल कमलुवागांजा में प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता का सुंदर संगम देखने को मिला। सेल्फ रिलायंस इनिशियेटिव संस्था के तत्वावधान में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में बच्चों, शिक्षकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मिलकर हरियाली का संदेश दिया। कार्यक्रम में संस्थाध्यक्ष तनुजा जोशी, मिथुन जायसवाल, स्कूल प्रबंधक रंजना धामी, प्रिंसिपल मनप्रीत कौर, स्कूल की शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। बच्चों में कार्यक्रम को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया। कई बच्चे अपने घरों से पौधे लेकर आए थे—यह स्वयं में एक सकारात्मक संकेत था कि आज की पीढ़ी पर्यावरण के प्रति सजग हो रही है।लगाए गए जीवनदायी पौधे सभी ने मिलकर आंवला, बेलपत्र, कनेर, गुलमोहर, जामुन...
बीज बम अभियान के लिए वन मंत्री सुबोध उनियाल ने आगाज को किया गया सम्मानित

बीज बम अभियान के लिए वन मंत्री सुबोध उनियाल ने आगाज को किया गया सम्मानित

देहरादून
आगाज ने अभी तक बांट दिए 5000 बीज बम देहरादून. हिमालय पर्यावरण जड़ी बूटी एग्रो संस्थान जाड़ी द्वारा आज देहरादून में बीज बम अभियान का आगाज किया गया. इस अवसर पर पिछले 10 साल से अधिक समय से उत्तराखंड में बीज बम अभियान को बढ़ावा दे रहे – आगाज संस्था के अध्यक्ष जे पी मैठाणी को वन मंत्री सुबोध उनियाल ने सम्मानित किया. उनके स्थान पर स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र उनके विद्यार्थियों ने ग्रहण किया. हिमालय पर्यावरण जड़ी बूटी एग्रो संस्थान जाड़ी के द्वारा खेल खेल में पर्यावरण संरक्षण एवं मानव और वन्य जीवों के बीच बढ़े संघर्ष को कम करने के लिए शुरू किए गए बीज बम अभियान को विस्तार देने के लिए हर वर्ष मनाए जाने वाले बीज बम अभियान सप्ताह (9 से जुलाई 15 जुलाई) तक का शुभारंभ प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री सुबोध उनियाल जी द्वारा दिनांक 9 जुलाई को यमुना कालोनी स्थित उनके आवास परिसर देहरादून में किया गया. बी...
ऑपरेशन कालनेमि : सुधर जाओ “ढोंगियों”, नहीं तो सीधा जेल!

ऑपरेशन कालनेमि : सुधर जाओ “ढोंगियों”, नहीं तो सीधा जेल!

देहरादून
सीएम धामी की असामाजिक तत्वों को दो टूक, धार्मिक चोगे की आड़ में लोगों को ठगने वालों पर धाकड़ एक्शन देवभूमि उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि वे न केवल एक कुशल प्रशासक हैं, बल्कि सनातन धर्म के सच्चे रक्षक भी हैं. कांवड़ यात्रा जैसे विशाल धार्मिक आयोजन से ठीक पहले मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशभर में सक्रिय ढोंगी, फर्जी और छद्म भेषधारियों के विरुद्ध ‘ऑपरेशन कालनेमि शुरू करने के निर्देश देकर अपनी धर्मरक्षक छवि को और भी मजबूत कर दिया है. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि धार्मिक भेष में जनता को ठगने वाले, विशेष रूप से महिलाओं को निशाना बनाने वाले फर्जी साधु-संतों की पहचान की जाए और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. यह निर्णय ऐसे समय पर लिया गया है जब कांवड़ यात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालु उत्तराखंड में हरिद्वार ...
अतृप्त प्रेम का आत्म संस्मरण है ‘वो साल चौरासी’

अतृप्त प्रेम का आत्म संस्मरण है ‘वो साल चौरासी’

देहरादून
सर्वे ऑफ इंडिया के सभागार में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री अजय टम्टा द्वारा "वो साल चौरासी" पुस्तक का हुआ लोकापर्ण देहरादून. लेखक एवं वरिष्ठ पत्रकार मनोज इष्टवाल की चर्चित पुस्तक "वो साल चौरासी" का लोकार्पण 4 जुलाई को सर्वे ऑफ इंडिया, देहरादून के सभागार में भव्य रूप से सम्पन्न हुआ. इस अवसर पर केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा, उत्तराखंड सरकार के वन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल सहित कई वरिष्ठ साहित्यकारों, पत्रकारों एवं बुद्धिजीवियों की गरिमामयी उपस्थिति रही.पुस्तक अनावरण पर मुख्य अतिथि अजय टम्टा ने कहा कि वरिष्ठ पत्रकार मनोज इष्टवाल जी को बतौर पत्रकार हम लंबे अरसे से जानते है अब साहित्य के क्षेत्र में इनकी विद्या से भी परिचित हो गए हैं.वन व तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि "वो साल चौरासी" जैसी ऑटो बायोग्राफी लिखना साहस की बात है. मनोज इष...
जनसामान्य को नदी संरक्षण से जोड़ने की सीएम धामी की पहल

जनसामान्य को नदी संरक्षण से जोड़ने की सीएम धामी की पहल

हरिद्वार
  नदी उत्सव कार्यक्रम में नदियों की निर्मलता और स्वच्छता का लिया गया संकल्प सीएम ने की सभी नदियों का ‘मां’ के समान आदर करने की अपील मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के मुख्य सेवक के रूप में अपने सफल चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर हरिद्वार स्थित हर की पौड़ी ब्रह्मकुंड में मां गंगा की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की समृद्धि, शांति और प्रगति की कामना की. साथ ही उन्होंने मां गंगा से प्रार्थना की कि हरिद्वार आने वाले सभी श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण हों. नदी उत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नदियां केवल जल स्रोत नहीं, बल्कि प्राचीन काल से ही सामाजिक, आर्थिक और धार्मिक जीवन की आधारशिला रही हैं. उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग जैसी वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए भी नदियों का संरक्षण और संवर्धन अत्यंत आवश्यक है.उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे...
काशीपुर: कुंडेश्वरी में अवैध मजारों पर चला बुलडोजर

काशीपुर: कुंडेश्वरी में अवैध मजारों पर चला बुलडोजर

उत्तराखंड हलचल
अब तक प्रदेश में 500 से अधिक मजारें हुई ध्वस्त लैंड जिहाद पर सीएम धामी का कड़ा प्रहार जारी उत्तराखंड के काशीपुर स्थित कुंडेश्वरी क्षेत्र में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी सीलिंग भूमि पर बनीं पांच अवैध मजारों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया. यह कार्रवाई मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट निर्देशों के तहत की गई, जिनमें उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि सरकारी भूमि पर धर्म की आड़ में किया गया कोई भी अतिक्रमण अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. यह जमीन सरकारी आमबाग की थी, जिस पर कुछ लोगों ने धार्मिक गतिविधियों की आड़ में ढांचे खड़े कर कब्जा कर लिया था. प्रशासन की नोटिस प्रक्रिया के बाद जब निर्धारित समयसीमा में कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए, तो एसडीएम अभय प्रताप सिंह के नेतृत्व में गुरुवार सुबह इन सभी ढांचों को गिरा दिया गया.यह कोई पहली कार्रवाई नहीं है. मुख्यमंत्री धामी की अग...
देहरादून के खाराखेत का नमक सत्याग्रह पुस्तिका पर चर्चा

देहरादून के खाराखेत का नमक सत्याग्रह पुस्तिका पर चर्चा

देहरादून
  देहरादून. आज प्रातः दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र की ओर से डॉ. लालता प्रसाद की खाराखेत का नमक सत्याग्रह पुस्तिका का लोकार्पण केंद्र के सभागार में किया गया और उसके बाद एक समूह चर्चा का आयोजन किया गया. आज के इस कार्यक्रम की अध्यक्षता दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र के अध्यक्ष प्रो. बी.के. जोशी ने की. इस चर्चा में उच्चतम न्यायालय के अधिवक्ता और लेखक अनिल नौरिया, वरिष्ठ इतिहासकार प्रो. सुनील कुमार सक्सेना, सामाजिक इतिहासकार डॉ. योगेश धस्माना और डॉ. लालता प्रसाद ने भाग लिया. चर्चा का सफल संचालन सामाजिक विचारक बिजू नेगी ने किया. प्रो. बी.के. जोशी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान आंदोलन में उत्तराखंड का महत्वपूर्ण योगदान रहा है. स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अनेक अधिवेशनों व बैठकों में स्थानीय नेताओं की सक्रिय भागीदारी की वजह से उत्तराखंड के जनमानस ...
बाबा बौखनाग के आशीर्वाद से भाटिया गांव में बनेगा भव्य शिव मंदिर

बाबा बौखनाग के आशीर्वाद से भाटिया गांव में बनेगा भव्य शिव मंदिर

उत्तरकाशी
 शशि मोहन रवांल्टा, ग्राम भाटियाउत्तराखंड के सीमांत जनपद उत्तरकाशी के नौगांव ब्लॉक के भाटिया गांव में स्थित प्राचीन देवाधिदेव बाबा बौखनाग के मूलथान भाटिया गांव में अब एक भव्य शिवमंदिर का निर्माण होने जा रहा है. यह मंदिर न केवल श्रद्धा और भक्ति का केंद्र बनेगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए संस्कृति, एकता और समर्पण का प्रतीक भी होगा.प्रसिद्ध आर्किटेक्ट केसी कुड़ियाल ने लिया जिम्मा इस पुनीत कार्य के लिए आज उत्तराखंड के जाने-माने आर्किटेक्ट श्री केसी कुड़ियाल गांव पहुंचे. उन्होंने मंदिर निर्माण के लिए स्थल का निरीक्षण किया और नि:शुल्क नक्शा तैयार करने के साथ—साथ निर्माण कार्य की पूरी देखरेख करने की भी घोषणा की. उनकी इस उदार पहल से गांववासियों में अपार हर्ष है.भूमि दानियों ने दिखाई अनूठी श्रद्धा मंदिर निर्माण के लिए गांव के कई परिवारों ने स्वेच्छा से भूमि दान की है. प...