उत्तराखंड हलचल

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 2.5 लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य: सीएम धामी

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 2.5 लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य: सीएम धामी

देहरादून
ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के करटेन रेजर के मौके पर आज आईटीसी ने 5000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव उत्तराखंड सरकार को दिया। महिन्द्रा हॉलीडेज एण्ड रिसोर्ट इण्डिया लिमिटेड के साथ 1000 करोड़ और ई-कुबेर के साथ 1600 करोड़ रुपए के निवेश का एमओयू किया गया। पहले ही दिन इतने बड़े निवेश प्रस्ताव पर सहमति यह दिखाती है कि निवेशक उत्तराखण्ड को लेकर कितने ज़्यादा उत्सुक हैं और सरकार भी कितनी तत्पर है। महिन्द्रा हॉलीडेज एण्ड रिसोर्ट इण्डिया लिमिटेड उत्तराखण्ड में अगले तीन महीने में 1000 करोड़ के निवेश के साथ विभिन्न स्थानों पर 45 रिजोर्ट स्थापित करने जा रहा है | इससे 1500 लोगो के लिए रोजगार के अवसर खुलेंगे | पूरे देश में यह महिन्द्रा हॉलीडेज एण्ड रिसोर्ट इण्डिया लिमिटेड का किसी भी राज्य में सबसे बड़ा निवेश है। उत्तराखंड में आगामी दिसम्बर माह में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को लेकर नई दिल्ली स्थिति हो...
उच्च शिक्षा में एडमिशन के लिए मिलेगा एक और मौका, ऑफलाइन पंजीकरण के लिए मंत्री धन सिंह ने दिए निर्देश

उच्च शिक्षा में एडमिशन के लिए मिलेगा एक और मौका, ऑफलाइन पंजीकरण के लिए मंत्री धन सिंह ने दिए निर्देश

देहरादून
देहरादून।  सूबे की विषम भौगोलिक परिस्थितियों एवं अन्य कारणों से उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश लेने से वंचित रह गये छात्र-छात्राओं को प्रवेश के लिये एक और मौका दिया जायेगा। प्रवेश से वंचित छात्र-छात्राओं का नजदीकी महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में ऑफलाइन पंजीकरण कराने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिये गये हैं। ऑफलाइन पंजीकरण छात्र-छात्राओं को अंतिम मौका देते हुये एक बार पुनः समर्थ पोर्टल खोला जायेगा।सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अपने शासकीय आवास पर उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने विभिन्न कारणों से उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश से वंचित रह गये छात्र-छात्राओं को अंतिम मौका देने को कहा। उन्होंने बताया कि विद्यालयी शिक्षा परिषद की परीक्षाफल सुधार परीक्षा में उत्तीर्ण 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं, केन्द्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश स...
अंगदान : 10 हजार लोग लेंगे शपथ, आप भी बचा सकते हैं एक जिंदगी

अंगदान : 10 हजार लोग लेंगे शपथ, आप भी बचा सकते हैं एक जिंदगी

देहरादून
देहरादून : प्रदेश में आगामी 17 सितम्बर से आयोजित होने वाले आयुष्मान भव अभियान के तहत रक्तदान हेतु पंजीकरण के साथ-साथ अंगदान, नेत्रदान एवं देहदान के लिये भी जनजागरूकता अभियान चलाया जायेगा। जिसके तहत तीन माह के दौरान रक्तदान हेतु दो लाख लोगों का पंजीकरण कराने तथा अंगदान व देहदान हेतु 10 हजार लोगों का पंजीकरण एवं शपथ का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ मेडिकल कॉलेज, उच्च शिक्षण संस्थान, एनएसएस, स्काउट्स-गाइड, रेडक्रॉस सोसाइटी व स्वयंसेवी संस्थाएं भी अपना योगदान देगी। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने आज अपने शासकीय आवास पर स्वास्थ्य एवं उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ ही विभिन्न संगठनों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर आयुष्मान भव अभियान के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की। डॉ. रावत ने बताया कि प्रधानमंत्री के ज...
दीपांशु के प्रयास से ठीक हुई स्ट्रीट लाइटें

दीपांशु के प्रयास से ठीक हुई स्ट्रीट लाइटें

उत्तराखंड हलचल
हल्द्वानी: वार्ड 16 में विगत दिनों से स्ट्रील लाइटें लगातार खराब चल रही थी। कई बार नगर निगम कर्मचारियों से शिकायत के बाद भी ठीक नहीं की गई। वार्ड के युवा समाजसेवी दीपाशुं शर्मा ने इस संबंध में लगातार प्रयास किए और आखिरीकार नगर निगम कर्मचारियों ने लाइटों को ठीक कर दिया। लोगों ने दीपांशु का आभार जताया।
उत्तराखंड: इस मामले में बड़ा एक्शन, शिक्षिका और दो कर्मचारी बर्खास्त! ये है मामला

उत्तराखंड: इस मामले में बड़ा एक्शन, शिक्षिका और दो कर्मचारी बर्खास्त! ये है मामला

उधमसिंह नगर
ऊधमसिंह नगर: ऊधमसिंह नगर जिले के खटीमा में स्कूल ड्रैस का माप लेने के बहाने करीब 100 छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया था। आदिवासी आवासीय स्कूल के इस मामले में कड़ी कार्रवाई की गई है। इस मामले में हॉस्टल की एक शिक्षिका सहित तीन कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। इसी मामले में दो दर्जियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने अभिभावक संघ के अध्यक्ष राजबीर सिंह राणा की शिकायत के आधार पर शकील और मोहम्मद उमर के खिलाफ धारा 354 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच के अनुसार नाप लेते समय लगभग 100 लड़कियों को आरोपियों ने गलत तरीके से छुआ था। एएसपी ने कहा कि यह सब स्कूल के तीन कर्मचारियों की मौजूदगी में किया गया जो मूकदर्शक बने रहे। एफआईआर में तीन कर्मचारियों अशोक आर्य, ममता खोलिया और चन्द्रशेखर पर छात्रों के बचाव में आने के बजाय उनका मजाक उड़ाने का आरोप है। इ...
उत्तराखंड: इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश, अलर्ट जारी

उत्तराखंड: इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश, अलर्ट जारी

देहरादून
देहरादून: उत्तराखंड में मौसम विभाग ने एक बार भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग के अनुसार देहरादून समेत छह जिलों में तेज बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून, नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इन सभी जिलों में बिजली चमकने और तेज गर्जन के साथ कई दौर की तेज बारिश होने के आसार हैं। इसके अलावा उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में भी हल्की बारिश होने की संभावना है।...
हिंदी दिवस पर विशेष: क्यों मनाते हैं हिंदी दिवस, जानें इतिहास

हिंदी दिवस पर विशेष: क्यों मनाते हैं हिंदी दिवस, जानें इतिहास

उत्तराखंड हलचल
हिंदी दिवस पर विशेष: क्यों मनाते हैं हिंदी दिवस, जानें इतिहासहिंदी भाषा दुनिया की प्रमुख भाषाओं में से एक है। हिंदी को भारत की पहचान के तौर पर भी देखा जा सकता है। हालांकि भारत समेत कई अन्य देशों में हिंदी भाषा बोली जाती है। विदेशों में बसे भारतीयों को हिंदी भाषा एक दूसरे से जोड़ने का काम करती है। हिंदी की भूमिका और महत्व काफी गहरा है। इस कारण साल में दो बार हिंदी दिवस मनाया जाता है। साल में दो बार मनाए जाने वाले हिंदी दिवस में पहला जनवरी महीने में मनाते हैं और दूसरा सितंबर महीने में। भारत में हिंदी दिवस के लिए एक खास दिन तय है। भारत में 22 भाषाएं और उनकी 72507 लिपी हैं। एक देश में इतनी सारी भाषाओं और विविधताओं के बीच हिंदी वह भाषा है जो हिंदुस्तान को जोड़ती है। भारत में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। सभी राज्यों में बसे जनमानस को हिंदी के महत्व से जागरूक करने और इसके प्रचार-प्रसार ...
अपर मुख्य सचिव ने की पीएम मोदी के आगामी पिथौरागढ़ भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा

अपर मुख्य सचिव ने की पीएम मोदी के आगामी पिथौरागढ़ भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा

देहरादून
देहरादून: अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आगामी पिथौरागढ़ भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। एसीएस राधा रतूड़ी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अक्टूबर माह में होने वाला पिथौरागढ़ भ्रमण कार्यक्रम राज्य के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु जिला प्रशासन तथा सेना, आईटीबीपी, बीआरओ, पुलिस , परिवहन विभाग, केन्द्रीय संचार एजेंसियों व अन्य सम्बन्धित विभागों को प्रभावी समन्वय के साथ कार्य करना होगा। एसीएस ने बीआरओ (बार्डर रोड ऑगनाइजेशन) तथा लोक निर्माण विभाग को प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के मार्गो की व्यवस्था को समयबद्धता से दुरूस्त करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम में जोलिंग कोंग व आगे के उच्च दुर्गम स्थलों में सुचारू सोलर विद्युत आपूर्...
ट्रांसफर : IPS अजय सिंह बने देहरादून के नए SSP

ट्रांसफर : IPS अजय सिंह बने देहरादून के नए SSP

देहरादून
देहरादून: उत्तराखंड शासन ने कई IPS के ट्रांसफर कर दिए हैं। इनमें सबसे बड़ा बदलाव राजधानी देहरादून को लेकर देखने को मिला। देहरादून के SSP को बदल दिया गया है। देहरादून का नया SSP तेजतर्रार तरह IPS अधिकारी अजय सिंह को बनाया गया है। अजय सिंह को कुछ समय पहले ही STF के SSP पद से हरिद्वार का SSP बनाया गया था, जहां उन्होंने कुछ ही समय में शानदार काम कर दिखाया।...
अगले महीने पिथौरागढ़ आएंगे PM मोदी, तैयारियां में जुटी सरकार

अगले महीने पिथौरागढ़ आएंगे PM मोदी, तैयारियां में जुटी सरकार

देहरादून
देहरादून: अपर मुख्य सचिव  राधा रतूड़ी ने सचिवालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पिथौरागढ़ भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। SCS राधा रतूड़ी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अक्टूबर माह में होने वाला पिथौरागढ़ भ्रमण कार्यक्रम राज्य के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन, सेना, ITBP, BRO, पुलिस, परिवहन विभाग, केन्द्रीय संचार एजेंसियों व अन्य सम्बन्धित विभागों को प्रभावी समन्वय के साथ कार्य करना होगा। ACS ने BRO (बार्डर रोड ऑगनाइजेशन) और लोक निर्माण विभाग को प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के मार्गो की व्यवस्था को समयबद्धता से दुरूस्त करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री जी के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम में जोलिंग कोंग व आगे के उच्च दुर्गम स्थलों में सुचारू सोलर विद्युत आपूर्ति हेतु उर...