
श्री केदारनाथ धाम में भूमि हस्तांतरण के संबंध में तीर्थ पुरोहितों ने आयुक्त गढ़वाल मंडल से की मुलाकात, आयुक्त ने तीर्थ पुरोहितों को पूर्ण हक दिलाने का दिया आश्वासन
देहरादून: श्री केदारनाथ धाम को भव्य रूप देने के लिए मास्टर प्लान के तहत निर्माण एवं विकास कार्य किए जा रहे हैं। इस संबंध में तीर्थ पुरोहितों के एक प्रतिनिधि मंडल ने आयुक्त गढ़वाल मंडल से भेंट कर अपनी समस्याएं रखी। इस दौरान गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने तीर्थ पुरोहितों की समस्याओं को सुनते हुए उचित समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने तीर्थ पुरोहितों से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट केदारनाथ पुनर्निर्माण में पूर्ण सहयोग देने की अपेक्षा की।
जनपद भ्रमण पर पहुंचे गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय का जिलाधिकारी डाॅ. सौरभ गहरवार ने जनपद आगमन पर स्वागत किया। इस अवसर पर आयुक्त गढ़वाल मंडल से तीर्थ पुरोहितों का प्रतिनिध मंडल ने जिला कार्यालय में भेंट कर केदारनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत किए जा रहे कार्यों के लिए भूमि अधिग्रहण के संबंध में अपनी समस्याओं से भी अवगत कराया। मौके...









