
मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में 30 अहम फैसले
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में कई प्रस्तावों पर चर्चा हुई। चर्चा के बाद कैबिनेट ने 30 अहम और बड़े फैसलों पर अपनी मुहर लगाई है।
कैबिनेट के फैसलेमुनि की रेती ढालवाल को श्रेणी एक में उच्चीकरण करने का निर्णय।
एडीबी प्रोजेक्ट के तहत पावर हाउस के उच्चीकरण का काम यूपीसीएल के तहत किया जाएगा।
ग्राम्य विकास विभाग में लेखाकर के स्वीकृत पर में बदलाव किया गया।
राजाजी टाइगर रिजर्व कंसरवेशन फाउंडेशन बनाने का लिया गया निर्णय ।
पर्यटन नीति में किया गया संशोधन ।
कार्मिक एवं सतर्कता विभाग के ढांचे के संशोधन ।
खांडसारी नीति को एक साल के लिए आगे बढ़ाया गया।
मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना को मिली मंजूरी द्य
भारत सरकार की स्क्रैप नीति को प्रदेश में लागू करने का निर्णय। साथ ही, जो लोग कॉमर्सिकल वाहन को 15 फीसदी और प्राइवेट वाहन को 25 फ़ीसदी की छू...









