
शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, अब नहीं होंगी मासिक परीक्षाएं, ये है नया पैटर्न
देहरादून: उत्तराखंड शिक्षा विभाग में परीक्षा पैटर्न में बड़ा बदलाव किया है अब कक्षा 3 से लेकर 12वीं तक के स्टूडेंट को हर महीने परीक्षा देने से छुटकारा मिल जाएगा स्टूडेंट्स को अब मासिक परीक्षाएं नहीं देनी होगी शिक्षा विभाग के नए पैटर्न के अनुसार आप साल में केवल चार बार परीक्षाएं कराए जाएंगी, जिन्हें इकाई परीक्षा या सेमेस्टर कहा जा सकता है। इनमें दो परीक्षाएं अर्द्धवार्षिक परीक्षा से पहले और दो इसके बाद होंगी।
शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी ने इस संबंध में सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किया है। शिक्षा निदेशक ने परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। उन्होंने बताया कि कक्षा 3 से 5वीं तक के छात्रों की पहली परीक्षा मई माह में मासिक परीक्षा के स्थान पर पहला सेमेस्टर परीक्षा होगी। इसके बाद अगस्त में दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा होगी।
अक्तूबर में अर्द्धवार्षिक परीक्षा के बाद नवंबर और दिसंबर ...









