उत्तराखंड हलचल

यूएई दौरे के दौरान सीएम धामी ने अबू धाबी में निर्माणाधीन बीपीएस हिन्दू मन्दिर में ईंटे रखकर की कारसेवा

यूएई दौरे के दौरान सीएम धामी ने अबू धाबी में निर्माणाधीन बीपीएस हिन्दू मन्दिर में ईंटे रखकर की कारसेवा

उत्तराखंड हलचल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूएई दौरे के दौरान बुधवार को अबू धाबी में निर्माणाधीन बीपीएस हिन्दू मन्दिर में ईंटे रखकर कारसेवा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि अबू धाबी में यह अदभुत हिन्दू मन्दिर बन रहा है। यहां पर हिन्दू धर्म को स्थापित करने और मन्दिर का निर्माण का जो कार्य चल रहा है, यह हम सबके लिए गौरव के क्षण हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रेरणा से इस मन्दिर का कार्य हो रहा है। उनके नेतृत्व में भारत को विश्व के अन्दर मान-सम्मान और अलग पहचान मिल रही है। मुख्यमंत्री ने इस भव्य हिन्दू मन्दिर के निर्माण के लिए लगे सभी संयोजनकर्ताओं और निर्माणकर्ताओं का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह हिन्दू मन्दिर सांस्कृतिक विरासत, मूल्यों, सद्भाव और हिन्दू परंपराओं को बढ़ावा देने का कार्य भी करेगा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी उपस्थित थे। ...
शहीद स्मारक के निर्माण हेतु श्री दरबार साहिब की पवित्र माटी रवाना

शहीद स्मारक के निर्माण हेतु श्री दरबार साहिब की पवित्र माटी रवाना

उत्तराखंड हलचल
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता सुनीता बौड़ाई ने श्री दरबार साहिब में माथा टेका। उन्होंने श्री दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के साथ शिष्टाचार भेंट की व आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रधानमंत्री द्वारा मेरी माटी मेरा देश अभियान का आह्वान किया गया है। इस अभियान के अन्तर्गत भाजपा प्रवक्ता सुनीता बौड़ाई ने श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से श्री दरबार साहिब की मिट्टी प्राप्त की। भाजपा प्रवक्ता श्री दरबार साहिब की मिट्टी को नई दिल्ली में निर्मित हो रहे शहीद स्मारक निर्माण हेतु पहुंचाएगी। श्री दरबार साहब की परंपरा के अनुसार भाजपा प्रवक्ता का स्वागत किया गया। भाजपा प्रवक्ता सुनीता बौड़ाई ने कहा कि श्री दरबार साहिब उत्तराखण्ड की ऐतिहासिक धरोहर है। माननीय प्रधानमंत्री के आह्वान  पर देश भर के ऐतिहासिक स्थलों से मिट्टी शहीद स्मारक निर्माण कार्य हेतु पहुंचाई जा रही है। इसी क...
दुबई में सीएम धामी की उपस्थिति में ₹5450 करोड़ के इनवेस्टमेंट एमओयू साइन; पर्यटन, शिक्षा, इन्फ्रा, रियल एस्टेट से जुड़े समूहों के साथ निवेश करार

दुबई में सीएम धामी की उपस्थिति में ₹5450 करोड़ के इनवेस्टमेंट एमओयू साइन; पर्यटन, शिक्षा, इन्फ्रा, रियल एस्टेट से जुड़े समूहों के साथ निवेश करार

उत्तराखंड हलचल
दुबई। उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2023 हेतु दुबई में आयोजित रोड शो में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को विभिन्न उद्योग समूहों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री की उपस्थिति में दुबई में अभी तक विभिन्न उद्योग समूहों के साथ ₹5450 करोड़ के इनवेस्टमेंट एमओयू साइन किए जा चुके हैं। जबकि कई अन्य उद्योग समूहों के साथ बैठक जारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी उद्योग घरानों को आगामी 8 एवं 9 दिसम्बर माह में देहरादून में आयोजित होने वाले समिट हेतु निमत्रण भी दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी के साथ कैबिनेट मंत्री डा. धनसिंह रावत भी मौजूद हैं। आज उत्तराखण्ड सरकार एवं विभिन्न उद्योग समूहों के साथ इनवेस्टमेंट एमओयू साइन किए गए। जिनमें पर्यटन, शिक्षा, इन्फ्रा, रियल एस्टेट से जुड़े उद्योग समूहों के साथ 5450 करोड़ के निवेश पर करार किया गया। दुबई में अब तक सर बायेटेक ...
निवेशकों द्वारा उत्तराखंड सरकार से किए गए MOU की शत् प्रतिशत ग्राउडिंग के लिए एसीएस ने विभिन्न विभागों की ली बैठक

निवेशकों द्वारा उत्तराखंड सरकार से किए गए MOU की शत् प्रतिशत ग्राउडिंग के लिए एसीएस ने विभिन्न विभागों की ली बैठक

उत्तराखंड हलचल
निवेशकों के जनपद स्तर पर लम्बित मामलें तत्काल शासन के समक्ष रखे जाय उद्योग विभाग को एमओयू की ग्राउंडिंग के लिये सभी विभागों के नोडल अधिकारियों के साथ वर्कशॉप करने के निर्देश सिंगल विण्डों पोर्टल पर लम्बित आवेदनों का त्वरित निस्तारणदेहरादून: निवेशकों द्वारा उत्तराखण्ड सरकार से किये गए एमओयू को शत् प्रतिशत ग्राउडिंग के लिए अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने आवास विभाग, राजस्व विभाग, उत्तराखण्ड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, वित विभाग तथा नियोजन विभाग को धरातल स्तर पर आ रही समस्याओं के त्वरित निवारण के निर्देश दिए हैं। एसीएस ने सचिवालय में सिंगल विण्डों सिस्टम एवं ईज ऑफ डुईंग बिजनेस की बैठक में आवास विभाग को निर्देश दिए कि राज्य के सभी जनपदों से निवेशकों को लैण्डयूज चेंज, मैप अप्रूवल तथा भूमि से सम्बन्धित आ रही समस्याओं की जानकारी तत्काल शासन स्तर पर प्रेषित की जाए ताकि इनमें इनका प्रभावी ...
साढ़े तीन वर्षीय बच्चे की दूरबीन विधि से जटिल थोरेसिक सर्जरी ऑपरेशन के बाद बच्ची स्वस्थ, किया डिस्चार्ज

साढ़े तीन वर्षीय बच्चे की दूरबीन विधि से जटिल थोरेसिक सर्जरी ऑपरेशन के बाद बच्ची स्वस्थ, किया डिस्चार्ज

उत्तराखंड हलचल
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में ढ़ाई घण्टे तक चला ऑपरेशन, दूरबीन विधि से हुई सर्जरीदेहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के शिशु शल्य चिकित्सक डॉ मधुकर मलेठा ने साढ़े तीन वर्षीय बच्ची की छाती की गांठ की सफल सर्जरी की। सफल सर्जरी में बच्ची की छाती मेे फंेफड़ो के पास से टैनिस बॉल आकार की गांठ को निकाला गया। सर्जरी के बाद बच्ची स्वस्थ है व बच्ची को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने डॉक्टरों व मेडिकल टीम को सफल ऑपरेशन पर बधाई दी। वरिष्ठ शिशु शल्य चिकित्सक डॉ मधुकर मलेठा ने जानकारी दी कि बालावाला देहरादून निवासी साढ़े तीन वर्षीय बच्ची को BRONCHOGENIC CYST नामक बीमारी की शिकायत थी। मेडिकल साइंस में इस बीमारी को BRONCHOGENIC CYST भी कहते हैं। इस बीमारी के कारण टेनिस बॉल के बराबर एक गांठ बच्ची की छाती फंेफड़ो के पास में उभर...
टेक्नोलॉजी: ऐसे लगाएं पता, आपका डाटा लीक हुआ है या नहीं?

टेक्नोलॉजी: ऐसे लगाएं पता, आपका डाटा लीक हुआ है या नहीं?

उत्तराखंड हलचल
टेक्नोलॉजी: गूगल आजकल हर कोई यूज करता है। गूगल यूज करते वक्त अक्सर हमें कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिससे हमारा पर्सनल डाटा लीक हो जाता है। आपको पता नहीं चलता है कि आपका डाटा लीक हुआ है या नहीं। लेकिन, अब आप आसानी से पता लगा पाएंगे कि आपका डाटा लीक हुआ है या नहीं? इसके लिए गूगल ने एक नया फीचर लॉन्च किया है। गूगल डार्क वेब रिपोर्ट (Dark Web report) फीचर भारत समेत दुनिया के कई देशों में जारी हो गया है। डार्क वेब रिपोर्ट की मदद से आप अपनी डार्क वेब रिपोर्ट निकाल सकते हैं। डार्क वेब रिपोर्ट से आपको इस बात की जानकारी मिल जाएगी कि आपका निजी डाटा लीक हुआ है या नहीं। इस रिपोर्ट की मदद से आप अपने गूगल अकाउंट को सुरक्षित रख सकेंगे। क्या है डार्क वेब रिपोर्ट   गूगल का डार्क वेब रिपोर्ट एक ऐसा फीचर है जो कि पूरे डार्क वेब को स्कैन करके यह पता लगाता है कि किसी गूगल यूजर्स का डाटा वहां तो नहीं है।...
कानून: किसी की कॉल रिकॉर्डिंग करना पहुंचा सकता है जेल, इस बात को हल्के में ना लें…

कानून: किसी की कॉल रिकॉर्डिंग करना पहुंचा सकता है जेल, इस बात को हल्के में ना लें…

उत्तराखंड हलचल
आप जब भी किसी को कॉल करते हैं, तो हमेशा यह डर बना रहता है कि कोई आपकी कॉल रिकॉर्डिंग (call recording) तो नहीं कर रहा है? कहीं कोई आपकी बातों को सार्वजनिक तो नहीं कर देगा? क्योंकि ऐसे मामले अक्सर सामने आते रहते हैं। कई कॉल रिकॉर्डिंग आप आए-दिन सुनते भी रहते हैं। लेकिन, अगर किसी ने शिकायत की तो आपका जेल जाना तय है। जानें हम ऐसा क्यों कह रहे हैं? भारत (Bharat) में फोन पर कॉल रिकॉर्डंग को लेकर लोग काफी परेशान रहते हैं। कोई कॉल रिकॉर्डिंग करने के लिए परेशान है तो कोई किसी और के कॉल रिकॉर्डिंग करने के खतरे से परेशान है। आईफोन वाले इस बात से परेशान रहते हैं कि उनके फोन में कॉल रिकॉर्डिंग की सुविधा ही नहीं है। यदि आप भी इनमें से किसी भी कैटेगरी में आते हैं तो यह खबर आपके बहुत ही काम आने वाली है। अब फोन पर किसी के कॉल को रिकॉर्ड करना महंगा पड़ सकता है। यह हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि यह निजता के अध...
सीएम धामी के दुबई पहुंचने पर उत्तराखण्ड एसोसिएशन ऑफ़ यूएई एवं भारतीय प्रवासियों ने किया भव्य स्वागत समारोह आयोजित

सीएम धामी के दुबई पहुंचने पर उत्तराखण्ड एसोसिएशन ऑफ़ यूएई एवं भारतीय प्रवासियों ने किया भव्य स्वागत समारोह आयोजित

उत्तराखंड हलचल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दुबई पहुंचने पर उत्तराखण्ड एसोसिएशन ऑफ़ यूएई एवं भारतीय प्रवासियों द्वारा भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों को उत्तराखण्डी टोपी भेंट कर सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने समस्त प्रवासी उत्तराखण्डियों से वर्ष में एक बार उत्तराखण्ड आने की अपील की। साथ ही उन्हे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में धार्मिक पर्यटन, अध्यात्म, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोज़गार के क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास कार्यों के बारे में अवगत कराया। इस अवसर पर देवभूमि उत्तराखण्ड के प्रवासी नागरिकों द्वारा मंत्र मुग्ध करने वाली विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विदेश में रहकर भी अपनी संस्कृति एवं परंपरा से जुड़े रहना अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने उत्तराखण्ड एसोसिएशन ऑफ़ यूएई एवं भारतीय प्रवासियों का इ...
उत्तराखंड: UKPSC की इस भर्ती के लिए भी करें आवेदन, 645 पदों पर नौकरी का मौका

उत्तराखंड: UKPSC की इस भर्ती के लिए भी करें आवेदन, 645 पदों पर नौकरी का मौका

उत्तराखंड हलचल
सरकारी नौकरी: कृषि विभाग, उद्याग विभाग और पशुपालन विभाग में ग्रुप सी के कुल 645 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग (UKPSC) की ओर से जारी की गई है। आयोग द्वारा 7 अक्टूबर को जारी अधिसूचना (सं. A-2/DR(AHA)/S-1/2023-24) के अनुसार सहायक कृषि अधिकारी के 354 पदों, उद्यान पर्यवेक्षक के 245 पदों, उद्यान निरीक्षक के 27 पदों, सहायक मशरूम विकास अधिकारी के 3 पदों, सहायक प्रशिक्षण अधिकारी के 5 पदों, सहायक पौंध सुरक्षा अधिकारीक के 2 पदों और चारा सहायक के 8 पदों पर भर्ती की जानी है। ऐसे करें आवेदन उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से विज्ञापित ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, ukpscnet.in पर एक्टिव लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से सम्बन्धित अप्लीकेशन पेज पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 7 अक्टूबर से चल रही है और  27 अक...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे दुबई, ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को लेकर दुबई एवं अबूधाबी में निवेशकों से करेंगे मुलाकात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे दुबई, ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को लेकर दुबई एवं अबूधाबी में निवेशकों से करेंगे मुलाकात

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिसम्बर में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में अधिक से अधिक निवेशकों की भागीदारी के लिये लन्दन के बाद दुबई एवं आबूधाबी के भ्रमण पर है। सोमवार को दुबई एयरपोर्ट पहुंचने पर प्रवासी भारतीयों द्वारा उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुबई में रह रहे समस्त प्रवासी भारतीयों का आभार प्रकट किया। मुख्यमंत्री ‘इन्वेस्ट इन उत्तराखण्ड’ अभियान के तहत संयुक्त अरब अमीरात में उद्योगपतियों एवं प्रवासी भारतीयों से मिलेंगे। उत्तराखण्ड में निवेश की संभावनाओं पर आयोजित बैठकों में भी मुख्यमंत्री प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि के साथ ही योग, आध्यात्मिक की भी भूमि है। उत्तराखण्ड देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक भी है। उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि हमारी जड़े उत्तराखण्ड से जुड़ी हुई हैं। मुख्यमंत्री न...