उत्तराखंड हलचल

‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ पर सीएम धामी ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को दी श्रद्धांजलि, कहा – देश की एकता और अखंडता की रक्षा में उनका योगदान रहेगा हमेशा याद

‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ पर सीएम धामी ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को दी श्रद्धांजलि, कहा – देश की एकता और अखंडता की रक्षा में उनका योगदान रहेगा हमेशा याद

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को नमन करते हुए कहा कि देश की एकता और अखंडता की रक्षा में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा। सरदार वल्लभ भाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि एकीकृत भारत के निर्माण में सरदार पटेल की कूटनीति व दूरदर्शिता का महत्वपूर्ण योगदान है। युवा पीढ़ी को सरदार पटेल के आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश के सर्वांगीण विकास के लिए अपना योगदान देना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन हमें अपने को राष्ट्र की सेवा के लिये समर्पित करने की भी प्रेरणा देता है।...
कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों ने दिवंगत विधायक अंसारी को दी श्रद्धांजलि, दो मिनट का रखा मौन

कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों ने दिवंगत विधायक अंसारी को दी श्रद्धांजलि, दो मिनट का रखा मौन

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: विधायक सरवत करीम अंसारी के निधन पर सचिवालय में सोमवार को कैबिनेट बैठक से पहले कैबिनेट द्वारा दो मिनट का मौन रखकर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। मंगलौर से बसपा विधायक सरवत करीम अंसारी का दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान सोमवार सुबह निधन हो गया। सरवत करीम अंसारी मंगलौर विधानसभा से दूसरी बार विधायक बने थे। इससे पहले वह 2012 से 2017 तक भी बसपा के ही टिकट पर मंगलौर विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। ...
सीएम धामी ने ‘सतर्कता सप्ताह’ का किया शुभारंभ; सर्विलांस व तकनीकि विशेषज्ञों की टीम का होगा गठन, 103 नये पद किये जायेंगे सृजित

सीएम धामी ने ‘सतर्कता सप्ताह’ का किया शुभारंभ; सर्विलांस व तकनीकि विशेषज्ञों की टीम का होगा गठन, 103 नये पद किये जायेंगे सृजित

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 30 अक्टूबर से 05 नवम्बर 2023 तक चलने वाले सतर्कता सप्ताह के अन्तर्गत ‘‘भ्रष्टाचार का विरोध करें, राष्ट्र के प्रति समर्पित रहें’’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि सतर्कता विभाग में 103 नये पद सृजित किये जायेंगे। सतर्कता विभाग की कार्यप्रणाली को प्रभावी रूप से और बेहतर बनाने के लिए सर्विलांस व तकनीकि विशेषज्ञों की टीम का गठन किया जायेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने कार्यक्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले सतर्कता विभाग के इंस्पेक्टर तुषार बोहरा, इंस्पेक्टर भानु प्रकाश आर्य, एएसआई श्री दिवाकर शर्मा और कांस्टेबल नवीन कुमार को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा भी दिलाई। भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड के लिए की गई कार्रवाई के लिए विजिलेंस विभाग मुख्यमं...
महिलाओं को जागरूक करके ही स्तन कैंसर से बचाव संभव: डॉ. नीलकमल कुमार

महिलाओं को जागरूक करके ही स्तन कैंसर से बचाव संभव: डॉ. नीलकमल कुमार

उत्तराखंड हलचल
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में कैंसर के कारकों और बचाव पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी, स्तन कैंसर जागरूकता माह अक्टूबर 2023 देहरादून: विश्व स्तर पर महिलाओं में स्तन कैंसर सबसे आम घातक बीमारी है। 1990 के दशक में भारत में स्तन कैंसर, कैंसर की सूची में, चौथे स्थान पर था जबकि अब यह पहले स्थान पर आ चुका है। यूं कहें तो यह कैंसर पुरूष और महिलाओं दोनों को हो सकता है ;99 प्रतिशत महिला 1प्रतिशत पुरूष लेकिन महिलाओं में इसका अधिक जोखिम होता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि प्रत्येक 4 मिनट में 1 महिला मेें स्तन कैसर का पता चलता है एवं प्रत्येक 13 मिनट में एक महिला की स्तन कैंसर से मौत होती है। वर्तमान में यह देखा गया है कि यह कैंसर युवा महिलाओं को काफी तेजी से अपनी चपेट में ले रहा है और उनके मौत का कारण बन रहा है। पहले यह कैंसर 60-70 वर्ष आयु वाली महिलाओं में सामान्य रूप से होता था, लेकिन अब यह खासकर युवा म...
सीएम धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मिली मंजूरी

सीएम धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मिली मंजूरी

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज (सोमवार) उत्तराखंड कैबिनेट की अहम बैठक हुई। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। उत्तराखंड कैबिनेट द्वारा लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय विस्तार से.. शहरी विकास विभाग नगर पालिका परिषद् मुनिकीरेती ढ़ालवाला को उच्चीकृत कर (श्रेणी-02 से श्रेणी -01 ) में लाये जाने का निर्णय। नगर पालिका परिषद् मुनिकीरेती- ढालवाला उत्तराखण्ड का प्रमुख पर्यटक केन्द्र होने के साथ योग एवं साहसिक खेलों का भी केन्द्र है। कांवड़ यात्रा, चारधाम यात्रा एवं कुम्भ मेला के दौरान लाखों पर्यटक यहां आते है जिससे जनसामान्य एवं आगन्तुक जनों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का निरन्तर दबाव बना रहता है। पालिका के उच्चीकृत होने से राज्य वित्त अनुदान एवं करों से निकाय की आय में वृद्धि होगी । पालिका के संरचनात्मक ढांचे एवं प्रकार्यात्मक गतिविधियों में सुधार होगा जिससे निरन्तर ब...
मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में 30 अहम फैसले

मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में 30 अहम फैसले

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में कई प्रस्तावों पर चर्चा हुई। चर्चा के बाद कैबिनेट ने 30 अहम और बड़े फैसलों पर अपनी मुहर लगाई है। कैबिनेट के फैसलेमुनि की रेती ढालवाल को श्रेणी एक में उच्चीकरण करने का निर्णय। एडीबी प्रोजेक्ट के तहत पावर हाउस के उच्चीकरण का काम यूपीसीएल के तहत किया जाएगा। ग्राम्य विकास विभाग में लेखाकर के स्वीकृत पर में बदलाव किया गया। राजाजी टाइगर रिजर्व कंसरवेशन फाउंडेशन बनाने का लिया गया निर्णय । पर्यटन नीति में किया गया संशोधन । कार्मिक एवं सतर्कता विभाग के ढांचे के संशोधन । खांडसारी नीति को एक साल के लिए आगे बढ़ाया गया। मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना को मिली मंजूरी द्य भारत सरकार की स्क्रैप नीति को प्रदेश में लागू करने का निर्णय। साथ ही, जो लोग कॉमर्सिकल वाहन को 15 फीसदी और प्राइवेट वाहन को 25 फ़ीसदी की छू...
उत्तरकाशी: खतरे में शनिधाम, 14वीं शताब्दी में गुजाखुंटी निर्माणशैली से बना है मंदिर

उत्तरकाशी: खतरे में शनिधाम, 14वीं शताब्दी में गुजाखुंटी निर्माणशैली से बना है मंदिर

उत्तरकाशी
उत्तरकाशी (खरसाली): खरासली गांव में 14वीं शताब्दी में बना शनिधाम मंदिर खतरे में हैं। मंदिर में कुछ सालों पहले जो हल्की दरारें उभरी थीं, वो अब बढ़ने लगी हैं। ऐसे में इस बात का संकट है कि अगर जल्द मंदिर का पुननिर्माण नहीं किया गया या फिर उसकी मरम्मत नहीं की गई, तो यह खतरे में पड़ सकता है। मंदिर के पुननिर्माण में सहयोग के लिए मध्य प्रदेश के पूर्व CM कमलनाथ की पत्नी और कुछ अन्य लोग भी तैयार हैं। लेकिन, इस पर अब भी सहमति नहीं कन पाई है। गुजाखुंटी निर्माणशैली मां यमुना के मायके खरसाली में बना पौराणिक शनी मंदिर गुजाखुंटी निर्माणशैली में बनाया गया है। इसमें कटिंग पत्थरों के साथ गजा की तरह खूंटियों पर लकड़ी से जोड़ देकर भवन को मजबूती दी गई है। लेकिन, 14वीं सदी से शताब्दी से अब तक लकड़ी खराब हो चुकी है, जिसका सीधा असर मंदिर पर पड़ रहा है। बुनियाद को काफी नुकसान पिछले साल मां यमुना के शीतकालीन प्रवास ...
सरकारी नौकरी: 215 पदों पर निकली हेड कांस्टेबल की भर्ती, लड़कियां भी कर सकती हैं आवेदन

सरकारी नौकरी: 215 पदों पर निकली हेड कांस्टेबल की भर्ती, लड़कियां भी कर सकती हैं आवेदन

उत्तराखंड हलचल
केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में पात्र भारतीय पुरूष और महिला नागरिकों से पे लेवल-4 (रू. 25.500 से 81.100/-) में तथा केन्द्र सरकार के कर्मचारियों को समय समय पर देय सामान्य भत्तों सहित खेल कोटा-2023 के अधीन प्रधान आरक्षक (सामान्य ड्यूटी) के 215 पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। नियुक्ति होने पर, वे के औसुब अधिनियम और नियम के साथ-साथ समय-समय पर बल के अन्य सदस्यों पर लागू केन्द्रीय सिविल सेवा द्वारा अधिशासित होंगे। वे 01 जनवरी, 2004 को अथवा बाद में केन्द्र सरकार की सेवा में कार्यभार ग्रहण करने वाले सभी कर्मचारियों के लिए लागू राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली के रूप में ज्ञात “परिभाषित अंशदायी पेंशन प्रणाली के अनुसार पेंशन संबंधी लाभ प्राप्त करने के पात्र होंगे। भर्ती प्रक्रिया में ट्रायल परीक्षण, दक्षता परीक्षण, शारीरिक मानक परीक्षण...
इलाज के दौरान विधायक का निधन, तीन दिन से थे वेंटिलेटर पर

इलाज के दौरान विधायक का निधन, तीन दिन से थे वेंटिलेटर पर

उत्तराखंड हलचल
उत्तराखंड की राजनीति के लिए बुरी खबर है। मंगलौर से बसपा विधायक सरवत करीम अंसारी का दिल्ली में इलाज के दौरान निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर शाम को विधायक सरवत करीम अंसारी को ऑक्सीजन लेवल डाउन होने पर मंगलौर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया था, लेकिन उनकी तबीयत बिगड़ने पर शुक्रवार की रात को ही उन्हें नोएडा के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। बीएसपी विधायक के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी दुख जताया है।वहां दो दिनों से उनका ऑक्सीजन लेवल डाउन था। इसलिए चिकित्सकों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा हुआ था। नोएडा में ही उपचार के दौरान सोमवार सुबह उनका निधन हो गया। सरवत करीम अंसारी मंगलौर विधानसभा से दूसरी बार विधायक बने थे। इससे पहले वह 2012 से 2017 तक भी बसपा के ही टिकट पर मंगलौर विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उनके निधन की सूचना पर मंगलौर कस्बे...
बंगाणी आर्ट फाउंडेशन : कला प्रेमियों के लिए नई शुरुआत का पदार्पण

बंगाणी आर्ट फाउंडेशन : कला प्रेमियों के लिए नई शुरुआत का पदार्पण

अल्‍मोड़ा
हिमांतर ब्यूरो, अल्मोड़ा   कुर्मांवतार भगवान विष्णु की पावन धरा कुमाऊं के सुंदर अंचल में बसे अल्मोड़ा कस्बे में जब कुछ उत्साहधर्मी और कला प्रेमियों ने मिलकर एक रचनात्मक कार्यक्रम को अपने अंजाम तक पहुंचाने के लिए रैमजे इंटर कालेज अल्मोड़ा के प्रांगण में एकत्रित हुए तो उत्तराखंड में एक नए कैनवास का आगाज हुआ, जिसके साथ ही वहां पर "बंगानी आर्ट फाउंडेशन" Bangani Art Foundation (BAF) का पदार्पण हुआ, इसी के साथ बंगाणी आर्ट फाउंडेशन ने मूर्त रूप लिया. बंगाणी आर्ट फाउंडेशन के उद्घाटन कार्यक्रम में लगभग सौ से अधिक कला प्रेमियों ने भाग लिया. पूरा सभागार उस समय तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा जब फाउंडेशन के उद्घाटन कार्यक्रम का अनावरण किया गया, सभी कला प्रेमियों और कला के हुनरमंदों ने इस रचनात्मक कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई.कार्यक्रम की शुरुआत "बंगाणी आर्ट फाउंड...