उत्तराखंड हलचल

सरकारी नौकरी: 10 से 30 नवंबर के बीच करें आवेदन, 10वी-12वीं पास के लिए भी मौका

सरकारी नौकरी: 10 से 30 नवंबर के बीच करें आवेदन, 10वी-12वीं पास के लिए भी मौका

उत्तराखंड हलचल
सरकारी नौकरी:  अगर आपको सरकारी नौकरी का इंतजार है तो इसी नवंबर माह में कई विभागों में भर्ती के लिए आवेदन का मौका है। 10 नवंबर से 30 नवंबर के बीच उत्तराखंड समेत देश के केंद्रीय विभागों में कई पदों पर जारी भर्ती विज्ञापनों के लिए आवेदन करने का मौका है। इस आर्टीकल में हाम आपके के लिए सभी भर्तियों की पूरी जानकारी दे रहे हैं। सभी भर्तियों के लिए लिंक भी दिए गए हैं, जिन पर जाकर आप आवेदन भी कर सकते हैं और पूरी जानकारी भी हासिल कर सकते हैं।करेंसी नोट प्रेस नासिक ने जूनियर तकनीशियन और अन्य पदों की कुल 113 रिक्तियों को भरने के लिए ऑनलाइन भर्ती अभियान शुरू किया है। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन पत्र और अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट –cnpnashik.spmsil.com पर जाकर करियर टैब के तहत देख सकते हैं। आवेदन पत्र को भरकप जमा करने की अंतिम तिथि 18 नवंबर है।रेलवे में भर्ती रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में ...
बैक करते हुए खाई में गिरी कार, हादसे में एक की मौत

बैक करते हुए खाई में गिरी कार, हादसे में एक की मौत

उत्तराखंड हलचल
अल्मोड़ा। आज सुबह एक आल्टो कार खाई में गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा मजखाली रानीखेत के पास हुआ। पुलिस के अनुसार सुबह 9:30 बजे लगभग रानीखेत पुलिस को सूचना मिली की मजखाली से आगे अल्मोड़ा रोड पर एक ऑल्टो कार खाई में गिर गई। जिस पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत हेमचन्द्र पंत पुलिस बल के साथ मौके पर गए। वह घटना स्थल बब्बरखोला के पास गांव को जाने वाले लिंक मार्ग पर पहुँचे। यहां पर ऑल्टो कार संख्या- UK-01 C- 3818 सड़क से नीचे लगभग 40-50 मीटर नीचे गहरी खाई में गिरी हुई थी। जिसे चालक कैलाश सिंह (56) पुत्र नारायण सिंह निवासी बब्बर खोला, मजखाली रानीखेत चला रहा था। वाहन चालक वाहन को बैक कर रहा था। इस समय संतुलन बिगड़ जाने से वाहन खाई में गिर गया था। जिसमें चालक कैलाश सिंह घायल हो गए। जिन्हें खाई से निकाल कर उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय रानीखेत भेजा गया। चिकित्सालय में डाक्टरों...
गुजरात दौरे पर सुबह सीएम धामी ने किया ‘साबरमती रिवर फ्रंट क्षेत्र’ का भ्रमण, स्थानीय लोगों से बातचीत कर उत्तराखण्ड आने के लिए किया आमंत्रित

गुजरात दौरे पर सुबह सीएम धामी ने किया ‘साबरमती रिवर फ्रंट क्षेत्र’ का भ्रमण, स्थानीय लोगों से बातचीत कर उत्तराखण्ड आने के लिए किया आमंत्रित

उत्तराखंड हलचल
दो दिवसीय अहमदाबाद दौरे पर आज प्रातःकाल मॉर्निंग वॉक पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साबरमती रिवर फ्रंट (Sabarmati Riverfront) क्षेत्र का भ्रमण किया। सुनियोजित रुप से विकसित किया गया यह रिवर फ्रंट गुजरात के विभिन्न पर्यटन स्थलों में अपना महत्वपूर्ण स्थान रखता है। देश-विदेश से इस रिवर फ्रंट प्रोजेक्ट को लगभग 20 से अधिक पुरस्कार मिले हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर गुजरात के विकास पर उनके विचार एवं अनुभव को सुना और उन्हें देवभूमि उत्तराखण्ड आने के लिए आमंत्रित भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि साबरमती रिवर फ्रंट को बहुआयामी रूप से विकसित कर पर्यटन केंद्र बनाने का अभूतपूर्व कार्य गुजरात प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में हुआ है। यह फ्रंट इकोलॉजी और इकॉनमी के अद्भुत समन्वय का प्र...
मुख्यमंत्री ने लखनऊ में किया ‘उत्तराखंड महोत्सव’ का शुभारंभ, लखनऊ-देहरादून के मध्य वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने का सीएम से अनुरोध

मुख्यमंत्री ने लखनऊ में किया ‘उत्तराखंड महोत्सव’ का शुभारंभ, लखनऊ-देहरादून के मध्य वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने का सीएम से अनुरोध

उत्तराखंड हलचल
देहरादून । मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को लखनऊ में उत्तराखंड महापरिषद द्वारा आयोजित उत्तराखंड महोत्सव का शुभारंभ करते हुए ऐसे आयोजनों को अपनी संस्कृति को जानने तथा इसे देश व दुनिया तक पहुंचाने का बेहतरीन माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड महोत्सव जैसे आयोजन हमारी लोक विरासत को संरक्षण प्रदान करने के साथ ही आने वाली पीढ़ी को हमारी लोक संस्कृति से परिचित कराने का कार्य कर रही है। राष्ट्र और संस्कृति को प्रत्यक्ष रूप से जानने का अवसर प्रदान करने वाला यह उत्तराखंड महोत्सव, निश्चित रूप से हमारी आगामी पीढ़ी के लिए सामाजिक समरसता को प्रगाढ़ करने का भी कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे महोत्सवों के आयोजनों के माध्यम से हमारे राज्य के कलाकारों को भी एक मंच प्राप्त होता है और उनकी कला को प्रोत्साहन मिलता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज उत्तराखंड क...
सड़क दुर्घटनाओं पर वार्षिक रिपोर्ट जारी, पढ़ें क्या है उत्तराखंड की स्थिति

सड़क दुर्घटनाओं पर वार्षिक रिपोर्ट जारी, पढ़ें क्या है उत्तराखंड की स्थिति

उत्तराखंड हलचल
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने ‘भारत में सड़क दुर्घटनाएँ-2022’ पर वार्षिक रिपोर्ट प्रकाशित की है। यह रिपोर्ट एशिया प्रशांत सड़क दुर्घटना डेटा (APRAD) आधार परियोजना के अंतर्गत एशिया और प्रशांत के लिए संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक आयोग (UNESPCAP) द्वारा प्रदान किए गए मानकीकृत प्रारूपों में कैलेंडर वर्ष के आधार पर राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के पुलिस विभागों से प्राप्त डेटा/जानकारी पर आधारित है। रिपोर्ट का अनुसार उत्तराखंड में भी दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, कैलेंडर वर्ष 2022 के दौरान राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (UT) द्वारा कुल 4,61,312 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गईं, जिनमें 1,68,491 लोगों ने जान गंवाई और 4,43,366 लोग घायल हो गए। पिछले वर्ष की तुलना में दुर्घटनाओं में 11.9 प्रतिशत, मृत्यु में 9.4 प्रतिशत और चोटों में 15.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। रिपोर्ट ...
करवा चौथ की  छुट्टी, सरकार का महिला कर्मचारियों को तोहफा

करवा चौथ की छुट्टी, सरकार का महिला कर्मचारियों को तोहफा

उत्तराखंड हलचल
करवा चौथ पर उत्तराखंड सरकार ने महिला कर्मचारियों को तोहफा दिया है। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने शासकीय, अशासकीय कार्यालयों व शिक्षा संस्थानों में महिला कर्मचारियों के लिए एक नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। मंगलवार दोपहर सचिव विनोद कुमार सुमन ने इसके आदेश भी जारी कर दिए हैं।करवा चौथ हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है, कल (एक नवंबर) को करवा चौथ का पर्व है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और परिवार की समृद्धि के लिए सूर्योदय से चंद्रोदय तक उपवास करती हैं। महिलाएं पूरे दिन निर्जल व्रत करती हैं। व्रत करने के वैसे तो कई स्वास्थ्य लाभ है, पर चूंकि इस व्रत में पूरे दिन पानी भी नहीं पीना होता है ऐसे में आप कमजोरी, थकान के साथ अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का भी अनुभव कर सकती हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ इस दौरान सभी लोगों को सेहत को लेकर भी अलर्ट रहने की सलाह देते हैं।व्रत के पहले क्...
उत्तराखंड: इन तीन पुलिस अधिकारियों को मिलेगा “केंद्रीय गृह मंत्री स्पेशल ऑपरेशन” मेडल

उत्तराखंड: इन तीन पुलिस अधिकारियों को मिलेगा “केंद्रीय गृह मंत्री स्पेशल ऑपरेशन” मेडल

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: केन्द्रीय गृह मंत्री विशेष अभियान पदक 4 विशेष अभियानों को प्रदान किए गए हैं। इसमें उत्तराखंड के तीन पुलिस अधिकारियों को चयन भी किया गया है। जिनमें इंस्पेक्टर अब्दुल कलाम, सब इंस्पेक्टर नरोत्तम सिंह बिष्ट और सब इंस्पेक्टर उमेश कुमार शामिल हैं। इस पदक का गठन 2018 में उन अभियानों को मान्यता देने के उद्देश्य से किया गया था, जिनमें उच्चस्तर की योजना, देश/राज्य/केंद्रशासित प्रदेश की सुरक्षा का उच्च महत्व और समाज के बड़े वर्गों की सुरक्षा पर महत्वपूर्ण प्रभाव शामिल हैं। यह पुरस्कार आतंकवाद का मुकाबला, सीमा पर कार्रवाई, हथियार नियंत्रण, नशीले पदार्थों की तस्करी की रोकथाम और बचाव कार्यों जैसे क्षेत्रों में चलाए गए विशेष अभियानों के लिए दिया जाता है। इसकी घोषणा हर साल 31 अक्टूबर को की जाती है। एक साल में, पुरस्कार के लिए सामान्‍य रूप से 3 विशेष अभियानों पर विचार किया जाता है, जबकि असाधारण...
उत्तरकाशी: दीपक बिजल्वाण ने पशुपालन मंत्री के सामने रखी पशुपालकों और डेयरी व्यवसायियों की समस्या

उत्तरकाशी: दीपक बिजल्वाण ने पशुपालन मंत्री के सामने रखी पशुपालकों और डेयरी व्यवसायियों की समस्या

उत्तराखंड हलचल
उत्तरकाशी: पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा दो दिवसीय जनपद भ्रमण पर उत्तरकाशी पहुंचे थे। इस दौरान जिला सभागार में आयोजित बैठक के दौरा जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने उनके सामने जिले के पशुपालकों और डेयरी व्यवसायियों की समस्याएं रखी। अध्यक्ष जिला पंचायत दीपक बिजल्वाण ने कहा कि जनपद में कृषि, पशु पालन इत्यादि कार्यों से जुड़े सभी काश्तकारों/किसानों और व्यवसायियों को अपने कार्य को आगे बढ़ाने सरकार की तमामल योजनाएं हैं। लेकिन, बैंकों से लोन मिलने में दिक्कतें होती हैं। उन्होंने पशुपालन मंत्री से आसान बैंक ऋण प्रक्रिया बनाने को अनुरोध किया, जिससे लोगों को लोन लेने में आसानी हो। साथ ही अन्य समस्यांएं भी रखी। इससे पहले उन्होंने कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि इस तरह से सरकार के जनता के द्वार पहुंचने से लोगों की समस्याओं का समाधान आसानी से होगा। साथ ही ...
कुमाऊं: दो साल के मासूम को उठा ले गया तेंदुआ

कुमाऊं: दो साल के मासूम को उठा ले गया तेंदुआ

उत्तराखंड हलचल
कुमाऊं: वन्यजीवों के हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताज़ा मामला पिथौरागढ़ जिले का है। गंगोलीहाट के कोठेरा गांव में तेंदुए ने दो साल के मामूम को मार डाला। दूसरी ओर रामनगर-कालाढूंगी में बाघों के हमले में वनकर्मी और एक अन्य घायल हो गए। गंगोलीहाट के कोठेरा गांव में दो वर्ष तीन माह का अंशु अपनी मां के साथ ननिहाल में रह रहा था। उसके पिता सुरेश हरिद्वार में नौकरी करते हैं। सोमवार की शाम को आंगन में खेल रहे अंशु को तेंदुआ उठा ले गया। आंगन में खून देख और वहां बच्चे को न देख परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। गांव के युवा उसकी खोज में जंगल की ओर दौड़े। घर से करीब आधा किमी दूर उन्हें बच्चा घायल अवस्था में मिला। युवक उसे CHC गंगोलीहाट लाए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और गश्त शुरू कर दी। रेंजर मनोज सनवाल ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए मंगल...
स्वास्थ्य सेवाओं को प्रदेश के अंतिम छोर तक पहुंचाने के लिए सरकार कटिबद्ध : सुरेश भट्ट

स्वास्थ्य सेवाओं को प्रदेश के अंतिम छोर तक पहुंचाने के लिए सरकार कटिबद्ध : सुरेश भट्ट

उत्तराखंड हलचल
नवनियुक्त उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट ने ली एन.एच.एम. के अंतर्गत संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक, कहा – प्रदेशवासियों को मिले गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य लाभ  उत्तराखंड के हर व्यक्ति को स्वस्थ रखना व सभी तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता: सुरेश भट्ट देहरादून: सरकारी अस्पतालों में मरीजों को मुफ्त इलाज मुहैया कराया जा रहा है। अस्पतालों को लगातार अपग्रेड किया जा रहा है ताकि मरीजों को बेहतर इलाज मिल सके। समाज के हर व्यक्ति को स्वस्थ रखना व सभी तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना हमारी सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। ये बातें राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद के नवनियुक्त उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट, द्वारा एन.एच.एम. के अंतर्गत संचालित सभी कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक के दौरान कही। उन्होंने कहा जन स्वास्थ्य सेवाओं के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एक...