उत्तराखंड हलचल

विज्ञान महोत्सव में जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण

विज्ञान महोत्सव में जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण

उत्तराखंड हलचल
बड़कोट: जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बड़कोट (उत्तरकाशी) में आयोजित जनपद स्तरीय विज्ञान महोत्सव में बतौर मुख्यातिथि प्रतिभाग किया। विभिन्न विषयों पर आधारित बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी और विज्ञान नाट्य प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया। अध्यक्ष जिला पंचायत दीपक बिजल्वाण के कार्यक्रम में पहुंचने पर आयोजक समिति के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों, प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों एवं छात्र – छात्राओं ने स्वागत किया। अध्यक्ष जी ने अपने संबोधन में विद्यालय में पाठ्येत्तर गतिविधियों की महत्वत्ता और आवश्यकता बताने एवं आयोजन करवाने पर बल देने के साथ सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं प्रेषित की। ...
रोडवेज में नहीं ला सकेंगे ये सामान, सख्त आदेश जारी

रोडवेज में नहीं ला सकेंगे ये सामान, सख्त आदेश जारी

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: दीपावली की तैयारियां जारों पर हैं। इसके लिए मिठाई और अन्य खाद्य सामग्री बनाने के लिए दूसरे राज्यों से मावा, पनीर और के साथ पेठा की सप्लाई भी हो रही है। लेकिन, इस बीच हरिद्वार में नकली पनीर पकड़े जाने से रोडवेज ने सख्ती दिखाई है।त्योहारी सीजन में मिलावटी खाद्य पदार्थों को लेकर उत्तराखंड परिवहन निगम भी सख्त हो गया है। अब रोडवेज बसों में मावा, पेठा, पनीर व अन्य खाद्य पदार्थ दूसरे राज्यों से उत्तराखंड लाने पर ड्राइवर और कंडक्टर पर सख्त कार्रवाई होगी। इसे लेकर परिवहन निगम के महाप्रबंधक दीपक जैन ने आदेश जारी कर दिया है।...
नेपाल में भूकंप से तबाही, कई लोगों की मौत, राहत-बचाव कार्य जारी

नेपाल में भूकंप से तबाही, कई लोगों की मौत, राहत-बचाव कार्य जारी

उत्तराखंड हलचल
नेपाल में भीषण भूकंप से अब तक 70 लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। भूकंप से कई घर ध्वस्त हो गए हैं। नेपाली अधिकारियों ने पुष्टि की है कि रुकुम पश्चिम में 36 लोगों की मौत हो हुई है, वहीं जाजरकोट जिले में अब तक 34 लोगों की जान गई है। भूकंप के बाद से रेस्क्यू फोर्स बचाव अभियान में जुटी है। बता दें, शुक्रवार रात करीब 11.30 बजे नेपाल के पश्चिमी इलाके में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई है। नेपाल के राष्ट्रीय भूकंप मापन केंद्र के अधिकारियों के अनुसार, रात 11.47 बजे भूकंप आया, जिसका केंद्र जाजरकोट में जमीन के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप का असर भारत और चीन में भी महसूस किया गया। भारत में भी करीब 40 सेकंड तक झटके महसूस किए गए। वहीं, नेपाल की राजधानी काठमांडू और आसपास के इलाकों में भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया। जाजरको...
एसीएस राधा रतूड़ी ने मुख्यमंत्री की घोषणाओं के तहत किये जाने वाले कार्य शीर्ष प्राथमिकता और समयबद्धता पूरा करने के दिए निर्देश

एसीएस राधा रतूड़ी ने मुख्यमंत्री की घोषणाओं के तहत किये जाने वाले कार्य शीर्ष प्राथमिकता और समयबद्धता पूरा करने के दिए निर्देश

उत्तराखंड हलचल
विभागो को अपने आन्तरिक विभाजनों को समाप्त कर समन्वय से कार्य करने की नसीहतएसीएस राधा रतूड़ी ने अधिकारियों को हिदायत दी है कि जो कार्य मुख्यमंत्री की घोषणा में आ गये हैं वे स्वतः ही जनहित की दृष्टि से अत्यन्त महत्वपूर्ण हो गए हैं, इनके क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की कमी या अनावश्यक विलम्ब स्वीकार नही किया जाएगा। एसीएस ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं के तहत किये जाने वाले कार्य शीर्ष प्राथमिकता और समयबद्धता से पूरे किये जाने आवश्यक हैं। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में मा0 मुख्यमंत्री जी की घोषणाओं के तहत पर्यटन विभाग, पंचायती राज्य विभाग, समाज कल्याण विभाग द्वारा क्रियान्वित की जाने वाली घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा की। अपर मुख्य सचिव रतूड़ी ने विशेषकर पर्यटन विभाग को अपने आन्तरिक विभाजनों को समाप्त कर यूटीडीबी (उत्तराखण्ड पर्यटन विकास बोर्ड), डीटीडीओ (जिला पर्यटन वि...
लाई रंग सीएम धामी की मेहनत, केंद्र से धनगढ़ी नाले पर पुल निर्माण की स्वीकृति

लाई रंग सीएम धामी की मेहनत, केंद्र से धनगढ़ी नाले पर पुल निर्माण की स्वीकृति

उत्तराखंड हलचल
मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी व केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का किया आभार व्यक्त देहरादून। केंद्र ने रामनगर (नैनीताल) के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग-309 पर धनगढ़ी नाले पर पुल निर्माण की स्वीकृति दे दी है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का इसके लिए आभार व्यक्त किया है। पुल की स्वीकृति के लिए पुष्कर सिंह धामी लगातार केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के संपर्क में थे। इससे क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो गई है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इस संबंध में उत्तराखंड के प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखकर अवगत कराया है। इस पर कुल 29.65 करोड़ रुपए की लागत आयेगी। बता दें कि धनगढ़ी नाले पर बरसात में तेज बहाव के चलते कई वाहनों के बहने की घटनाएं आम थी, इससे अब यह समस्या हल हो जाएगी। ...
मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना में 5265 किलोवॉट के पांच प्लांट को मंजूरी, राज्य में हरित ऊर्जा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से चलाई जा रही योजना

मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना में 5265 किलोवॉट के पांच प्लांट को मंजूरी, राज्य में हरित ऊर्जा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से चलाई जा रही योजना

उत्तराखंड हलचल
देहरादून। राज्य में हरित ऊर्जा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना में 5265 किलोवॉट क्षमता के पांच सोलर पॉवर प्लांट को मंजूरी प्रदान की गई है। राज्य में हरित ऊर्जा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ये योजना चलाई जा रही है। राज्य में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना का इसके अंतर्गत संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में शासन द्वारा अधिसूचित उत्तराखंड राज्य सौर नीति-2023 के अंतर्गत टाइप-टू श्रेणी में उरेडा द्वारा आवेदन के लिए 20 जुलाई 2023 को प्रस्ताव आमंत्रित किये गए थे। ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने जानकारी दी है कि शासन स्तर पर उनकी अध्यक्षता में गठित राज्य स्तरीय अनुवीक्षण समिति द्वारा पांच प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। इनकी कुल क्षमता 5265 किलोवॉट है। उन्होंने...
सीएम धामी ने केंद्रीय रेल मंत्री से की भेंट, प्रदेश में सुदृढ़ रेल कनेक्टिविटी के सम्बन्ध में की विस्तार से चर्चा

सीएम धामी ने केंद्रीय रेल मंत्री से की भेंट, प्रदेश में सुदृढ़ रेल कनेक्टिविटी के सम्बन्ध में की विस्तार से चर्चा

उत्तराखंड हलचल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में रेल भवन पहुंचकर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट कर प्रदेश में सुदृढ़ रेल कनेक्टिविटी के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने रेल मंत्री से लखनऊ से देहरादून के मध्य “वंदे भारत एक्सप्रेस” के संचालन एवं पर्वतीय क्षेत्रों में रेल सेवा के विस्तार के दृष्टिगत बहुप्रतीक्षित टनकपुर-बागेश्वर रेललाइन निर्माण की यथाशीघ्र स्वीकृति प्रदान करने हेतु अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने अहमदाबाद से काठगोदाम, हरिद्वार और देहरादून को जोड़ने हेतु सीधी रेल सेवा शुरू करने,  दून एक्सप्रेस में कोटद्वार के कोच का व जनता एक्सप्रेस में रामनगर के कोच का पुनः परिचालन करने एवं टनकपुर से राजस्थान के मेहंदीपुर बालाजी तक नई रेल सेवा प्रारम्भ करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि रेल सेवाओं के विस्तार से प्रदेशवासियों एवं पर्यटकों के लिए आने...
राजकीय शिक्षक संघ ने दिया आंदोलन का नोटिस, शासन में हड़कंप, आनन-फानन में जारी किया ये आदेश

राजकीय शिक्षक संघ ने दिया आंदोलन का नोटिस, शासन में हड़कंप, आनन-फानन में जारी किया ये आदेश

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड के प्रांतीय अध्यक्ष रामसिंह चौहान और महामंत्री रमेश पैन्यूली द्वारा आज जैसे ही शासन को अपनी 35 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन का नोटिस थमाया गया। शासन की ओर से अपर सचिव योगेंद्र यादव ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक को तत्काल समस्याओं के समाधान का पत्र जारी कर दिया।शिक्षक संघ ने 6 नवंबर को निदेशालय तालाबंदी का एलान कर अपने समस्त पदाधिकारियों को 6 नवंबर को देहरादून पहुंचने का आदेश जारी कर दिया था। शिक्षक संघ के प्रांतीय नेता पूर्व मंडलीय मंत्री नवेंदु मठपाल के अनुसार अब शिक्षक संघ किसी कीमत पर पीछे नहीं हटेगा।  शिक्षा मंत्री जी के साथ 2 माह पूर्व हुए समझौते को लागू करवा कर रहेगा। ...
झंझट से बचना है तो कल देहरादून आने वाले पढ़ लें ये खबर

झंझट से बचना है तो कल देहरादून आने वाले पढ़ लें ये खबर

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: बागेश्वर सरकार के नाम से मशहूर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कल देहरादून के परेड ग्राउंड में अपना दिव्य दरबार सजाएंगे। उनके दिव्य दरबार में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में दून पुलिस ने बाकायदा ट्रैफिक प्लान जारी किया है। परेड ग्राउंड के चारों ओर 12 बजे से पूर्ण रुप से जीरो-जोन रहेगा। चिन्हित पार्किंग स्थलरेंजर ग्राउंड। पवेलियन ग्राउण्ड। मंगला देवी इंटर कॉलेज। लार्ड वेंकटेश वेडिंग प्वाइंट सुभाष रोड। बन्नू स्कूल। गुरुद्वारा ग्राउण्ड नियर बन्नू स्कूल। द दून स्कूल। जीटीएम पार्किंग नियर द्रोण होटल। सर्वे ऑफ इण्डिया, हाथीबड़कला के अन्दर पार्किंग।रुट प्लान / पाकिंग -आईएसबीटी / शिमला बाईपास / जीएमएस रोड से आने वाली समस्त बसें / मैक्सी कैब वाहनों को कारगी चौक – पुरानी बाईपास चौकी से धर्मपुर चौक होते हुए बन्नू स्कूल पार्किंग स्थल में पार्क ...
कल सजेगा बागेश्वर सरकार का दरबार, रात 10 बजे तक लगेगी अर्जी!

कल सजेगा बागेश्वर सरकार का दरबार, रात 10 बजे तक लगेगी अर्जी!

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दरबार कल देहरादून के परेड ग्राउंड के पास ही खेल मैदान में सजने वाला है। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में चार नवंबर शनिवार यानी कल लगने वाला धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दरबार अब दून के परेड ग्राउंड खेल मैदान में लगेगा। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में अनुमति को लेकर क्लीयरेंस नहीं मिलने और सुरक्षा कारणों के चलते आयोजन स्थल में बदलाव करना पड़ा। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का पहली बार दिव्य दरबार लगाया जा रहा है। श्री पशुपतिनाथ मंदिर भारत चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से इस कार्यक्रम को रायपुर के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में कराया जा रहा था, लेकिन रायपुर स्टेडियम से कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया। दरबार में 40 से 50 हजार भक्तों के पहुंचने की संभावना है। चार नवंबर को धीरेंद्र शास्त्री का दरबार पांच बजे से...