
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें…
डेस्टिनेशन उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में पहुंचे PM मोदी ने अपने भाषण के दौरान कई अहम बातें कहीं। उन्होंने जहां उद्योगपतियों को राज्य में निवेश करने के लिए कहा। वहीं, उत्तराखंड को मैरिज डेस्टिनेशन बनाने का संदेश भी दिया।
PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें
PM मोदी ने कविता से भाषण की शुरुआत की। कहा- जहां अंजुली में गंगाजल हो, जहां हर एक मन बस निश्चल हो, जहां नारी में सच्चा बल हो उस देवभूमि का आशीर्वाद लिए मैं चलता जाता हूं। है भाग्य मेरा सौभाग्य मेरा मैं तुमको शीश नवाता हूं।
मेक इन इंडिया की तरह वेड इन इंडिया भी चलाया जाए। आप कुछ निवेश करना पाओ या नहीं लेकिन अपने परिवार की एक डेस्टिनेशन वेडिंग अगले पांच साल में उत्तराखंड में करें। अगर पांच साल में पांच हजार डेस्टिनेशन वेडिंग भी उत्तराखंड में हुई तो ये एक नया क्षेत्र खड़ा हो जाएगा। देश के धन्ना सेठ इस बारे में सोचेंगे तो बड़ा बदलाव आएगा।
...




