उत्तराखंड हलचल

उत्तरकाशी: तेजी से आगे बढ़ रहे “रैट माइनर्स”, बस पांच मीटर दूर 41 जिंदगियां

उत्तरकाशी: तेजी से आगे बढ़ रहे “रैट माइनर्स”, बस पांच मीटर दूर 41 जिंदगियां

उत्तराखंड हलचल
उत्तरकाशी: उत्तरकाशी की सिलक्यारा टनल हादसे में बड़ी-बड़ी मशीनें फेल साबित हो रही हैं। जिन मशीनों को लोहा दुनियाभर में माइनिंग के लिए माना जाता है। जिनको लाने के लिए सेना के तीन-तीन हर्कुलिस विमानों को लगाना पड़ा। विदेशों से जिस टनल को खोलने के लिए दुनिया के सबसे श्रेष्ठ एक्सपर्ट बुलाए गए। बंद टनल के आगे सब फेल साबित हुए। अब विज्ञान फेल हुआ था तो इंसानों ने मोर्चा संभाल लिया है। रैट माइनर्स ने सुरंग के भीतर खोदाई शुरू कर दी  है। टनल रेस्क्यू के दौरान बाबा बौखनाग भी खूब चर्चाओं में हैं। उत्तराखंड देवभूमि है, ऐसे में देवताओं की शरण भी ली जा रही है। विज्ञान के साथ आस्था का सहारा भी लिया जा रहा है। जिस तरह से मशीनें फेल हुई। जब कोई रास्ता नजर नहीं आया तो सेना को बुलाया गया। अब सेना के रैट माइनर्स टनल को कुतरने में जुटे हैं। ताजा जानकारी के अनुसार रैट माइनर्स टनल को 2 मीटर तक कुतर चुके हैं। अब त...
ऑपरेशन सिलक्यारा: रेस्क्यू ने फिर पकड़ी रफ्तार

ऑपरेशन सिलक्यारा: रेस्क्यू ने फिर पकड़ी रफ्तार

उत्तरकाशी
उत्तरकाशी: सिलक्यारा टनल में फंसे 41 लोगों को बचाने का अभियान जारी है। तमाम मुश्किलों के बाद रेस्क्यू एक बार फिर पूरी रफ्तार से चल पड़ा है। एक ओर वर्टिकल ड्रिलिंग और दूसरी ओर आर्मी की इंजीनियरिंग कोर ने भी अपना काम शुरू कर दिया। सचिव उत्तराखंड शासन डॉ. नीरज खैरवाल ने बताया कि पाइप में फंसे ऑगर मशीन की ब्लेड एवं साफ्ट को काटने का कार्य पूरा कर लिया गया है। ऑगर मशीन के हेड को निकालने का कार्य भी पूरा कर लिया गया है। पूर्व में 1.9 मीटर पाइप काटा गया था। अब मैन्युअली काम करते हुए पाइप को 0.9 मीटर आगे पुश भी किया गया है। अपर सचिव (सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार) और MD (NHIDCL) महमूद अहमद ने बताया कि वर्टिकल ड्रिलिंग का कार्य भी तेजी से चल रहा है। उन्होंने बताया अब तक 36 मीटर वर्टिकल ड्रिलिंग कर ली गई है। आगे का कार्य भी पूरी तेज़ी एवं सावधानी से किया जा रहा है।...
शिक्षक दिनेश रावत ने फिर बढ़ाया रवांई का मान, मिला “देवभूमि शिक्षा उत्कृष्टता सम्मान”

शिक्षक दिनेश रावत ने फिर बढ़ाया रवांई का मान, मिला “देवभूमि शिक्षा उत्कृष्टता सम्मान”

उत्तराखंड हलचल
हल्द्वानी: शिक्षा विभाग में अपनी रचनात्मकता के लिए पहचान रखने वाले शिक्षक दिनेश रावत को मिलने वाले सम्मानों की फेहरिस्त एक और सम्मान जुड़ गया है। उनको अमर उजाला और MIET की ओर से “देवभूमि शिक्षा उत्कृष्टता समान” से सम्मानित किया गया है। समारोह का आयोजन MIET कुमाऊं के लामाचौड़, हल्द्वानी स्थित परिसर में किया गया।समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शैक्षिक व सह-शैक्षिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर प्रदेशभर के विद्यालयों और महाविद्यालयों से चयनित अध्यापक/ प्राध्यापकों को ‘देवभूमि शिक्षा उत्कृष्टता समान’ से सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले शिक्षकों में सीमांत उत्तरकाशी के रवांई क्षेत्र के कोटी, बनाल निवासी शिक्षक दिनेश सिंह रावत भी शामिल हैं, जो वर्तमान में हरिद्वार जनपद के बहादराबाद विकास खंड के राजकीय प्रा.वि.न.-4 में से...
उत्तरकाशी: 16 दिन से टनल में कैद 41 जिंदगियां, वर्टिकल ड्रिलिंग का काम जारी, मौसम दिखा रहा तेवर

उत्तरकाशी: 16 दिन से टनल में कैद 41 जिंदगियां, वर्टिकल ड्रिलिंग का काम जारी, मौसम दिखा रहा तेवर

उत्तरकाशी
टनल में फंसी 41 जिंदगियों को बचाने का अभियान जारी है। अब तक 30 मीटर से ज्यादा की वर्टिकल ड्रिलिंग हो चुकी है।उत्तरकाशी: सिलक्यारा टनल में 12 नवंबर को दीपावली के दिन से फंसी 41 जिंदगियों को बचाने का अभियान जारी है। 12 नवंबर से अब तक 16 दिन पूरे हो चुके हैं। इस अभियान में पहले दिन से ही कुछ ना कुछ दिक्कतें आ रही हैं। जब तक एक उम्मीद बढ़ती है। तब तक फिर कुछ अड़चन आ जाती है। लेकिन, रेस्क्यू में जुटी टीमों का हौसला पहले दिन जैसा ही है। टनल के भीतर फंसे मजदूरों का हौसला भी बनाए हुए हैं। ऑगर मशीन के खराब होने के बाद नए विकल्प पर काम शुरू कर दिया गया है। अब तक 30 मीटर से ज्यादा की वर्टिकल ड्रिलिंग हो चुकी है। जबकि, ऑगर मशीन के पाइप में फंसे ब्लेड के छुकड़ों को बाहर निकाल लिया गया है। अब सेना के जवान भी अपना मिशन शुरू करने जा रहे हैं। उम्मीद है कि एक-दो दिन में कुछ अच्छी खबर सामने आएगी। ...
उत्तरकाशी: धनवीर रावत बने व्यापार मंडल के अध्यक्ष

उत्तरकाशी: धनवीर रावत बने व्यापार मंडल के अध्यक्ष

उत्तरकाशी
उत्तरकाशी: व्यापार मंडल बड़कोट की आम बैठक आहूत की गई। बैठक में व्यापारी हितों के मसलों पर चर्चा की गई। साथ ही व्यापार मंडल का चुनाव भी संपन्न कराया गया। सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव सम्पन्न हुए। अध्यक्ष पद पर ‌ धनवीर रावत अध्यक्ष को चुना गया। इससे पहले भी धनवीर रावत व्यापार मंडल में अहम भूमिका निभाते आए हैं। व्यापारियों के हित में होने वाली हर लड़ाई में मजबूती से खड़े नजर आते हैं। कार्यकारिणी में सोहन गैरोला को महामंत्री, सुनील मनवाल कोषाध्यक्ष और प्रकाश राणा उपाध्यक्ष चु‌ने गए। मनजीत रावत, जय सिंह राणा, मनोज अग्रवाल और प्रदीप असवाल को उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष चुना गया सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ।...
करवट बदलेगा मौसम, येलो अलर्ट जारी, रेस्क्यू में बढ़ाएगा मुश्किल!

करवट बदलेगा मौसम, येलो अलर्ट जारी, रेस्क्यू में बढ़ाएगा मुश्किल!

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: मौसम करवट बदलने वाला है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। खासकर 27 रवंबर के लिए मौसम विभाग ने सकर्त रहने के लिए कहा है। बारिश का अलर्ट जारी होने के साथ ही उत्तरकाशी टनल में फंसे मजदूरों के परिजनों और रेस्क्यू में जुटी एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है।मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग व पिथौरागढ़ समेत कई ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों तक मौसम तेजी से ठंडा हो सकता है।बड़ी चुनौती यह है कि सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को कैसे बचाया जाए। ऐसे ही मुश्किलें खड़ी हो रही हैं। अगर बारिश और बर्फबारी होती है, तो रेस्क्यू कार्य में जुटी एजेंसियों के साथ ही अन्य लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, सरकार न...
उत्तरकाशी: बस से टकराई रेस्क्यू में शामिल अधिकारी की कार, जवान समेत दो घायल

उत्तरकाशी: बस से टकराई रेस्क्यू में शामिल अधिकारी की कार, जवान समेत दो घायल

उत्तरकाशी
उत्तरकाशी: सिलक्यारा रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे बीआरओ के एक अधिकारी के वाहन की बस से भिड़ंत हो गई। हादसे में अधिकारी सहित एक जवान घायल हो गए। घायल बीआरओ के कमांडर आरएस राव और जवान को प्राथमिक उपचार दिया गया। सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों की जिंदगी बचाने के लिए बचाव अभियान चल रहा है। पखवाड़े भर से टनल के अंदर फंसे श्रमिकों का रेस्क्यू जारी है लेकिन ड्रिलिंग के लगातार अवरुद्ध होने से देरी हो रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “हैदराबाद से जो प्लाज्मा मशीन लाई गई है, उसने काम करना शुरू कर दिया है। कटाई तेजी से चल रही है। अब कुल 14 मीटर की दूरी शेष बची हुई है जो अगले कुछ घंटों में पूरी कर ली जाएगी। उसके बाद मैन्युअल ड्रिलिंग का काम शुरू होगा। ...
ऊधमसिंह नगर: “जिन्न” से मुक्ति के लिए जल्लाद बना तांत्रिक पिता, चढ़ा दी दो बेटियों की बलि

ऊधमसिंह नगर: “जिन्न” से मुक्ति के लिए जल्लाद बना तांत्रिक पिता, चढ़ा दी दो बेटियों की बलि

उत्तराखंड हलचल
ऊधमसिंह नगर: उत्तराखंड में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। तांत्रिक पिता ने जिन्न से मुक्ति पाने के लिए अपनी दो नाबालिगग बेटियों की बलि दे दी। पुलिस तेजी दिखाते हुए को दो सगी बहनों के शव मिलने के तुरंत बाद एक्शन लिया और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला काशीपुर के लक्ष्मीपुर पट्टी की खालिक कॉलोनी का है। दो सगी बहनों की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। दोनों बहनों के के शव घर में चारपाई पर ही मिले। छोटी बहन का शव तीन से चार दिन पुराना बताया गया है। जबकि बड़ी बहन की हत्या शुक्रवार रात किए जाने की आशंका है। दोहरे हत्याकांड की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर डॉक्टर्स के पैनल से पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक, पिता तंत्र-मंत्र का काम करता था। पुलिस को सूचना मिली कि अली हसन उर्फ सूरज की दो पुत्रियों ...
नैनीताल : यहां गहरी खाई में गिरी कार, पांच दोस्तों की दर्दनाक मौत

नैनीताल : यहां गहरी खाई में गिरी कार, पांच दोस्तों की दर्दनाक मौत

उत्तरकाशी
नैनीताल: उत्तराखंड में हर दिन कोई ना कोई हादसा होता है। ये हादसे लोगों की जान लेते हैं। शहर से 55 किलोमीटर दूर उत्तर प्रदेश के बिलासपुर के पर्यटकों की कार खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। शनिवार दोपहर बाद सिंचाई के लिए पानी लगाने गधेरे (गूल) तक पहुंचे ग्रामीण ने क्षतिग्रस्त कार व क्षतविक्षत पड़े शवों को देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर जिला प्रशासन, पुलिस व एसडीआरएफ की टीम शाम करीब चार बजे मौके पर पहुंची। पर्यटकों को तलाशते हुए उनके स्वजन भी मौके पर पहुंचे हैं। हादसा शुक्रवार रात में होने का अंदेशा जताया जा रहा है। फिलहाल रेस्क्यू कर शवों को खाई से निकाला जा रहा है। पुलिस के मुताबिक शनिवार दोपहर बाघनी निवासी श्याम सिंचाई नहर में पानी जोड़ने के लिए बाघनी पुल के नीचे गधेरे में उतरे थे। क्षतिग्रस्त कार व लोगों के शव पड़े देख उन्होंने गांव वालों को भी...
ऑपरेशन सिलक्यारा : हैदराबाद से मंगाया गया प्लाज्मा कटर

ऑपरेशन सिलक्यारा : हैदराबाद से मंगाया गया प्लाज्मा कटर

उत्तरकाशी
उत्तरकाशी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कठिन परिस्थितियों में सरकार पूरी शिद्दत के साथ रेस्क्यू कार्य में जुटी है। पाइप में फंसी ऑगर मशीन को जल्द ही काट के निकाल लिया जाएगा। जिसके लिए हैदराबाद से प्लाज्मा कटर भी मंगाया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उन्होंने स्वयं कम्युनिकेशन सिस्टम के माध्यम से अंदर फंसे लोगों से बात की है। अंदर फंसे सभी श्रमिक स्वस्थ हैं। उन्होंने कहा केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा समन्वय बनाते हुए सभी संभव विकल्पों पर कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न एजेंसियां हर संभव प्रयास कर रहे हैं। दुनिया भर के विशेषज्ञों का इसमें तकनीकी सहयोग लिया जा रहा है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निरंतर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा रेस्क्यू कार्य में किसी भी तरह की अड़चन न आये, इसके...