देहरादून

उत्तराखंड में भू-कानून पर सीएम धामी का बड़ा एलान, कहा-अगले साल सशक्त कानून लाएगी सरकार

उत्तराखंड में भू-कानून पर सीएम धामी का बड़ा एलान, कहा-अगले साल सशक्त कानून लाएगी सरकार

देहरादून
हिमांतर ब्यूरोउत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रेसवार्ता की कर कहा कि अगले बजट सत्र में हम उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप सशक्त भू-कानून लाएंगे. इसके लिए समिति गठित की हुई है. कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की जनता को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि भू-कानून के मुद्दे पर सबकी भावनाओं के अनुरूप हम समाधान करेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में एक कानून प्रचलित है. नगर निकाय क्षेत्र से बाहर 250 वर्ग मीटर भूमि बिना अनुमति खरीद सकते हैं. लेकिन संज्ञान में आया कि कई लोगों ने अपने ही परिवार के सदस्यों के नाम से जमीनें खरीद लीं. अब इसकी जांच कराई जाएगी. कानून तोड़कर जो जमीनें खरीदी गईं, वह सभी सरकार में निहित होंगी. सीएम धामी ने कहा कि 2017 में कानून में बदलाव किया गया था. उसके परिणाम भी सकारात्मक नहीं मिले. ऐसे प्रावधानों की समीक्षा की जाएगी. जरूरत पड़ी तो उसे समाप्त किय...
शैक्षिक भ्रमण : हर ब्लॉक से 2-2 प्रतिभावान छात्रों का होगा चयन

शैक्षिक भ्रमण : हर ब्लॉक से 2-2 प्रतिभावान छात्रों का होगा चयन

देहरादून
शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत बोले, छात्रों के लिये जरूरी है शैक्षिक भ्रमण देहरादून. विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के लिये प्रत्येक विकासखण्ड से दो-दो प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का चयन किया जायेगा. इसके लिये राज्य सरकार ने 50 लाख की धनराशि अवमुक्त करने की मंजूरी दे दी है. जिसका शासन स्तर से शीघ्र ही शासनादेश जारी कर दिया जायेगा. शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राएं देशभर के विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करेंगे. सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि शिक्षा व्यवस्था में गुणात्मक सुधार के लिये राज्य सरकार ने कई कदम उठाये हैं. जिसमें भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम भी शामिल है. इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का मकसद छात्र-छात्राओं को देश की विविधता, इतिहास, आधुनिक शिक्षा प्रणाली, व्यावहारिक ...
सीएम धामी की अधिकारियों को हिदायत सभी सड़कें 15 अक्टूबर तक हों गड्ढ़ा मुक्त

सीएम धामी की अधिकारियों को हिदायत सभी सड़कें 15 अक्टूबर तक हों गड्ढ़ा मुक्त

देहरादून
सचिव, विभागाध्यक्ष एवं सभी जिलाधिकारी पुनर्निर्माण कार्यों की नियमित समीक्षा करें सभी सड़कें 15 अक्टूबर तक गड्ढ़ा मुक्त की जाएं. राज्य में अतिवृष्टि से प्रभावित सभी क्षेत्रों में स्थिति सामान्य करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य किये जाएं. सचिव, विभागाध्यक्ष एवं सभी जिलाधिकारी पुनर्निर्माण कार्यों की नियमित समीक्षा करें. जो कार्य पूर्ण किये जा चुके हैं, उनका भौतिक सत्यापन किया जाए. जो सड़कें अभी बंद हैं, उन्हें यथाशीघ्र सुचारू किया जाए. आपदा की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों पर सड़कों के स्थाई ट्रीटमेंट की व्यवस्था की जाए. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ये निर्देश मंगलवार को आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को दिये. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रदेश में आपदा से प्रभावित क्षेत्रों में सभी स्थितियां सामान्य बनाई जाएं. यह सुनिश्चित किया जाए कि जन स...
सीएम धामी ने किया पूर्व डीजीपी अनिल रतूड़ी की पुस्तक ‘खाकी में स्थितप्रज्ञ’ का विमोचन

सीएम धामी ने किया पूर्व डीजीपी अनिल रतूड़ी की पुस्तक ‘खाकी में स्थितप्रज्ञ’ का विमोचन

देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सर्वे चौक, देहरादून स्थित आई.आर.डी.टी सभागार में उत्तराखण्ड के पूर्व पुलिस महानिदेशक श्री अनिल रतूड़ी द्वारा लिखित पुस्तक ‘‘खाकी में स्थितप्रज्ञ’’ का विमोचन किया. अनिल रतूड़ी ने यह पुस्तक एक आईपीएस अधिकारी के रूप में अपने संस्मरण एवं अनुभव के आधार पर लिखी है. सीएम धामी ने कहा कि अनिल रतूड़ी द्वारा इस पुस्तक के माध्यम से एक पुलिस अधिकारी के रूप में अपने सेवाकाल के संस्मरणो, अनुभवों और चुनौतियों को रोचक तरीके से प्रस्तुत किया है. उन्होंने कहा कि सफलता और असफलता दोनों में एक समान रहना स्थितप्रज्ञ है. यह पुस्तक सेवा में आ रहे लोगों को निर्णय लेने में मदद करेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि जब हमें एहसास होता है कि धरा पर कोई हमारा साथ देने वाला नहीं, तब हम धरातल से ऊपर उठकर सीधे प्रभु से संबंध वाली स्थिति में आते हैं, यह भी स्थितप्रज्ञ है. ऐसा प्रभु की कृपा से ...
1094 कनिष्ठ अभियन्ताओं को प्रदान किये गये नियुक्ति पत्र

1094 कनिष्ठ अभियन्ताओं को प्रदान किये गये नियुक्ति पत्र

देहरादून
धामी सरकार में पिछले तीन सालों में सरकारी सेवाओं में प्रदान की गई 17 हजार से अधिक नौकरियां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की वर्चुअल उपस्थिति में उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य कनिष्ठ अभियन्ता सेवा परीक्षा, 2023 के अन्तर्गत विभिन्न विभागों में चयनित 1094 कनिष्ठ अभियन्ताओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये. नींबूवाला, गढ़ी कैण्ट स्थित संस्कृति विभाग के ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, प्रेमचन्द अग्रवाल, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल एवं विधायक सविता कपूर उपस्थित थे.इस अवसर पर कनिष्ठ अभियन्ता पद के लिए चयनित हुए अभ्यर्थियों से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल संवाद भी किया. योगेश कड़ाकोटी ने कहा कि राज्य में सख्त नकल विरोधी कानून लागू होने के बाद भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता आयी है. यह भर्ती प्रक्रिया काफी कम समय में पूर्ण हुई है. उन्होंने विभिन्न भर्ती परीक्...
मार्च 2025 तक राज्य के शत प्रतिशत गांव में कचरा प्रबंधन का कार्य शुरू करना हमारा लक्ष्य: मुख्यमंत्री

मार्च 2025 तक राज्य के शत प्रतिशत गांव में कचरा प्रबंधन का कार्य शुरू करना हमारा लक्ष्य: मुख्यमंत्री

देहरादून
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर विश्वकर्मा पूजन कर सबको दी शुभकामनाएं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को देहरादून के परेड मैदान में 'स्वच्छता ही सेवा-2024' कार्यक्रम में प्रतिभाग किया एवं क्रॉस कंट्री मैराथन दौड़ को फ्लैग ऑफ कर रवाना किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित सभी लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई एवं 'एक पेड़ मां' के नाम अभियान के अंतर्गत परेड मैदान परिसर में पौधरोपण भी किया. मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बालिकाओं को किशोरी किट का वितरण भी किया. इससे पहले मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर विश्वकर्मा पूजन किया और सभी को विश्वकर्मा दिवस की शुभकामनाएं प्रदान की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिवस पर शुभकामनाएं देते हुए प्रभु से उनके दीर्घायु की कामना की. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वच्छता के प्रति सजगता, निष्ठा और नेतृत...
जन्म दिवस : सीएम धामी ने टपकेश्वर महादेव से आशीर्वाद लेकर दृष्टि बाधितार्थ बच्चों के साथ काटा केक

जन्म दिवस : सीएम धामी ने टपकेश्वर महादेव से आशीर्वाद लेकर दृष्टि बाधितार्थ बच्चों के साथ काटा केक

देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की है. उन्होंने कहा कि प्रदेश इस समय प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहा है. उन्होंने अपने जन्म दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों से अनुरोध किया है किया है कि इस अवसर पर आपदा पीड़ितों के पास पहुंच कर उनकी हर संभव मदद करें. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में इस दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा हर क्षेत्र में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं. राज्य की देवतुल्य जनता के सहयोग से उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार कृत संकल्प के साथ कार्य कर रही है. इसके बाद मुख्यमंत्री धामी अपने जन्म दिवस के अवसर पर राजपुर रोड स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान पहुंचे और दृष्टिबा...
हिंदी दिवस : साहित्यकारों को साहित्य भूषण पुरस्कार के रूप में मिलेगी 5 लाख रूपये की धनराशि

हिंदी दिवस : साहित्यकारों को साहित्य भूषण पुरस्कार के रूप में मिलेगी 5 लाख रूपये की धनराशि

देहरादून
देहरादून. सर्वे चौक स्थित आई.आर.डी.टी प्रेक्षागृह, देहरादून में उत्तराखंड भाषा संस्थान द्वारा आयोजित ’हिंदी दिवस समारोह-2024’ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया. इस अवसर पर उन्होंने उत्तराखंड भाषा संस्थान की पुस्तक ‘उत्तराखंड की लोक कथाएं’ का विमोचन किया. कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कविता लेखन, कहानी लेखन, यात्रा वृतान्त लेखन और नाटक लेखन प्रतियोगिता के प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया और बोर्ड परीक्षाओं में हिन्दी में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया. हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंदी भाषा के उत्थान और संवर्धन के लिए अहम योगदान देने वाले लोगों का मुख्यमंत्री ने आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि हिंदी एक भाषा का उत्सव नहीं बल्कि हमारी संस्कृति के गौरव का अवसर है. हिंदी एक भाषा...
वित्त सेवा सरकार का महत्वपूर्ण अंग : वित्त मंत्री

वित्त सेवा सरकार का महत्वपूर्ण अंग : वित्त मंत्री

देहरादून
उत्तराखण्ड वित्त सेवा संघ का 10वाँ वार्षिक अधिवेशन में गठित हुई नई कार्यकारिणी उत्तराखण्ड वित्त सेवा संघ का 10वाँ वार्षिक अधिवेशन देहरादून के राजपुर रोड स्थित होटल अकेता में आयोजित किया गया. इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री प्रेमचन्द अग्रवाल बतौर मुख्यअतिथि कार्यक्रम में उपस्थित रहे. अधिवेशन का शुभारंभ वित्त मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल, अपर मुख्य सचिव वित्त आनंद बर्द्धन, सचिव  वित्त दिलीप जावलकर, निदेशक कोषागार दिनेश चंद्र लोहनी तथा उत्तराखण्ड वित्त सेवा संघ के अध्यक्ष जयपाल सिंह तोमर द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया. अपने संबोधन में वित्त मंत्री ने वित्त सेवा से जुड़े अधिकारियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि वित्त सेवा प्रतिष्ठा प्राप्त सेवा है. वित्त विभाग सरकार का महत्वपूर्ण अंग होती हैं जो कि वित्तीय अनुशासन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. वित्तमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार राज...
धामी सरकार खोल रही नौकरी का पिटारा, 4400 पदों पर इसी माह से भर्ती

धामी सरकार खोल रही नौकरी का पिटारा, 4400 पदों पर इसी माह से भर्ती

देहरादून
16 हजार से ज्यादा युवाओं को धामी सरकार में अब तक मिल चुकी रिकॉर्ड नौकरी देहरादून. उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की राह देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है. सरकार 11 विभागों में रिक्त समूह ग के 4405 पदों पर इसी माह भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रही है. इसके लिए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 15 सितंबर से आवेदन से लेकर परीक्षा और परिणाम का शेड्यूल जारी करने का निर्णय लिया है. इधर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार अब तक 16 हजार से ज्यादा नौकरी देने का भी रिकॉर्ड बना चुकी है. राज्य में बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने में पुष्कर सिंह धामी सरकार सबसे धाकड़ साबित हो रही है. सरकार ने महज तीन साल के भीतर 16 हजार युवाओं को विभिन्न विभागों में नौकरी देने का रिकॉर्ड बनाया है. यह आंकड़ा राज्य बनने के 23 साल में किसी सरकार में युवाओं को सबसे ज्यादा नौकरी मिलने में बड़ा है. नौकरी में पारदर्शिता रहे,...