Blog

चारधाम यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य संकट: नौगांव सीएचसी में दो माह से बंद एक्सरे सेवा

चारधाम यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य संकट: नौगांव सीएचसी में दो माह से बंद एक्सरे सेवा

उत्तरकाशी
 नीरज उत्तराखंडी | नौगांव (उत्तरकाशी)चारधाम यात्रा के प्रथम पड़ाव पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नौगांव में स्वास्थ्य सेवाओं की गंभीर बदहाली सामने आई है। अस्पताल का एक्सरे रूम पिछले दो माह से बंद पड़ा है, जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ चारधाम यात्रा मार्ग से गुजरने वाले यात्रियों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार अस्पताल में तैनात आउटसोर्स एक्सरे टेक्नीशियन और लैब टेक्नीशियनों का वार्षिक अनुबंध 17 मार्च को समाप्त हो गया था, लेकिन अब तक शासन स्तर से उसका नवीनीकरण नहीं किया गया है। अनुबंध समाप्त होने के बाद से टेक्नीशियन बेरोजगार होकर घर बैठने को मजबूर हैं, जबकि अस्पतालों में आवश्यक जांच सेवाएं ठप पड़ी हैं।आउटसोर्स टेक्नीशियनों के अनुबंध का नवीनीकरण अभी शासन स्तर से नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में पिछले दो माह से एक्स...
UKSSSC ने निकाली 90 पदों पर भर्ती, 1 जून से आवेदन शुरू

UKSSSC ने निकाली 90 पदों पर भर्ती, 1 जून से आवेदन शुरू

खेती-बाड़ी, देहरादून
हिमांतर ब्यूरो | देहरादूनउत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने पशुपालन विभाग में सहायक कृषि अधिकारी एवं चारा सहायक के कुल 90 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 जून 2026 से शुरू होगी, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 21 जून 2026 निर्धारित की गई है। भर्ती परीक्षा जुलाई 2026 में प्रस्तावित है। भर्ती के तहत सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 के 7 पद, सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-3 के 82 पद तथा चारा सहायक का 1 पद शामिल है। लंबे समय से कृषि एवं पशुपालन विभाग में रोजगार की प्रतीक्षा कर रहे युवाओं के लिए यह महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।पदवार योग्यता और आयु सीमा सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 के पदों के लिए अभ्यर्थी की आयु 21 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। साथ ही किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कृषि विषय में स्नातकोत्तर (पोस्ट ग्रेजुएट) ...
धारी कलोगी में बैंक शाखा न खुलने पर लोगों में आक्रोश, महापंचायत की तैयारी

धारी कलोगी में बैंक शाखा न खुलने पर लोगों में आक्रोश, महापंचायत की तैयारी

उत्तरकाशी
हिमांतर ब्यूरो | नौगांव (उत्तरकाशी)सहकारिता मंत्री की दो-दो घोषणाओं के बावजूद धारी कलोगी क्षेत्र में बैंक शाखा नहीं खुलने से स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। क्षेत्र के ग्रामीण अब इस मुद्दे को लेकर महापंचायत बुलाने की तैयारी कर रहे हैं, जिसमें आगे के आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। धारी कफनौल क्षेत्र के करीब दो दर्जन गांवों की लगभग 10 हजार की आबादी लंबे समय से बैंक शाखा खोलने की मांग कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि बैंक सुविधा उपलब्ध न होने के कारण छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी उन्हें दूरस्थ कस्बों तक जाना पड़ता है। इससे किसानों, महिलाओं, बुजुर्गों, व्यापारियों और आम लोगों को लगातार कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सहकारिता मंत्री ने सार्वजनिक मंचों से दो बार धारी कलोगी में बैंक शाखा खोलने की घोषणा की थी, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवा...
मिशन कीवी से संवरेगी छोटे किसानों की तकदीर, पारदर्शी चयन पर डीएम का जोर

मिशन कीवी से संवरेगी छोटे किसानों की तकदीर, पारदर्शी चयन पर डीएम का जोर

उत्तरकाशी
उत्तरकाशी में कीवी क्रांति की तैयारी, छोटे किसानों को मिलेगा सीधा लाभनीरज उत्तराखंडी | उत्तरकाशीउत्तरकाशी जनपद में अब कीवी उत्पादन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने की ओर बढ़ रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों की जलवायु और प्राकृतिक परिस्थितियों को देखते हुए प्रशासन ने कीवी मिशन को किसानों की आय बढ़ाने का सशक्त माध्यम माना है। इसी कड़ी में मंगलवार को जिलाधिकारी प्रशान्त आर्य ने जिला स्तरीय मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक लेकर उद्यान विभाग की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तार से समीक्षा की और अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ केवल कागजों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि वास्तविक पात्र किसानों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कीवी मिशन के अंतर्गत लाभार्थियों का चयन पूरी निष्पक्ष...
रोबोटिक सर्जरी का कमाल: चीन से भारत में ऑपरेशन

रोबोटिक सर्जरी का कमाल: चीन से भारत में ऑपरेशन

देश—विदेश
  5G नेटवर्क और उन्नत रोबोटिक तकनीक की मदद से 90 मिनट में पूरी हुई जटिल सर्जरी, चिकित्सा क्षेत्र में खुलीं नई संभावनाएंहिमांतर ब्यूरो | नई दिल्लीतकनीक और चिकित्सा विज्ञान ने एक बार फिर ऐसी उपलब्धि हासिल की है, जिसने वैश्विक स्तर पर ध्यान आकर्षित किया है। चीन के वुहान में मौजूद भारतीय यूरोलॉजिस्ट डॉ. सैयद मोहम्मद गौस ने हैदराबाद में मौजूद एक मरीज की रोबोटिक तकनीक की मदद से सफल सर्जरी की। इस पूरी प्रक्रिया की सबसे खास बात यह रही कि डॉक्टर और मरीज के बीच लगभग 3000 किलोमीटर की दूरी थी।यूरेटर को दोबारा ब्लैडर से जोड़ने की जटिल सर्जरी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह यूरेट्रल रीइम्प्लांटेशन (Ureteral Reimplantation) सर्जरी थी, जिसमें किडनी से मूत्राशय (ब्लैडर) तक यूरिन पहुंचाने वाली नली यानी यूरेटर को दोबारा ब्लैडर से जोड़ा गया। इस जटिल ऑपरेशन को चीन में विकसित उन्नत रोबोटिक ...
पहाड़ से राजभवन तक : पद्म भूषण भगत सिंह कोश्यारी की सार्वजनिक सेवा की प्रेरक यात्रा

पहाड़ से राजभवन तक : पद्म भूषण भगत सिंह कोश्यारी की सार्वजनिक सेवा की प्रेरक यात्रा

देहरादून, समसामयिक, साहित्‍य-संस्कृति
 डॉ देवी लाल असिस्टेंट प्रोफेसर, दिल्ली विश्वविद्यालय देवभूमि उत्तराखंड की मनोरम वादियां, जहाँ हवाएं परिवर्तन और आकांक्षाओं की सुधबुधाहाट लिए बहती है, वहां एक नाम देवभूमि की राजनीती में बड़े ही आदर के साथ लिया जाता है - भगत सिंह कोश्यारी एक अनुभवी राजनीतिज्ञ, शिक्षक, पत्रकार, और संघ विचारक, कोशियारी जी का बागेश्वर जिले के एक छोटे से गांव से लेकर राजभवन तक का सफर सेवा के प्रति समर्पित जीवन का प्रतिक है। 17 जून 1942 में बागेश्वर जिले के एक साधारण किसान परिवार में जन्मे कोश्यारी जी के प्रारंभिक वर्ष पहाड़ी क्षेत्र की सादगी, ढृढ़ता, और समृद्ध सांस्कृतिक परिवेश से प्रभावित थे। उन्होंने अल्मोड़ा कॉलेज से अंग्रेजी साहित्य में स्नाकोत्तर की उपाधि प्राप्त की और छात्र संघ के महासचिव भी रहे, जिससे राजनीतिक चेतना की नींव पड़ी। सक्रिय राजनीती में पूर्णकालिक रूप से पहले उन्होंने एक शिक्षक के रू...
गंगोत्री-यमुनोत्री धाम यात्रा 2026: अब तक 7.44 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, प्रशासन की सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त

गंगोत्री-यमुनोत्री धाम यात्रा 2026: अब तक 7.44 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, प्रशासन की सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त

उत्तरकाशी
 नीरज उत्तराखंडी | हिमांतर ब्यूरो | उत्तरकाशीआस्था और अटूट विश्वास के बीच जनपद उत्तरकाशी स्थित दोनों धामों में चारधाम यात्रा का संचालन सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से जारी है। कपाट खुलने के बाद से ही श्री गंगोत्री एवं श्री यमुनोत्री धाम में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं का आवागमन लगातार बना हुआ है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशन में भारी संख्या में पहुंच रहे तीर्थयात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी व्यवस्थाएं प्रभावी रूप से संचालित की जा रही हैं, जिससे यात्रा सुरक्षित, सुव्यवस्थित और निर्बाध रूप से आगे बढ़ रही है। तीर्थयात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखी गई हैं। रविवार सायं 6:30 बजे तक दोनों धामों में कुल 36,186 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इनमें श्री यमुनोत्री धाम में 18,8...
पद्मश्री वैद्य बालेंदु प्रकाश “इंडिया न्यूज़ कॉन्क्लेव 2026” में विशेषज्ञ वक्ता के रूप में होंगे शामिल

पद्मश्री वैद्य बालेंदु प्रकाश “इंडिया न्यूज़ कॉन्क्लेव 2026” में विशेषज्ञ वक्ता के रूप में होंगे शामिल

देहरादून
 हिमांतर ब्यूरो | रुद्रपुर/देहरादूनप्रख्यात आयुर्वेदाचार्य एवं पद्मश्री सम्मानित वैद्य बालेंदु प्रकाश को उत्तराखण्ड राज्य के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले “इंडिया न्यूज़ कॉन्क्लेव 2026” में आयुर्वेद चिकित्सा एवं अनुसंधान विशेषज्ञ के रूप में आमंत्रित किया गया है। यह कार्यक्रम 27 मई 2026 को Hyatt Centric Dehradun में आयोजित किया जाएगा। इंडिया न्यूज़ मंच द्वारा आयोजित इस विशेष कॉन्क्लेव का विषय “उत्तराखण्ड ड्राइविंग एक्सीलेंस: लीडरशिप, इनोवेशन एंड ग्रोथ” रखा गया है। कार्यक्रम में मीडिया, शासन, स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्योग तथा सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों की सहभागिता प्रस्तावित है।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वैद्य बालेंदु प्रकाश आयुर्वेद चिकित्सा, विशेष रूप से अग्नाशयशोथ (Pancreatitis) सहित दी...
अखतीर मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, देववन पहुंचे पवासी महासू देवता

अखतीर मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, देववन पहुंचे पवासी महासू देवता

उत्तरकाशी
शाही स्नान और परियों से भेंट की मान्यता से जुड़ी है सदियों पुरानी देव परंपरानीरज उत्तराखंडी | पुरोलाजनपद उत्तरकाशी के सीमावर्ती बंगाण क्षेत्र में आस्था, लोकसंस्कृति और देव परंपरा का अद्भुत संगम उस समय देखने को मिला, जब ठडियार मंदिर से श्री पवासी महासू देवता की प्रवास यात्रा शनिवार को ढोल-दमाऊं और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की गूंज के बीच देववन मंदिर पहुंची। देवता की इस पवित्र यात्रा के साथ देववन के हरे-भरे बुग्यालों में प्रसिद्ध अखतीर मेले का भी भव्य आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजा-अर्चना की और देवता का आशीर्वाद प्राप्त किया। मान्यता है कि श्री पवासी महासू देवता वर्ष में एक बार ज्येष्ठ मास में देववन पहुंचकर शाही स्नान करते हैं तथा परियों से भेंट करते हैं। इसी परंपरा के निर्वहन के लिए देवता दो दिवसीय प्रवास पर देववन आते हैं। शनिवार सुबह ठडियार मंदिर से शु...
स्वातंत्र्यवीर श्रीदेव सुमन पर डाक टिकट जारी करने की मांग

स्वातंत्र्यवीर श्रीदेव सुमन पर डाक टिकट जारी करने की मांग

दिल्ली-एनसीआर
76 वर्षों से बदहाल टिहरी को केवल छला गया और सौतेला व्यवहार हुआ उपेक्षित टिहरी की अनदेखी और बदहाली पर प्रधानमंत्री को श्वेतपत्र देगी पर्वतीय लोकविकास समितिहिमांतर ब्यूरो | नई दिल्लीप्रेस क्लब ऑफ इंडिया में हिमालयी क्षेत्र के प्रमुख पत्रकारों,बुद्धिजीवियों और सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भारत सरकार से स्वाधीनता सेनानी और टिहरी के मुक्तिनायक अमर बलिदानी श्रीदेव सुमन की स्मृति में डाक टिकट जारी करने की माँग की। पर्वतीय लोकविकास समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो.सूर्य प्रकाश सेमवाल ने कहा कि भारतीय स्वाधीनता संग्राम में 84 दिन तक भूख हड़ताल करने वाले एकमात्र क्रांतिकारी और अमर बलिदानी श्रीदेव सुमन को केवल टिहरी राजशाही का बागी बताकर स्वाधीनता समर के इतिहास में स्वातंत्र्यवीर सावरकर का नाममेट कर दिया गया। टिहरी राज परिवार और कांग्रेस के इशारे पर कम्युनिस्ट इतिहासकारों ने श्रीद...