
शत्रु संपत्ति में कार्रवाई, दो PCS अधिकारियों समेत 28 पर मुकदमा
देहरादून: हरिद्वार से शत्रु संपत्ति खुर्द-बुर्द करने का मामला सामने आया है। विजिलेंस ने दो PCS समेत 28 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ज्वालापुर क्षेत्र में 21 बीघा शत्रु संपत्ति थी, जिसे सरकार में निहित किया जाना था। लेकिन, कुछ अफसरों ने उस जमीन को भू-माफिया के साथ मिलकर बेच डाला।मामले में फर्जी तरीके से 10 से अधिक रजिस्ट्रियां करवा दी गई हैं। घटना की सूचना किसी ने विजिलेंस की टीम को दे दी। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस की टीम ने 2 PCS समेत 28 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आरोपियों में लेखपाल और उपनिबंधक भी शामिल हैं। इसके साथ ही हरिद्वार के तत्कालीन SDM हरबीर सिंह, एडवोकेट पहल सिंह वर्मा, एडवोकेट सज्जाद, एडवोकेट मोहन लाल शर्मा सहित 28 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। तत्कालीन अधिकारियों के नाम सामने आने के बाद शासन में हड़कंप मचा हुआ है।
PCS अफसर ...









