
दलित विधायक को अपशब्द कहना BJP की मानसिकता को दर्शाता है: नैथानी
देहरादून: उत्तराखण्ड विकास पार्टी ने कहा कि पुरोला से विधायक दुर्गेश्वर लाल को भाजपा सरकार में मंत्री ने अपशब्द कह कर प्रताड़ित किया, जो कि भाजपा की दलितों के प्रति मानसिकता का परिचायक है। इस बीच पार्टी ने विधायक को तलब किया, जिसके बाद विधायक ने बयान दिया कि यह उनके घर का मामला है।
उत्तराखण्ड विकास पार्टी ने कहा कि विधायक जनता का प्रतिनिधि है, और कोई अधिकारी जनता को प्रताड़ित कर रहा है तो उसका फौरन तबादला हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब भाजपा सरकार बिना जॉच के पीसीएस अधिकारी बर्नवाल और आइएएस जोगदंडे आदि अधिकारियों का तबादला कर सकती है, तो आईएफएस अधिकारियों के तबादले पर वन मंत्री का दबाव बनाना बताता है कि जनता और विधायक को प्रताड़ित करने में वन मंत्री का सीधा हाथ है।
जब हॉफ जॉच में अधिकारी को सस्पेंड करने की बात कर रहे थे तब वन मंत्री द्वारा मना किया जाना बताता है कि अंदर खाने मूल निवा...








