
लोअर PCS परीक्षा-2021 में वैभव जोशी टापर, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने परिणाम किया जारी
हरिद्वार: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने लोअर पीसीएस-2021 का अंतिम चयन परिणाम सोमवार को जारी कर दिया। लोअर पीसीएस परीक्षा-2021 में वैभव जोशी टापर रहे, जबकि अवनीश सिंह ने दूसरा और अनुराग शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने अगस्त-2021 में नोटिफिकेशन जारी कर उत्तराखंड सम्मिलित राज्य (सिविल) अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2021 अंतर्गत विभिन्न विभागों में 191 पदों पर आनलाइन आवेदन मांगे थे। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि आयोग की ओर से विभिन्न विभागों में लोअर पीसीएस-2021 के 191 पदों पर अभ्यर्थियों का अंतिम चरण परिणाम जारी किया गया है।
लोअर पीसीएस-2021 परीक्षा में वैभव जोशी ने प्रथम, अवनीश सिंह ने द्वितीय और अनुराग शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। बताया कि लोअर पीसीएस-2021 अंतर्गत नायब तहसीलदार के 36 पद, उपकारापाल के 27 पद, पूर्ति निरीक्षक के ...









