Author: Himantar

हिमालय की धरोहर को समेटने का लघु प्रयास
जीबीआर मेमोरियल फाउंडेशन ऑफ इंडिया की बैठक नई दिल्ली में सम्पन्न

जीबीआर मेमोरियल फाउंडेशन ऑफ इंडिया की बैठक नई दिल्ली में सम्पन्न

दिल्ली-एनसीआर
हिमांतर ब्यूरो, नई दिल्लीजीबीआर मेमोरियल फाउंडेशन ऑफ इंडिया की बैठक एयर फोर्स एसोसिएशन आफिस, नई दिल्ली में आयोजित की गई. इस बैठक की अध्यक्षता जीबीआर मेमोरियल फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और पूर्व एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने की. इस बैठक में निर्णय लिया गया कि हमें जनरल बिपिन रावत के विचारों को आगे ले जाना है. जिस प्रकार से जनरल बिपिन रावत देश को आगे ले जाने की सोच रहे थे हम सबको मिलकर उनके प्रयासों को पूरा करना होगा. उन्होंने अपने जीवन में जिन आदर्शों के साथ देश सेवा की वह बहुत ही सराहनीय है. इसीलिए अब जीबीआर मेमोरियल फाउंडेशन ऑफ इंडिया का गठन किया गया है जो उनके विचारों और कामों को आगे ले जाने का काम करेगा. जीबीआर मेमोरियल फाउंडेशन ऑफ इंडिया के बनाने का मुख्य कारण स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत के दृष्टिकोण को पूरा करने के लिए भारतीय सशस्त्र बलों और सिविल सेवाओं में अधिकारी बनाने के ल...
हल्द्वानी पहुंचे CM धामी, घायलों का जाना हाल, स्थिति का लिया जायजा

हल्द्वानी पहुंचे CM धामी, घायलों का जाना हाल, स्थिति का लिया जायजा

उत्तराखंड हलचल
घायल महिला पुलिस दल समेत अन्य पुलिसकर्मियों, प्रशासन, नगर निगमकर्मी और पत्रकार साथियों का जाना हाल चाल।देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को दोपहर बाद हल्द्वानी पहुंचकर गुरूवार को सांय हुई उपद्रव की घटना की स्थिति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी बनभूलपुरा में हुई घटना में घायल महिला पुलिस दल समेत अन्य पुलिसकर्मियों, प्रशासन, नगर निगमकर्मी और पत्रकार साथियों का भी हाल चाल जाना। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों ने क़ानून तोड़ा है एवं सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है उनके सारे वीडियो फुटेज और फुटप्रिंट उपलब्ध हैं। इस घटना में शामिल सभी उपद्रवियों को चिन्हित कर, उन पर विधिसम्मत कार्रवाई की प्रक्रिया गतिमान है। मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए एडीजी कानून और व्यवस्था ए.पी. अंशुमान को प्रभावित क्षेत्र...
हल्द्वानी हिंसा : घटना स्थल को जायजा लेने पहुंची मुख्य सचिव, प्रदेशभर में हाई अलर्ट

हल्द्वानी हिंसा : घटना स्थल को जायजा लेने पहुंची मुख्य सचिव, प्रदेशभर में हाई अलर्ट

नैनीताल
हल्द्वानी: हल्द्वानी हिंसा और आगजनी के दूसरे दिन मुख्य सचिव राधा रतूड़ी और डीजीपी अभिनव कुमार ने दंगाग्रस्त क्षेत्र बनभूलपुरा का दौरा किया। उन्होंने बनभूलपुरा थाने जाकर स्थिति का जायजा लेते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए। उत्तराखण्ड पुलिस दंगाइयों और पत्थरबाजों की पहचान मौके से उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कर रही है। पुलिस की त्वरित एक्शन की वजह से फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। एहतियातन चप्पे चप्पे पर पुलिस की तैनाती करके स्थिति पर पैनी नजर रखी जा रही है। आज सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आला अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि उपद्रवियों और दंगाइयों को सलाखों के पीछे तुरंत भेजा जाए। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुई घटना में शामिल दंगाइयों और उपद्रवियों के खिलाफ कठोर...
उत्तराखंड : सरकार को नहीं लोगों की जान की चिंता : इष्टवाल

उत्तराखंड : सरकार को नहीं लोगों की जान की चिंता : इष्टवाल

उत्तराखंड हलचल
पौड़ी : कांग्रेस प्रदेश महासचिव कवींद्र इष्टवाल ने कहा कि सरकार को लोगों की जान की चिंता नहीं हैं। उन्होंने कहा कि आएदिन पहाड़ों में गुलदार लोगों पर हमला कर रहे हैं। कई लोगों की जानें जा चुकी हैं। लेकिन सरकार को कोई फर्क पड़ता नजर नहीं आ रहा है। कवींद्र इष्टवाल ने कहा कि प्रदेशभर में गुलदार और बाघों का आतंक हैं। आज तक पहाड़ पर ही गुलदार के हमले देखने को मिलते थे। लेकिन, अब राजधानी देहरादून में भी गुलदार लोगों की जान लेने लगे हैं। कुलमिलाकर पहाड़ से लेकर मैदान तक गुलदार लोगों के लिए खतरा बना हुए है। बावजूद, सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि पौड़ी जिले में लोग धूप छिपते ही घरों में कैद हो जाते हैं। ऐसा लगता है जैसे अघोषित कर्फ्यू लगा दिया गया हो। गुलदारों की संख्या लगातार बढ़ रही है। लेकिन, उसको नियंत्रित करने का सरकार के पास कोई प्लान नहीं है।अगर ऐसा ही रहा तो वो ...
हल्द्वानी हिंसा: अब तक 6 लोगों की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद, एग्जाम कैंसिल

हल्द्वानी हिंसा: अब तक 6 लोगों की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद, एग्जाम कैंसिल

नैनीताल
हल्द्वानी के चर्चित बनभूलपुरा में सरकारी भूमि पर बने अवैध मदरसा व नमाज स्थल को ध्वस्त करने गई पुलिस, प्रशासन व नगर निगम की टीम पर समुदाय व‍िशेष के लोगों ने पथराव कर दिया। इस दौरान उपद्रवियों ने बनभूलपुरा थाने में आग लगा दी। वहां खड़े पुलिस व मीडियाकर्मियों के दर्जनों वाहन पेट्रोल बम से जला डाले। अब तक 6 लोगों की मौत कई खबर है।सुरक्षा को देखते हुए शहर के आज सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। कुमाऊं विश्वविद्यालय की परीक्षाएं भी रद्द कर दी गई हैं।हालांकि, देर रात को पूरी स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया था। इस बवाल में कई पत्रकार घायल हुए हैं। अमर उजाला के फोटो जर्नलिस्ट को लोगों ने लाठी-डंडों से पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया।पुलिसकर्मियों ने किसी तरह थाने से भागकर जान बचाई। बवाल में देर रात दो बजे तक छह लोगों की मौत हो चुकी है। महिला एसडीएम व एसपी समेत करीब 250 से अधिक लोग पथराव में चो...
हल्द्वानी में लगा कर्फ्यू, CM धामी ने की हाई लेवल मीटिंग, उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने के निर्देश

हल्द्वानी में लगा कर्फ्यू, CM धामी ने की हाई लेवल मीटिंग, उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने के निर्देश

नैनीताल
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा में अवैध निर्माण को हटाए जाने के दौरान पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों एवं कार्मिकों पर हुए हमले तथा क्षेत्र में अशांति फैलाने की घटना को गंभीरता से लिया है। उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में आज शाम मुख्यमंत्री आवास में मुख्य सचिव राधा रतूडी व पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार और अन्य उच्चाधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र में शांति व कानून व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के सख्त निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से शांति बनाये रखने की अपील करते हुए अराजक तत्वों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना के दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही कर क्षेत्र में शांति व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष...
उत्तराखंड: हल्द्वानी में भयंकर बवाल, थाना फूंका, SDM समेत कई कर्मचारी घायल

उत्तराखंड: हल्द्वानी में भयंकर बवाल, थाना फूंका, SDM समेत कई कर्मचारी घायल

उत्तराखंड हलचल
उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी में आज जमकर बवाल हुआ। दरअसल, हल्द्वानी के बनभूलपुरा में मुस्लिमों ने मदरसा और नमाज स्थल को तोड़ने को लेकर बवाल कर दिया। सरकारी जमीन (नजूल भूमि) में बने मदरसा और नमाज स्थल को तोड़ने को लेकर स्थानीय लोग भड़क गए हैं। क्षेत्र में आगजनी हो रही है। एक गाड़ी फूंक दी गई है। थाने को आग लगा दी गई। से बवाल के दौरान SDM समेत नगर निगम कर्मी भी चोटिल हुए हैं। कई जगहों पर पथराव और मारपीट सूचना प्राप्त मिल रही है। मौके पर भारी पुलिस फोर्स मौजूद है। अधिकारी लगातार स्थिति को नियंत्रण करने की कोशिश में जुटे हैं लेकिन, हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। बनभूलपुरा थाने पर भी पथराव किया गया है। थाने के बाहर खड़ी गाडियां फूंक दी गई हैं। एक मीडियाकर्मी की भी गाड़ी को आग के हवाले कर दिया है। छतों पर मौजूद युवा लगातार पथराव कर रहे हैं। पुलिस ने भी बचाव में पथराव किया और कई राउंड ...
उत्तराखंड : दून में युवक की हत्या, यहां पानी में मिला शव

उत्तराखंड : दून में युवक की हत्या, यहां पानी में मिला शव

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: राजधानी देहरादून में एक युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। युवक का शव मोहब्बेवाला स्थित धारावली में पानी में डूबा मिला है। मृतक की पहचान रोहित उम्र 25 साल के रूप के हुई है। स्वजनों ने बताया कि रोहित पीओपी का काम करता था, जोकि सुबह घर से निकलकर रात को घर लौटता था। जानकारी के अनुसार सुबह घर से कुछ ही दूरी खाली प्लाट जहां एक तरफ पानी भरा है उसमें एक शव शव दिखाई दिया। शव के ऊपर पत्थर रखे हुए थे। बताया जा रहा है कि रोहित नशे का आदी था। आशंका है कि देर रात किसी ने उसकी हत्या की और शव पानी मे डाल दिया। पुलिस ने उसके कुछ साथियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।...
उत्तराखंड : इन विभागों में 223 पदों पर निकली भर्ती, आप भी करें आवेदन

उत्तराखंड : इन विभागों में 223 पदों पर निकली भर्ती, आप भी करें आवेदन

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: लोक सेवा आयोग की ओर से प्रदेश के कई विभागों में समूह-ग के खाली पड़े 223 पदों पर भर्ती निकाली गई है। जून में आयोग की ओर से भर्ती के लिए परीक्षा प्रस्तावित की गई है। लोक सेवा आयोग की ओर से अन्वेषक कम संगणक एवं सहायक सांख्यिकीय अधिकारी परीक्षा-2023 के तहत कई विभागों में समूह-ग के रिक्त 223 पदों पर सीधी भर्ती के माध्यम से चयन करने के प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आयोग की ओर से इन पदों पर विज्ञप्ति जारी करते हुए युवाओं से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इसमें महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग में 19 पदों, सहकारी समितियां में तीन, उच्च शिक्षा विभाग में दो, खाद्य एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग में 13, डेरी विकास विभाग में एक, कृषि विभाग में 38, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग में 22, अर्थ एवं संख्या विभाग में 125 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इन पदों के लिए 28 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा ...
उत्तराखंड: स्कूलों में सड़क सुरक्षा की जानकारी देंगे मास्टर ट्रेनर

उत्तराखंड: स्कूलों में सड़क सुरक्षा की जानकारी देंगे मास्टर ट्रेनर

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: प्राथमिक कक्षाओं के शिक्षण में सड़क सुरक्षा नियमों को विद्यालय स्तर पर छात्रों के बीच ले जाने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण 6 फरवरी से 8 फरवरी तक राजा रोड स्थित होटल पर आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी विद्यालय स्तर के साथ ही आम जनमानस तक पहुंचाने के लिए मास्टर ट्रेनर्स तैयार करना है। मास्टर ट्रेनर्स के द्वारा विद्यालय स्तर पर अपने अपने जनपदों के विद्यालयों में शिक्षकों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी प्रदान करना है। प्रशिक्षणों उपरांत शिक्षक अपने विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी प्रदान करेंगे। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्यालय स्तर पर छात्रों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देना तो है ही साथ ही आम जनमानस और समाज को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी से ...