Author: Himantar

हिमालय की धरोहर को समेटने का लघु प्रयास
वन मंत्री ने किया इंजी. ललित शौर्य की पुस्तक का विमोचन

वन मंत्री ने किया इंजी. ललित शौर्य की पुस्तक का विमोचन

साहित्‍य-संस्कृति
देहरादून: उत्तराखंड के यशस्वी बाल साहित्यकार इंजी. ललित शौर्य के बाल कहानी संग्रह गुलदार दगड़िया का विमोचन वन एवं भाषा मंत्री सुबोध उनियाल ने किया। वन मंत्री के कैम्प कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में शौर्य की बाल साहित्य की 12 वीं पुस्तक का विमोचन किया गया। शौर्य लंबे समय से बाल साहित्य पर कार्य कर रहे हैं। गुलदार दगड़िया के विमोचन अवसर पर मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि यह पुस्तक जनजागरूकता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसमें गुलदार, सर्पदंश, जंगलों में लगने वाली आग, वृक्षारोपण जैसे महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील विषयों को रेखांकित किया गया है। गुलदार एवं अन्य जंगली जीव खाद्य श्रृंखला के लिए महत्वपूर्ण जीव हैं। हमें गांव के सीमाओं पर बचा खाना, मरे जानवरों के शव आदि नहीं फेकने चाहिए। जंगली जानवरों का आबादी की ओर आना बड़ी चिंता की बात है। जिस पर कार्य किया जा रहा है। यह पुस्तक भी गुलदार के सम्बंध में ...
उत्तराखंड : एक खबर-दो नजर…IAS डॉक्टर DM ने पेश की मिसाल, सरकार के दावों की खुली पोल

उत्तराखंड : एक खबर-दो नजर…IAS डॉक्टर DM ने पेश की मिसाल, सरकार के दावों की खुली पोल

उत्तराखंड हलचल
टिहरी: एक खबर, दो नजर…। दरअसल, ये मामला इतना दिलचस्प है कि एक तरफ जहां सरकार की नाकामियां साफ नजर आ रही हैं। वहीं, दूसरी ओर एक जिलाधिकारी की शानदार पहल की चमक निराश और मजबूर लोगों के चेहरों पर साफ नजर आ रही है। रुद्रप्रयाग जिले के डीएम डॉ. सौरभ गहरवार ने टिहरी जिले में आकर कुछ ऐसा काम किया है, जिसके लिए लोग उनको दुवाएं दे रहे हैं। रुप्रप्रयाग जिले के जिलाधिकारी IAS डॉ. सौरभ गहरवार अनुमति लेकर टिहरी पहुंचे। उन्होंने यहां स्वतंत्रता संग्राम सेनानी त्रेपन सिंह नेगी राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर में गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड किए। यह अपने आप में बड़ी बात है। रुद्रप्रयाग जिले के जिलाधिकारी सौ किलोमीटर से अधिक दूरी तय कर टिहरी जिले में आकर अपने डॉक्टर होने का फर्ज निभाने पहुंचे। जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने एक दिन में 130 से अधिक गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड किया। वे पहले टिहर...
मुख्यमंत्री धामी का अल्मोड़ा में विशाल रोड शो…नगर में जुटा जन सैलाब

मुख्यमंत्री धामी का अल्मोड़ा में विशाल रोड शो…नगर में जुटा जन सैलाब

उत्तराखंड हलचल
मातृ-शक्ति कार्यक्रम में अल्मोड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामीमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को मातृ-शक्ति को समर्पित ‘दीदी-भुलि हाथ लगाल, उत्तराखण्ड हौल अमृत काल’ कार्यक्रम में अल्मोड़ा पहुंचे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आर्मी हेलीपैड से शिखर होटल अल्मोड़ा तक विशाल रोड शो में प्रतिभाग किया। रोड शो में हज़ारों की संख्या में अल्मोड़ा कि जनता ने पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा में कैंट क्षेत्र से मुख्य बाजार और शिखर तिराहे तक रोड शो किया। इस अवसर पर भारी संख्या में महिलाओं ने उनपर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। उसके बाद उन्होंने उद्यमियों के साथ संवाद किया और हवलबाग विकास खंड के खेल मैदान में आयोजित आजीविका महोत्सव का शुभारभ किया। इससे पूर्व उन्होंने विकास प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया और सिलबट्टे में पहाड़ी नमक भी पीसा। इस दौरान मुख्...
UCC नियमावलियों का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए समिति गठित

UCC नियमावलियों का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए समिति गठित

उत्तराखंड हलचल
यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू करने को लेकर सरकार ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। विधानसभा में विधेयक के पारित होने के बाद अब सरकार ने आगे की कार्रवाई की शुरू कर दी है। जिसके आदेश भी जारी हो गए हैं। इसके लिए एक समिति गठित की गई है, जो इस काम को आगे बढ़ाएगी। समिति गठन आदेश  समान नागरिक संहिता, उत्तराखण्ड, 2024 विधयेक से संबंधित नियमावलियों का आलेख्य (ड्राफ्ट) तैयार किये जाने हेतु निम्नवत् समिति का गठन किये जाने की राज्यपाल सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं:- 1. श्री शत्रुघ्न सिंह, सेवानिवृत्त मुख्य सचिव – अध्यक्ष 2. श्री सुधीर सिंह, अपर सचिव, न्याय, उत्तराखण्ड शासन सदस्य 3. अपर सचिव, कार्मिक, उत्तराखण्ड शासन पदेन सदस्य 4. अपर सचिव, पंचायती राज, उत्तराखण्ड शासन – पदेन सदस्य 5. अपर सचिव, शहरी विकास, उत्तराखण्ड शासन – पदेन सदस्य 6. अपर सचिव, वित्त, उत्तराखण्ड शासन पदेन सदस्य 7. श्री बरिंदरजीत...
हल्द्वानी हिंसा :  हुआ चौंकाने वाला खुलासा, आखिर क्यों नहीं मानी ये बात! कौन है जिम्मेदार?

हल्द्वानी हिंसा : हुआ चौंकाने वाला खुलासा, आखिर क्यों नहीं मानी ये बात! कौन है जिम्मेदार?

उत्तराखंड हलचल
हल्द्वानी हिंसा को लेकर लगातार सवाल उठ रहे थे। संवेदनशील इलाका होने के बावजूद भी यहां कार्रवाई करने में जल्दबाजी क्यों की गई? हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने आरोप लगाए कि यह हिंसा अधिकारियों की लापरवाही का नतीजा है। इसको लेकर एक बड़ा खुलासा हौआ है। अतिक्रमण पर एक्शन लेने से पहले ही LIU ने DM और SSP को एक रिपोर्ट सौंपी थी, जिसमें कुछ सुझाव दिए गए थे, लेकिन उनपर अमल नहीं किया गया। LIU ने प्रशासन को एक-दो नहीं, बल्कि पांच बार ऐसी घटना होने के इनपुट दिए थे। लेकिन, उसपर कोई ध्यान नहीं दिया गया।LIU  ने 31 जनवरी को दो बार, 2 फरवरी को भी 2 बार और 3  फरवरी  को एक बार वबभूलपुरा क्षेत्र में हिंसा और बवाल की चेतावनी दी थी। LIU ने 31 जनवरी को जमीयत उलेमा-ए-हिन्द के कार्यकर्ताओं द्वारा आयुक्त कुमायूं मण्डल से वार्ता के दृष्टिगत अलर्ट रहने और बनभूलपुरा मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण मस्जिद, मदर...
हल्द्वानी हिंसा : मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश, क्षेत्रों को मिली छूट, पढ़ें पूरी खबर

हल्द्वानी हिंसा : मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश, क्षेत्रों को मिली छूट, पढ़ें पूरी खबर

नैनीताल
हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुए उपद्रव मामले की मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश दिए गए हैं। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत को जांच अधिकारी बनाया गया है। जांच रिपोर्ट 15 दिनों के भीतर शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। हल्द्वानी के वनभूलपुरा में आठ फरवरी को उपद्रवियों ने अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पत्थरबाजी के साथ ही पेट्रोल बम और अवैध असलहों से हमले किए थे। इस दौरान थाने को आग लगा दी गई। घटना में पुलिसकमी, नगर निगम कर्मचारियों समेत पत्रकारों को भी गंभीर चोटे आई हैं। कई वाहनों को उपद्रवियां ने आग लगा दी थी।हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में चिह्नित स्थल से अतिक्रमण हटाये जाने के दौरान हुए उपद्रव के कारण हल्द्वानी नगर क्षेत्र में आठ फरवरी को कर्फ्यू लगा दिया गया था। क्षेत्र की वर्तमान परिस्थितियों का संज्ञान लेते हुए कर्फ्यू के क्षेत्र की सीमा को सीमित करते हुए संशोधन किया गया है। संशोधन के ब...
हल्द्वानी हिंसा : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासनिक अधिकारियों को ठहराया हिंसा का जिम्मेदार

हल्द्वानी हिंसा : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासनिक अधिकारियों को ठहराया हिंसा का जिम्मेदार

नैनीताल
हल्द्वानी में आठ फरवरी को हुई हिंसा का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा हल्द्वानी पहुंचे। माहरा ने हल्द्वानी में हुई हिंसा के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया है। हल्द्वानी पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रेसवार्ता कर दंगाइयों को चिन्हित कर कड़ी कार्यवाही की मांग की है। माहरा ने कहा कि हाईकोर्ट के सिटिंग जज की देखरेख में उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। माहरा ने हिंसा का मुख्य कारण प्रशासनिक अधिकारियों की लापवाही को बताया है। माहरा ने कहा बिना तैयारी के जल्दबाजी में इतनी बड़ी कार्यवाही आखिर क्यों की गई।हल्द्वानी हिंसा को लेकर हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों के उतावलेपन के कारण ही हल्द्वानी में हिंसा भड़की है। जब 14 फरवरी को कार्रवाई होनी थी तो अधिकारियों ने उतावलापन क्यों दिखाया। क्यों बिना जल्दबाजी के ये कार्...
बनभूलपुरा हिंसा : उपद्रवियों पर लगेगा रासुका, 5  गिरफ्तार, 19 नामजद, 5000 पर मुकदमा

बनभूलपुरा हिंसा : उपद्रवियों पर लगेगा रासुका, 5 गिरफ्तार, 19 नामजद, 5000 पर मुकदमा

नैनीताल
हल्द्वानी : उत्तराखंड के बनभूलपुरा में हुए उपद्रव के बाद माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। हल्द्वानी पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बनभूलपुरा के उपद्रवियों को चिह्नित कर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई होगी। उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।वहीं, डीएम वंदना ने बताया कि उपद्रवियों ने षड्यंत्र के तहत पूरी घटना को अंजाम दिया। यह पूरी घटना कानून-व्यवस्था पर हमला है। उन्होंने बताया कि मामले में 10-15 उपद्रवियों की अधिक सक्रिय भूमिका सामने आ रही है, जिन्होंने लोगों को भड़काने का काम किया। 30 जनवरी को जब क्षेत्र के घर व छतों में ड्रोन से चेकिंग कराई गई थी तो पत्थर व ईंट आदि नहीं थे।इसके बाद नगर निगम की ओर से नोटिस दिए गए तो उपद्रवियों ने साजिश के तहत छतों पर पत्थर एकत्र कर लिए। इसके बाद जब पुलिस प्रशासन और निगम की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची तो हमला क...
ऑनलाइन परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, ऐसे सॉल्व करा रहा था पेपर…देखकर रह गए दंग

ऑनलाइन परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, ऐसे सॉल्व करा रहा था पेपर…देखकर रह गए दंग

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: काउंसिल आफ साइंटिफिक इंडस्ट्रियल रिसर्च (CSIR) की ओर से आयोजित सेक्शन आफिसर व असिस्टेंट सेक्शन आफिसर की आनलाइन भर्ती परीक्षा में नकल कराने का मामला सामने आया है। नकल माफिया गिरोह के सदस्यों ने सर्वर रूम से रिमोट एक्सेस लेकर सिस्टम को हैक कर लिया व इसके बाद अभ्यर्थियों को पेपर साल्व कराया।देहरादून के सहस्रधारा रोड और डोईवाला के दो परीक्षा केंद्रों पर पुलिस ने छापा मारा और कुछ अभ्यर्थियों के साथ केंद्र संचालकों को हिरासत में ले लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में गिरोह की ओर से दिल्ली व अन्य प्रांतों में भी आयोजित हो रही इस परीक्षा में नकल कराने की जानकारी मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि सीएसआइआर की ओर से देश भर में सेक्शन आफिसर व असिस्टेंट सेक्शन आफिसर की आनलाइन परीक्षा आयोजित की जा रही है। गोपनीय माध्यम से पता चला कि परीक्षा में नकल माफिया और परीक...
CM धामी ने की बाह्य सहायतित परियोजनाओं की समीक्षा, दिए ये निर्देश

CM धामी ने की बाह्य सहायतित परियोजनाओं की समीक्षा, दिए ये निर्देश

उत्तराखंड हलचल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में बाह्य सहायतित परियोजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य में संचालित बाह्य सहायतित परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाई जाए। सीएम ने कहा जो परियोनाएं केन्द्र स्तर पर गतिमान हैं, उनमें तेजी लाने के लिए केन्द्र स्तर पर अच्छी तरह पैरवी हो सके। इसके साथ ही संबंधित विभागों द्वारा ऐसे प्रस्ताव रेजिटेंट कमिश्नर को भेजे जाएं।सीएम ने कहा कि केन्द्रांश एवं राज्यांश की 90 और 10 के अनुपात वाली योजनाओं पर शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर कार्य किये जाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि केन्द्र सरकार के लिए जो भी प्रस्ताव बनाये जा रहे हैं, उनका गहनता से अध्ययन एवं परीक्षण के साथ परियोजना के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए भेजा जाए। उन्होंने निर्देश दिये कि विभागों को अपनी परियोजनाओं को केन्द्र सरकार में जिस विभाग को भेजा जा र...