Author: Himantar

हिमालय की धरोहर को समेटने का लघु प्रयास
ऐसा ठग, जिसने खरीदे 45 हजार सिम, करोड़ों ठगे…ऐस लगाता था चूना

ऐसा ठग, जिसने खरीदे 45 हजार सिम, करोड़ों ठगे…ऐस लगाता था चूना

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: शेयर बाजार में ट्रेडिंग के नाम पर निवेश का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह के सरगना को STF ने दिल्ली के चांदनी महल क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। देशभर में ठगी के लिए 45 हजार सिमकार्ड खरीदकर लोगों से करोड़ों रुपये ठगने वाले आरोपी को एसटीएफ ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने फर्जी कंपनी बनाकर लोगों से निवेश के नाम पर ठगी की थी। दून निवासी व्यक्ति भी 80 लाख रुपये की ठगी का शिकार हुआ था। एसटीएफ ने आरोपी के पास से तीन हजार सिमकार्ड भी बरामद किए हैं। आरोपी को न्यायालय के आदेश से जेल भेज दिया गया है।STF के अनुसार, गिरोह मशीन-टू-मशीन (एम2एम) सिम कार्ड के जरिये ठगी करता था। इस तरीके से ठगी करने का यह पहला मामला भी है। इसके लिए गिरोह ने फर्जी कंपनी बनाई और एयरटेल व वोडफोन के 45 हजार सिम कार्ड खरीदे थे। आरोपित ने शेयर बाजार में निवेश के नाम पर वाट्सएप, फेसबुक...
हरिद्वार : मासूम का हत्यारा मुठभेड़ में गिरफ्तार, दारोगा भी घायल

हरिद्वार : मासूम का हत्यारा मुठभेड़ में गिरफ्तार, दारोगा भी घायल

उत्तराखंड हलचल
हरिद्वार: शहर कोतवाली क्षेत्र में पांच साल के मासूम की पत्थर से कुचल कर हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपित को पुलिस और एसओजी की टीम ने घेर लिया। मुठभेड़ के दौरान बदमाश ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। जवाबी फायरिंग में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। जबकि एसओजी हरिद्वार का एक दारोगा भी घायल हो गया। दिन रात तक एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल समेत आला अधिकारी अस्पताल व घटनास्थल पर मुठभेड़ की जानकारी लेने में जुटे थे।पुलिस के मुताबिक, दो महीने पहले शहर कोतवाली क्षेत्र की झुग्गी बस्ती से ई रिक्शा चालक राजेश का पांच साल का बेटा अजीत रात के समय घर से मोमबत्ती लेने निकला था। लेकिन घर नहीं लौटा। अगली सुबह राजेश ने अपने स्तर से तलाश करने के बाद उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। दोपहर के समय घर से कुछ दूरी पर झाड़ियां में अजीत का खून से लथपथ शव बरामद हुआ था। शुरुआती जांच में सामने आया था कि बालक की पत्थर से कुच...
उत्तराखंड : DGRE ने इन पांच जिलों के लिए जारी किया एवलांच का अलर्ट

उत्तराखंड : DGRE ने इन पांच जिलों के लिए जारी किया एवलांच का अलर्ट

उत्तराखंड हलचल
देहरादून : DRDO के भू-सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान  (DGRE) ने राज्य के पांच जिलों में ऊंचाई वाले इलाकों में एवलांच का अलर्ट जारी किया है। इसको देखते हुए सभी जिलों के जिला प्रशासन ने भी संबंधित अधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। बर्फ वाले स्थानों पर जाने वाले पर्यटकों और अन्य लोगों को नहीं जाने के लिए कहा गया है। इस पर लगातार नजर भी रखी जा रही है। डीजीआरई के अलर्ट के अनुसार प्रदेश के उत्तरकाशी सहित रूद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ व बागेश्वर में एवलांच आ सकता है। मौसम विभाग ने आज ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी के आसार जताएं है। हालांकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। लेकिन, रात के समय हल्की ठंड सताएगी। हालांकि, आज अब तक अधिकांश जगहों पर धूप खिली हुई है।...
नैनबाग: दर्दनाक हादसा, 6 लोगों की मौत, 24 घंटे बाद चला हादसे का पता 

नैनबाग: दर्दनाक हादसा, 6 लोगों की मौत, 24 घंटे बाद चला हादसे का पता 

उत्तराखंड हलचल
नैनबाग: नैनबाग क्षेत्र में बुधवार देर रात को एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। उत्तरकाशी जिले के मोरी क्षेत्र से देहरादून जा रही है एक कार टिहरी में नैनबाग यमुना पुल के पास खाई में गिर गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। नैनबाग तहसीलदार राजेन्द्र प्रसाद ममंगाई ने छह लोगों की मौत की पुष्टि की है। यह घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है, जिसकी जानकारी किसी को नहीं लग पाई। लेकिन, पुलिस को आज शाम हादसे की सूचना मिली। बताया जा रहा है कार में सवार छह लोग परिवार के एक बीमार को लेकर उपचार के लिए देहरादून ला रहे थे। परिजन रात भर फोन लगाते रहे, लेकिन ना तो फोन पर संपर्क हो पाया और ना ही उनकी लोकेशन मिल पा रही थी। काफी प्रयासों के बाद भी जब कुछ पता नहीं लगा, तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ...
कैबिनेट बैठक में अहम फैसले, इतने का बजट होगा पेश

कैबिनेट बैठक में अहम फैसले, इतने का बजट होगा पेश

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: कैबिनेट की बैठक में अगले वित्त वर्ष 2024-25 के बजट प्रस्ताव पर चर्चा की गई। धामी सरकार इस बार करीब 90 हजार करोड़ का बजट विधानसभा सत्र में पेश करेगी। कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसलेएलटी संवर्ग के शिक्षकों को सेवाकाल में अंतर मंडलीय तबादलों का मौका मिलेगा। कर्मचारियों के यात्रा अवकाश पर वित्त व न्याय से लिया जाएगा परामर्श। मानव तस्करी, जाली करेंसी, बाल श्रम में भी गैंगस्टर एक्ट लगेगा। सौंग व जमरानी बांध से पेयजल आपूर्ति के टेंडर को मंजूरी। बांध के कैचमेंट एरिया में बोरिंग पर लगाया प्रतिबंध। बदरीनाथ और केदारनाथ अस्पताल में उपकरण खरीद के टेंडर को मंजूरी। ईडब्ल्यूएस के लिए मकान बनाने पर 12 मीटर की सीमा से राहत। राज्य के चार जिलों में स्कूली बच्चों के लिए चलती फिरती लैब संचालित होगी।...
उत्तराखंड : CM धामी ने साहित्यकारों को साहित्य गौरव सम्मान से किया सम्मानित 

उत्तराखंड : CM धामी ने साहित्यकारों को साहित्य गौरव सम्मान से किया सम्मानित 

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: आईआरडीए आडिटोरियम में उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान आयोजित किया गया। इस आयोजन में साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि साहित्यकारों को सम्मानित करना हमारा खुद का भी सम्मान है। भाषा संस्थान साहित्य ग्राम बनाएगा, जिसके लिए भूमि आवंटित की जाएगी। सीएम धामी ने कहा कि हमको नवाचार की ओर जाना चाहिए। आने वाले समय में और अधिक कार्य किए जाएंगे। लोक भाषाओं में रचे जाने वाले साहित्य को भी प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड साहित्यकारों की भूमि रही है। कई मूर्धन्य साहित्यकारों ने राज्य का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि अपनी लोक भाषा को संरक्षित करने के लिए आम लोगों को भी काम करना चाहिए। अपनी भाषा नई पीढ़ी को सिखानी होगी, तभी लोक भाषा और बोलियों का संरक्षण हो सकेगा। यूसीसी को लेकर सीएम...
सुप्रसिद्ध अभिनेत्री गीता उनियाल का निधन, कैंसर से थी पीड़ित

सुप्रसिद्ध अभिनेत्री गीता उनियाल का निधन, कैंसर से थी पीड़ित

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: उत्तराखंड की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री गीता उनियाल का निधन हो गया। यह जानकारी पर्वतीय नाट्य मंच के अध्यक्ष अभिनेता बलदेव राणा ने अपने फेसबुक से दी। उन्होंने जानकारी दी कि गीता ने अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उत्तराखंड फिल्म जगत के लिए एक बहुत बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है आपको बता दे उत्तराखंड की लोक कलाकार गीता उनियाल दुनिया को अलविदा कह चुकी है।आपको बता दे गीता उनियाल पिछले कई सालों से ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही थी जिसमें उन्होंने एक बार खुद के बलबूते पर अपना कैंसर का इलाज करवाया था और वह ठीक भी हो गई थी लेकिन 2020 में उन्हें दोबारा से कैंसर ने जकड़ लिया था इसके बाद वह बुरी तरह टूट गई थी और उन पर आर्थिक संकट भी आ गया था। लेकिन वह फिर भी उन्होंने मन को मजबूत बनाए रखा और अपना कैंसर का इलाज करवा रही थी। लेकिन आखिरकार वह कैंसर से जंग हार गई और आज मंगलवार को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह ...
उत्तराखंड: IAS अधिकारी की Facebook ID हैक, इनसे मांग रहा पैसे

उत्तराखंड: IAS अधिकारी की Facebook ID हैक, इनसे मांग रहा पैसे

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: IAS चंद्रेश यादव की फेसबुक ID को हैकरों ने हैक कर लिया। उन्होंने इसकी शिकायत देहरादून SSP से की है। शिकायत में उन्होंने बताया है कि विगत कुछ समय से विभिन्न मोबाईल नंबरों (7683967620, 9040909667, 7878498611, 8093849687) से फेसबुक ID (Chandresh KY) को हैक कर उसकी सम्पर्क सूची (Contaact list) में शामिल व्यक्तियों / मित्रों के व्यक्तिगत मोबाईल नम्बरों पर ह्वाट्सएप कॉल, ह्वाट्सएप मैसेज और कॉल आ रहे हैं। मेरे परिचितों द्वारा भी मुझे फेसबुक आईडी हैक होने की संभावनाओं के सम्बन्ध में सूचित करने पर ऐसा प्रतीत हुआ है कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरी फेसबुक आईडी, जो कि Chandresh KY के नाम से है, हैक कर ली गयी है। मेरे परिचितों द्वारा यह भी अवगत कराया गया है कि सम्बन्धित अज्ञात व्यक्ति द्वारा उन्हें मेरे नाम से फोन कॉल के माध्यम से ब्लैकमेल किया जा रहा है। कतिपय व्हास मैसेज अथवा फेसबुक मैस...
लुटेरों ने पुलिस पर झोंका फायर, बदमाश गिरफ्तार, लूट का खुलासा

लुटेरों ने पुलिस पर झोंका फायर, बदमाश गिरफ्तार, लूट का खुलासा

उत्तराखंड हलचल
हरिद्वार: सिडकुल क्षेत्र में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों से तमंचे के बल पर लूट के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। करीब एक सप्ताह पहले लूट को अंजाम देने वाले बदमाशों ने घेराबंदी दौरान पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने दो बदमाशों का पीछा करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के पास से 50 हजार की नकदी और तमंचे कारतूस भी बरामद हुआ है।एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने मामले का खुलाशा करते हुए पत्रकारों को बताया कि 15 फरवरी को थाना सिडकुल क्षेत्र में हजाराग्रंट व आसफनगर के बीच हथियारबंद बदमाशों ने धनौरी पिरान कलियर निवासी राहुल कुमार को तमंचा दिखा कर डेढ़ लाख की नकदी से भरा बैग लूट लिया था। राहुल फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी है और गांव से रिकवरी कर लौट रहा था। सिडकुल थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने बदमाशों के बारे में सुराग जुटाते हुए धरपकड़ के लिए जाल ब...
अयोध्या में धामी सरकार, रामलला के दर्शन किए, देखें तस्वीरें

अयोध्या में धामी सरकार, रामलला के दर्शन किए, देखें तस्वीरें

उत्तराखंड हलचल
मुख्यमंत्री ने अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ श्रीराम मंदिर मे पूजा अर्चना कर देश प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की। भावुक हुए धामी ने कहा, रोम-रोम भक्तिमय और प्रफुल्लित हुआ मन।देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ अयोध्या में रामलला के दर्शन किए। इस दौरान सभी बेहद उत्साहित और भक्ति भाव में डूबे हुए नजर आए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल में अपने सहयोगियों सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, सुबोध उनियाल, डॉ. धन सिंह रावत, रेखा आर्य और राज्यसभा सांसद नरेश बंसल के साथ जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से वे अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए। अयोध्या में महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा में पहुंचे पर मुख्यमंत्री धामी और उनके सहयोगियों का भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान पूरा परिसर जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। यहां से वह राम जन्मभूमि के लिए रव...