
उत्तराखंड : चुनाव लड़ने के लिए चंदा मांग रहे गणेश गोदियाल, सोशल मीडिया में की पोस्ट…
उत्तराखंड : चुनाव लड़ने के लिए चंदा मांग रहे गणेश गोदियाल, सोशल मीडिया में की पोस्ट…पौड़ी: लोकसभा चुनाव प्रचार चरम पर है। उत्तराखंड चुनाव 19 अप्रैल को पहले चरण में होने हैं। इसके लिए समय भी कम बच गया है। गढ़वाल सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल का कहना है कि वो आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए पोस्ट कर लोगों से आर्थिक सहयोग देने की अपील की है।
गोदियाल ने सोशल मीडिया में पोस्ट की है। उन्होंने कहा कि साथियों गढ़वाल की महान जनता के आशीर्वाद से मैं लोकसभा चुनाव के रण में काँग्रेस पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर उतर चुका हूं। साथियों ये लड़ाई गढ़वाल की जनता और केंद्र सरकार के बीच की है।
उनका कहना है कि इस लड़ाई को लड़ने के लिये मुझे आर्थिक तौर पर अपनी महान जनता से सहयोग की जरूरत है। भाजपा की तरह हमारे पास धनबल और बाहुबल नहीं है, मैं ये चुनाव आप लोगों के सहयोग से लड़ ...








