Author: Himantar

हिमालय की धरोहर को समेटने का लघु प्रयास
हाउस ऑफ़ हिमालयाज ब्रांड से आमजन, स्वयं सहायता समूहों को भी जोड़ा जाए: मुख्यमंत्री

हाउस ऑफ़ हिमालयाज ब्रांड से आमजन, स्वयं सहायता समूहों को भी जोड़ा जाए: मुख्यमंत्री

उत्तराखंड हलचल
देहरादूनः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शनिवार को सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भवन सभागार में हाउस ऑफ़ हिमालयाज ब्रांड को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किये जाने तथा उत्तराखंड के उत्पादों की अभिवृद्धि हेतु एक्टिव प्लान, इम्प्लीमेंटेशन तथा स्ट्रटेजी के सम्बन्ध में एक समीक्षा बैठक आयोजित हुई।मुख्यमंत्री को समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से हाउस ऑफ़ हिमालयाज ब्रांड को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किये जाने तथा उत्तराखंड के उत्पादों की अभिवृद्धि हेतु किये जा रहे प्रयासों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हाउस ऑफ़ हिमालयाज ब्रांड के अन्तर्गत देवभूमि उत्तराखण्ड के लोकल उत्पादों-झिंगोरा, लाल चावल, राजमा, गहत दाल, हल्दी पावडर, बुरांश, शहद, तोर दाल, काले सोयाबीन, बासमती चावल, दालचीनी, सेव जाम, मशरूम व लहसून का अचार सहित प...
CM धामी ने 122 योजनाओं का किया लोकापर्ण और शिलान्यास

CM धामी ने 122 योजनाओं का किया लोकापर्ण और शिलान्यास

उत्तराखंड हलचल
देहरदून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इलेक्ट्रॉनिक प्रीपेड स्मार्ट मीटर कार्यक्रम का शिलान्यास किया। इस मौके पर ऊर्जा विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे। 15 लाख उपभोक्ता 60 हजार ट्रांसफार्मर, दो हजार करोड रुपए की योजना है। सीएम धामी ने 17 विभागों के 122 योजना का वर्चुअल लोकापर्ण और शिलान्यास किया।सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 17 विभागों की 122 योजनाओं का वर्चुअल लोकार्पण और शिलान्यास किया। सीएम धामी ने कुल 8275.51 करोड़ रूपए की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। शिलान्यास करीब 7227.36 और लोकार्पण करीब 1048.15 रुपए का है।कार्यक्रम में टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, मंत्री गणेश जोशी, धन सिंह रावत, शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल सैनिक कल्याण और सीएस राधा रतूड़ी सहित अधिकारी मौजूद रहे। इसके साथ ही कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी और श्रमिक भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।...
मनीष खंडूरी के जाने के बाद कांग्रेस में बदले समीकरण, क्या कवींद्र इस्टवाल लड़ेंगे चुनाव?

मनीष खंडूरी के जाने के बाद कांग्रेस में बदले समीकरण, क्या कवींद्र इस्टवाल लड़ेंगे चुनाव?

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: मनीष खंडूरी के BJP में शामिल होने के बाद जहां भाजपा में गढ़वाल सीट पर टिकट के समीकरण बदल गए हैं। वहीं, कांग्रेस में भी समीकरण पूरी तरह से बदले नजर आ रहे हैं। अब तक कांग्रेस में मनीष खंडूरी को टिकट का दावेदार माना जा रहा था। लेकिन, उनके भाजपा में शामिल होने के बाद अब स्थिति बदल गई है। कांग्रेस पैनल में जिन नामों को शामिल किया गया है। उनसे इतर भी काई नाम हो सकता है। कांग्रेस प्रदेश महासचिव कवींद्र इस्टवाल के नाम की चर्चा जोर पकड़ रही है। चर्चाएं हैं कि कवींद्र इस्टवाल को भी कांग्रेस मैदान में उतार सकती है। हालांकि, इस्टवाल पहले ही यह साफ कर चुके हैं कि पार्टी अगर किसी सीनियर लीडर को मैदान में उतारती है, तो वो हमेशा की तरह ही पार्टी की मजबूती के लिए काम करते रहेंगे। अगर उनको मौका दिया जाता है, ऐसी स्थिति में पार्टी के आदेश पर विचार कर सकते हैं। माना जा रहा है कि कांग्रेस गणेश गोदिया...
बड़ी खबर : BJP के हुए मनीष खंडूरी, CM, प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी ने कराई ज्वानिंग

बड़ी खबर : BJP के हुए मनीष खंडूरी, CM, प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी ने कराई ज्वानिंग

उत्तराखंड हलचल
मनीष खंडूरी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट प्रदेश प्रभारी दुष्यन्त गौतम की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की।पूर्व मुख्यमंत्री भुवनचंद खंडूरी के बेटे और पूर्व कांग्रेस नेता मनीष खंडूरी भाजपा में शामिल हो गए हैं। कल ही मनीष खंडूरी ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया था।...
उत्तराखंड : स्मृति ने सिविल सर्विसेज की पढ़ाई छोड़ माॅडलिंग में बनाया करियर

उत्तराखंड : स्मृति ने सिविल सर्विसेज की पढ़ाई छोड़ माॅडलिंग में बनाया करियर

उत्तराखंड हलचल
हुनर और प्रतिभा कभी छुपती नहीं है। ऐसी ही प्रतिभा की हुनर है उत्तरकाशी जिले के नौगांव ब्लाॅक की स्मृति सिलवाल। स्मृति ने नौगांव से माया नगरी मुंबई तक का सफर तय किया है। उन्होंने माया नगरी में माॅडलिंग में अपना करियर बनाया। यह आसान नहीं होता कि एक छोटे से गांव से निकलकर आप सपनों के शहर में अपने सपने का साकार करो। आज नौगांव की स्मृति सिलवाल उस मुकाम पर हैं, जिसके बारे में जानकार हर उत्तराखंडी को उन पर गर्व महसूस जरूर होगा। पहाड़ की इस बेटी चैनल वी के रिएलिटी टीवी शो मेगा मॉडल ग्लैडरैग्स में अपनी कला और प्रतिभा का बखूबी परिचय दिया। स्मृति अभी तक कई शो और माडलिंग इवेंट कर चुकी हैं। सिविल सर्विसेज की पढ़ाई छोड़ी  सिविल सर्विसेज की पढ़ाई छोड़कर माडलिंग के फील्ड में करियर बनाना स्मृति के लिए मुश्किल तो था, लेकिन नामुमकिन नहीं। स्मृति ने ठान लिया था कि उसे मुंबई में जाकर कुछ ऐसा करना है कि पहाड़ को अप...
टेक्नोलॉजी : साड़ी पहनकर स्कूल पहुंची देश की पहली रोबोट टीचर, एक साथ पढ़ा सकती है ये सब्जेक्ट

टेक्नोलॉजी : साड़ी पहनकर स्कूल पहुंची देश की पहली रोबोट टीचर, एक साथ पढ़ा सकती है ये सब्जेक्ट

उत्तराखंड हलचल
देश को पहली AI शिक्षिका मिल गई है। केरल के तिरुवनंतपुरम के एक स्कूल में आईरिस नामक एक रोबोट शिक्षक पेश किया गया है। इसे मेकरलैब्स एडुकेट कंपनी की मदद से बनाया गया है। कंपनी के मुताबिक, आईरिस देश की पहली जेनरेटिव एआई टीचर है। राज्य के KTCT स्कूल में AI शिक्षिका साड़ी में नजर आई और बच्चों से हाथ मिलाया।आईरिस भारत सरकार की योजना ATL (अटल टिकरिंग लैब का हिस्सा है) इसका उद्देश्य स्कूलों में बच्चों के बीच मनोरंजक गतिविधियों को बढ़ाना है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह तीन प्रमुख भाषाओं में बातचीत कर सकती है। यह विद्यार्थियों से कठिन से कठिन सवालों के जवाब भी बेहद आसानी से दे सकती है। आईरिस का नॉलेज बेस चैटजीपीटी जैसे प्रोग्रामिंग से बनाया गया है। यह अन्य ऑटोमेटिक शिक्षण उपकरणों से ज्यादा व्यापक है। इसमें एक इंटेल प्रोसेसर और एक को- प्रोसेसर है, जो कई तरह के कमांड को संभालेगा। मानव निर्मित आई...
उत्तराखंड  : सीएम धामी ने काठगोदाम में बस टर्मिनल का किया शिलान्यास

उत्तराखंड : सीएम धामी ने काठगोदाम में बस टर्मिनल का किया शिलान्यास

उत्तराखंड हलचल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज नैनीताल दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने नैनीताल को 778 करोड़ रुपए की सौगात दी है। सीएम धामी ने सीएम धामी ने विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हल्द्वानी पहुंचे। जहां उन्होंने नैनीताल जिले को 778 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात दी। सीएम धामी ने हल्द्वानी के काठगोदाम स्थित रोडवेज वर्कशॉप, काठगोदाम में बस टर्मिनल का शिलान्यास, गौलापार में आरटीओ ऑफिस और ड्राइविंग स्कूल, नैनीताल के नैना देवी मंदिर का सौन्दर्यकरण सहित नलकूप निर्माण, सड़कों के सौन्दर्यकरण सहित हल्द्वानी और लालकुआं की दो बड़ी सीवरेज योजनाएं की सौगात दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिला स्वयं सहायता समूहों के साथ ही लाभार्थियों को चेक वितरित किए और दिव्यांगों को ट्राई साइकिल भी बांटी। सीएम धामी ने जनसभा को संबोधित कर कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व...
कांग्रेस इस दिन कर सकती है प्रत्याशियों की घोषणा, नाम लगभग तय!

कांग्रेस इस दिन कर सकती है प्रत्याशियों की घोषणा, नाम लगभग तय!

उत्तराखंड हलचल
देहरादूनः उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर कांग्रेस 10 मार्च के बाद प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की दूसरे चरण की बैठक 10 व 11 मार्च को प्रस्तावित है।स्क्रीनिंग कमेटी ने दावेदारों की छंटनी के पैनल में 16 नाम केंद्रीय चुनाव समिति को भेजे हैं। इसमें पांच नामों पर समिति की बैठक में फैसला लिया जाएगा।शुक्रवार को कांग्रेस हाईकमान ने छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, नागालैंड, तेलंगाना, लक्ष्यद्वीप, सिक्किम, त्रिपुरा समेत अन्य राज्यों में प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है।इसमें उत्तराखंड शामिल नहीं है। केंद्रीय चुनाव समिति की दूसरी बैठक 10 व 11 मार्च को नई दिल्ली में होनी है, जिसमें उत्तराखंड की पांचों सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा होने की संभावना है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने बताया, स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में पौड़ी गढ़वाल, हरिद्वार, नैनीताल, अल...

बड़ी खबर : BJP नेता के साथ पहुंचे हिमाचल कांग्रेस के 6 बागी समेत 11 विधायक, उत्तराखंड में बनाया ठिकाना

उत्तराखंड हलचल
हिमाचल कांग्रेस के छह बागी विधायकों समेत 11 विधायकों के उत्तराखंड पहुंचने की खबर है। इनमें वे तीन निर्दलीय विधायक भी शामिल हैं, जिन्होंने अभी हाल ही में राज्यसभा के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में क्रास वोटिंग की थी। बताया जा रहा है कि सभी विधायक चार्टर्ड प्लेन से जौलीग्रांट स्थित देहरादून हवाई अड्डे पर उतरे और यहां से किसी अज्ञात स्थान के लिए रवाना हो गए। सूत्रों के मुताबिक, इन सभी विधायकों के ऋषिकेश से करीब 30 किमी दूर ताज होटल में ठहरे हुए हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बागी विधायकों के साथ दो भाजपा विधायक भी बताए जा रहे हैं। कयास तो यहां तक लगाए जा रहे कि बागी विधायकों की उत्तराखंड भाजपा के कुछ वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात भी हुई है। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के छह विधायकों की बगावत के बाद से हिमाचल में राजनीतिक हलचल है। ...
लोकसभा चुनाव 2024 : कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी

लोकसभा चुनाव 2024 : कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी

उत्तराखंड हलचल
कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge की अध्यक्षता में आयोजित ‘केंद्रीय चुनाव समिति’ की बैठक में लोकसभा चुनाव, 2024 के लिए 39 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए।