Author: Himantar

हिमालय की धरोहर को समेटने का लघु प्रयास
नरसिंह राव, आडवाणी, कर्पूरी ठाकुर सहित पांच विभूतियों को मिला भारत रत्न

नरसिंह राव, आडवाणी, कर्पूरी ठाकुर सहित पांच विभूतियों को मिला भारत रत्न

उत्तराखंड हलचल
नई दिल्ली : राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति मुर्मू ने आज भारत सरकार द्वारा चयनित पांच विभूतियों को भारत रत्न से सम्मानित किया। इ कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हुए। राष्ट्रपति मुर्मू ने स्वतंत्रता सेनानी व पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह, पूर्व पीएम नरसिंह राव, पूर्व उप-प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर और कृषि वैज्ञानिक एमए स्वामीनाथन को देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया है।2020 से 2023 तक किसी को भी भारत रत्न नहीं दिया गया था, लेकिन 2014 के लिए केंद्र सरकार ने इन पांच विभूतियों को चुना। राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस समारोह में केवल उप राष्ट्रपति लाल कृष्ण आडवाणी को छोड़कर अन्य चार विभूतियों को मरणोपरांत भारत रत्न सम्मान दिया गया। पूर्व पीएम नरसिंह राव को भारत रत्न से सम्मानित करने के फैसले पर उनके पोते एनवी सुभाष ने केंद्र...
उत्तराखंड : इस दिन आएंगे PM मोदी, यहां करेंगे जनसभा

उत्तराखंड : इस दिन आएंगे PM मोदी, यहां करेंगे जनसभा

उत्तराखंड हलचल
उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव पहले चरण में होने हैं। प्रचार के लिए कांग्रेस हो या BJP दोनों ने ही अपनी कमर कस ली है। BJP ने अपनी स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है और कब कौन आएगा इसके लिए भी तारीखें तय कर ली गई हैं। जबकि कांग्रेस ने अब तक सूची जारी नहीं की है।उत्तराखंड में लोकसभा चुनावों के प्रचार के लिए PM मोदी, यूपी के CM योगी आदित्यनाथ के साथ ही कई केंद्रीय नेता आने वाले हैं। PM मोदी दो अप्रैल को उत्तराखंड आएंगे। पीएम मोदी कुमाऊं मंडल के अंतर्गत रुद्रपुर में सभा को संबोधित करेंगे जिसके बाद वो राजस्थान के लिए रवाना हो जाएंगे। नैनीताल- ऊधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के रुद्रपुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो अप्रैल को जनसभा करेंगे। पीएम मोदी की जनसभा तय होने की पुष्टि पार्टी के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने की है। पीएम मोदी की जनसभा को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां शुरू क...

बाहुबली मुख्तार अंसारी सुपुर्द-ए-खाक

उत्तराखंड हलचल
बाहुबली मुख्तार अंसारी के शव को आज सुपुर्द ए खाक किया गया। कल देर रात उसका शव बांदा से गाजीपुर पहुंचा था। मुख्तार अंसारी को मोहम्मदाबाद के कालीबाग स्थित उसके पुश्तैनी कब्रिस्तान में दफनाया गया है। मुख्तार के जनाजे में भारी भीड़ उमड़ी थी जिसके चलते पूरे गाजीपुर में धारा 144 लागू कर दी गई है।मुख्तार की मौत के बाद पूरे जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।  मोहम्मदाबाद में मुख्तार के घर के बाहर और कब्रिस्तान तक पुलिस के साथ साथ पैरा मिलिट्री फोर्स की तैनाती की गई है। डीएम और एसपी खुद इलाके में कैंप कर रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई है लेकिन परिवार और विपक्षी दलों के आरोपों के बाद योगी सरकार ने मुख्तार की मौत की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। इसके लिए कमेठी भी गठित कर दी गई है।...

IPL-2024 : Virat Kohli-Gambhir के बीच खत्म हुआ विवाद! यूज़र्स ने कहा – ‘वाह क्या सीन है…

उत्तराखंड हलचल
IPL-2024 : Virat Kohli-Gambhir के बीच खत्म हुआ विवाद! यूज़र्स ने कहा – ‘वाह क्या सीन है…IPL-2024 का दसवां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरू(RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स(KKR) के बीच खेला गया था। ऐसे में मैच से ज्यादा एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी। ये वीडियो RCB के विराट कोहली और कोलकाता के मेंटर गौतम गंभीर की हैं। बता दें  की पिछले सीजन दोनों के बीच ग्राउंड में जमकर विवाद हुआ था। ऐसे में इस वायरल वीडियो को देखकर लग रहा है की दोनों के बीच विवाद खत्म हो गया है।RCB और KKR के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए मुकाबले के दौरान विराट और गौतम एक दूसरे से बात करते नज़र आए। वायरल वीडियो में दोनों ने पहले हाथ मिलाया जिसके बाद गले भी लगे। IPL&2023 में लखनऊ और बेंगलुरु के मैच के दौरान कोहली और गंभीर के बीच विवाद हो गया था। जिसमें दोनों एक दूसरे से भिड़े थे। इससे पहले साल 2013 में ...

लोकसभा चुनाव : रुद्रपुर पहुंचे CM धामी, PM मोदी की रैली स्थल का लिया जायजा

उत्तराखंड हलचल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रुद्रपुर स्थित बीजेपी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पार्टी की आगामी प्रस्तावित महत्वपूर्ण चुनावी जनसभाओं की समीक्षा बैठक की। इस दौरान सीएम ने पीएम मोदी की रैली स्थल का जायजा लिया। आगामी दो अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रुद्रपुर पहुंचेंगे। पीएम के प्रस्तावित रैली के दृष्टिगत सीएम धामी ने जनसभा स्थल का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पीएम मोदी के दौरे के अगले दिन ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी उत्तराखंड में जनसभाएं करेंगे। जेपी नड्डा तीन अप्रैल को पिथौरागढ़ व देहरादून में जनसभा करेंगे। ...

रानीखेत पहुंचे CM धामी, बच्चों ने किया अभिवादन

उत्तराखंड हलचल
रुद्रपुर में पीएम मोदी के रैली स्थल का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ताड़ीखेत स्थित हैलीपैड पहुंचे। वहां पहुंचने पर नवोदय विद्यालय के छात्रों ने सीएम धामी का स्वागत किया। इस दौरान सीएम धामी ने भी बच्चों का अभिवादन कर उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सीएम ने कहा कि बच्चों का प्रेम और लगाव देखकर उनका मन प्रफुल्लित हो उठा।वहां से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सीधे रानीखेत बाजार पहुंचे। वहां पहुंचकर सीएम धामी ने भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के समर्थन में रानीखेत बाजार से केएमओयू स्टेशन पार्किंग तक रोड शो किया। सीएम ने कहा मोदी जी की गारंटी के कारण आज 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। उन्होंने कश्मीर से धारा 370 को समाप्त किया और हाल ही में सीएए को लागू किया। सीएम धामी ने कहा पीएम मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का काम भी पूरा किया। पीएम मोदी के मार्...
KV में एडमिशन के लिए कल से रजिस्ट्रेशन, सर्कुलर जारी

KV में एडमिशन के लिए कल से रजिस्ट्रेशन, सर्कुलर जारी

उत्तराखंड हलचल
देहरादून : अगर आप भी अपने बच्चे का एडमिशन केंद्रीय विद्यालयों (KV) में करना चाहते हैं तो तैयार रहें। KV में पहली कक्षा में दाखिले के लिए आनलाइन पंजीकरण कल यानी एक अप्रैल से शुरू हो जाएंगे। जिसकी अंतिम तिथि 15 अप्रैल शाम पांच बजे तक रहेगी। इसके बाद स्कूल सूची जारी करने के बाद दाखिला देगा। केंद्रीय विद्यालय संगठन ने इस संबंध में सर्कुलर जारी कर दिया है।उत्तराखंड में 45 केंद्रीय विद्यालय हैं। जिसमें तकरीबन 44 हजार छात्र संख्या है। इनमें  केंद्रीय विद्यालय आइटीबीपी व केंद्रीय विद्यालय हल्द्वानी में दो शिफ्ट चलती हैं। लंबे समय से अभिभावक केंद्रीय विद्यालयों में पहली कक्षा में दाखिला का इंतजार कर रहे थे। पहली कक्षा में दाखिला लेने वाले बच्चे की उम्र 31 मार्च तक न्यूनतम छह वर्ष होनी चाहिए। दूसरी व इससे ऊपर के लिए प्रवेश व पंजीकरण प्रपत्रों के बारे में जानकारी विद्यालयों की वेबसाइट पर शीघ्...
उत्तराखंड : पिता से कहा घर जा रहा हूं…, अस्पताल से मिली लाश

उत्तराखंड : पिता से कहा घर जा रहा हूं…, अस्पताल से मिली लाश

उत्तराखंड हलचल
हल्द्वानी : यहां एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 14 अप्रैल को दुकान से अपने पिता को घर जाने की बात कहकर निकला युवक घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने काफी खोज की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। पुलिस में गुमशुदगी दर्ज करवाई। मामला कमिश्नर कार्यालय तक पहुंचा। इस बीच पता चला कि एक लावारिस युवक अस्पताल में भर्ती है। इसकी जानकारी लगते ही पिता सुशीला तिवारी मेडिकल अस्पताल पहुंचे  (STH)  पहुंच गए। जहां से बेटे की लाश ही मिली। पुलिस मामले को हादसा बता रही है, लेकिन, मृतक के परिवार ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है। उसका कहना है कि बेटे के शरीर पर चोट के निशान हैं। इससे लगता है कि उसे मारा गया है। मूल रूप से चंपावत जिले के रैगांव निवासी 25 वर्षीय सूरज अधिकारी देवलचौड़ स्थित मानपुर पश्चिम गांव में परिवार के साथ किराए पर रहता था और निजी ट्रांसपोर्ट कंपनी में चालक था। सूरज के पिता दिलीप एसटीए...

उत्तराखंड : यहां विराजमान हैं छोटे अमरनाथ, होते हैं बाबा बर्फानी के दर्शन

उत्तराखंड हलचल
धर्म-आस्था अमरनाथ गुफा के बारे आप जानते ही होंगे। अमरनाथ गुफा में बाब बर्फानी विराजमान होते हैं। अमरनाथ गुफा जम्मू-कश्मीर में है यह भी आप जानते ही हैं। ठीक उसी तरह उत्तराखंड में भी बाबा बर्फानी दर्शन देते हैं। उत्तराखंड के बाबा बर्फानी को छोटे अमरनाथ के नाम से जाना जाता है।छोटे अमरनाथ भारत चीन सीमा पर उत्तराखंड में नीती घाटी के मलारी में बाबा बर्फानी दर्शन देते हैं। यहां पर बाबा बर्फानी बिल्कुल अमरनाथ धाम के स्वरूप में विराजमान हैं। बर्फबारी के कारण सड़क बंद हो गई थी। लेकिन अब सड़क खुलने के बाद एक बार फिर से बाबा टिम्मरसैंण महादेव के दर्शन होने लगे हैं। उनके दर्शन के लिए श्रदालु पहुंचने लगे हैं। उत्तराखंड के चमोली जिले के मलारी में भी बाबा बर्फानी विराजमान हैं। मलारी जोशीमठ से लगभग 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस स्थान को लोग छोटे अमरनाथ और टिम्मरसैंण महादेव के नाम से जानते है...

उत्तराखंड : खाई में गिरा वाहन, 2 की मौत, 8 घायल

उत्तराखंड हलचल
टिहरी में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक टाटा सूमो खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आठ लोग घायल बताए जा रहे हैं।जानकारी के अनुसार तहसील गजा के दुवाकोटी के पास एक टाटा सूमो अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। टाटा सूमो में दस से ज्यादा लोग सवार बताए जा रहे हैं। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आठ लोग घायल होने की जानकारी मिली है। मिली जानकारी के मुताबिक टाटा सूमो गजा से चांबा की ओर आ रही थी। वाहन में दस लोग सवार बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि अचानक सूमो अनियंत्रित होकर खाई में गिरी। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक दो लोगों ने दम तोड़ दिया था। टीम रेस्क्यू कार्यों में जुटी हुई है। आठ घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।...