Author: Himantar

हिमालय की धरोहर को समेटने का लघु प्रयास
मुख्यमंत्री ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का किया आह्वान

मुख्यमंत्री ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का किया आह्वान

उत्तराखंड हलचल
तिरंगा बाइक रैली में शामिल हुए मुख्यमंत्री, रुड़की में नेहरू स्टेडियम से शताब्दी द्वार आई आई टी तक संचालित हुई तिरंगा बाइक रैली मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को रुड़की में आयोजित तिरंगा बाइक रैली में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने स्वयं बाइक चलाकर रैली की शुरुआत की। सैकड़ो की संख्या में बाईकों पर लोग इस तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र की शान तिरंगा देश भक्ति एवं देश के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने तिरंगा यात्रा को देश की एकता एवं अखंडता के प्रति संकल्प लेने का भी अभियान बताया। मुख्यमंत्री ने सभी से हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में भी सहयोगी बनने की अपील की। इस अवसर पर सांसद कल्पना सैनी विधायक प्रदीप बत्रा पूर्व विधायक कुवर प्रणव चैंम्पियन, देशराज कर्णवाल सहित अनेक जन प्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता आदि शामिल रहे।...
पत्रकार-लेखक ललित फुलारा को मीडिया में रचनात्मक भूमिका के लिए मिला ये प्रतिष्ठित पुरस्कार

पत्रकार-लेखक ललित फुलारा को मीडिया में रचनात्मक भूमिका के लिए मिला ये प्रतिष्ठित पुरस्कार

दिल्ली-एनसीआर
उत्तराखंड के एक छोटे से गांव पटास से ताल्लुक रखने वाले पत्रकार ललित फुलारा को पत्रकारिता में उनके योगदान और रचनात्मक भूमिका के लिए 40 अंडर 40 पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में उन्हें इस सम्मान से सम्मानित किया. उन्हें यह पुरस्कार समाचार4 मीडिया की तरफ से दिया गया है. इस साल समाचार4 मीडिया ने 17 मीडिया संस्थानों के 40 प्रिंट, डिजिटल और टीवी पत्रकारों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया है. ललित फुलारा इस वक्त ज़ी मीडिया की हिंदी वेबसाइट इंडियाडॉटकॉम में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत है. उन्हें क्रिएटिव आइडियाज और ह्यमुन इंटरेस्ट वाली स्टोरीज में माहरत हासिल है. माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में स्नातकोत्तर ललित फुलारा को टीवी, प्रिंट और डिजिटल तीनों माध्यमों का अनुभव है. ...
उत्तराखण्ड लोक सम्मान से सम्मानित हुए गढ़रत्न नरेन्द्र सिंह नेगी

उत्तराखण्ड लोक सम्मान से सम्मानित हुए गढ़रत्न नरेन्द्र सिंह नेगी

देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रशस्ति पत्र भेंट कर दी जन्मदिन की शुभकामनाएं. हिमालय जैसा अडिग व्यक्तित्व हैं नरेन्द्र सिंह नेगी : मुख्यमंत्री सुप्रसिद्ध लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी के जन्मदिन पर गीत यात्रा के 50 वर्ष कार्यक्रम में उनकी रचनाओं पर श्री ललित मोहन रयाल द्वारा लिखित पुस्तक कल फिर जब सुबह होगी का विमोचन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा हरिद्वार रोड स्थित संस्कृति प्रेक्षागृह में किया। इस अवसर पर उन्होंने नरेन्द्र सिंह नेगी को उत्तराखण्ड लोक सम्मान से सम्मानित कर 2.51 लाख का चेक तथा प्रशस्ति पत्र भेंट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी. मुख्यमंत्री ने पुस्तक के लेखक श्री ललित मोहन रयाल के प्रयासों की सराहना करते हुए पुस्तक को भावी पीढ़ी के लिये संरक्षित करने वाला कार्य बताया. मुख्यमंत्री नें प्रसिद्ध लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी को उनके जन्म दिन की हार्दिक बधाई देते हुए उ...
‘हिमालय बचाओ-गंगा बचाओ’ के संवेदनशील मुद्दे पर बढ़ाया गया कदम

‘हिमालय बचाओ-गंगा बचाओ’ के संवेदनशील मुद्दे पर बढ़ाया गया कदम

दिल्ली-एनसीआर
सी एम पपनैंनई दिल्ली. वैश्विक हिमालय संगठन (आह्वान) बैनर तले 'हिमालय बचाओ-गंगा बचाओ' के संवेदनशील मुद्दे पर 11 अगस्त दिन में उत्तराखंड सदन चाणक्यपुरी में 'भविष्य की चुनौतियां और हमारी भूमिका' विषय पर उत्तराखंड के प्रमुख प्रबुद्ध प्रवासी जनों के मध्य गहन विचार विमर्श किया गया. उत्तराखंड टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय के सानिध्य तथा अक्षरधाम दिल्ली प्रमुख कोठारी मुनि वत्सल स्वामी जी की प्रभावी उपस्थिति में हिमालय और गंगा के अस्तित्व से जुड़े संवेदन शील मुद्दे पर व्यापक चिंतन मनन करने हेतु उपस्थित करीब एक सौ प्रबुद्ध जनों के मध्य में से सैंतीस चिंतकों द्वारा उक्त विषय पर विचार व्यक्त किए गए. संबंधित विषय पर चर्चा पूर्व वैश्विक हिमालय संगठन मुख्य आयोजक किशोर उपाध्याय तथा मनवर सिंह रावत द्वारा अक्षरधाम दिल्ली प्रमुख कोठारी मुनि वत्सल स्वामी जी का स्वागत अभिनन्दन शाल ओढ़ाकर तथा पुष्प गुच्छ प्र...
स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रदेश से ‘विकसित भारत’ बनाने में सहयोग देने वाले होंगे ‘विशेष अतिथि’

स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रदेश से ‘विकसित भारत’ बनाने में सहयोग देने वाले होंगे ‘विशेष अतिथि’

देहरादून
उत्तराखंड के विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को ‘विशेष अतिथि’ के रूप में 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने के लिए किया गया आमंत्रित देहरादून. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य है. इसी कड़ी में 78वें स्वतंत्रता दिवस की थीम है ‘विकसित भारत. विकसित भारत के लक्ष्य को साधने के लिए देश और राज्यों के कई विभाग उल्लेखनिय कार्य कर रहे हैं और विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं से कई जरूरतमंद लाभांवित हो रहे हैं. गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे देश से लगभग 6000 ‘विशेष अतिथियों’को भारत सरकार ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली आमंत्रित किया है. उत्तराखंड के विभिन्न केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थी और विभागों में उल्लेखनिय कार्य कर रहे लगभग 110 लोग 15 अगस्त 2024 को दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले में विशेष अतिथि के रूप में 78वें स्वतंत्रता दि...
पूर्व सैनिक संगठन द्वारा आयोजित आभार एवं संवाद कार्यक्रम में पहुंचे सीएम धामी 

पूर्व सैनिक संगठन द्वारा आयोजित आभार एवं संवाद कार्यक्रम में पहुंचे सीएम धामी 

देहरादून
सैनिक कल्याण हेतु मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं के प्रति पूर्व सैनिकों ने जताया आभार. सीएम पुष्कर सिंह धामी को किया सम्मानित उत्तराखण्ड पूर्व सैनिक संगठन द्वारा रविवार को दून सैनिक इंस्टीट्यूट गढ़ीकैंट देहरादून में आयोजित आभार एवं संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया. पूर्व सैनिक संगठन के अधिकारियों एवं सैनिकों के साथ वीरांगनाओं ने मुख्यमंत्री द्वारा कारगिल विजय दिवस के अवसर पर राज्य में शहीद सैनिकों को मिलने वाली अनुग्रह अनुदान राशि 10 लाख रूपये से बढ़ाकर 50 लाख रूपये किये जाने, शहीद सैनिक के परिवारजनों को सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने की अवधि को 02 साल से बढ़ाकर 05 वर्ष किये जाने, शहीदों के आश्रितों को जिलाधिकारी कार्यालयों में समूह ‘ग’ और समूह ‘घ’ के अलावा अन्य विभागों में भी इन पदों पर भी नियुक्ति प्रदान करने के साथ ही सैनिक कल्याण विभाग में कार्यरत संविद...
लोगों के ​लिए आकर्षण का केंद्र बना जनरल बिपिन रावत स्मृति तिरंगा पार्क एवं कैफ़े!

लोगों के ​लिए आकर्षण का केंद्र बना जनरल बिपिन रावत स्मृति तिरंगा पार्क एवं कैफ़े!

उत्तराखंड हलचल
देश के प्रथम सीडीएस स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत की यादों को जीवित रखने की दिशा में एक अनोखा प्रयास किया गया है. उत्तराखंड में चारधाम की थीम पर पहला जनरल बिपिन रावत स्मृति तिरंगा पार्क और कैफ़े बनाया गया है. आजकल बड़ी संख्या में पर्यटक इस तिरंगा पार्क और कैफ़े को देखने आ रहे हैं. 80 फीट तिरंगा एवं पार्क का निर्माण 128 इन्फेंट्री बटालियन (टीए) राजपूताना राइफल्स इको और जीबीआर मेमोरियल फ़ाउंडेशन ऑफ़ इंडिया के सहयोग से किया गया.इस इको पार्क को बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री चारधाम की थीम पर बनाया गया है. चारधाम पार्क के साथ बांस का एक वनवास कैफ़े भी बनाया गया है. वनवास कैफ़े को पहाड़ी शैली में बांस से बनाया गया है. कैफ़े में अंदर जाते ही जनरल बिपिन रावत की तस्वीर और उनसे जुड़ी चीजें नज़र आती हैं.इस कैफ़े में जनरल रावत से जुड़ी चीजें रखी गई हैं. जिसमें उनकी फोटो वाली टी शर्ट, जैकेट और दूसरी च...
उज्ज्वल मुस्कान, उज्ज्वल भविष्य: कोलगेट ने उत्तर प्रदेश सरकार के साथ की महत्वपूर्ण साझेदारी

उज्ज्वल मुस्कान, उज्ज्वल भविष्य: कोलगेट ने उत्तर प्रदेश सरकार के साथ की महत्वपूर्ण साझेदारी

देश—विदेश
2026 तक 50 लाख बच्चों को ओरल हेल्थ शिक्षा के माध्यम से सकारात्मक रूप से प्रभावित करने का लक्ष्यअलीगढ़, उत्तरप्रदेश ओरल हेल्थ को बढ़ाने के अपने निरंतर प्रयासों में, कोलगेट ने अपने प्रमुख कार्यक्रम, कोलगेट ब्राइट स्माइल्स, ब्राइट फ्यूचर्स® (बीएसबीएफ) को पूरे राज्य के बच्चों तक पहुंचाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के साथ एक एमओयू करार किया गया. इस सहयोग के तहत, कोलगेट का लक्ष्य 2 वर्षों में उत्तर प्रदेश के 50 लाख परिशिदिय छात्र-छात्रा तक पहुँचने के लिए प्रतिबद्ध है. इस महत्वपूर्ण पहल  के प्रथम चरण में 2026 तक 50 लाख बच्चों को लाभ मिलेगा. इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के बेसिक शिक्षा, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संदीप सिंह, उत्तर प्रदेश सरकार के बेसिक शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. एम.के. शनमुगा सुंदरम और कोलगेट-पामोलिव (इंडिया) लिमिटेड की एमडी एवं सीईओ श्रीमती प्रभा नरसिम्हन...
उत्तराखंड के नव निर्वाचित सांसदों का भव्य अभिनन्दन समारोह, एकजुट हों हमारे लोग : त्रिवेंद्र सिंह रावत

उत्तराखंड के नव निर्वाचित सांसदों का भव्य अभिनन्दन समारोह, एकजुट हों हमारे लोग : त्रिवेंद्र सिंह रावत

दिल्ली-एनसीआर
सी एम पपनैं, दिल्ली आयोजित अभिनन्दन समारोह का श्रीगणेश उत्तराखंड की मातृशक्ति द्वारा प्रस्तुत मांगल गीत- दैणा होया बद्री केदारा हो… तथा उत्तराखंड के उपस्थित सांसदों के कर कमलों दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. अध्यक्ष पर्वतीय लोक विकास समिति प्रोफेसर सूर्य प्रकाश सेमवाल द्वारा मंचासीन विशिष्ट अतिथियों में सुमार उत्तराखंड के लोकसभा व राज्यसभा सांसदों तथा सभागार में उपस्थित सभी प्रबुद्धजनों का स्वागत अभिनन्दन किया गया. आयोजक समिति पदाधिकारियों द्वारा उत्तराखंड के नवनिर्वाचित लोकसभा सांसदों अजय टम्टा, त्रिवेंद्र सिंह रावत, अजय भट्ट के साथ-साथ राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, नरेश बंसल तथा कल्पना सैनी के साथ-साथ मंचासीन दुष्यंत कुमार गौतम, राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी उत्तराखंड भाजपा को दुपट्टा ओढ़ा कर, पुष्प गुच्छ व स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत अभिनन्दन किया गया.नव निर्वाचित सांसद अभिनन्दन समार...
कांग्रेस की कॉरिडोर हटाओ, हरिद्वार बचाओ जन जागरण यात्रा संपन्न

कांग्रेस की कॉरिडोर हटाओ, हरिद्वार बचाओ जन जागरण यात्रा संपन्न

हरिद्वार
कॉरिडोर हटाओ हरिद्वार बचाओ जन जागरण यात्रा के तहत पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार आज श्री दक्ष मंदिर कनखल से यात्रा का शुभारम्भ कर चौक बाजार, बंगाली मोड़, रविदास बस्ती, वाल्मीकि बस्ती, कनखल थाना, चौक बाजार पर संपन्न हुई. इस अवसर पर बोलते हुए पूर्व राज्यमंत्री संजय पालीवाल ने कहा कि नगर विधायक झूठ बोल रहे है कि शहर में कोई तोड़फोड़ नहीं होंगी, लेकिन वह कितना भी विरोध कांग्रेस का करवा लें, कांग्रेस जनहित में जनता के बीच रहेगी और कॉरिडोर के खिलाफ संघर्ष और व्यापारियों को खड़ा होने की अपील करती रहेगी. पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका हरिद्वार प्रदीप चौधरी ने कहा कि बीजेपी और मोदी दोनों देश के लिए परेशानी का सबब बन चुके है तथा आज देश इनकी नीतियों से परेशान हो चूकी है गरीबो और आमजन का उत्पीड़न करना इनकी दिनचर्या में शामिल हो गया है. प्रदेश महासचिव अनिल भास्कर ने कहा कि यदि विधायक सच बोल रहे है कि कॉरिडोर ...