Author: Himantar

हिमालय की धरोहर को समेटने का लघु प्रयास
लोक परंपरा का उत्सव : घी संक्रान्ति यानी ओलगिया त्यार  

लोक परंपरा का उत्सव : घी संक्रान्ति यानी ओलगिया त्यार  

लोक पर्व-त्योहार
चन्द्रशेखर तिवारी उत्तराखंड अपनी निराली संस्कृति के लिए जाना जाता है. यहां के लोक जीवन के कई रंग और कई उत्सव हैं. ऐसा ही एक पारंपरिक उत्सव है घी संक्रांति. उत्तराखण्ड में घी संक्रान्ति पर्व को घ्यू संग्यान, घिया संग्यान और ओलगिया के नाम से भी जाना जाता है. पहाड़ में यह मान्यता व्याप्त है कि पुराने राजाओं के समय शिल्पी लोग अपने हाथों से बनी कलात्मक वस्तुओं को राजमहल में राजा के समक्ष प्रस्तुत  किया करते थे. इन शिल्पियों को तब राजा-महराजों  से इस दिन पुरस्कार मिलता था.कुमाऊं में चन्द शासकों के काल में भी यहां के किसानों व पशुपालकों द्वारा शासनाधिकारियों को विशेष भेंट ‘ओलग’ दी जाती थी. गाँव के काश्तकार  लोग भी अपने खेतों में उगे फल, शाक-सब्जी, दूध-दही तथा अन्य खाद्य-पदार्थ आदि राज-दरबार में भेंट करते थे. यह ओलग की प्रथा कहलाती थी. अब भी यह त्यौहार कमोबेश इसी तरह मनाया जाता है. इसी कारणवश इस ...
स्वतंत्रता दिवस : लाल किला में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड प्रवासियों के दल ने पारम्परिक वेशभूषा में किया प्रतिभाग

स्वतंत्रता दिवस : लाल किला में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड प्रवासियों के दल ने पारम्परिक वेशभूषा में किया प्रतिभाग

दिल्ली-एनसीआर
78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली स्थित लाल किले में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखण्ड प्रवासियों के दल ने उत्तराखण्ड के पारम्परिक वेशभूषा में प्रतिभाग किया. कार्यक्रम में उत्तराखण्ड की संस्कृति एवं वेशभूषा का प्रदर्शन दल द्वारा किया गया. इस वर्ष लाल किले में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में सभी राज्यों के प्रवासी निवासियों के दलों को आमंत्रित किया गया. उत्तराखण्ड स्थानिक आयुक्त कार्यालय, नई दिल्ली के तत्वाधान में दिल्ली में निवास कर रहे उत्तराखण्डवासियों को लाल किला में आयोजित कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया. जिसमें 20 प्रवासी उत्तराखण्डवासियों के दल द्वारा स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया. दल में शामिल सदस्यों ने कहा कि लाल किले में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड राज्य की ओर से प्रतिनिधित्व कर गौरवान्वित एवं प्रफुल्लित महसूस कर रहे है. इस अवसर पर नोडल अधिक...
देश के विभाजन के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता : मुख्यमंत्री

देश के विभाजन के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता : मुख्यमंत्री

उत्तराखंड हलचल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सुभाष रोड स्थित होटल में आयोजित ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के अवसर पर देश के विभाजन के दौरान अपनी जान गंवाने वाले लोगों को नमन करते हुए विभाजन की विभीषिका का दर्द सहने वाले तमाम सेनानियों के परिजनों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया. उन्होने कहा कि देश के विभाजन के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता. उन्होंने कहा कि 15 अगस्त 1947 को जब हम आजादी का जश्न मना रहे थे वहीं दूसरी ओर देश के विभाजन का भी हमने दुःख सहा है. भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के कारण सामने आई परिस्थितियों को देखते हुए भारत दो टुकड़ों में विभक्त हुआ. लाखों लोग इधर से उधर हुए उनका घर-बार छूटा, परिवार छूटा, लाखों की जानें गईं. भारत के लिए यह घटना किसी विभीषिका से कम नहीं थी. वर्ष 2021 में इसी दर्द को याद करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 14 अगस्त को ’’विभाजन विभीषिका स्मृति दिव...
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, अमर शहीदों, राज्य आंदोलनकारियों सहित राष्ट्र निर्माण के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की है. उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड को हर क्षेत्र में देश का सर्वश्रेष्ठ एवं अग्रणी राज्य बनाने का हमारा संकल्प ह. समृद्ध और आत्मनिर्भर उत्तराखंड बनाने के लिए हमारे प्रयास निरन्तर जारी है. अनुकूल औद्योगिक नीति, शांत औद्योगिक वातावरण, दक्ष मानव संसाधन और उदार कर लाभों तथा पूंजी निवेश में वृद्धि के कारण उत्तराखंड भारत में तेजी से विकास करने वाले राज्यों में से एक बन गया है. नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा जारी 2023-24 की एसडीजी रिपोर्ट में उत्तराखण्ड ने सतत विकास लक्ष्यों की कसौटी पर खरा उतरते हुए पूरे देश में पहल...
उत्तराखंड में भूस्खलन और बारिश से भारी तबाही!

उत्तराखंड में भूस्खलन और बारिश से भारी तबाही!

उत्तराखंड हलचल
सुनील नेगी, वरिष्ठ पत्रकार उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और वायनाड के विभिन्न भागों में हो रही ग्लोबल वार्मिंग और पारिस्थितिकी आपदाओं के कारण सैकड़ों लोगों की जान जाने का खतरा वास्तव में एक बहुत ही महत्वपूर्ण प्रश्न बन गया है, जिसे केंद्र और राज्यों की सरकारों की सक्रिय भागीदारी से शीघ्रता से हल करने की आवश्यकता है, जिसमें बुद्धिजीवियों, पर्यावरणविदों, भूकंप विज्ञानियों, पृथ्वी वैज्ञानिकों, लेखकों, पत्रकारों, विचारकों और सबसे बढ़कर विभिन्न विचारों और विचारधाराओं का प्रतिनिधित्व करने वाले सभी राजनीतिक दलों के नेताओं को शामिल किया जाना चाहिए. आप इस बात को समझेंगे कि गंगा के बढ़ते प्रदूषण,और ग्लोबल वार्मिंग के कारण हिमालय की अवनति हम सबकी, पूरे देश और विश्व की है, इसलिए यह सुनिश्चित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है कि उत्तराखंड के जंगलों में बड़े पैमाने पर लगने वाली आग, जो वहां की वनस्पतियों और ...
संयोग नहीं है स्वाधीनता, उसे सुयोग बनाएं!

संयोग नहीं है स्वाधीनता, उसे सुयोग बनाएं!

लोक पर्व-त्योहार
स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त, 2024) पर विशेषप्रो. गिरीश्वर मिश्र  यह संयोग मात्र नहीं है कि भारत में लोकतंत्र न केवल सुरक्षित है बल्कि प्रगति पथ पर अग्रसर हो रहा है. यह तथ्य आज की तारीख में विशेष रूप से उल्लेखनीय है क्योंकि पड़ोसी देश एक-एक कर लोकतंत्र से विमुख हो रहे हैं. वहाँ अराजकता के चलते घोर राजनीतिक अस्थिरता का माहौल व्याप रहा है. अफ़ग़ानिस्तान, म्यांमार, मालदीव और पाकिस्तान आदि में लोकतंत्र मुल्तबी है. कई आकलनों में श्रीलंका और बांग्लादेश को भारत की तुलना में कभी अच्छा घोषित किया गया था पर अब वहाँ के हालात नाज़ुक हो रहे हैं. बांग्ला देश की ताज़ा घटनाएँ बता रही हैं वहाँ किस तरह चुनी हुई सरकार और प्रधानमंत्री को बर्खास्त कर दिया गया. इन सभी देशों में लोकतंत्र को बड़ा आघात लग रहा है और जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है. आज अंतरराष्ट्रीय परिवेश में हर तरफ़ उथल-पुथल मची है. समुद्र पार इं...
मुख्यमंत्री ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का किया आह्वान

मुख्यमंत्री ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का किया आह्वान

उत्तराखंड हलचल
तिरंगा बाइक रैली में शामिल हुए मुख्यमंत्री, रुड़की में नेहरू स्टेडियम से शताब्दी द्वार आई आई टी तक संचालित हुई तिरंगा बाइक रैली मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को रुड़की में आयोजित तिरंगा बाइक रैली में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने स्वयं बाइक चलाकर रैली की शुरुआत की। सैकड़ो की संख्या में बाईकों पर लोग इस तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र की शान तिरंगा देश भक्ति एवं देश के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने तिरंगा यात्रा को देश की एकता एवं अखंडता के प्रति संकल्प लेने का भी अभियान बताया। मुख्यमंत्री ने सभी से हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में भी सहयोगी बनने की अपील की। इस अवसर पर सांसद कल्पना सैनी विधायक प्रदीप बत्रा पूर्व विधायक कुवर प्रणव चैंम्पियन, देशराज कर्णवाल सहित अनेक जन प्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता आदि शामिल रहे।...
पत्रकार-लेखक ललित फुलारा को मीडिया में रचनात्मक भूमिका के लिए मिला ये प्रतिष्ठित पुरस्कार

पत्रकार-लेखक ललित फुलारा को मीडिया में रचनात्मक भूमिका के लिए मिला ये प्रतिष्ठित पुरस्कार

दिल्ली-एनसीआर
उत्तराखंड के एक छोटे से गांव पटास से ताल्लुक रखने वाले पत्रकार ललित फुलारा को पत्रकारिता में उनके योगदान और रचनात्मक भूमिका के लिए 40 अंडर 40 पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में उन्हें इस सम्मान से सम्मानित किया. उन्हें यह पुरस्कार समाचार4 मीडिया की तरफ से दिया गया है. इस साल समाचार4 मीडिया ने 17 मीडिया संस्थानों के 40 प्रिंट, डिजिटल और टीवी पत्रकारों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया है. ललित फुलारा इस वक्त ज़ी मीडिया की हिंदी वेबसाइट इंडियाडॉटकॉम में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत है. उन्हें क्रिएटिव आइडियाज और ह्यमुन इंटरेस्ट वाली स्टोरीज में माहरत हासिल है. माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में स्नातकोत्तर ललित फुलारा को टीवी, प्रिंट और डिजिटल तीनों माध्यमों का अनुभव है. ...
उत्तराखण्ड लोक सम्मान से सम्मानित हुए गढ़रत्न नरेन्द्र सिंह नेगी

उत्तराखण्ड लोक सम्मान से सम्मानित हुए गढ़रत्न नरेन्द्र सिंह नेगी

देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रशस्ति पत्र भेंट कर दी जन्मदिन की शुभकामनाएं. हिमालय जैसा अडिग व्यक्तित्व हैं नरेन्द्र सिंह नेगी : मुख्यमंत्री सुप्रसिद्ध लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी के जन्मदिन पर गीत यात्रा के 50 वर्ष कार्यक्रम में उनकी रचनाओं पर श्री ललित मोहन रयाल द्वारा लिखित पुस्तक कल फिर जब सुबह होगी का विमोचन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा हरिद्वार रोड स्थित संस्कृति प्रेक्षागृह में किया। इस अवसर पर उन्होंने नरेन्द्र सिंह नेगी को उत्तराखण्ड लोक सम्मान से सम्मानित कर 2.51 लाख का चेक तथा प्रशस्ति पत्र भेंट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी. मुख्यमंत्री ने पुस्तक के लेखक श्री ललित मोहन रयाल के प्रयासों की सराहना करते हुए पुस्तक को भावी पीढ़ी के लिये संरक्षित करने वाला कार्य बताया. मुख्यमंत्री नें प्रसिद्ध लोक गायक नरेन्द्र सिंह नेगी को उनके जन्म दिन की हार्दिक बधाई देते हुए उ...
‘हिमालय बचाओ-गंगा बचाओ’ के संवेदनशील मुद्दे पर बढ़ाया गया कदम

‘हिमालय बचाओ-गंगा बचाओ’ के संवेदनशील मुद्दे पर बढ़ाया गया कदम

दिल्ली-एनसीआर
सी एम पपनैंनई दिल्ली. वैश्विक हिमालय संगठन (आह्वान) बैनर तले 'हिमालय बचाओ-गंगा बचाओ' के संवेदनशील मुद्दे पर 11 अगस्त दिन में उत्तराखंड सदन चाणक्यपुरी में 'भविष्य की चुनौतियां और हमारी भूमिका' विषय पर उत्तराखंड के प्रमुख प्रबुद्ध प्रवासी जनों के मध्य गहन विचार विमर्श किया गया. उत्तराखंड टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय के सानिध्य तथा अक्षरधाम दिल्ली प्रमुख कोठारी मुनि वत्सल स्वामी जी की प्रभावी उपस्थिति में हिमालय और गंगा के अस्तित्व से जुड़े संवेदन शील मुद्दे पर व्यापक चिंतन मनन करने हेतु उपस्थित करीब एक सौ प्रबुद्ध जनों के मध्य में से सैंतीस चिंतकों द्वारा उक्त विषय पर विचार व्यक्त किए गए. संबंधित विषय पर चर्चा पूर्व वैश्विक हिमालय संगठन मुख्य आयोजक किशोर उपाध्याय तथा मनवर सिंह रावत द्वारा अक्षरधाम दिल्ली प्रमुख कोठारी मुनि वत्सल स्वामी जी का स्वागत अभिनन्दन शाल ओढ़ाकर तथा पुष्प गुच्छ प्र...