Author: Himantar

हिमालय की धरोहर को समेटने का लघु प्रयास
उत्तराखण्ड में 28 जनवरी से 14 फरवरी 2025 तक होंगे राष्ट्रीय खेल

उत्तराखण्ड में 28 जनवरी से 14 फरवरी 2025 तक होंगे राष्ट्रीय खेल

देहरादून
राष्ट्रीय खेल उत्तराखण्ड को खेल भूमि के रूप में भी स्थापित करेंगे : मुख्यमंत्री  उत्तराखण्ड में 28 जनवरी से 14 फरवरी 2025 तक होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए सभी तैयारियां बेहतर व्यवस्थाओं के साथ पूर्ण की जाएं. राष्ट्रीय खेल का आयोजन प्रदेश के लिए न केवल गौरव का विषय है, बल्कि यह प्रदेश की खेल संस्कृति और विकास को प्रोत्साहन देने का भी महत्वपूर्ण अवसर है. राष्ट्रीय खेल उत्तराखण्ड को खेल भूमि के रूप में भी स्थापित करेंगे. यह बात मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को राजीव गांधी अन्तरराष्ट्रीय स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल की तैयारियों की समीक्षा के दौरान कही.  मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि यह सुनिश्चित किया जाय कि खिलाड़ियों के लिए सभी सुविधाएं उच्च गुणवत्ता वाली और सुगम हों. नेशनल गेम्स के सफल आयोजन के लिए प्रत्येक विभाग से एक नोडल अधिकारी की तैनाती की जाए. खिला...
देश के प्रथम सीडीएस स्व. जनरल बिपिन रावत को तीसरी पुण्यतिथि पर किया गया नमन

देश के प्रथम सीडीएस स्व. जनरल बिपिन रावत को तीसरी पुण्यतिथि पर किया गया नमन

दिल्ली-एनसीआर
हिमांतर ब्यूरो, नई दिल्लीदेश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत को हमसे बिछुडे़ तीन वर्ष हो गए हैं. 8 दिसंबर 2021 का वह दिन कोई नहीं भूल सकता जब जनरल बिपिन रावत हवाई दुर्घटना का शिकार होकर इस दुनिया को छोड़कर चले गये थे. भारत माता के लाल जनरल बिपिन रावत की स्मृतियां आज भी हमारे जेहन में ताजा हैं. जनरल बिपिन रावत की यादों को ताजा रखने के लिए जीबीआर मेमोरियल फाउंडेशन ऑफ का इंडिया का गठन किया गया है. जनरल बिपिन रावत की तीसरी पुण्यतिथि पर दिल्ली के कोटा हाउस, नवल ऑफीसर मैस में जीबीआर फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया. जिसमें उपसेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि और वाइस एडमिरल अतुल आनंद, सैन्य मामलों के विभाग में अतिरिक्त सचिव ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए. इसके अलावा जीबीआर फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष एवं पूर्व वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया, स्वर्गीय ज...
रवांई कमल गंगा पब्लिक स्कूल के बच्चों ने किया केदारकांठा का शैक्षिक भ्रमण

रवांई कमल गंगा पब्लिक स्कूल के बच्चों ने किया केदारकांठा का शैक्षिक भ्रमण

उत्तरकाशी
हिमांतर ब्यूरो, पुरोलारवांई कमल गंगा पब्लिक स्कूल, देवढंग पुरोला के 19 छात्र व 4 शिक्षकों के दल ने दिनांक 6-7 दिसम्बर, 2024 को केदारकांठा के जुड़ा ताल व बेस कैम्प का दो दिवसीय शैक्षिक भ्रमण किया. इस दल ने ट्रेकिंग के साथ—साथ सफाई अभियान, योगा जैसे कई प्रकार के कार्य किए. इसको लेकर बच्चों व शिक्षकों में काफी उत्साह देखने को मिला. इस शैक्षिक भ्रमण के दौरान स्कूली छात्रों को पर्यावरण व पेड़ पौधों के बारे में भी कई सारी जानकारी दी गई, जिसको लेकर बच्चे काफी उत्साहित दिखे. इस दौरान बच्चों को केदारकांठा के ऊपर से दिखने वाले पहाड़ जैसे- स्वर्गारोहिणी, बंदरपूंछ, काला नाग, हरकीदून वैली, द्रौपदी का डंडा आदि कई सारे पहाड़ों को दिखाया गया और उनकी ऊंचाई भी बताई गए जिससे बच्चों को हमारे ऊंचे पहाड़ों के बारे में पता चले.दारकांठा की कुल ऊंचाई 12500ft है, जिसके टॉप पर जाने के बाद हर किसी को स्वर्ग ...
जौनसारी फिल्म “मैरै गांव की बाट” ने रचा इतिहास

जौनसारी फिल्म “मैरै गांव की बाट” ने रचा इतिहास

देहरादून
नीरज उत्तराखंडी "मैरै गांव की बाट को जैसे ही देहरादून के सेंट्रियो मॉल में प्रारम्भ हुई, वैसे ही उत्तराखंड के जौनसार बावर की जौनसारी भाषा विश्व सिनेमा के रिकॉर्ड में भी हमेशा के लिए दर्ज हो गई. उल्लेखनीय है कि इससे पहले उत्तराखंड में गढ़वाली व कुमाउनी भाषा की काफी फिल्में बन चुकी हैं, पर जौनसार बावर की लोकभाषा में फ़िल्म कभी बन नहीं पाई, सीडी स्तर की एक दो छोटी फिल्मों के प्रयोग जरूर हुए पर सिनेमाहॉल के रुपहले पर्दे पर अपनी भाषा संस्कृति को देखने का अनुभव ही अलग होता है. और जौनसार बावर 5 दिसम्बर को इसी अनुभव से रूबरू होकर इतिहास रचने जा रहा है.क्षेत्र में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर पहली जौनसारी फ़िल्म "मैरै गांव की बाट" भले ही जौनसार बावर की संस्कृति को प्रचारित करने वाली है, बल्कि साथ ही इस क्षेत्र में रोजगार व कारोबार की दिशा में भी सकारात्मक बदलाव लाने वाली है. कई क्षेत्रों के पिछले अन...
जनजाति महिला कल्याण एवं बालोत्थान समिति ने मनाया अपना 33 वां स्थापना दिवस

जनजाति महिला कल्याण एवं बालोत्थान समिति ने मनाया अपना 33 वां स्थापना दिवस

उत्तरकाशी
हिमांतर ब्यूरो, बड़कोट उत्तरकाशीजनजाति महिला कल्याण एवं बालोत्थान समिति ने अपना 33वां स्थापना दिवस शरुखेत, बड़कोट स्थित कार्यालय में एक संगोष्ठी का आयोजन कर मनाया. संस्था पिछले 33 वर्षों क्षेत्र में गरीब, असहाय, पीड़ित महिलाओं, बच्चों के विकास व सक्षम जीवन हेतु विभिन्न कार्य करती आ रही है. जिसमें प्रौढ़ शिक्षा, विभिन्न रोजगार परक प्रशिक्षण, निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण, सिलाई बुनाई, ब्यूटी पार्लर, फल प्रशिक्षण, कुटीर उद्योग आदि अनेक प्रशिक्षणों से लोग लाभान्वित हो रहे हैं. संस्था ने क्षेत्र में लगभग 500 महिलाएं प्रौढ़ शिक्षा में और लगभग 800 से अधिक युवाओं को निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण देने के साथ ही 1600 से अधिक महिलाओं को विभिन्न रोजगार परक प्रशिक्षण दिए हैं. संगोष्ठी को संबोधित करते हुए संस्था की संस्थापक अध्यक्ष गलेशियर लेडी शांति ठाकुर ने मानवीय गतिविधियों के कारण पिघलते ग्लेशियरो...
100 करोड़  की लागत से ऋषिकेश में बनेगा राफ्टिंग बेस स्टेशन

100 करोड़  की लागत से ऋषिकेश में बनेगा राफ्टिंग बेस स्टेशन

देहरादून
राफ़्टिंग बेस स्टेशन के लिए मुख्यमंत्री ने जताया प्रधानमंत्री मोदी का आभार देहरादून. केंद्र सरकार द्यारा पूंजीगत निवेश के लिए विशेष सहायता योजना के अंतर्गत ऋषिकेश में आधुनिक राफ़्टिंग बेस स्टेशन स्वीकृत किए जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय पयर्टन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का आभार व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ऋषिकेश राफ्टिंग के लिए प्रमुख डेस्टिनेशन के रूप में अपनी जगह बना चुका है.अब यहां 100 करोड़  की लागत से राफ्टिंग बेस स्टेशन तैयार किए जाने से, राफ्टिंग गतिविधियों के लिए आधारभूत सुविधाएं विकसित हो सकेंगी.इससे ऋषिकेश में राफ्टिंग गतिविधियां तेज होंगी, जिसका लाभ आस पास के क्षेत्र में पयर्टन गतिविधियां बढ़ने के रूप में मिलेगा.मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस परियोजना के तहत राफ्टिंग केंद्रों पर शौचालय, कपड़े...
डाबर की मदद से पीपलकोटी में पहली बार गुलबनफ्शा की नर्सरी का प्रयोग सफल

डाबर की मदद से पीपलकोटी में पहली बार गुलबनफ्शा की नर्सरी का प्रयोग सफल

खेती-बाड़ी, चमोली
जे. पी. मैठाणी जनपद चमोली के पीपलकोटी स्थित- बायोटूरिज्म पार्क की नर्सरी में गुलबनफ्शा की पौध पहली बार पाली हाउस के भीतर ट्रे में जीएमओ फ्री बीजों से की गयी. आगाज संस्था के कार्यक्रम संयोजक- जयदीप किशोर ने बताया कि उनकी संस्था द्वारा जनपद चमोली में जड़ी बूटी की खेती को प्रोत्साहन देने के लिए डाबर इंडिया के जीवन्ति वेलफेयर एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से चलाई जा रही योजना के अंतर्गत एक प्रजाति गुलबनफ्शा भी है. वो आगे बताते हैं कि इस वर्ष संस्था का लक्ष्य 5000 पौध विकसित करने का है लेकिन इसके बीज सम्पूर्ण उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, हिमाचल और सिक्किम में भी नहीं मिले तब संस्था के अध्यक्ष जेपी मैठाणी इसके बीज पोलैंड से लेकर आये है इन बीजो को संस्था के नर्सरी विशेषज्ञ भूपेंद्र कुमार और श्रीमती रेवती देवी ने रेत, मिटटी, कोको पीट, वर्मिकुलाइट और गाय के सड़े गोबर के मिक्सचर को ट्रे में भरकर उसमे बीजो...
मुख्यमंत्री ने पहली जौनसारी फीचर फिल्म “मैरे गांव की बाट” का प्रोमो और पोस्टर किया लांच

मुख्यमंत्री ने पहली जौनसारी फीचर फिल्म “मैरे गांव की बाट” का प्रोमो और पोस्टर किया लांच

देहरादून
फिल्म के जरिए जौनसार की समृद्ध संस्कृति, विरासत से परिचित होंगे लोगहिमांतर ब्यूरो, देहरादूनमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पहली जौनसारी फीचर फिल्म “मैरे गांव की बाट” का प्रोमो और पोस्टर लांच किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार क्षेत्रीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए आंचलिक फिल्मों के निर्माण और प्रचार प्रसार में पूरा सहयोग दे रही है.मुख्यमंत्री आवास में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य गठन के बाद अब पहली जौनसारी फीचर फिल्म बनकर तैयार हो गई है. इस फिल्म के जरिए जौनसार की समृद्ध संस्कृति, विरासत, रीति रिवाजों को देखने जानने का मौका मिलेगा. उन्होंने दर्शकों से फिल्म देखने की अपील करते हुए कहा कि, राज्य सरकार की तरफ से क्षेत्रीय बोली भाषाओं में बनी फिल्मों के निर्माण और प्रचार प्रसार में हर संभव मदद दी जा रही है. इसी क्रम में सरकार नई फि...
परमहंस गुदड़ी बाबा पुस्तक का लोकार्पण

परमहंस गुदड़ी बाबा पुस्तक का लोकार्पण

चमोली
भंग्यूल/तपोवन (ज्योतिर्मठ) की पावन धरती पर हिमालय के त्रिकालदर्शी संत परमहंस गुदड़ी बाबा के जीवन और संदेश पर आधारित पुस्तक - परमहंस गुदड़ी बाबा के लोकार्पण समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में दयाल सिंह फर्स्वाण "भगत जी" ने इस कार्यक्रम को अपना आशीर्वाद दिया जो इस पूरे क्षेत्र में बाबा के सबसे प्रिय पार्षद हैं। संतों, परमहंस की कृपा पात्र भंग्यूल, तपोवन, ढाक आदि ग्रामों से अनेक लोग इस आयोजन के साक्षी बने। श्री अरविन्द अध्ययन केंद्र ज्योतिर्मठ के सम्मानित अध्यक्ष अरविंद पंत जी और चर्चित साहित्यकार भगत सिंह राणा 'हिमाद' जी ने इस पुस्तक की समीक्षा की।सामाजिक कार्यकर्ता और केंद्र के सचिव ओमप्रकाश डोभाल और कवि हिमाद जी ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का संचालन किया। श्रीमातृ ध्यान से प्रारंभ होने वाले इस कार्यक्रम में भंग्यूल गाँव की मातृ शक्ति और युवक मंगल दल ने भी सराहनीय सहयोग किया। ध...
5 दिसंबर देहरादून और 6 को विकासनगर में रिलीज होगी “मैरे गांव की बाट” फीचर फिल्म

5 दिसंबर देहरादून और 6 को विकासनगर में रिलीज होगी “मैरे गांव की बाट” फीचर फिल्म

देहरादून
नीरज उत्तराखंडी27 नवंबर, जौनसार बावर के रीति रिवाज एवं लोक सांस्कृतिक परंपराओं पर आधारित पहली जौनसारी फीचर फिल्म 'मैरे गांव की बाट' आगामी 5 दिसंबर को देहरादून और 6 दिसंबर से विकासनगर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म के प्रस्तुतकर्ता के. एस. चौहान ने कहा कि विकासनगर में यह फ़िल्म न्यू उपासना थिएटर सिनेमा रोड में प्रदर्शित होगी, जबकि 5 दिसंबर को देहरादून के सेंट्रियो मॉल में प्रदर्शित की जाएगी. चौहान ने कहा कि विगत एक वर्ष से फ़िल्म पर जोर शोर से कार्य चल रहा था. अप्रैल, मई, जून और जुलाई में चार चरणों में फिल्म की शूटिंग जौनसार बावर के विभिन्न स्थानों में पूरी हुई. इस फिल्म की खास बात यह है कि फिल्म में काम करने वाले सभी कलाकार जौनसार बावर क्षेत्र के है और अधिकांश कलाकार नए हैं जिन्होंने पहली बार बड़े कैमरे को पेश किया है.'मैरे गांव की बाट' फिल्म के लेखक व निर्देशक अनुज ...