Author: Himantar

हिमालय की धरोहर को समेटने का लघु प्रयास
खतलिंग हिमालय जागरण महायात्रा 2025 : आध्यात्मिकता, संस्कृति और सतत विकास की चेतना से गूंजता हिमालय

खतलिंग हिमालय जागरण महायात्रा 2025 : आध्यात्मिकता, संस्कृति और सतत विकास की चेतना से गूंजता हिमालय

टिहरी गढ़वाल
हिमांतर ब्यूरो, टिहरी गढ़वालहिमालय की शाश्वत नीरवता में जब भक्तों के जयकारे और लोकगीतों की गूंज घुलती है, तो वह केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं रह जाती- वह बन जाती है एक चेतना का आंदोलन. ऐसी ही चेतना का पर्व बन चुकी है 41वीं खतलिंग हिमालय जागरण महायात्रा 2025, जो बूढ़ाकेदार, चूला गढ़ बासर, माँ भगवती राजराजेश्वरी, प्रथम केदार बैलेश्वर से लेकर सीमांत गांव गंगी तक अपने ऐतिहासिक पड़ावों में सम्पन्न हुई. यह यात्रा पर्वतीय लोकविकास समिति, इंद्रमणि बडोनी कला एवं साहित्य मंच घनसाली, देवलिंग खतलिंग पर्यटन विकास समिति और भिलंगना क्षेत्र विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई. यात्रा का मूल उद्देश्य हिमालय के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और पर्यावरणीय महत्व को उजागर करते हुए युवाओं में सतत विकास और सामाजिक चेतना के प्रति जागरूकता फैलाना रहा.बूढ़ाकेदार से शुरू हुई जनचेतना की पदयात्रा दिल्ली...
बंठ्या माने आपड़ गां, निपणु दूध साजी छां…

बंठ्या माने आपड़ गां, निपणु दूध साजी छां…

साहित्‍य-संस्कृति
राजस्थान में राष्ट्रीय बाल कविगोष्ठी में रवांल्टी बाल कविता का हुआ पाठ महावीर रवांल्टा को मिला श्यामसुंदर नागला स्मृति राष्ट्रीय बालवाटिका सृजन सम्मान-2025हिमांतर ब्यूरोशिक्षा, साहित्य एवं सांस्कृतिक संस्कार की मासिक पत्रिका 'बालवाटिका', राजस्थान साहित्य अकादमी और विनायक विद्यापीठ,भूणास (भीलवाड़ा) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 26 वीं राष्ट्रीय बाल साहित्य संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह में महावीर रवांल्टा को बाल साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय अवदान के लिए श्यामसुन्दर नागला स्मृति राष्ट्रीय बालवाटिका सृजन सम्मान-2025 से सम्मानित किया गया जिसमें समारोह के संयोजक एवं 'बालवाटिका' के संपादक डॉ भैंरूलाल गर्ग, 'बालप्रहरी'  के संपादक उदय किरौला, डॉ श्याम सुन्दर भट्ट, पूर्व अध्यक्ष नगर विकास न्यास लक्ष्मी नारायण डाड, प्रधानमंत्री साहित्य मंडल श्रीनाथद्वारा श्याम प्रकाश देवपुरा, राजेन्द्र...
चार आईपीएस अधिकारियों का तबादला, रघुबीर लाल बने कानपुर के नए पुलिस कमिश्नर

चार आईपीएस अधिकारियों का तबादला, रघुबीर लाल बने कानपुर के नए पुलिस कमिश्नर

देश—विदेश
 हिमांतर ब्यूरो, उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए आज चार वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है. इस क्रम में 1997 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रघुबीर लाल को कानपुर नगर पुलिस कमिश्नरेट का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में तबादलों का सिलसिला लगातार जारी है. आईएएस लेकर आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर किया जा रहा है. इसी क्रम में एक बार फिर आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है. आज चार आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है. तबादलों के क्रम में कानपुर नगर पुलिस कमिश्नरेट में नए पुलिस आयुक्त की तैनाती कर दी गई है. जबकि सीनियर आईपीएस बिनोद कुमार सिंह को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंप दी गई है. 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी रघुबीर लाल को कानपुर नगर पुलिस कमिश्नरेट का पुलिस आयुक्त बनाया गया है. रघुबीर लाल का जन्म...
स्वच्छता ही सेवा: नौगांव की गली–गली से उठी सफाई की अलख

स्वच्छता ही सेवा: नौगांव की गली–गली से उठी सफाई की अलख

उत्तरकाशी
 हिमांतर ब्यूरो, नौगांव उत्तरकाशी2 अक्तूबर, गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती का दिन… सुबह की हल्की धूप में नौगांव नगर पंचायत का मुख्य चौक कुछ अलग ही नजारा बयां कर रहा था। यहाँ नगर पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार, वार्ड सभासद और अधिशासी अधिकारी शिवानी रावत के साथ सैकड़ों लोग गांधीजी और शास्त्रीजी की प्रतिमा के सामने एकत्र हुए। फूलों से सजी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए मानो सभी ने संकल्प लिया हो— “गांधी का सपना, स्वच्छ भारत अपना।”17 सितम्बर से 2 अक्तूबर तक चला स्वच्छता पखवाड़ा पिछले पखवाड़े से ही नौगांव की गलियों और मोहल्लों में असाधारण हलचल थी। नगर पंचायत ने “स्वच्छता ही सेवा” कार्यक्रम को एक जनअभियान का रूप दिया। स्कूलों के छोटे-छोटे बच्चे हाथों में झाड़ू थामे, पोस्टर लिए, स्वच्छता के नारे लगाते दिखाई दिए। सातों वार्डों में कूड़ा प्रबंधन और सफाई अभियान चले।...
देहरादून में संस्कृति सम्मान से सम्मानित हुए प्रख्यात लेखक एस आर हरनोट

देहरादून में संस्कृति सम्मान से सम्मानित हुए प्रख्यात लेखक एस आर हरनोट

देहरादून
सम्मान में 2 लाख 51 हजार की नकद राशि के साथ सम्मान चिन्ह से अंगवस्त्र हरनोट ने हिमाचल को समर्पित किया यह सम्मान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल, देहरादून में आयोजित 'नरेन्द्र सिंह नेगी संस्कृति सम्मान' समारोह में प्रतिभाग किया. मुख्यमंत्री ने नरेन्द्र सिंह नेगी संस्कृति सम्मान से हिमाचल के वरिष्ठ साहित्यकार एस.आर हरट को सम्मानित किया. प्रख्यात साहित्यकार और सोशल एक्टिविस्ट एस आर हरनोट को उत्तराखंड लोक समाज द्वारा, सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल, देहरादून में आयोजित एक भव्य समारोह में राष्ट्रीय संस्कृति सम्मान से नवाजा गया. पुरस्कार में सम्मान चिन्ह, प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्र के साथ 2 लाख 51 हजार रुपए की नकद राशि भी दी गई. उत्तराखंड लोक समाज के बैनर तले विभिन्न संगठन मिलकर यह सम्मान प्रदान करते हैं. लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी के अद्वितीय योगदान को देखते हुए उनके...
फुलवारी: देहरादून में साहित्य और संस्कृति का संगम

फुलवारी: देहरादून में साहित्य और संस्कृति का संगम

देहरादून
22वीं पुस्तक बैलेड्स ऑफ इंडियाना: अल्मंडा टू चेट्टीनाड की चर्चाशीशपाल गुसाईंदेहरादून के शांत और सौंदर्यपूर्ण परिवेश में बसा फुलवारी, जो उत्तराखंड की पहली महिला मुख्य सचिव राधा रतूड़ी और पूर्व डीजीपी अनिल रतूड़ी का निवास है, शनिवार शाम को साहित्य और संस्कृति का एक जीवंत केंद्र बना. यहाँ आयोजित 22वीं पुस्तक चर्चा ने एक बार फिर साहित्यप्रेमियों के दिलों को छू लिया. इस बार चर्चा का केंद्र थी हिमांतर प्रकाशन द्वारा प्रकाशित लेखिका मंजू काला की पुस्तक “बैलेड्स ऑफ इंडियाना: अल्मंडा टू चेट्टीनाड”, जो भारत की सांस्कृतिक और भौगोलिक विविधता को एक सूत्र में पिरोती है. यह पुस्तक न केवल एक यात्रा वृत्तांत है, बल्कि भारत के लोकजीवन, परंपराओं, और आत्मीयता का एक मार्मिक चित्रण है, जो पाठक को भावनात्मक और बौद्धिक स्तर पर जोड़ता है.पुस्तक का सार: भारत की आत्मीय यात्रा "बैलेड्स ऑफ इंडियाना: अल...
नंदलाल भारती की संग्रह पुस्तक ‘आमारे जौनसारी गीत’ का दून पुस्तकालय में लोकार्पण

नंदलाल भारती की संग्रह पुस्तक ‘आमारे जौनसारी गीत’ का दून पुस्तकालय में लोकार्पण

देहरादून
हिमांतर ब्यूरो, देहरादूनदून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र के तत्वाधान में आज इसके सभागार में जौनसार जनजाति क्षेत्र के ख्यातिलब्ध लोक कलाकार डॉ० नंदलाल भारती द्वारा लिखित लोक गीतों की संग्रह पुस्तक आमारे जौनसारी गीत का जन लोकार्पण किया गया. इसके बाद पुस्तक पर बातचीत का सत्र भी हुआ. इसमें लोगों की अनेकजौनसारी शब्दों पर बने संशय को लेखक डॉ. नंदलाल भारती ने स्पष्ट किया. मुख्यातिथि पूर्व कुलपति उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्याल प्रो. ओपीएस नेगी ने कहा कि यह पुस्तक खिले हुए गीतों का एक सुन्दर गुलदस्ता है.  गीतों को पढ़कर मालूम होता है कि नंदलाल भारती ने जौनसारी शब्दों और लोक जीवन की प्रक्रिया को सहजता से गीतों में ढाला है. नंदलाल भारती ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर जनजातीय समुदाय की  सांस्कृतिक धरोहरों का सफल प्रदर्शन  किया है. उनके गीतों में एक तरफ लोक की अनुभूति होती है और दूसरी तरफ स...
देवभूमि उत्तराखंड भारत का प्राणतत्व तो हिमालय विश्व का प्रेरक –  डॉ. हरीश रौतेला

देवभूमि उत्तराखंड भारत का प्राणतत्व तो हिमालय विश्व का प्रेरक –  डॉ. हरीश रौतेला

देहरादून
  अपनी धरोहर न्यास द्वारा उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में द्विदिवसीय धरोहर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया. देहरादून के सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में धरोहर संवाद के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह क्षेत्र प्रचारक प्रमुख डॉ.हरीश रौतेला थे, जिन्होंने पहाड़ के हरेला पर्व को वैश्विक बनाने के ठोस प्रयास किए हैं. डॉ. हरीश रौतेला ने कहा कि भारत में उत्तराखंड की भूमिका प्राणतत्व सदृश है और लगभग 2600 किमी.क्षेत्र में फैले हिमालय से निकलने वाली गंगा,यमुना,सरस्वती और सिंधु सभ्यता के उद्गम होने के कारण सम्पूर्ण विश्व के लिए सकारात्मक ऊर्जा के प्रेरणा स्रोत हैं. उत्तराखंड की लोक संस्कृति और बोली भाषाएं भी हमारी धरोहर हैं. हमारी परंपराएँ,मेले,त्यौहार और लोक संस्कृति तभी जीवंत रहेंगे जब इनसे जुड़े लोग रोजगार प्राप्त कर आत्मनिर्भर होंगे और हम अपने गीत संगीत,परिधान और ...
जौनसार का गौरव: नरदेव वर्मा बने UPSC में निदेशक

जौनसार का गौरव: नरदेव वर्मा बने UPSC में निदेशक

देहरादून
संघ लोक सेवा आयोग में सेवा देने वाले पहले जौनसारी व्यक्तित्वनीरज उत्तराखंडी, चकराताजौनसार बावर क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण है- कनबुआ गांव के नरदेव वर्मा ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) में निदेशक पद का कार्यभार ग्रहण किया है. वे इस प्रतिष्ठित संस्था में सेवा देने वाले पहले जौनसारी व्यक्तित्व बन गए हैं. इससे पूर्व वे आयोग में संयुक्त निदेशक पद पर कार्यरत थे और अब पदोन्नति पाकर निदेशक बने हैं. वर्मा की प्रारंभिक शिक्षा गांव के प्राथमिक विद्यालय से हुई, इंटर की पढ़ाई जौनसार बावर इंटर कॉलेज साहिया से पूरी की और आगे की पढ़ाई डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून से की. निरंतर मेहनत और दृढ़ संकल्प से उन्होंने यह मुकाम हासिल किया. उनकी सफलता न केवल परिवार, बल्कि पूरे जौनसार बावर क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है. समाज के लोग इसे अपनी सामूहिक अस्मिता और संघर्षशीलता का प्रतीक मान रहे हैं. संघ लोक सेव...
सोने के आभूषणों की सफाई : अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

सोने के आभूषणों की सफाई : अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

उत्तरकाशी
  पुराने आभूषणों की सफाई के बहाने करते थे सोने की चोरी SP उत्तरकाशी द्वारा पुलिस टीम को 5000 रु0 के पुरस्कार से किया गया पुरस्कृतहिमांतर ब्यूरो, पुरोला-उत्तरकाशीकोतवाली उत्तरकाशी पुलिस ने सोने की चोरी करने वाले अन्तर्राजीय गिरोह के 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है, अभियुक्त घर-घर जाकर पुराने आभूषणों की साफ-सफाई करने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी कर सोने की चोरी करते थे. बीते वीरवार को मातली निवासी गौरव रावत ने कोतवाली उत्तरकाशी पर एक लिखित तहरीर दी, जिसमें उन्होंने बताया कि बीते 17 सितम्बर को उनकी मां घर पर अकेले थीं, इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने घर पर आकर पुराने गहनों की साफ-सफाई करने के नाम पर उनकी मां के साथ धोखाधड़ी कर अभूषणों से सोने की चोरी की . तहरीर के आधार पर पुलिस ने कोतवाली उत्तरकाशी में अज्ञात के विरुद्ध धारा 303(2), 318 (4) BNS में ...