
उत्तराखंड: बेकाबू डेंगू, CM धामी ने संभाली कमान, सवालों में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी!
देहरादून : प्रदेश भर में खासकर राजधानी देहरादून में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। सरकारी से लेकर प्राइवेट अस्पतालों तक में डेंगू मरीजों की संख्या हर दिन बढ़ती जा रही है। हालात को बेकाबू होते देख मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद कमान संभाल ली है। उन्होंने अपने सचिव और गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे को डेंगू की स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि फॉगिंग और अस्पतालों में डेंगू के मरीजों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिन क्षेत्रों में डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं।
ऐसे क्षेत्रों में लगातार सतर्कता अभियान चलाया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि डेंगू से बचाव के लिए व्यापक स्तर पर चलाए जा रहे जागरूकता अभियान को और गति दी जाए और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए।...









