Author: Himantar

हिमालय की धरोहर को समेटने का लघु प्रयास
मां की वसीयत और मंदिर के पैय्यां का पेड़

मां की वसीयत और मंदिर के पैय्यां का पेड़

संस्मरण
 जे पी मैठाणी ये कहानी पीपलकोटी की कहानियों का एक सिलसिला है जिसका श्रीगणेश मेरी माता जी के 8 मार्च की मध्य रात्री के निधन के बाद से शुरू हुआ है ... क्या आपको भी याद है. आपके बचपन में पीले रंग का डालडा एक पांच लीटर का डिब्बा होता था जिस पर दो ताड़ के पेड़ होते थे जो एकदूसरे से शीर्ष पर मिले होते थे – ऐसे ही एक पुराने खाली पीले रंग के टिन के डिब्बे में मैंने एक पैय्यां ( पदम् काष्ठ ) का पेड़ जो उसमे खुद जम गया था को कई साल तक अपने घर के पास डाक बंगले में वैसे ही पाला, जैसे – आजकल हमारे घर के आगे देवदार का वो पौधा बढ़ रहा है जिसे मैंने बंगले के ही लोहे के गोल गमले में लगाया था.  ये 2 देवदार के पेड़ मैंने पीपलकोटी वल्ला मंगरीगाड में वन विभाग के श्री कंडारी जी द्वारा बनायी गयी नरसरी से शायद वर्ष 1988 में चुराये थे लेकिन उसमे से एक ही देवदार बच पाया है. अरे तो मैं, कह रहा था मैने, गोल ...
देश के अमर बलिदानी श्रीदेव सुमन को आधिकारिक रूप से स्वाधीनता सेनानी की उपाधि और भारतरत्न देने की मांग

देश के अमर बलिदानी श्रीदेव सुमन को आधिकारिक रूप से स्वाधीनता सेनानी की उपाधि और भारतरत्न देने की मांग

उत्तराखंड हलचल
नई दिल्ली. स्वाधीनता समर के अमर बलिदानी योद्धा श्रीदेव सुमन जी के बलिदान दिवस के अवसर पर आज दक्षिणी दिल्ली के पालम क्षेत्र में स्थित साध नगर शिव मंदिर धर्मशाला में राष्ट्रीय गोष्ठी और बाल प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. सर्वप्रथम मातृशक्ति द्वारा और अन्य उपस्थित महानुभावों ने श्रीदेव सुमन जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की. राष्ट्रीय गोष्ठी के मुख्य वक्ता वरिष्ठ पत्रकार एवं केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के मीडिया सलाहकार प्रो.सूर्य प्रकाश सेमवाल ने कहा कि श्रीदेव सुमन राष्ट्रीय स्तर के क्रांतिकारी,युवा लेखक और सजग पत्रकार भी थे. उन्होंने समूचे देश को अंग्रेजों के दमन से और टिहरी की प्रजा को राजशाही के अत्याचारों से मुक्ति दिलाने के लिए 84 दिन की ऐतिहासिक भूख हड़ताल की.प्रो.सेमवाल ने कहा कि आजादी के अमृत काल में स्वातंत्र्य समर के महानायक बहुआयामी व्यक्तित्व के...
प्रदेश के सभी स्कूल भवनों का सुरक्षा ऑडिट किया जाए : मुख्यमंत्री

प्रदेश के सभी स्कूल भवनों का सुरक्षा ऑडिट किया जाए : मुख्यमंत्री

देहरादून
देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रदेश के सभी स्कूल भवनों का सुरक्षा ऑडिट किया जाए. जर्जर एवं असुरक्षित स्कूल भवनों में बच्चों को किसी भी स्थिति में न बैठाया जाए. बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जहां भी स्कूल भवन मरम्मत योग्य हो, वहां शीघ्र मरम्मत कराया जाए और जहां पुनर्निर्माण की आवश्यकता हो, वहां उसकी कार्य योजना बनाकर तत्परता से क्रियान्वयन किया जाए. प्रदेश के सभी पुलों का भी सुरक्षा ऑडिट करने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिये हैं. उन्होंने कहा कि जिन पुलों की स्थिति खराब हो रही है, उनका आवश्यकतानुसार मरम्मत और पुनर्निर्माण का कार्य प्राथमिकता पर किया जाए. यह सुनिश्चित किया जाए कि पुलों की स्थिति पर नियमित निगरानी रखी जाए और ...
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति – साहित्य, भाषा और शिक्षा के समर्पित साधक प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति – साहित्य, भाषा और शिक्षा के समर्पित साधक प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी

नैनीताल
 सूर्य प्रकाश सेमवाल उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी को नया नेतृत्व मिला है। राज्यपाल एवं कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने देश के प्रतिष्ठित साहित्यकार, भाषाविद एवं शिक्षाविद प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी को विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया है। यह नियुक्ति न केवल शैक्षणिक जगत के लिए बल्कि उत्तराखंड राज्य के लिए भी गौरव का क्षण है।35 वर्षों से अधिक का शैक्षिक अनुभव प्रो. लोहनी वर्तमान में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के हिंदी एवं आधुनिक भारतीय भाषा विभाग में वरिष्ठ आचार्य/अध्यक्ष के रूप में कार्यरत रहे हैं। वह इसी विश्वविद्यालय में अधिष्ठाता, मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा निदेशक, साहित्यिक-सांस्कृतिक परिषद संयोजक और कुलसचिव जैसे अनेक दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। 1 मार्च 2007 को वे आचार्य तथा 28 जून 2019 को वरिष्ठ आचार्य के पद पर पदोन्नत हु...
जनपद चमोली में पहली बार उगाया गया गरुड़ फल (Radermachera xylocarpa)

जनपद चमोली में पहली बार उगाया गया गरुड़ फल (Radermachera xylocarpa)

उत्तराखंड हलचल
लेख एवं संकलन: जे पी मैठाणी 12 मई 2025 को – मैंने, केशवी, कान्हा और जिया ने मिलकर – खरगौन – मध्य प्रदेश से डॉक्टर पुष्पा पटेल जी ने हमको जो गरुड़ फल के बीज भेजे थे वो एक रूट ट्रेनर में बोये. शायद हमने 50 बीज बोये होंगे लेकिन इसमे से 50% बीज ही जमे – कुछ पौध ख़राब हो गयी हैं. ये कार्य हमने पीपलकोटी में ही किया– ये ट्रे हमने पाली हाउस के भीतर रखी थी आज उसको बाहर निकाला गया. जनपद चमोली में पहली बार ये प्रयोग सफल रहा है, रूट ट्रेनर में मिटटी, बालू और गोबर की खाद के मिश्रण में सिर्फ आधे इंच नीचे ये बीज बोये गए. ये बीज पाली हाउस के भीतर रख कर ही जम पाए हैं, इसके लिए काफी गर्म जलवायु की आवश्यकता होती है.बेहद दुर्लभ है गरुड़ फल का पौधा – गरुड़ वृक्ष (Radermachera xylocarpa) मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान, हिमाचल एवं तमिलनाडु के पहाड़ी इलाकों के घने जंगलों में कहीं-कहीं पाया जाता हैं. लेकिन उत्तराखं...
जीवन-जगत में हरियाली का प्रतीक है लोकपर्व हरेला

जीवन-जगत में हरियाली का प्रतीक है लोकपर्व हरेला

लोक पर्व-त्योहार
डॉ. प्रकाश उप्रेती पहाड़ों का जीवन अपने संसाधनों पर निर्भर होता है. यह जीवन अपने आस-पास के पेड़, पौधे, जंगल, मिट्टी, झाड़ियाँ और फल-फूल आदि से बनता है. इनकी उपस्थिति में ही जीवन का उत्सव मनाया जाता है. पहाड़ के जीवन में प्रकृति अंतर्निहित होती है. दोनों परस्पर एक- दूसरे में घुले- मिले होते हैं. एक के बिना दूसरे की कल्पना भी नहीं की जा सकती है. यह रिश्ता अनादि काल से चला आ रहा है. 'पर्यावरण' जैसे शब्द की जब ध्वनि भी नहीं थी तब से प्रकृति पहाड़ की जीवनशैली का अनिवार्य अंग है. वहां जंगल या पेड़, पर्यावरण नहीं बल्कि जीवन का अटूट हिस्सा हैं. इसलिए जीवन के हर भाव, दुःख-सुख, शुभ-अशुभ, में प्रकृति मौजूद रहती है. जीवन के उत्सव में प्रकृति की इसी मौजूदगी का लोकपर्व है, हरेला. हरेला का अर्थ हरियाली से है. यह हरियाली जीवन के सभी रूपों में बनी रहे उसी का द्योतक यह लोक पर्व है. यह पर्व खेती से लेकर जीवन तक म...
हरेला की पूर्व संध्या पर हरियाली का संदेश, वुडलैंड स्कूल में बच्चों ने किया पौधारोपण

हरेला की पूर्व संध्या पर हरियाली का संदेश, वुडलैंड स्कूल में बच्चों ने किया पौधारोपण

नैनीताल
  पौधारोपण कार्यक्रम में बच्चों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प हल्द्वानी. उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला की पूर्व संध्या पर वुडलैंड स्कूल कमलुवागांजा में प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता का सुंदर संगम देखने को मिला। सेल्फ रिलायंस इनिशियेटिव संस्था के तत्वावधान में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में बच्चों, शिक्षकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मिलकर हरियाली का संदेश दिया। कार्यक्रम में संस्थाध्यक्ष तनुजा जोशी, मिथुन जायसवाल, स्कूल प्रबंधक रंजना धामी, प्रिंसिपल मनप्रीत कौर, स्कूल की शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। बच्चों में कार्यक्रम को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया। कई बच्चे अपने घरों से पौधे लेकर आए थे—यह स्वयं में एक सकारात्मक संकेत था कि आज की पीढ़ी पर्यावरण के प्रति सजग हो रही है।लगाए गए जीवनदायी पौधे सभी ने मिलकर आंवला, बेलपत्र, कनेर, गुलमोहर, जामुन...
सुप्रसिद्ध रंगकर्मी लक्ष्मी रावत की रंगयात्रा पर हुई प्रभावी चर्चा

सुप्रसिद्ध रंगकर्मी लक्ष्मी रावत की रंगयात्रा पर हुई प्रभावी चर्चा

दिल्ली-एनसीआर
  बिजनेस उत्तरायणी द्वारा आयोजित हुआ भेंट-भिटौली कार्यक्रम सी एम पपनैंनई दिल्ली. बिजनेस उत्तरायणी द्वारा भेंट-भिटौली कार्यक्रम के तहत 13 जुलाई को उत्तराखंड सदन चाणक्यपुरी में उत्तराखंड की सुप्रसिद्ध रंगकर्मी लक्ष्मी रावत और उनकी विगत तैतीस वर्षों की रंगयात्रा पर एक प्रभावशाली चर्चा का आयोजन मुख्य अतिथि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व महाराष्ट्र तथा गोवा के राज्यपाल रहे भाजपा वरिष्ठ नेता भगत सिंह कोश्यारी की प्रभावी उपस्थित तथा मुख्यमंत्री उत्तराखंड मीडिया सलाहकार समिति अध्यक्ष डॉ. गोविंद सिंह की अध्यक्षता तथा उत्तराखंड सरकार संस्कृति, साहित्य एवं कला परिषद उपाध्यक्ष मधु भट्ट व संगीत नाटक अकादमी सम्मान प्राप्त दिवान सिंह बजेली मंचासीनों की उपस्थित में आयोजित किया गया. आयोजित भेंट-भिटौली कार्यक्रम का शुभारंभ आयोजक संस्था बिजनेस उत्तरायणी संस्थापक नीरज बवाड़ी द्वारा उत्तराखं...
बीज बम अभियान के लिए वन मंत्री सुबोध उनियाल ने आगाज को किया गया सम्मानित

बीज बम अभियान के लिए वन मंत्री सुबोध उनियाल ने आगाज को किया गया सम्मानित

देहरादून
आगाज ने अभी तक बांट दिए 5000 बीज बम देहरादून. हिमालय पर्यावरण जड़ी बूटी एग्रो संस्थान जाड़ी द्वारा आज देहरादून में बीज बम अभियान का आगाज किया गया. इस अवसर पर पिछले 10 साल से अधिक समय से उत्तराखंड में बीज बम अभियान को बढ़ावा दे रहे – आगाज संस्था के अध्यक्ष जे पी मैठाणी को वन मंत्री सुबोध उनियाल ने सम्मानित किया. उनके स्थान पर स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र उनके विद्यार्थियों ने ग्रहण किया. हिमालय पर्यावरण जड़ी बूटी एग्रो संस्थान जाड़ी के द्वारा खेल खेल में पर्यावरण संरक्षण एवं मानव और वन्य जीवों के बीच बढ़े संघर्ष को कम करने के लिए शुरू किए गए बीज बम अभियान को विस्तार देने के लिए हर वर्ष मनाए जाने वाले बीज बम अभियान सप्ताह (9 से जुलाई 15 जुलाई) तक का शुभारंभ प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री सुबोध उनियाल जी द्वारा दिनांक 9 जुलाई को यमुना कालोनी स्थित उनके आवास परिसर देहरादून में किया गया. बी...
ऑपरेशन कालनेमि : सुधर जाओ “ढोंगियों”, नहीं तो सीधा जेल!

ऑपरेशन कालनेमि : सुधर जाओ “ढोंगियों”, नहीं तो सीधा जेल!

देहरादून
सीएम धामी की असामाजिक तत्वों को दो टूक, धार्मिक चोगे की आड़ में लोगों को ठगने वालों पर धाकड़ एक्शन देवभूमि उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि वे न केवल एक कुशल प्रशासक हैं, बल्कि सनातन धर्म के सच्चे रक्षक भी हैं. कांवड़ यात्रा जैसे विशाल धार्मिक आयोजन से ठीक पहले मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशभर में सक्रिय ढोंगी, फर्जी और छद्म भेषधारियों के विरुद्ध ‘ऑपरेशन कालनेमि शुरू करने के निर्देश देकर अपनी धर्मरक्षक छवि को और भी मजबूत कर दिया है. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि धार्मिक भेष में जनता को ठगने वाले, विशेष रूप से महिलाओं को निशाना बनाने वाले फर्जी साधु-संतों की पहचान की जाए और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. यह निर्णय ऐसे समय पर लिया गया है जब कांवड़ यात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालु उत्तराखंड में हरिद्वार ...