Author: Himantar

हिमालय की धरोहर को समेटने का लघु प्रयास
उत्तराखंड: 60 लाख की ABHA ID, 52 लाख के बने आयुष्मान कार्ड

उत्तराखंड: 60 लाख की ABHA ID, 52 लाख के बने आयुष्मान कार्ड

उत्तराखंड हलचल
उत्तराखंड: 60 लाख की ABHA ID, 52 लाख के बने आयुष्मान कार्डप्रत्येक जनपद में जारी है आभा व आयुष्मान कार्ड बनाने का अभियान।स्वास्थ्य मंत्री स्वयं संभाल रहें हैं आयुष्मान भव अभियान की कमान।देहरादून :उत्तराखंड में अब तक 60 लाख लोगों की ABHA ID व 52 लाख से अधिक लोगों के आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। आयुष्मान भव अभियान के अंतर्गत दोनों तरह के कार्ड बनाने का अभियान जोरों पर है। जिसकी कमान सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत स्वयं संभाल रहे हैं। पूरे देश के साथ ही उत्तराखंड में भी इन दिनों आयुष्मान भव अभियान के तहत 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक सेवा पखवाडे का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत प्रत्येक जनपद में राजकीय स्वास्थ्य केन्द्रों के साथ-साथ शिक्षण संस्थानों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर शिविरों का आयोजन कर स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आम लोगों द्...
बरकरार रह सकती है अमेन्द्र बिष्ट की सदस्यता, हाईकोर्ट ने दिए उप चुनाव परिणाम बंद लिफाफे में सौंपने के आदेश

बरकरार रह सकती है अमेन्द्र बिष्ट की सदस्यता, हाईकोर्ट ने दिए उप चुनाव परिणाम बंद लिफाफे में सौंपने के आदेश

नैनीताल
नैनीताल: टिहरी जनपद के बिस्टोंसी जिला पंचायत सीट पर हो रहे उप चुनाव के नतीजे उत्तराखंड हाईकोर्ट के फैसले पर निर्भर करेंगे। हाईकोर्ट ने निवर्तमान सदस्य अमेन्द्र बिष्ट द्वारा दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुये निर्वाचन अधिकारी को उप चुनाव के नतीजे सीलबंद लिफाफे में अदालत को सौंपने के निर्देश दिये हैं। हाईकोर्ट के इस फैसले से जहां सरकार को झटका लगा है। वहीं, निवर्तमान सदस्य अमेन्द्र बिष्ट की सदस्यता बरकरार रहने की सम्भावना बढ़ गई है। टिहरी जनपद की बिस्टोंसी जिला पंचायत सीट पर निवर्तमान सदस्य अमेन्द्र बिष्ट ने अपनी सदस्यता निरस्त किये जाने के जिला न्यायालय के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील दायर की थी, जिस पर सुनवाई करते हुये न्यायमूर्ति विवेक भारती शर्मा ने बिस्टोंसी जिला पंचायत सीट पर हो रहे उप चुनाव के परिणाम को सार्वजनिक करने के बजाय निर्वाचन अधिकारी को चुनाव परिणाम सीलबंद लिफाफे में अदालत ...
उत्तराखंड : CM धामी की सुरक्षा में चूक, चलते हेलीकॉप्टर के पास पहुंचे लापरवाह मंत्री और कार्यकर्ता…VIDEO

उत्तराखंड : CM धामी की सुरक्षा में चूक, चलते हेलीकॉप्टर के पास पहुंचे लापरवाह मंत्री और कार्यकर्ता…VIDEO

उत्तराखंड हलचल
  देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बन्नु स्कूल स्थित कार्यक्रम में बड़ी अवस्थाओं होने पर बात सामने आ रही है। मुख्यमंत्री धामी का हेलीकॉप्टर आज जैसे बन्नू स्कूल के मैदान में उतरा,पार्टी कार्यकर्ताओं का हुजूम मंत्री और विधायक के साथ सीधे मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर तक पहुंच गया। चूक इतनी बड़ी थी की हेलीकॉप्टर के पंखे (पंखुड़ी) बंद भी नही हुए थे कि मंत्री के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता वहां तक पहुंच गए। इसमें कहीं ना कहीं साफ तौर पर अनुशासित पार्टी कहलाए जाने वाली बीजेपी पार्टी के कार्यकर्ताओं की भी अनुशासनहीनता देखने को मिली। क्या बीजेपी पार्टी ऐसे कार्यकर्ताओं पर कार्यवाही करेगी। इस दौरान तमाम पुलिस फोर्स गेट के अंदर और बाहर तैनात रहे। एसएसपी एसपी सिटी ने खुद मोर्चा संभाला। स्तिथि को संभाला गया, लेकिन‌ कार्यकर्ताओं में इतना जोश था कि वो नही‌ माने और ना ही अनुशासन वाली पार्टी का अ...
CM धामी का देहरादून पहुंचने पर जोरदार स्वागत

CM धामी का देहरादून पहुंचने पर जोरदार स्वागत

उत्तराखंड हलचल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के यूनाइटेड किंगडम दौरे के बाद देहरादून पहुंचने पर रेसकोर्स स्थित बन्नू स्कूल के मैदान में मंत्रीगणों, विधायकगणों एवं पार्टी पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। राज्य में निवेश को तेजी से बढ़ावा देने के लिए लंदन और बर्मिंघम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुए रोड शो और बैठकों में 12हजार 05 सौ करोड़ से अधिक के प्रस्तावों पर सहमति बनने पर मंत्रीगणों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से राज्य में निवेश बढ़ाने के लिए यू.के. में आयोजित विभिन्न बैठकों में राज्य में लगभग 12 हजार 05 सौ करोड़ रूपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर करार हुआ। ब्रिटेन के पर्यटन मंत्री के साथ उत्तराखंड और ब्रिटेन के बीच पर्यटकों की आवाजाही बढ़ाने हेतु कार्ययोजना बनाने के लिए सहमति भी बनी। मुख्यमंत्री के यू...
चमोली में आकाशीय बिजली गिरने से महिला समेत दो लोगों की मौत

चमोली में आकाशीय बिजली गिरने से महिला समेत दो लोगों की मौत

चमोली
चमोली जिले में एक बार फिर आसमान से आफत बरसी है। नन्दा नगर के सरपाणी गांव में शुक्रवार देर रात आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हुआ है। आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। आकाशीय बिजली गिरने से दोनों बुरी तरह घायल हो गए थे। बुरी तरह से झुलसे दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल नंदा नगर घाट लाया जहां डॉक्टरो द्वारा उपरोक्त दोनो घायलो को मृत घोषित कर दिया। मृतकों के नाम प्रकाश पुत्र दीवानी राम निवासी सरपानी उम्र 30 वर्ष व हेमा देवी पत्नी नरेंद्र निवासी सरपानी उम्र 32 वर्ष बताया गया है।...
उत्तराखंड: क्या आपके घर में किरायेदार रहते हैं…? अगर हां तो जरूर पढ़ें ये खबर

उत्तराखंड: क्या आपके घर में किरायेदार रहते हैं…? अगर हां तो जरूर पढ़ें ये खबर

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: आजकल लोग किरायेदारों को घर पर किराए पर देने के लिए अलग से मकान बनाने लगे हैं। कुछ लोग अपने साथ भी किरायेदारों रखते हैं। पीजी का भी प्रचलन चल रहा है। अगर आपके घर में भी किराएदार रहते हैं, तो आपको ये खबर जरूर पढ़नी चाहिए। ये खबर उन लोगों के लिए है जो पीजी संचालित करते हैं। दो-तीन परिवारों को किराए पर कमरा देते हैं। ऐसे लोगों को ऊर्जा निगम (बिजली विभाग) झटका दे सकता है। दरअसल, लोगों ने घरेलू बिजली का कनेक्शन लिया होता है और किरायेदारों से कॉमर्शियल रेट पर बिजली बिल वसूल करते हैं। ऊर्जा निगम के इस फैसले से उन लोगों को झटका लग सकता है, जिनके घर में एक से ज्यादा किराएदार रहते हैं। ऐसे घरों का कनेक्शन बदलकर घरेलू से कॉमर्शियल करने की तैयारी की जा रही है। हॉस्टल और पीजी चलाने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (UPCL) ने इसके लिए छापेमारी शुरू कर दी है। UPCL ...
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रदेश में मतदेय स्थलों के मानकीकरण एवं पुनर्निधारण के संबंध में राज्य के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से किया विचार विमर्श

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रदेश में मतदेय स्थलों के मानकीकरण एवं पुनर्निधारण के संबंध में राज्य के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से किया विचार विमर्श

उत्तराखंड हलचल
   राज्य में अन्तिम रूप से एकीकरण के उपरान्त मतदेय स्थलों की संख्या 11647 से बढकर हुयी 11724मुख्य निर्वाचन अधिकारी वी.षणमुगम की अध्यक्षता में शुक्रवार को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में राज्य में मतदान प्रतिशत में वृद्धि के लिए मतदान के समय विशेषकर शहरी क्षेत्रों में मतदान के प्रति मतदाताओं की उदासीनता को कम करने के उद्देश्य से मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं को अधिक से अधिक सुविधा उपलब्ध कराने के दृष्टिगत ग्रुप हाउसिंग सोसायटी और ऊंची इमारतों के परिसरों तथा शहरी / अर्द्ध शहरी क्षेत्रों के आस-पास के झुग्गी-झोपड़ी समूहों के पास ही मतदान केन्द्रों को स्थापित किये जाने हेतु मतदेय स्थलों के मानकीकरण एवं पुनर्निर्धारण के संबंध में वर्तमान नियमों के परिपेक्ष्य में राज्य के मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा अवग...
यू.के. भ्रमण रहा सफल, 12500 करोड़ रूपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर हुआ करार : सीएम पुष्कर सिंह धामी

यू.के. भ्रमण रहा सफल, 12500 करोड़ रूपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर हुआ करार : सीएम पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखंड हलचल
यू.के. भ्रमण रहा सफल, 12500 करोड़ रूपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर हुआ करार : सीएम पुष्कर सिंह धामीमुख्यमंत्री कार्यालय में एक उत्तराखण्ड अप्रवासी सेल बनाया जायेगा- सीएम ब्रिटेन के पर्यटन मंत्री के साथ बैठक में उत्तराखण्ड और ब्रिटेन के बीच पर्यटकों की आवाजाही बढ़ाने के लिए कार्ययोजना के लिए बनी सहमति। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में मीडिया से औपचारिक वार्ता के दौरान यू.के. में विभिन्न प्रस्तावों पर हुए करार के बारे में दी जानकारी।नई दिल्ली: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यू.के. दौरे से नई दिल्ली आगमन के बाद मीडिया से औपचारिक वार्ता करते हुए कहा कि यू.के. में आयोजित विभिन्न बैठकों में राज्य में लगभग 12 हजार 05 सौ करोड़ रूपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर करार हुआ। उन्होंने कहा कि अपने अप्रवासी भाई-बहनों और उत्तराखंड सरकार के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित करने तथा उनके निवेश प्रस्तावों पर त...
भारत बन सकता है बूढों का देश, पढ़ें ये चौंकाने वाली रिपोर्ट…!

भारत बन सकता है बूढों का देश, पढ़ें ये चौंकाने वाली रिपोर्ट…!

उत्तराखंड हलचल
  भारत को युवाओं का देश कहा जाता है। लेकिन, एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बड़ा दावा किया गया है। ऐसा दवा, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। उसे दावे के अनुसार इस सदी के अंत तक भारत बूढ़ों का देश बन सकता है। देश में बूढ़ों की संख्या लगातार बढ़ रही है, उसके आधार पर यह दावा किया गया है। UNPF की “इंडिया एजिंग रिपोर्ट 2023” संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNPF) की ‘इंडिया एजिंग रिपोर्ट 2023’ में किया गया है. रिपोर्ट कहती है, भारत में तेजी से बुजुर्गों की आबादी बढ़ रही है. वर्तमान में भारत युवाओं की सबसे ज्यादा आबादी वाले देश में शामिल है, लेकिन बदलते आंकड़े बताते हैं कि यह तस्वीर बदल सकती है. 2050 तक 20.8 फीसदी रिपोर्ट के मुताबिक, वर्तमान में 60 साल से अधिक बुजुर्गों की संख्या करीब 15 करोड़ है. ये देश की आबादी का 10.5 फीसदी हिस्सा हैं. 2021 में 60 साल से अधिक उम्र वाले ...
कांग्रेस सेवादल कार्यकारिणी का ऐलान, इनको मिली जगह

कांग्रेस सेवादल कार्यकारिणी का ऐलान, इनको मिली जगह

उत्तराखंड हलचल
हरिद्वार: उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण महारा, प्रदेश प्रभारी मैडम प्यारी जान और प्रदेश कांग्रेस सेवा दल अध्यक्ष हेमा पुरोहित के निर्देशानुसार हरिद्वार महानगर कांग्रेस सेवादल की 33 सदस्यीय कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। सेवादल महानगर अध्यक्ष अश्विन कौशिक को को बनाया गया है। उनको प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है। इस कार्यकारिणी में सोशल मीडिया प्रभारी समेत कई नए युवाओं को भी मौका दिया है। कार्यकारिणी की लिस्ट को जारी करते हुए सेवादल प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित ने कहा की इस कार्यकारिणी में समाज के हर वर्ग एवं आयु के कार्यकर्ताओं को शामिल कर सेवादल को नई ऊर्जा देने का कार्य महानगर अध्यक्ष अश्विन कौशिक द्वारा किया गया है। जिसका परिणाम आगामी चुनावों में अवश्यदे खने को मिलेगा। बता दें कि अश्विन कौशिक एक ऑटोमोटिव इंजीनियर हैं और हरिद्वार के तीर्थ पुरोहित सम...