Author: Himantar

हिमालय की धरोहर को समेटने का लघु प्रयास
सरकारी  नौकरी : BEL में नौकरी पाने का मौका, इंटरव्यू के माध्यम से होगा चयन

सरकारी  नौकरी : BEL में नौकरी पाने का मौका, इंटरव्यू के माध्यम से होगा चयन

उत्तराखंड हलचल
सरकारी  नौकरी : BEL यानी की भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड की ओर से ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए कुल 120 पदों पर भर्ती निकाली गयी है। यह भर्ती विभिन्न ब्रांचेज के अंतर्गत की जाएगी। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं उनको बता दें इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है जो 15 अक्टूबर 2023 तक जारी रहेगी। योग्य उम्मीदवार National Apprenticeship Training Scheme (NATS) की ऑफिशियल वेबसाइट mhrdnats.gov.in या इस पेज पर नीचे उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।  इन स्टेप्स से करें अप्लाईअगर आप इस अप्रेंटिसशिप के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो सबसे पहले नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम (NATS) आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in पर जाएं। वेबसाइट के होम पेज पर Careers पर जाएं और उसके बाद RECRUITMENT – ADVERTISEMENTS के लिंक पर क्लि...
बादल फटने से तबाही, पुल बहे, घर गिरे, सेना के 23 जवानों समेत 50 से ज्यादा लापता

बादल फटने से तबाही, पुल बहे, घर गिरे, सेना के 23 जवानों समेत 50 से ज्यादा लापता

उत्तराखंड हलचल
सिक्किम में बादल फटने से भारी तबाही नजर आई, कहीं पुल बह गए तो कहीं घर, तो कहीं रास्ते भी नहीं बचे. सिक्किम के अलग-अलग जिलों से तकरीबन 50 लोगों के लापता होने की भी खबर है. इसमें 23 सेना के जवान भी शामिल हैं. बुधवार सुबह गंगटोक, ताशी, चोपल, पैकयोंग, रैंगपो समेत आसपास के सभी जिलों में हालात बेकाबू नजर आए, अनगिनत इमारतों को नुकसान पहुंचा और तकरीबन 6 घर बाढ़ में बह गए. वन विभाग का एक गेस्ट हाउस, दो सरकारी क्वार्टर, पुलिस चौकी भी बाढ़ से नहीं बच सका. तीस्ता में आई विकराल बाढ़ से सेना के कुछ कैंपों को भी नुकसान पहुंचा है.देर रात तकरीबन डेढ़ बजे बादल फटा था. इसके बाद लाचेन घाटी में अचानक बाढ़ आ गई. पानी का दबाव इतना बढ़ा की चुंगथांग बांध से पानी छोड़ना पड़ा. इससे हालात और विकराल हो गए और सिक्किम के ज्यादातर जिले इसकी चपेट में आ गए. हालात ऐसे थे कि तीस्ता नदी का जलस्तर 15 से 20 फीट बढ़ गया. इसस...
बचपन को जीवंत करती कहानियां

बचपन को जीवंत करती कहानियां

पुस्तक-समीक्षा
डॉ. अरुण कुकसाल बचपन में अपने बुर्जगों, शिक्षकों और दोस्तों से सुनी कहानियां, कथायें, किस्से, कवितायें, कहावतें और भी इसी तरह का बहुत कुछ हमारे अंतःमन में विराजमान वो धरोहरें हैं जो कभी फीकी नहीं होती हैं.   हमें अक्षरतः वो सब याद है जो हमारे अग्रजों ने हमें अनौपचारिक तरीके से बताया या सिखाया. और, जो किताबी ज्ञान हमने अपने स्कूल से लेकर विश्वविद्यालय तक की परीक्षाओं में उडेला उसका अब हमारी जीवन-चर्या में न अता है और न पता है.  वो परीक्षा वाले प्रश्न जीवन में विरले ही काम आये होंगे. पर, नुक्कड़ पर सुनी बातें और मित्रों के सुझाव आज भी असल जीवनीय शिक्षा के बतौर हमारे आस-पास ही हैं. शिक्षिका इंदु पंवार की इन छोटी-छोटी कहानियों को पढ़ते हुए मुझे अपने उस प्यारे गुरू जी का याद आयी जो अपनी सभी कक्षाओं के बच्चों को स्कूल में किताब लाने के लिए मना करते थे.  ऐसा, वो हम बच्चों पर अनावश्यक बोझ से राहत...
सीएम धामी ने एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय के राष्ट्रीय सांस्कृतिक उत्सव में किया प्रतिभाग

सीएम धामी ने एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय के राष्ट्रीय सांस्कृतिक उत्सव में किया प्रतिभाग

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को महाराणा प्रताप स्पोर्टस कॉलेज रायपुर में आयोजित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय के चौथे राष्ट्रीय सांस्कृतिक उत्सव 2023 में प्रतिभाग किया। नेशनल एजुकेशन सोसायटी फॉर ट्राइबल स्टूडेन्ट तथा स्टेट एकलव्य विद्यालय संगठन समिति उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में देश के 22 राज्यों से आए एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस) के छात्र एवं शिक्षकों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न राज्यों से आये छात्रों की उपस्थिति में यह उत्सव भारत की विविधता में सांस्कृतिक एकता का जश्न मनाने का एक मंच बन गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह चार दिवसीय आयोजन ईएमआरएस में शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों के सर्वांगीण विकास को गति देने के साथ एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना के अनुरूप है, जो निरंतर सांस्कृतिक जुड़ाव को बढ़ावा देगा, और समृद्ध भ...
सीएम धामी की अध्यक्षता में हुई जेल विकास बोर्ड की पहली बैठक, हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय

सीएम धामी की अध्यक्षता में हुई जेल विकास बोर्ड की पहली बैठक, हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में जेल विकास बोर्ड की पहली बैठक में कारागारों में श्रम में नियोजित बन्दियों के न्यूनतम मजदूरी दरों को बढ़ाने का निर्णय लिया गया। दैनिक पारिश्रमिक कुशल के लिए 67 रूपये से बढ़ाकर 85 रूपये, अर्द्धकुशल के लिए 52 रूपये से बढ़ाकर 65 रूपये और अकुशल के लिए 44 रूपये से बढ़ाकर 55 रूपये दिये जाने का निर्णय लिया गया। राज्य के सभी कारागारों में बेकरी यूनिट की स्थापना की जायेगी। 02 फरवरी 2023 को जिला कारागार देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा बेकरी यूनिट का शुभारंभ किया गया, इसके अच्छे परिणाम आने के बाद यह निर्णय लिया गया। बैठक में सम्पूर्णानन्द शिविर (खुली जेल) सितारगंज में अच्छी नस्ल की 10 गाय क्रय करने पर सहमति बनी। सम्पूर्णानन्द शिविर (खुली जेल) सितारगंज में शिविर की 05 बीघा भूमि पर विभिन्न प्रजाति के फलदार तथा औषधीय पौधों की...

श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज की छवि खराब करने वालों पर होगी बड़ी कानूनी कार्रवाई, जल्द बेनकाब होंगे साजिशकर्ता

उत्तराखंड हलचल
5 करोड़ की मानहानि का दावा करेगा श्री दरबार साहिब कोर्ट और पुलिस को गुमराह कर इस बार भू माफियों ने श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज के विरुद्ध रची है बड़ी साजिश जल्द बेनकाब होंगे साजिशकर्ता, सलाखों के पीछे जाएंगेदेहरादून: श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज और श्री दरबार साहिब की छवि को खराब करने वाले भूमाफियाओं और साजिशकर्ताओं के खिलाफ श्री दरबार साहिब प्रबंधन बड़ी कारवाई करने जा रहा है. पुलिस और कोर्ट को गुमराह कर कुछ भूमाफिया और साजिशकर्ताओं ने मिलकर इस बार श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज के खिलाफ कनखल हरिद्वार में बड़ी साजिश रची है. श्री महाराज जी का नाम इस्तेमाल कर श्री दरबार साहिब और श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज की छवि को खराब करने की कोशिश को गई है. इस घटनाक्रम से श्री दरबार से जुड़ी लाखों करोड़ों संगतों में भारी रोष व्याप्त है. श्री दरबार साहिब की विधि विशेषज्ञों की टीम न्याय...
पीएम मोदी के उत्तराखंड आगमन को लेकर मंत्री गणेश जोशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी

पीएम मोदी के उत्तराखंड आगमन को लेकर मंत्री गणेश जोशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी

उत्तराखंड हलचल
देहरादून। भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिथौरागढ़ दौरे को लेकर तैयारियां तेज करते हुए कार्यक्रम एवं जनसभा के प्रभारी और संयोजक बनाए है। इस दौरे को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि देवभूमि से लगाव को देखते हुए पार्टी कार्यकर्ता ही नहीं समस्त प्रदेशवासियों में उनके इस दौरे को लेकर उत्साह का माहौल है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के अनुशार, प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट के निर्देश पर संगठन ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 12 अक्तूबर के प्रस्तावित पिथौरागढ़ दौरे को लेकर तैयारियां को अंतिम रूप देना शुरु कर दिया है । जिसके तहत श्री भट्ट ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को पीएम दौरे के कार्यक्रमों एवं जनसभा को लेकर प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है । जिसके तहत वह इस प्रवास में कार्यकर्ताओं द्वारा उनके स्वागत से लेकर संगठन की भूमिका वाले तमाम गतिविधियों एवं जनसभा का समन्वय करेंगे...
जेल में खुलेगी बेकरी, गाय भी पालेंगे कैदी, मजदूरी  बढ़ी

जेल में खुलेगी बेकरी, गाय भी पालेंगे कैदी, मजदूरी बढ़ी

उत्तराखंड हलचल
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज सचिवालय में आयोजित जेल विकास बोर्ड की पहली बैठक में कारागारों में श्रम में नियोजित बन्दियों के न्यूनतम मजदूरी दरों को बढ़ाने का निर्णय लिया गया। बैठक में दैनिक पारिश्रमिक कुशल के लिए ₹67 रूपये से बढ़ाकर ₹85, अर्द्धकुशल के लिए ₹52 से बढ़ाकर ₹65 और अकुशल के लिए ₹44 रूपये से बढ़ाकर ₹55 दिये जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में राज्य के सभी कारागारों में बेकरी यूनिट की स्थापना का भी निर्णय लिया गया। बैठक में सम्पूर्णानन्द शिविर (खुली जेल) सितारगंज में अच्छी नस्ल की 10 गाय क्रय करने और 5 बीघा भूमि पर विभिन्न प्रजाति के फलदार और औषधीय पौधों की पौधशाला की स्थापना के लिए सहमति बनी। बैठक में निर्णय लिया गया कि कारागारों में निरूद्ध बन्दियों के कौशल विकास के लिए कौशल विकास विभाग द्वारा प्रशिक्षण दिया जायेगा। बन्दियों की रूचि एवं योग्यता के अनुसा...
दून में होगा छठा विश्व आपदा प्रबन्धन सम्मेलन, मुख्यमंत्री धामी ने बताया क्यों है खास

दून में होगा छठा विश्व आपदा प्रबन्धन सम्मेलन, मुख्यमंत्री धामी ने बताया क्यों है खास

उत्तराखंड हलचल
अमिताभ बच्चन सम्मेलन के होंगे ब्रांड एंबेसडर : मुख्यमंत्री धामी. आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में देश एवं दुनिया भर के विशेषज्ञों के बीच होगा मंथन. उत्तराखण्ड एवं अन्य हिमालयी क्षेत्रों की आपदा से जुड़ी चुनौतियों के समाधान के लिए विश्व स्तर पर किये जा रहे चिन्तन व प्रयासों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री सम्मलेन से पूर्व राज्य भर में आपदा प्रबन्धन के विशेष सत्रों का आयोजन किया जाएगा.देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय, देहरादून स्थित मीडिया सेंटर में 6वाँ वैश्विक आपदा प्रबन्धन सम्मेलन के सम्बन्ध में प्रेस वार्ता की। इस दौरान वैश्विक आपदा प्रबन्धन सम्मेलन के लिए अमिताभ बच्चन के वीडियो संदेश का प्रसारण भी किया गया। उन्होंने ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा 6वाँ विश्व आपदा प्रबन्धन सम्मेलन (6th World Congress on Disaster Management) दिनांक 28 नवंबर से 01...
भूकंप के झटकों से डोली धरती, दून से उत्तरकाशी और नैनीताल में तक महसूस किए गए झटके

भूकंप के झटकों से डोली धरती, दून से उत्तरकाशी और नैनीताल में तक महसूस किए गए झटके

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटकों से धरती डोल उठी। जानकारी के अनुसार करीब दो बजकर 52 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। राजधानी देहरादून समेत उत्तरकाशी से लेकर नैनीताल तक भूकंप के झटके मसूस किए। इससे पहले नेपाल से लगे इलाकों में भी झटके महसूस किए गए थे, जिनका केंद्र नेपाल में बताया गया। इतना ही नहीं दिल्ली-एनसीआर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि, कहीं से किसी तरह के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है। ...