Author: Himantar

हिमालय की धरोहर को समेटने का लघु प्रयास
द्रौपदी का डांडा-2 में दफन हो गई थी जिंदगी, एक साल बाद मिला पर्वतारोही का शव

द्रौपदी का डांडा-2 में दफन हो गई थी जिंदगी, एक साल बाद मिला पर्वतारोही का शव

उत्तरकाशी
उत्तरकाशी: पिपछले साल 4 अक्टबूर को एक ऐसा भीषण हादसा हुआ था, जिसमें पलक झपकते ही 27 पर्वतारोहियों की जान चली गई थी। उस हादसे में दो पर्वतारोही लापता थे। उन्हीं लापता पर्वतारोहियों में से एक का शव आज बर्फ के नीचे दबा मिला। जबकि, एक अब भी लापता है। द्रौपदी का डांडा-2 में हुआ ये भीषण हिमस्खलन हादसा नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (NIM) के इतिहास का सबसे बुरा हादसा है। इस हादसे ने निम को कभी ना भूलने वाला दिया। निम के 34 प्रशिक्षुओं का दल द्रौपदी का डांडा-2 चोटी आरोहण के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आ गया था जिसमें कुल 27 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, दो लोग उत्तराखंड से नौसेना में नाविक विनय पंवार व हिमाचल निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक वशिष्ट लापता चल रहे थे। एक शव मिला है, लेकिन अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को जिला अस्पताल उत्तरकाशी लाया जा रहा है। इस दर्दनाक हादसे में एवरेस्ट विजेता उत्तरकाशी की ब...
हरिद्वार: राइस मिल में मिला सरकारी चावल का जखीरा, कालाबाजारी का खुलासा!

हरिद्वार: राइस मिल में मिला सरकारी चावल का जखीरा, कालाबाजारी का खुलासा!

उत्तराखंड हलचल
हरिद्वार: उत्तराखंड में राशन कालाबाजारी कोई नई बात नहीं है। इस तरह के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं। इस बार राशन की कालाबाजारी को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। हरिद्वार में सरकारी राशन की कालाबाजारी का आलम यह है कि यहां प्राइवेट राइस मिल में सरकारी राशन के कई बोरियां बरामद की गई है। राइस मिल में सरकारी राशन के कालाबाजारी की चर्चाएं काफी दिनों से थी। लेकिन, किसी ने भी कार्रवाई की जहमत नहीं उठाई। इसकी सूचना जब एसडीएम अजयवीर सिंह ने लगी तो वो टीम के साथ राइस मिल में पहुंच गए। छापेमारी के दौरान मिल के गोदाम से भारी मात्रा में सरकारी चावल बरामद हुआ। एसडीएम ने बताया कि बहादराबाद स्थित प्रेम राइस में कालाबाजारी की सूचना मिली थी। जिसके बाद कार्रवाई की गई है। उक्त गोदाम को सीज कर दिया गया है। साथ थी संबंधित आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए ग...
हादसा : स्टूडेंट्स को अपनी कार से स्कूल ला रहे थे टीचर, 7 लोग घायल

हादसा : स्टूडेंट्स को अपनी कार से स्कूल ला रहे थे टीचर, 7 लोग घायल

अल्‍मोड़ा
अल्मोड़ा : अल्मोड़ा जिले के टाटिक के पास एक कार खाई में गिर गई। हादसे में 7 लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए बेस अस्पताल लाया गया है। इसमें एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकरी के अनुसार घायलों में कार चला रहे शिक्षक और उसमें सवार स्कूल के बच्चे घायल हो गए। पुलिस को सूचना मिली की आज सुबह टाटिक रोड अल्मोड़ा के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई है। जिसमें स्कूल के बच्चे सवार है। मौके पर पहुंची टीम ने स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को खाई से निकालकर सकुशल रेस्क्यू करते हुए उपचार के लिए एम्बुलेंस व प्राईवेट वाहनों से बेस चिकित्सालय अल्मोड़ा पहुचाया गया। घायलों का उपचार चल रहा है। जिसमें गंभीर रुप से घायल 1 बच्चे को ICU में भर्ती किया गया है। कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय मैथानी के अध्यापक प्रकाश चंद जोशी अपनी निजी कार से स्कूल के 7 बच्चों पीयूष...
डॉ. अशोक कुमार गुसाईं : सीमांत में भी सराही गई जिनकी सक्रियता और संजीदगी

डॉ. अशोक कुमार गुसाईं : सीमांत में भी सराही गई जिनकी सक्रियता और संजीदगी

संस्मरण
दिनेश रावत डॉ. अशोक कुमार गुसाईं जी! शिक्षा विभाग के एक ऐसे अधिकारी रहे जिनकी प्रशासनिक एवं अकादमिक समझ जितनी गहरी है, भाव-स्वभाव, कार्य व व्यवहार उतना ही सहज-सरल. कार्य एवं दायित्वों के प्रति सजग-समर्पित तथा शिक्षक अभिभावक व जन सामान्य के लिए सदैव सुलभ. ना समय की पाबंदी, ना पद का कोई मद. आप ना केवल स्वयं बेहतर करने के लिए पर्यत्नशील रहते थे बल्कि शिक्षकों को भी निरंतर प्रेरित—प्रोत्साहित करते रहते थे. आपकी पारखी नज़रें बहुत आसानी से काम करने और ना करने वालों को पहचान लेती थीं. फिर चाहे वह अतिदुर्गम में हों या अतिसुगम में. काम न करने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही तथा काम करने वालों को यथोचित मान-सम्मान-स​हयोग प्रदान करना आपकी विशिष्टता रही है. काम करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं आपकी जुबां पर होते थे और अवसर मिलने पर उनके प्रयासों की प्रशंसा भी करते थे. आपके इन सद्प्रयासों से न केवल सबंधिं...
श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज के विरुद्ध साजिश और झूठे आरोप लगाना निंदनीय: प्रेमचंद अग्रवाल

श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज के विरुद्ध साजिश और झूठे आरोप लगाना निंदनीय: प्रेमचंद अग्रवाल

देहरादून
देहरादून: कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने बुधवार को श्री दरबार साहिब में माथा टेका.उन्होंने श्री गुरु रामराय दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की व उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। केबिनेट मंत्री डा. प्रेम चंद अग्रवाल ने कनखल हरिद्वार में श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज पर लगे झूठे आरोपों की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि साजिशकर्ताओं का जल्द परदाफार्श होगा और उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा। बुधवार को केबिनेट मंत्री डा. प्रेम चंद अग्रवाल का काफिला श्री दरबार साहिब पहुंचा. श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार उनका स्वागत किया किया गया। केबिनेट मंत्री अग्रवाल ने कहा कि हरिद्वार में एक व्यक्ति द्वारा श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज पर जो आरोप लगाए हैं, वह निराधार हैं। श्री महाराज जी का व्यक्तित्व साधारण और सदैव दूसरों की...
फिर आया भूकंप, उत्तराखंड में महसूस किए गए झटके

फिर आया भूकंप, उत्तराखंड में महसूस किए गए झटके

उत्तराखंड हलचल
उत्तरकाशी: दो दिन पहले ही भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। अब एक बार फिर भूकंप के झटकों ने लोगों को दहशत में डाल दिया। लगातार आ रहे भूकंप के झटके बड़े खतरे की ओर इशारा कर रहे हैं, जिसको लेकर वैज्ञानिक कई बार चेतावनी भी जारी कर चुके हैं।आज सुबह 3 बजकर 49 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता 3.2 माफी गई है। भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी जिले में था, जिसकी गहराई धरती की भीतर 5 किलोमीटर बताई जा रही है। हालांकि नुकसान की कहीं से फिलहाल कोई खबर सामने नहीं आई है। ...
सीएम धामी की उपस्थिति में दिल्ली में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के रोड शो में 19385 करोड के हुए एमओयू, हजारों लोगों को मिलेंगे रोजगार के अवसर

सीएम धामी की उपस्थिति में दिल्ली में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के रोड शो में 19385 करोड के हुए एमओयू, हजारों लोगों को मिलेंगे रोजगार के अवसर

दिल्ली-एनसीआर
नई दिल्ली: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में बुधवार को नई दिल्ली में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2023 के रोड शो के अवसर पर विभिन्न संस्थाओं से 19385 करोड रुपए के एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। जिन संस्थाओं से इस अवसर पर MOU हस्ताक्षरित किए गए उनमें जेएसडब्ल्यू नियो एनर्जी से 15000 करोड रुपए तथा यथार्थ हॉस्पिटल ने चिकित्सा में, डीएस ग्रुप फ़ूड प्रोसेसिंग में , डिक्सन टेक्नोलॉजीज ने इलोक्ट्रॉनिक विनिर्माण तथा रेडिशन ग्रुप ने होटल व रिसोर्ट में ओबरोय ग्रुप , एस एल एम जी ने वेलनेस में, कोमयूस्म, TWI, BSS ने कुल 4385 करोड़ रूपये के एमओयू किये। एम ओ यू हस्ताक्षरित होने वाले संस्थानों में जेएसडब्ल्यू नियो एनर्जी रिन्यूएबल एनर्जी, यथार्थ हॉस्पिटल चिकित्सा, ओबेरॉय ग्रुप हॉस्पिटैलिटी इन्वेस्टमेंट , एस एल एम जी वेलनेस, डी एस ग्रुप फूड प्रोसेसिंग, डिक्सन टेक्नोलॉजीज,  इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण तथा...
गढ़वाली नाटक अपणु-अपणु सर्ग का सफल मंचन

गढ़वाली नाटक अपणु-अपणु सर्ग का सफल मंचन

कला-रंगमंच
सी एम पपनैंनई दिल्ली. 3 अक्टूबर की सायं मंडी हाउस स्थित एलटीजी सभागार मे उत्तराखंड के प्रवासियों की दिल्ली स्थित ख्यातिरत सांस्कृतिक संस्था 'दि हाई हिलर्स' ग्रुप द्वारा गढ़वाली, कुमांऊनी एवं जौनसारी भाषा अकादमी दिल्ली सरकार के संयुक्त तत्वाधान मे हरि सेमवाल निर्देशित व सुरेश नौटियाल एवं दिनेश बिजल्वाण द्वारा उत्तराखंड की पृष्ठभूमि मे‌ नवरचित गढ़वाली नाटक 'अपणु-अपणु सर्ग' का सफल मंचन खचाखच भरे सभागार मे किया गया. मंचित नाटक का श्रीगणेश गढ़वाली, कुमांऊनी एवं जौनसारी भाषा अकादमी दिल्ली सरकार सचिव संजय गर्ग तथा 'दि हाई हिलर्स' ग्रुप संस्था सदस्यों मे प्रमुख दिनेश बिजल्वाण, रमेश घिल्डियाल, रविंद्र रावत, राजेन्द्र चौहान, संयोगिता ध्यानी इत्यादि द्वारा दीप प्रज्वलित कर तथा नाटक रचयिता सुरेश नौटियाल द्वारा मंचित नाटक के संक्षिप्त सार के बावत अवगत करा कर किया गया.सीमित परिवेश मे मंचित न...
‘मेरो पहाड़’ में हरसिंह मनराल

‘मेरो पहाड़’ में हरसिंह मनराल

पुस्तक-समीक्षा
पुस्तक समीक्षाकृपाल सिंह शीलाप्रकृति प्रेमी हरसिंह मनराल जी का बचपन गाँवों में बीता है. पहाड़ से उनकी यादें जुड़ी हैं. उन्हें अपने गाँव से आज भी उतना ही लगाव, प्रेम है, जितना गाँव में निवासित लोगों के दिलों में है. पहाड़ की जड़ों से जुड़े दिल्ली प्रवासी श्री हरसिंह मनराल जी सहज सरल व मिलनसार प्रवृति के इंसान हैं. उनका सहज सरल व्यवहार आज भी लोगों को उनसे जोड़े रखता है. पहाड़ में बिताये बचपन की यादों को अपनी पुस्तक ‘मेरो पहाड़’ में एक पुराने संस्मरण के रूप में संजोने का अनूठा प्रयास है. ‘मेरो पहाड़’ पुस्तक में लिखे गये संस्मरण में पहाड़ की सुंदरता, प्राकृतिक संसाधन व जलश्रोत, ग्रामीण अंचलों के मेले, यात्रा वृतांत पहाड़ की जीवन शैली का बखूबी सजीव चित्रण प्रस्तुत किया है. ‘चार मास का बाँस’ संस्मरणात्मक लेख में श्री हरसिंह मनराल जी द्वारा अपने कष्टमय और अभावों भरे प्रारम्भिक जीवन का ...
सीएम धामी की उपस्थिति में उत्तराखण्ड सरकार और JSW नियो एनर्जी लिमिटेड के बीच 15 हजार करोड़ का MOU

सीएम धामी की उपस्थिति में उत्तराखण्ड सरकार और JSW नियो एनर्जी लिमिटेड के बीच 15 हजार करोड़ का MOU

देश—विदेश
जे एस डब्लयू नियो एनर्जी लिमिटेड द्वारा अल्मोड़ा में 1500 मेगावाट् के 2 पम्प स्टोरेज का विकास किया जाएगा योजना से 1000 लोगो को रोजगार के अवसर मिलेंगे इस योजना से एक बड़ी आबादी को पेयजल की आपूर्ति तथा कृषि के लिए सिंचाई की सुविधा मिलेगीनई दिल्ली: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में बुधवार को नई दिल्ली में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2023 के रोड शो के अवसर पर उत्तराखण्ड सरकार और जे एस डब्लयू नियो एनर्जी लिमिटेड के मध्य 15 हजार करोड़ का MOU किया गया। MOU के तहत अल्मोड़ा में 1500 मेगावाट के 2 पम्प स्टोरेज का विकास किया जाएगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड में पंप स्टोरेज प्लांट, सीमेंट, स्पोर्ट, ट्रेनिंग सेंटर, पेयजल, कुमाऊ के मंदिरों (मानसखंड मंदिर माला को CSR के तहत ) पुन:र्द्धार व सौंदर्यकरण के क्षेत्र में सहयोग की अपेक्षा की। MOU के तहत जे०एस० डब्ल्यू ...