Author: Himantar

हिमालय की धरोहर को समेटने का लघु प्रयास
दर्दनाक हादसा : चट्टान के नीचे दबा वाहन, 9 लोगों के मरने की आशंका!

दर्दनाक हादसा : चट्टान के नीचे दबा वाहन, 9 लोगों के मरने की आशंका!

उत्तराखंड हलचल
पिथारागढ़: पिथौरागढ़ से दर्दनाक खबर सामने आ रही है। पिथौरागढ़ के धारचूला-गुंजी मोटर मार्ग में थक्ती झरने के पास पहाड़ी से अचानक चलते वाहन पर चट्टान गिर गई। बताया जा रहा है कि उसके चपेट में आने से बोलेरो कैंपर दब गया। हादसे में चालक सहित नौ लोगों की दबकर दर्दनाक मौत की आशंका है। घटना की सूचना के बाद पुलिस, एसएसबी, सेना, एसडीआरएफ की टीम मौके पर घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। जिस स्थान पर घटना हुई है वह स्थान मालपा और पेलसिती झरने के बीच में स्थित है। बताया जा रहा है कि दिन में डेढ़ बजे जब कैंपर वाहन यात्रियों को लेकर धारचूला को लौट रहा था, तभी पहाड़ी से विशालकाय चट्टान जीप के ऊपर गिर गई। जीप नाबि गांव में होम स्टे चलाने वाले हरीश नबियाल की बताई जा रही है। जिस स्थान पर हादसा हुआ है उस क्षेत्र में भारतीय संचार कंपनियों का कोई नेटवर्क काम नहीं करता है। धारचूला-गुंजी मोटर मार्ग सड़क आवाजाही के लिहाज स...
केदारपुरी में जय श्री राम के नारों से हुआ मुख्यमंत्री योगी का स्वागत

केदारपुरी में जय श्री राम के नारों से हुआ मुख्यमंत्री योगी का स्वागत

उत्तराखंड हलचल
केदारनाथ: मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ ने रविवार को श्री केदारनाथ धाम पहुँच कर बाबा केदार के दर्शन एवं रूद्राभिषेक किया। उन्होंने भगवान केदारनाथ से विश्व में सुख समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना करते हुए बाबा केदारनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। तकरीबन दो घंटे के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान केदारपुर में लगातार जय श्री राम और हर-हर महादेव के नारे लगते रहे। जहां से भी मुख्यमंत्री योगी गुजरते वहां उनके अभिवादन को खड़े श्रद्धालु जयकारे लगाते। जवाब में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी श्रद्धालुओं का अभिवादन कर जय श्री राम एवं बाबा केदार के जयकारे लगाए। सीएम योगी आदित्यनाथ सुबह करीब दस बजे केदारनाथ हैली पैड पर पहुचें जहाँ केदारनाथ हैली पैड पर उनका स्वागत बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजय अजयेंद्र, जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रप्रयाग अमरदेई शाह, भाजपा जिला अध्यक्ष महावीर पंवार, केदार सभा, त...
नई रणनीति: लोकसभा चुनाव में विधायकों को मैदान में उतारेगी BJP!

नई रणनीति: लोकसभा चुनाव में विधायकों को मैदान में उतारेगी BJP!

उत्तराखंड हलचल
प्रदीप रावत 'रवांल्टा'देहरादून: BJP लोकसभा चुनाव की रणनीति को अंतिम रूप देने में जुटी है। मध्य प्रदेश में भाजपा ने बड़े नेताओं को मैदान में उतारकर सबको चौंका दिया। माना जा रहा है कि भाजपा की यह नई रणनीति है। इसी रणनीति के तहत भाजपा पांच राज्यों में होने वाले चुनावों में उतरी है। माना जा रहा है कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के साथ ही यह रणनीति 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भी आजमा सकती है। उत्तराखंड BJP में भी 2024 के लोकसभा चुनाव की रणनीतियों पर लगातार चर्चा हो रही है। BJP में अभी से नेता लोकसभा चुनाव के लिए लॉबिंग करते नजर आ रहे हैं। जहां अल्मोड़ा सीट से कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य सक्रिय नजर आ रही हैं। वहीं, टिहरी लोकसभा सीट से कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल अपना दावा पेश करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने बाकायदा पार्टी को बता भी दिया है कि वो टिहरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते है...
उत्तराखंड में मना परम्परागत फसलों एवं भोजन का उत्सव

उत्तराखंड में मना परम्परागत फसलों एवं भोजन का उत्सव

देहरादून
उत्तराखंड के परम्परागत फसलों एवं भोजन के उत्सव गढ़ भोज दिवस को उत्तराखंड के स्कूल, कालेजों, मेडिकल कॉलेज में वृहद रूप से मनाया गया। गढ़ भोज दिवस का मुख्य कार्यक्रम राजीव गांधी नवोदय विद्यालय ननुर खेड़ा में हिमालय पर्यावरण जड़ी बूटी एग्रो संस्थान जाड़ी, तत्व फाउंडेशन, आगाज फेडरेशन एवं पर्वतीय विकास शोध केंद्र के द्वारा आयोजित किया गया। इस बार राज्य सरकार के द्वारा स्कूल, कालेजों, स्वास्थ्य विभाग एवं विश्व विद्यालय को पत्र जारी कर अनिवार्य रूप से गढ़ भोज दिवस मनाने के निर्देश जारी किए गए थे।  गढ़ भोज दिवस के मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अपने संबोधन में कहा की कोदा, झंगोरा, कोणी जैसे  मोटे अनाज आज भारत ही नहीं पूरे विश्व में जाना जाने लगा है। जिसे कभी गरीबों का खाना माना जाता था। उत्तराखंड के परम्परागत भोजन को मुख्यधारा स...
युवाओं के लिए खुशखबरी, समूह ‘ग’ के 645 पदों पर आई भर्ती

युवाओं के लिए खुशखबरी, समूह ‘ग’ के 645 पदों पर आई भर्ती

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: युवाओं के लिए खुशखबरी, समूह ‘ग’ के 645 पदों पर आई भर्तीउत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है कि कृषि उद्यान और पशुपालन विभागों सहित अन्य विभागों में समूह ग के 645 पदों पर सीधी भर्ती की विज्ञप्ति जारी हो गई है लंबे समय से सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए यह अच्छा मौका है इस भर्ती पर भाग लेने वाले प्रतिभागियों के लिए जानकारी निम्न है।कृषि / उद्यान / पशुपालन विभागों हेतु समेकित (समूह ग ) परीक्षा -2023 विज्ञापन प्रकाशन की तिथि 07 अक्टूबर, 2023 ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अन्तिम तिथि – 27 अक्टूबर, 2023 (रात्रि 11:59:59 बजे तक) कृषि / उद्यान / पशुपालन विभागों हेतु समेकित (समूह ग ) परीक्षा- 2023 के अन्तर्गत कुल 645 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती द्वारा चयन हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र ( Online Application) आमंत्रित किए जाते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट psc.uk.g...
सीएम धामी ने मेजबानी के अवसर को बताया गर्व की बात, 49वीं अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस मे शामिल हुए गृहमंत्री अमित शाह

सीएम धामी ने मेजबानी के अवसर को बताया गर्व की बात, 49वीं अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस मे शामिल हुए गृहमंत्री अमित शाह

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एफ.आर.आई देहरादून में केन्द्रीय सहकारिता गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत करते हुए कहा कि 49वीं अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस की मेजबानी करने का अवसर उत्तराखण्ड को मिला, यह राज्य के लिए गर्व का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आगामी 25 वर्षों में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। जिसके लिए हर क्षेत्र में प्रगति करना जरूरी है। इसलिए पुलिस बलों की क्षमता के विकास हेतु इस प्रकार के आयोजन और भी महत्वपूर्ण हो जाते हैं। वर्तमान परिदृश्य में अपराध और अपराधी पारम्परिक प्रणालियों से काफी आगे निकल गये हैं, संगठित अपराध अधिक हो रहे हैं साथ ही साइबर क्राइम के मामलों में आर्टिफिशियल इन्टेलीजेन्स जैसी आधुनिकतम तकनीक का प्रयोग भी अपराधियों द्वारा किया जा रहा है। पुलिस बल को तकनीकी व मानसिक दक्षता के साथ उन्नत ...
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सीएम धामी संग उत्तराखंड में सहकारिता, आपदा प्रबंधन, गृह विभाग, वाइब्रेंट विलेज की समीक्षा की; लिए गए कई अहम निर्णय..

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सीएम धामी संग उत्तराखंड में सहकारिता, आपदा प्रबंधन, गृह विभाग, वाइब्रेंट विलेज की समीक्षा की; लिए गए कई अहम निर्णय..

उत्तराखंड हलचल
केंद्रीय गृह मंत्री ने राज्य के समस्त 670 पैक्स में कॉमन सर्विस सेंटर खोलने, जनऔषधि केंद्र खोलने को लेकर दिए निर्देशदेहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज देहरादून में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान कई अहम निर्णय लिए गए। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि राज्य के समस्त 670 पैक्स में कॉमन सर्विस सेन्टर खोले जाएं। इसके अलावा यह भी निर्णय लिया गया की राज्य के प्रत्येक जनपद में 5 पैक्स में प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र खोले जाएंगे। साथ ही प्रत्येक पैक्स में प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र खोले जाएंगे। यह भी तय हुआ कि राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक जिले में पांच पैक्स द्वारा जल जीवन मिशन योजना के तहत जलापूर्ति संचालन एवं रखरखाव का कार्य किया जाएगा। साथ ही पैक्स को पेट्रोल एवं डीजल पंप खोलने एवं गैस एजेंसी खोलने के लाइ...
CM धामी ने मध्य क्षेत्रीय बैठक के लिए केंद्रीय गृहमंत्री का जताया आभार, कही ये बात

CM धामी ने मध्य क्षेत्रीय बैठक के लिए केंद्रीय गृहमंत्री का जताया आभार, कही ये बात

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: मध्य क्षेत्रीय परिषद की नरेंद्र नगर में आयोजित बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित प्रतिभाग कर रहे अन्य महानुभावों का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस महत्वपूर्ण बैठक को उत्तराखण्ड में आयोजित किये जाने के लिये केंद्रीय गृह मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मध्य क्षेत्रीय परिषद केंद्र तथा राज्यों के मध्य आपसी सहयोग एवं समान प्रकार के मामलों में सेतु के समान है। परिषद आपसी विचारों एवं अनुभवों को साझा करने का भी सशक्त माध्यम है। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में उत्तराखण्ड से संबंधित कतिपय नीतिगत विषयों का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड का 71 प्रतिशत भूभाग वन क्षेत्र से आच्छादित है। राज्य की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण उत्तराखण्ड में अवस्थापना सुविधाओं के विकास तथा आवश्यक सेवाओं के सृजन में अन्य राज्यों की अपेक्षा लागत अधिक रहती है। उन्होंने...
साकार होता सपना : 2026 तक ब्यासी रेलवे स्टेशन तक पहुंचेगी ट्रेन

साकार होता सपना : 2026 तक ब्यासी रेलवे स्टेशन तक पहुंचेगी ट्रेन

उत्तराखंड हलचल
ऋषिकेश : ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना का काम काम तेजी से आगे बढ़ रहा रहा है। रेल विकास निगम ने दवा किया है की दिसंबर 2026 तक ब्यासी रेलवे स्टेशन तक ट्रेन पहुंच जाएगी। निगम का कहना है की रेल विकास निगम ने 127 किलोमीटर सुरंग बनाकर तैयार कर ली है। 60 फीसदी सुरंग पूरी तरह से तैयार हो चुकी है। निगम लिमिटेड के मुख्य परियोजना प्रबंधक अजीत सिंह यादव ने बताया कि देवप्रयाग और जनासू रेलवे स्टेशन का करीब 250 मीटर प्लेटफॉर्म सुरंग के अंदर बनेगा। सुरंगों और पुलों के ऊपर बैलास्टक ट्रैक(ट्रैक के नीचे सीसी) बनेगा। ऋषिकेश और मुरादाबाद में टनल कंट्रोल सेंटर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि खनन सामग्री ना मिलने से काम प्रभावित हो रहा है। सुरंग निर्माण के दौरान मिल रहे 20 फीसदी पत्थर को पीसकर उससे काम चलाया जा रहा है। जरूरी सामग्री मिलने पर काम और तेजी से किया जाएगा। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन की पूरी जानकारी ...
सीएम धामी ने मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक उत्तराखण्ड में आयोजित किये जाने के लिये केंद्रीय गृहमंत्री का जताया आभार

सीएम धामी ने मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक उत्तराखण्ड में आयोजित किये जाने के लिये केंद्रीय गृहमंत्री का जताया आभार

देहरादून
मुख्यमंत्री ने वैज्ञानिक आधार पर बरसाती नदियों को ग्लेशियर आधारित नदियों से जोड़ने के अभिनव प्रयासों पर दिया बल देहरादून: मध्य क्षेत्रीय परिषद की नरेंद्र नगर में आयोजित बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित प्रतिभाग कर रहे अन्य महानुभावों का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस महत्वपूर्ण बैठक को उत्तराखण्ड में आयोजित किये जाने के लिये केंद्रीय गृह मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मध्य क्षेत्रीय परिषद केंद्र तथा राज्यों के मध्य आपसी सहयोग एवं समान प्रकार के मामलों में सेतु के समान है। परिषद आपसी विचारों एवं अनुभवों को साझा करने का भी सशक्त माध्यम है। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में उत्तराखण्ड से संबंधित कतिपय नीतिगत विषयों का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड का 71 प्रतिशत भूभाग वन क्षेत्र से आच्छादित है। राज्य की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण उत्तराखण्ड मे...