
उत्तराखंड : PM मोदी ने CM धामी को फिर किया फोन, रेस्क्यू का लिया अपडेट
CM धामी ने कहा कि सभी को जल्द सुरक्षित निकाल लिया जाएगा।
PM मोदी ने CM धामी को फिर किया फोन, रेस्क्यू का लिया अपडेट।उत्तरकाशी : यमुनोत्री हाईवे पर सिलक्यारा सुंरग में फंसे सभी श्रमिक सुरक्षित हैं। रेस्क्यू टीम ने उन तक पहुंचाए गए एंडोस्कोपी प्लेक्सी कैमरे से सभी से बातचीत हुई है। इसका वीडियो और फ़ोटो भी जारी किए गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सभी को जल्द सुरक्षित निकाल लिया जाएगा। श्रमिकों और परिजनों को धैर्य बनाये रखने की जरूरत है। केंद्र और राज्य सरकार युद्धस्तर पर रेस्क्यू कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों को लेकर मंगलवार को मंगलमयी खबर आई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बचाव कार्य में जुटी टीम ने सोमवार रात को 6 इंच के पाइप से पका हुआ पौष्टिक खाना भेजने के बाद आज सुबह एक और बड़ी खुशखबरी दी है। बचाव दल ने सुरंग में फ...








