Author: Himantar

हिमालय की धरोहर को समेटने का लघु प्रयास
पहले कभी ऐसा नहीं देखा होगा…4 फुट जगह पर 3 मंजिला मकान, हर कोई हैरान

पहले कभी ऐसा नहीं देखा होगा…4 फुट जगह पर 3 मंजिला मकान, हर कोई हैरान

उत्तराखंड हलचल
वायरल खबर: आपने कम जगह पर अच्छे और आलिशान घर देखे होंगे। लेकिन, सवाल यह है कि कितनी कम जगह पर? कम से कम 50-60, 70-80 या फिर 90-100 गजब जमीन पर तो देखें ही होंगे। अब हम आपको एक ऐसे घर के बारे में बताते हैं, जिसके बारे में जानकर आप दंग रह जाएंगे। ऐसी मकान आपने शायद ही अपनी लाइफ में कभी देखा होगा। इस घर को लोग दुनिया का आठवां अजूबा तक कह रहे हैं। ये घर केवल 4 फुट जगह पर बनाया गया है। सोशल मीडिया पर ऐसे दो घरों का VIDEO खूब वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोगों की आंखे फटी की फटी रह गई हैं। लोगों को यकीन नहीं हो रहा कि आखिर इतनी कम जमीन में तीन मंजिला मकान कैसे बनाया जा सकता है। VIDEO में एक शख्स दोनों इमारतों को दिखाकर ये बताते हुए नजर आ रहा है कि ये दोनों मकान 4 फुट की जमीन पर बने हुए हैं। पहला मकान 4 फुट की जगह में 3 मंजिला मकान बनाया गया है जबकि दूसरा मकान दो फुट की जगह में दो मंजिला ...
उत्तरकाशी: डिग्री कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत हुई भाषण प्रतियोगिता

उत्तरकाशी: डिग्री कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत हुई भाषण प्रतियोगिता

उत्तराखंड हलचल
बड़कोट: राजेंद्र सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय बड़कोट में प्रभारी प्राचार्य डॉ. जगदीश चंद्र की अध्यक्षता में ईएलसी-स्वीप की ओर से मतदाता जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके तहत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय के छात्र- छात्राओं ने बढ़- चढ़कर प्रतिभाग किया। व प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान पर काजल बी.ए. तृतीय वर्ष, द्वितीय स्थान पर शिवानी बी.ए. तृतीय वर्ष और तृतीय स्थान पर आराधना बी.ए.तृतीय सेमेस्टर ने स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता से पूर्व नोडल अधिकारी दिनेश शाह के द्वारा छात्र- छात्राओं को मतदान से संबंधित जानकारी दी गई। उनके द्वारा छात्र-छात्राओं को बताया गया कि एक श्रेष्ठ राष्ट्र के निर्माण के लिए एक सुव्यवस्थित मतदान प्रणाली का होना अति आवश्यक है। जिसके लिए सभी को अपने मतदान का उचित प्रयोग करके एक सुदृढ़ सरकार का निर्माण करना चाहिए। ...
उत्तराखंड: डरा रहा कोरोना का नया वेरिएंट-JN.1, एडवाइजरी जारी

उत्तराखंड: डरा रहा कोरोना का नया वेरिएंट-JN.1, एडवाइजरी जारी

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: कोरोना दुनियाभर में एक बार फिर पैर पसारता हुआ नजर आ रहा है। दुनिया के कई देश में कोरोना के नए वेरिएंट ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। भारत में भी कोरोना के नए वेरिएंट के मामले सामने आने लगे हैं। इसकी गंभीरता को देखते हुए भारत सरकार ने सभी राज्यों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसके बाद राज्यों ने भी अब एडवाइजरी जारी करनी शुरू कर दी है। ऐसी ही एडवाइजरी कोरोना को लेकर उत्तराखंड में भी जारी की गई है।भारत सरकार के स्वास्थ्य सचिव की ओर जारी आदेश में कहा गया है कि पिछले कुछ दिनों में कुछ राज्यों में कोविड-19 के रोगियों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है। इसी कम में जनपद स्तर पर कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए निरंतर निगरानी की जानी अतिआवश्यक है। हालांकि, कोविड-19 के वेरिएंट JN.1 (BA.2.86.1.1) का कोई भी रोगी उत्तराखण्ड राज्य में रिपोर्ट नहीं हुआ है। एडवाइजरी  1. भारत सरकार द्वारा प्र...
उत्तराखंड: जल्द खुलेगा पिटारा, 5 हजार से ज्यादा पदों पर नौकरी का मौका

उत्तराखंड: जल्द खुलेगा पिटारा, 5 हजार से ज्यादा पदों पर नौकरी का मौका

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: आंगनबाड़ी केंद्र आने वाले दिनों में पांच हजार से अधिक महिलाओं के लिए रोजगार के द्वार खुलने वाले हैं। राज्य में 5120 मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों को आंगनबाड़ी केंद्र के रूप में उच्चीकृत करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इनमें प्रत्येक में एक-एक सहायिका की नियुक्ति की जाएगी। ऐसे में महिलाओं को नौकरी का मौका मिलने जा रहा है। महिला सशक्तीकरण और बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने विभागीय समीक्षा बैठक के बाद यह जानकारी दी। उन्होंने आंगनबाड़ी व मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ता और सहायिकाओं के रिक्त पदों का ब्योरा भी मांगा है। साथ ही इन पर नियुक्ति के संबंध में प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। मंत्री रेखा आर्या के अनुसार राज्य में संचालित 5120 मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों को आंगनबाड़ी केंद्रों के रूप में उच्चीकृत करने की केंद्र सरकार ने सहमति दे दी है। उम्मीद है कि इस माह के अंत तक केंद्...
उत्तरकाशी: यहां बेकरी में लगी भीषण आग, सामान जलकर राख

उत्तरकाशी: यहां बेकरी में लगी भीषण आग, सामान जलकर राख

उत्तराखंड हलचल
नौगांव: नौगांव बाजार में देर रात एक बेकरी में आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। जिला आपदा परिचालन केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात को फायर ब्रिगेड को आग लगने की सुचना मिली। जिसके बाद पुलिस व फायर ब्रिगेड तुरंत मौके पर पहुंच गई। लेकिन, आग विक्राल हो चुकी थी। स्थिति को देखते हुए  पुरोला से भी फायर टेंडर को बुलाया गया। जिसके बाद आग पर काबू पा लिया गया। जिस समय दुकान में आग लगी, मौके पर कोई मौजूद नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। दुकान विपिन कुमार पुत्र मगन लाल की बताई जा रही है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। ...
उत्तराखंड: स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत को टाटा मेमोरियल अवार्ड

उत्तराखंड: स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत को टाटा मेमोरियल अवार्ड

दिल्ली-एनसीआर
नई दिल्ली/देहरादून :  स्वास्थ्य विभाग उत्तराखंड को सोमवार को नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिष्ठित ‘जेआरडी टाटा मेमोरियल अवार्ड’ से नवाजा गया। यह अवार्ड उत्तराखंड को 42 विभिन्न स्वास्थ्य सूचकांकों में देश भर में बेहतर प्रदर्शन के लिए दिया गया जिसे चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने स्वयं ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि अवार्ड मिलने से स्वास्थ्य विभाग के कार्मिकों का मनोबल बढ़ने के साथ ही उनमें एक नई ऊर्जा का संचार भी होगा, जिससे भविष्य में स्वास्थ्य के क्षेत्र में राज्य में और बेतहर कार्य किये जा सकेंगे। नई दिल्ली में आयोजित जेआरडी टाटा मेमोरियल अवार्ड समारोह के मौके पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार विभिन्न योजनाओं से आम जनमानस को स्वास्थ्...
सरकारी नौकरी : नेवी में 900+ पदों पर भर्ती, आवदेन शुरू, ये है लास्ट डेट

सरकारी नौकरी : नेवी में 900+ पदों पर भर्ती, आवदेन शुरू, ये है लास्ट डेट

उत्तराखंड हलचल
भारतीय नौसेना (Indian Navy) नेवी  ने चार्जमैन, सीनियर ड्राफ्ट्समैन और ट्रेड्समैन मेट सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए भारतीय नौसेना सिविलियन प्रवेश परीक्षा (INCET) के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया आज से शुरू कर दी है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया आज, यानी 18 दिसंबर से शुरू हो गई है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर रात 11.59 बजे तक है। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य भारतीय नौसेना में कुल 910 रिक्तियों को भरना है।पदों की जानकारीचार्जमैन (गोला बारूद कार्यशाला और फैक्टरी) – 42 रिक्तियां सीनियर ड्राफ्ट्समैन (इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, कंस्ट्रक्शन, कार्टोग्राफिक और आर्मामेंट) – 258 रिक्तियां ट्रेड्समैन मेट (पूर्वी, पश्चिमी और दक्षिणी नौसेना कमान) – 610 रिक्तियांउम्मीदवारों को सलाह ...
लायन्स क्लब हल्द्वानी ने धूमधाम से मानया अपना रजत जयंती वर्ष

लायन्स क्लब हल्द्वानी ने धूमधाम से मानया अपना रजत जयंती वर्ष

नैनीताल
लायन्स क्लब (Lions Clubs) हल्द्वानी ने क्लब के 25 वर्ष (Silver jubilee) पूर्ण होने पर ‘उमंग’ के साथ उत्सव मनाया. इसका गठन 1998 में हुआ था. इन वर्षों में क्लब ने सदैव समाज हित के कार्य जैसे- पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल उत्थान एवं जनजारूकता जैसे कार्यक्रमों को आयोजित कर समाज में एक विशेष स्थान व सम्मान पाया है.कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ संस्था के विशिष्ठ अतिथियों एवं संस्था की प्रथम अध्यक्ष श्रीमती इन्दू अग्रवाल एवं वर्तमान अध्यक्ष श्रीमती रीता अग्रवाल द्वारा किया गया. कार्यक्रम का श्रीगणेश संस्था की सदस्य मेघा अग्रवाल द्वारा गणेश वंदना के साथ किया गया. संस्था के अध्यक्ष द्वारा संस्था के 25 वर्ष पूर्ण होने पर संस्था की गतिविधि रिपोर्ट पुस्तत की गई. तत्पश्चात संस्था के सदस्यों द्वारा विभिन्न कार्योक्रमों का आयोजन किया गया. जिसमें, सदस्य रूपम अग्रवाल द्वार...
किताब कौतिक अभियान: देवभूमि से उपजा एक रचनात्मक विचार

किताब कौतिक अभियान: देवभूमि से उपजा एक रचनात्मक विचार

साहित्‍य-संस्कृति
उत्तराखंड में “पढ़ने लिखने की संस्कृति” को बढ़ावा देने और राज्य के अनछुए पर्यटक स्थलों के प्रति लोगों का ध्यान आकर्षित करने के विचार के साथ कुछ रचनात्मक युवाओं ने साल 2022 के अंतिम दिनों में एक अनूठा प्रयोग किया. "किताब कौतिक" के नाम से शुरू किया गया यह प्रयोग अब एक अभियान का रूप ले चुका है. 24 और 25 दिसंबर 2022 को चंपावत जिले के छोटे से कस्बे टनकपुर में "किताब कौतिक" का यह विचार धरातल पर उतरा और पूरे देश में चर्चित हो गया. एक साल के भीतर कुमाऊं के सभी जिलों में “किताब कौतिक” के सात सफल आयोजनों के बाद पुनः दिसंबर 2023 में टनकपुर में ही "आठवां किताब कौतिक" होने जा रहा है. "किताब कौतिक" अभियान के मुख्य संयोजक हेम पंत ने बताया कि "आओ, दोस्ती करें किताबों से" के आह्वान के साथ यह पुस्तक मेला टनकपुर, बैजनाथ, चम्पावत, पिथौरागढ़, द्वाराहाट, भीमताल और नानकमत्ता जैसी जगहों में आयोजित हो चुका है. पर्य...
उत्तराखंड: पंडित जी को महिला यजमानों से हुआ प्यार, पंडिताइनों ने ऐसे किया खुलासा

उत्तराखंड: पंडित जी को महिला यजमानों से हुआ प्यार, पंडिताइनों ने ऐसे किया खुलासा

उत्तराखंड हलचल
हल्द्वानी से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिसने भी इसके बारे सुना, वह हैरान रह गया। पूजा-पाठ करने वाले दो पुजारी को महिला यजमानों से प्यार हो गया। घरों में पूजा करने गए दो पुजारियों ने वेद मंत्रों के पाठ के साथ ही तमाम अनुष्ठान संपन्न कराए। लगातार यजमानों के घर पर अनुष्ठान चलते रहे। इसी बीच दोनों पुजारियों को महिला यजमानों से प्रेम हो गया। बताया जा रहा है कि लंबे समय से उनका प्यार परवान चढ़ता गया। महिला यजमानों से उन पुजारियों के विवाहेत्तर संबंध शुरू हो गए थे। पुजारियों के हाव-भाव और बदलती दिनचर्या को देख उनकी पत्नियों को शक होने लगा था। आखिरकार पुजारियों की कलई खुली तो मामला पुलिस तक पहुंच गया। ये मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। महिला सेल पहुंचा मामला पुजारियों के प्रेम प्रसंग का मामला हल्द्वानी की पुलिस महिला सेल पहुंच गया था। शुक्रवार को पुलिस ने इस मामले में सभी पक्षों क...