Author: Himantar

हिमालय की धरोहर को समेटने का लघु प्रयास
लोक संस्कृति दिवस : रवांल्टी परिधानों में विद्यालय पहुंचे शिक्षक और छात्र-छात्राएं

लोक संस्कृति दिवस : रवांल्टी परिधानों में विद्यालय पहुंचे शिक्षक और छात्र-छात्राएं

उत्तराखंड हलचल
बड़कोट :  नौगांव ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज राजगढ़ी में स्व. इंद्रमणि बडोनी का जन्मदिवस “लोक संस्कृति दिवस” के रूप में बड़े धूम-धाम से मनाया गया। इस अवसर छात्र-छ्त्राओं के साथ ही शिक्षक भी पारंपरिक रवांल्टी परिधानों में विद्यालय पहुंचे। इस दौरान भाषण प्रतियोगिता, लोक गीत, कविता पाठ भी लोक भाषा रवांल्टी में किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य भगवान सिंह राणा, विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, अभिभावक संघ के अध्यक्ष सरदार सिंह रावत, SMC की अध्यक्ष रीना रावत समेत अन्य स्थानीय गण मान्य लोग व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इस मौके पर सभी ने अपनी संस्कृति, रीति-रिवाज, खान-पान और लोक भाषा को संरक्षित और संवर्धित करने का संकल्प लिया। ...
मूल निवास के लिए देहरादून की सड़कों पर उमड़ा सैलाब, हजारों लोग हुए शामिल

मूल निवास के लिए देहरादून की सड़कों पर उमड़ा सैलाब, हजारों लोग हुए शामिल

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: उत्तराखंड आंदोलन की यादें आज देहरादून की सड़कों पर एक बार फिर ताजा होती नजर आई। मूल निवास 1950 और भू-कानून की मांग को लेकर लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। इसके लिए सोशल मीडिया के जरिए एक अभियान चलाया गया था, जिसमें देहरादून आने का आह्वान किया गया था। जिस तरह से लोग दून पहुंचे, उसका अंदाजा सरकार को भी नहीं रहा होगा। इस रैली के जरिए सरकार को संदेश जरूर गया होगा।  अस्थाई राजधानी देहरादून में परेड ग्राउंड से लेकर कचहरी परिसर स्थित शहीद स्मारक तक लोगों का हुजूम उमड़ पाड़ा। जिस तरह से इस रैली में लोग राजनीतिक भावनाओं को छोड़कर शरीक हुए। उससे एक बात तो साफ है कि लोगों के मन में मूल निवास और भू-कानून को लेकर जबरदस्त गुस्सा है।रैली की खास बात यह रही कि इसमें जो भी शामिल हुए, सब अपनी मर्जी और अपने संसाधनों से पहुंचे थे। इस तरह का उत्साह लोगों में बहुत लंबे समय बाद देखने को मिला है। इस आंदोल...
शिक्षा विभाग से बड़ी खबर, सर्दियों की छुट्टियों में भी चलेगी पढ़ाई

शिक्षा विभाग से बड़ी खबर, सर्दियों की छुट्टियों में भी चलेगी पढ़ाई

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: शिक्षा विभाग से बड़ी खबर है। प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में एक जनवरी से सर्दियों की छुट्टियों पड़ रही हैं। लेकिन, इस दौरान उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए वर्चुअल क्लास जारी रहेंगी। समग्र शिक्षा के अपर राज्य परियोजना निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती ने इस संबंध में सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किया है। जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी निर्देश में कहा गया कि एक से 14 जनवरी तक विंटर कैंप का आयोजन छात्रहित में लिया गया है। इससे बोर्ड परीक्षाफल में सुधार होगा। निर्देश में कहा गया कि ऐसे हर स्कूल में जहां वर्चुअल कक्षाएं स्थापित हैं। इस अवधि में कक्षाएं खुली रहेंगी। जिनमें कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं को अंग्रेजी, भौतिक विज्ञान, गणित, रसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान विषय को पढ़ाया जाएगा, जबकि कक्षा 10वीं के छात्र-छात्राओं के विज्ञान, गणित व अंग्रेजी के प्र...
“हमारी विरासत और हमारी विभूतियां”, नौनिहाल होंगे ‘समृद्ध’

“हमारी विरासत और हमारी विभूतियां”, नौनिहाल होंगे ‘समृद्ध’

उत्तराखंड हलचल
दिनेश रावतएक नई पहल। एक नई पुस्तक। जिसके माध्यम से प्रदेश के नौनिहाल परिचित होंगे अपनी महान विरासत और विभूतियों से। जान पायेंगे अपने गौरवशाली इतिहास को। पहचान सकेंगे महत्वपूर्ण स्थलों को। परिचित होंगे अतीत की खट्टी-मीठी बातों-यादों से, पुरखों की शौर्य गाथाओं से। गीत-संगीत के अनहद नाद से लोक कथा-गाथाओं के संवाद से, बार-त्योहार पकवान से, परंपरागत परिधान से….! इन पुस्तकों से नौनिहाल ज्ञान से समृद्ध होंगे। वो अपने पुरखों को जान सकेंगे। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तराखंड के तत्वावधान में (18-22 दिसम्बर 2023) पांच दिनों तक अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन देहरादून के सभागार में इन्हीं विषयों पर खूब मंथन हुआ। साहित्य, संवाद एवं तकनीकी के माध्यम से प्रदेश के कोने-कोने तक पहुंचने का प्रयास किया गया।ताकि शेष न रहे कुछ भी। समेटा जा सके वह सब जो धरोहर है हम सब की। जिसे पढ़कर जान-पहचान...
IPS अधिकारियों के प्रमोशन, अरुण मोहन जोशी बने IG

IPS अधिकारियों के प्रमोशन, अरुण मोहन जोशी बने IG

उत्तराखंड हलचल
देहरादून :मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन की अध्यक्षता में भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की डीपीसी सम्पन्न हुई।डीपीसी में वर्ष 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी पुलिस उप महानिरीक्षक स्वीटी अग्रवाल, अरुण मोहन जोशी, अनंत शंकर ताकवाले तथा श्री राजीव स्वरूप को एक जनवरी 2024 से पुलिस महानिरीक्षक पद पर प्रमोशन देने का निर्णय लिया गया। स्वीटी अग्रवाल के प्रतिनियुक्ति पर होने के कारण उन्हें परफॉर्मा पदोन्नति प्रदान करने का निर्णय लिया गया। 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी पुलिस अधीक्षक सुखबीर सिंह को एक जनवरी 2024 से पुलिस उप महानिरीक्षक पद पर पदोन्नति प्रदान करने का निर्णय लिया गया। 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार और धीरेंद्र गुंज्याल को दिनांक एक जनवरी 2024 से सेलेक्शन ग्रेड प्रदान करने का निर्णय लिया गया। ...
नरेश नौटियाल ने स्टूडेंट्स को सिखाए पहाड़ी उत्पादों के व्यवसाय और मार्केटिंग के गुर

नरेश नौटियाल ने स्टूडेंट्स को सिखाए पहाड़ी उत्पादों के व्यवसाय और मार्केटिंग के गुर

उत्तरकाशी
पुरोला: भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद (Entrepreneurship Development Institute Of India) व उच्च शिक्षा विभाग उत्तराखंड सरकार के सहयोग से बर्फिया लाल जुवांठा स्नातकोत्तर महाविद्यालय पुरोला में देवभूमि उद्यमिता कैम्प की स्थापना और दो दिवसीय बूट कैम्प के प्रथम दिवस में भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद गुजरात के विशेषज्ञ गौतम कुमार, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एके तिवारी और कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. विनय नौटियाल, छात्र संघ के अध्यक्ष अजय और ऋतिक ने द्वीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया। प्रथम दिवस में छात्रों को उद्यमिता और विचारों को उद्यम में परिवर्तित और नये विचारों से रोजगार सृजन के बारे में विस्तार से बताया गया। छात्रों को व्यवसायिक कैनवास पर व्यवसायिक मॉडल बनाने के टिप्स दिये गए और छात्रों द्वारा व्यवसायिक विचारों का कैनवास तैयार किया गया। द्वितीय दिवस के अवसर पर मुख...

उत्तराखंड: कैबिनेट बैठक में हुए ये बड़े फैसले, एक क्लिक पर पढ़ें

उत्तराखंड हलचल
कैबिनेट बैठक खत्म हो गई है। देहरादून स्थित सचिवालय में हुई इस बैठक में धामी कैबिनेट ने कई बड़े फैसले लिए हैं। आइए आपको बताते हैं कि कैबिनेट में कौन से अहम फैसले लिए गए हैं। कैबिनेट के फैसलेपरिवहन निगम में 195 मृतक आश्रितों के पदों पर लगी रोक को हटाया। मुख्य सचिव एसएस संधु कर रहे कैबिनेट ब्रीफिंग परिवहन विभाग में मृतक आश्रितों को नियुक्ति का रास्ता हुआ साफ़,परिवहन निगम मे मृत आश्रितो के 95 पद फ्रीज किए गए थे उन्हें खोल दिया गया है। पैट्रोल पंप बनाने के नियम में किया गया। संशोधन,आवास विभाग से बड़ी खबर पेट्रोल पम्प की दूरी नाले से दूरी 5 मीटर कर दी गई है। यूसीसी के आदेशों को लेकर भी कैबिनेट में हुई चर्चा। कर्मचारियों के बीमा योजना में 100 रुपये से बड़ा कर 350 किया गया,कर्मचारी बीमा और बचत योजना मे कर्मचारियों का प्रीमियम बढ़ाया गया। मृतक आश्रितों को समूह ग के पदो पर नियुक्ति...
उत्तराखंड : कोटद्वार का जवान भी शहीद, गौतम कुमार ने दिया सर्वोच्च बलिदान

उत्तराखंड : कोटद्वार का जवान भी शहीद, गौतम कुमार ने दिया सर्वोच्च बलिदान

उत्तराखंड हलचल
कोटद्वार। जम्मू-कश्मीर के राजौरी-पुंछ इलाके में बृहस्पतिवार दोपहर में आतंकियों ने सर्च ऑपरेशन में कोटद्वार का लाल गौतम शहीद हो गया।आतंकवादियों ने गश्त पर निकले जवानों के काफिले पर हमला कर दिया था। जिसमें कोटद्वार के शिवपुर निवासी 28 वर्षीय सैनिक गौतम कुमार ने अपना सर्वोच्च बलिदान दे दिया। गौतम बीते शनिवार को ही कोटद्वार से छुट्टी काटकर अपनी ड्यूटी में वापस गये थे और अगले साल 11 मार्च को उनकी शादी होनी थी। शहीद के बड़े भाई राहुल कुमार नेबताया कि बृहस्पतिवार रात को 12 बजे भाई की यूनिट से फोन आया कि वे शहीद हो गये। तब से शहीद के घर में कोहराम मचा हुआ है। देश सेवा में शहादत देने वाले कोटद्वार निवासी राइफलमैन गौतम  वर्ष 2014 में गौचर से सेना में भर्ती हुए थे और इन दिनों 89 आर्म्ड रेजीमेंट में अपनी सेवाएं दे रहे थे। शहीद के बड़े भाई राहुल ने बताया कि दो साल पूर्व हुई पिता की मौत का गम अभी हल्क...
सौगात : टनकपुर-देहरादून के बीच दौड़ेगी वोल्वो, CM ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

सौगात : टनकपुर-देहरादून के बीच दौड़ेगी वोल्वो, CM ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

उत्तराखंड हलचल
चम्पावत : चम्पावत को आदर्श बनाए जाने की परिकल्पना के दृष्टिगत प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नित नए नए आयाम गढ़े जा रहे हैं। मुख्यमंत्री द्वारा चंपावत की जनता को एक और सौगात दी गयी है। अपने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत टनकपुर में शुक्रवार को *मुख्यमंत्री जी ने देहरादून को 42 सीटर वोल्वो बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिससे उत्तराखंड परिवहन निगम टनकपुर, चंपावत के बेड़े में दो वोल्वो बस शामिल हो गयी है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने बनबसा में जगबुड़ा पुल पर बस की विधिवत पूजा अर्चना की। ततपश्चात जगबुड़ा पुल से टनकपुर तक करीब आठ किमी वाल्वो में सफर किया। जनपद के सीमांत क्षेत्र टनकपुर और राजधानी देहरादून के बीच वोल्वो सेवा शुरू होने से लोगों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी। टनकपुर और नेपाल सीमा से लगे इलाकों के लोग अब वोल्वो बस से सीधे राजधानी देहरादून तक का सफर कर सकेंगे। इससे आवागमन सुगम होगा। शु...
क्रिसमस और थर्टी फर्स्ट पर नैनीताल आने वालों के लिए जरूरी खबर…

क्रिसमस और थर्टी फर्स्ट पर नैनीताल आने वालों के लिए जरूरी खबर…

नैनीताल
नैनीताल : अगर आप भी क्रिसमस और थर्टी फर्स्ट पर नैनीताल आ रहे हैं तोयने से पहले ये खबर जरूर पढ़ लें। कहीं ऐसा ना हो कि आपको वापस लौटाना पड़े। क्रिसमस और थर्टी फर्स्ट के मौके पर शहर में विशेष यातायात प्लान लागू रहेगा। भीतर के पार्किंग स्थल फुल होने के बाद पार्किंग वाले होटलों में एडवांस बुकिंग कराने वाले पर्यटक वाहनों को ही शहर में प्रवेश दिया जाएगा। हल्द्वानी समेत सरोवर नगरी नैनीताल में यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस ने कमर कस ली है।बाहर से आने वाले पर्यटकों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए पार्किंग आदि की व्यवस्था दुरूस्त की जा रही है। नैनीताल पुलिस केवल उन्हीं लोगों को अपने वाहन ले जाने की अनुमति देगी, जिन्होंने वहां रुकने लिए होटल की बुकिंग कराई होगी। वहीं बाइकर्स पर भी यही नियम लागू रहेगा। इसके अलावा थर्टी फर्स्ट के दिन नैनीताल में 70 फीसदी पार्किंग फुल हो जाने के बाद गाड़ियों को रूसी ब...