Author: Himantar

हिमालय की धरोहर को समेटने का लघु प्रयास
नरेश नौटियाल ने स्टूडेंट्स को सिखाए पहाड़ी उत्पादों के व्यवसाय और मार्केटिंग के गुर

नरेश नौटियाल ने स्टूडेंट्स को सिखाए पहाड़ी उत्पादों के व्यवसाय और मार्केटिंग के गुर

उत्तरकाशी
पुरोला: भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद (Entrepreneurship Development Institute Of India) व उच्च शिक्षा विभाग उत्तराखंड सरकार के सहयोग से बर्फिया लाल जुवांठा स्नातकोत्तर महाविद्यालय पुरोला में देवभूमि उद्यमिता कैम्प की स्थापना और दो दिवसीय बूट कैम्प के प्रथम दिवस में भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद गुजरात के विशेषज्ञ गौतम कुमार, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एके तिवारी और कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. विनय नौटियाल, छात्र संघ के अध्यक्ष अजय और ऋतिक ने द्वीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया। प्रथम दिवस में छात्रों को उद्यमिता और विचारों को उद्यम में परिवर्तित और नये विचारों से रोजगार सृजन के बारे में विस्तार से बताया गया। छात्रों को व्यवसायिक कैनवास पर व्यवसायिक मॉडल बनाने के टिप्स दिये गए और छात्रों द्वारा व्यवसायिक विचारों का कैनवास तैयार किया गया। द्वितीय दिवस के अवसर पर मुख...

उत्तराखंड: कैबिनेट बैठक में हुए ये बड़े फैसले, एक क्लिक पर पढ़ें

उत्तराखंड हलचल
कैबिनेट बैठक खत्म हो गई है। देहरादून स्थित सचिवालय में हुई इस बैठक में धामी कैबिनेट ने कई बड़े फैसले लिए हैं। आइए आपको बताते हैं कि कैबिनेट में कौन से अहम फैसले लिए गए हैं। कैबिनेट के फैसलेपरिवहन निगम में 195 मृतक आश्रितों के पदों पर लगी रोक को हटाया। मुख्य सचिव एसएस संधु कर रहे कैबिनेट ब्रीफिंग परिवहन विभाग में मृतक आश्रितों को नियुक्ति का रास्ता हुआ साफ़,परिवहन निगम मे मृत आश्रितो के 95 पद फ्रीज किए गए थे उन्हें खोल दिया गया है। पैट्रोल पंप बनाने के नियम में किया गया। संशोधन,आवास विभाग से बड़ी खबर पेट्रोल पम्प की दूरी नाले से दूरी 5 मीटर कर दी गई है। यूसीसी के आदेशों को लेकर भी कैबिनेट में हुई चर्चा। कर्मचारियों के बीमा योजना में 100 रुपये से बड़ा कर 350 किया गया,कर्मचारी बीमा और बचत योजना मे कर्मचारियों का प्रीमियम बढ़ाया गया। मृतक आश्रितों को समूह ग के पदो पर नियुक्ति...
उत्तराखंड : कोटद्वार का जवान भी शहीद, गौतम कुमार ने दिया सर्वोच्च बलिदान

उत्तराखंड : कोटद्वार का जवान भी शहीद, गौतम कुमार ने दिया सर्वोच्च बलिदान

उत्तराखंड हलचल
कोटद्वार। जम्मू-कश्मीर के राजौरी-पुंछ इलाके में बृहस्पतिवार दोपहर में आतंकियों ने सर्च ऑपरेशन में कोटद्वार का लाल गौतम शहीद हो गया।आतंकवादियों ने गश्त पर निकले जवानों के काफिले पर हमला कर दिया था। जिसमें कोटद्वार के शिवपुर निवासी 28 वर्षीय सैनिक गौतम कुमार ने अपना सर्वोच्च बलिदान दे दिया। गौतम बीते शनिवार को ही कोटद्वार से छुट्टी काटकर अपनी ड्यूटी में वापस गये थे और अगले साल 11 मार्च को उनकी शादी होनी थी। शहीद के बड़े भाई राहुल कुमार नेबताया कि बृहस्पतिवार रात को 12 बजे भाई की यूनिट से फोन आया कि वे शहीद हो गये। तब से शहीद के घर में कोहराम मचा हुआ है। देश सेवा में शहादत देने वाले कोटद्वार निवासी राइफलमैन गौतम  वर्ष 2014 में गौचर से सेना में भर्ती हुए थे और इन दिनों 89 आर्म्ड रेजीमेंट में अपनी सेवाएं दे रहे थे। शहीद के बड़े भाई राहुल ने बताया कि दो साल पूर्व हुई पिता की मौत का गम अभी हल्क...
सौगात : टनकपुर-देहरादून के बीच दौड़ेगी वोल्वो, CM ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

सौगात : टनकपुर-देहरादून के बीच दौड़ेगी वोल्वो, CM ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

उत्तराखंड हलचल
चम्पावत : चम्पावत को आदर्श बनाए जाने की परिकल्पना के दृष्टिगत प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नित नए नए आयाम गढ़े जा रहे हैं। मुख्यमंत्री द्वारा चंपावत की जनता को एक और सौगात दी गयी है। अपने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत टनकपुर में शुक्रवार को *मुख्यमंत्री जी ने देहरादून को 42 सीटर वोल्वो बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिससे उत्तराखंड परिवहन निगम टनकपुर, चंपावत के बेड़े में दो वोल्वो बस शामिल हो गयी है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने बनबसा में जगबुड़ा पुल पर बस की विधिवत पूजा अर्चना की। ततपश्चात जगबुड़ा पुल से टनकपुर तक करीब आठ किमी वाल्वो में सफर किया। जनपद के सीमांत क्षेत्र टनकपुर और राजधानी देहरादून के बीच वोल्वो सेवा शुरू होने से लोगों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी। टनकपुर और नेपाल सीमा से लगे इलाकों के लोग अब वोल्वो बस से सीधे राजधानी देहरादून तक का सफर कर सकेंगे। इससे आवागमन सुगम होगा। शु...
क्रिसमस और थर्टी फर्स्ट पर नैनीताल आने वालों के लिए जरूरी खबर…

क्रिसमस और थर्टी फर्स्ट पर नैनीताल आने वालों के लिए जरूरी खबर…

नैनीताल
नैनीताल : अगर आप भी क्रिसमस और थर्टी फर्स्ट पर नैनीताल आ रहे हैं तोयने से पहले ये खबर जरूर पढ़ लें। कहीं ऐसा ना हो कि आपको वापस लौटाना पड़े। क्रिसमस और थर्टी फर्स्ट के मौके पर शहर में विशेष यातायात प्लान लागू रहेगा। भीतर के पार्किंग स्थल फुल होने के बाद पार्किंग वाले होटलों में एडवांस बुकिंग कराने वाले पर्यटक वाहनों को ही शहर में प्रवेश दिया जाएगा। हल्द्वानी समेत सरोवर नगरी नैनीताल में यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस ने कमर कस ली है।बाहर से आने वाले पर्यटकों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए पार्किंग आदि की व्यवस्था दुरूस्त की जा रही है। नैनीताल पुलिस केवल उन्हीं लोगों को अपने वाहन ले जाने की अनुमति देगी, जिन्होंने वहां रुकने लिए होटल की बुकिंग कराई होगी। वहीं बाइकर्स पर भी यही नियम लागू रहेगा। इसके अलावा थर्टी फर्स्ट के दिन नैनीताल में 70 फीसदी पार्किंग फुल हो जाने के बाद गाड़ियों को रूसी ब...
बुरी खबर : आतंकी हमले में पांच जवान शहीद, गढ़वाल राइफल का नायक भी शामिल

बुरी खबर : आतंकी हमले में पांच जवान शहीद, गढ़वाल राइफल का नायक भी शामिल

उत्तराखंड हलचल
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में गुरूवार को हुए आतंकी हमले में सेना के पांच जवान शहीद हो गए। इनमें गढ़वाल राइल का एक जवान भी शामिल है। आतंकियों ने बफलियाज इलाके में सेना के दो वाहनों पर घात लगाकर हमला किया। हमले में पांच सैनिक शहीद हो गए, जबकि दो घायल हैं। दहशतगर्दों ने ग्रेनेड दागे, फिर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। दो जवानों के शव क्षत-विक्षत भी कर दिए गए हैं। कुछ जवानों के हथियार ले जाने की भी आशंका है। पाकिस्तान समर्थित पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट (PAFF) ने हमले की जिम्मेदारी ली है। हमले के तत्काल बाद जवानों ने मोर्चा संभालते हुए मुंहतोड़ जवाब दिया। मुठभेड़ देर रात तक जारी रही। जानकारी के अनुसार बफलियाज की ओर से 48 राष्ट्रीय राइफल्स के दो वाहन डेरा गली आ रहे थे। इनमें एक जिप्सी और दूसरा ट्रक था। राजोरी-थन्नामंडी-सुरनकोट रोड पर सावनी में घात लगाए आतंकियों ने पहले ग्रेनेड दागा। दोनों वाहनों के रुक...
दून का बड़ा बिजनेसमैन गिरफ्तार, CBI स्पेशल कोर्ट में पेशी

दून का बड़ा बिजनेसमैन गिरफ्तार, CBI स्पेशल कोर्ट में पेशी

उत्तराखंड हलचल
देहरादून :  CBI ने बड़ा एक्शन लिया है। धोखाधड़ी और जालसाजी के आरोप में बिजनेसमैन सुधीर विंडलास को CBI ने उनके तीन साथियों समेत गिरफ्तार कर लिया है। विंडलास पर राजपुर में बेशकीमती जमीनों को धोखे से बेचने का आरोप है। इस मामले में सरकार की संस्तुति पर CBI ने बिजनेसमैन  विंडलास समेत 20 लोगों के खिलाफ चार मुकदमा दर्ज किया था।सभी को CBI स्पेशल कोर्ट में पेश किया जा रहा है। जनवरी 2022 में देहरादून के एक बिजनेसमैन ने राजपुर थाने में सुधीर विंडलास और उनके परिजनों व कर्मचारियों के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज कराए थे। आरोप था कि विंडलास ने जमीनों के फर्जी दस्तावेज बनाकर उन्हें बेचा है। इसमें कई मृत लोगों को भी जिंदा दर्शाया गया था। जिनके स्थान पर अपने कर्मचारियों व साथियों को खड़ा किया गया था। इसके बाद एक मुकदमा पूर्व सैन्य अधिकारी ने दर्ज कराया।विंडलास पर इनकी जमीन हथियाने का भी आरोप है, बिजनेसमैन व...
CM के निर्देश भी नाकाफी, गड्ढा मुक्त नहीं हुई सड़कें

CM के निर्देश भी नाकाफी, गड्ढा मुक्त नहीं हुई सड़कें

अल्‍मोड़ा
अल्मोड़ा : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद भी अल्मोड़ा के मौलेखाल-देघाट में सड़कों में गड्ढे देखने को मिल रहे हैं। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन भेजा। सड़क को गड्ढा मुक्त करने की मांग पर सल्ट क्षेत्र के कई ग्रामीणों ने एसडीएम चंद्रशेखर के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। ग्रामीणों का कहना है कि जल्द सड़क ठीक नहीं हुई तो 30 दिसंबर को पैसिया बैंड पर मजबूरन प्रदर्शन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि सीएम ने 30 नवंबर तक प्रदेश की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए थे। लेकिन संबंधित विभाग के अधिकारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। आज भी सड़क बदहाल बनी हुई है। लेकिन, अधिकारियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। ...
फ्री होल्ड नजूल पट्टों की फिर होगी जांच, बच नहीं पाएंगे अतिक्रमण करने वाले

फ्री होल्ड नजूल पट्टों की फिर होगी जांच, बच नहीं पाएंगे अतिक्रमण करने वाले

उत्तराखंड हलचल
कोटद्वार : कोटद्वार में नियमावली की आड़ में गलत तरीके से फ्री होल्ड किए गए फुटपाथ के नजूल पट्टों की एक बार फिर से जांच होगी। इस मामले में आदेश जारी कर दिए गए हैं।सूचना आयोग के निर्देशों पर फुटपाथ पर अतिक्रमण चिन्हित किए गए थे ,और माननीय हाई कोर्ट नैनीताल ने उक्त अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए थे। मगर हाई कोर्ट के आदेश के बाद फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने के बजाय निगम के अधिकारियों द्वारा यह लडंगा लगा दिया गया था कि इसमें से कुछ लोगों के पट्टों को फ्री होल्ड करते समय उक्त फुटपाथ को भी फ्री होल्ड कर दिया गया है, ऐसे में उनको कैसे हटाया जाएगा ? जिस पर मुजीब नैथानी की शिकायत पर एक कमेटी का गठन वर्ष 2020 में किया गया और उक्त फुटपाथों पर अतिक्रमण की पुनः जांच की गई । जिसमें जांच अधिकारियों के द्वारा उल्लेखित किया गया कि नजूल नीति में स्पष्ट है कि किसी भी सार्वजनिक स्थल की भूमि नाली फुटपाथ आदि को फ्री ह...
उत्तराखंड : UCC पर CM धामी का बड़ा बयान, इस माह विशेष सत्र में करेंगे पेश

उत्तराखंड : UCC पर CM धामी का बड़ा बयान, इस माह विशेष सत्र में करेंगे पेश

उत्तराखंड हलचल
देहरादून : यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC)को लेकर सरकार ने बड़ा अपडेट दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का एक बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा है की UCC का ड्राफ्ट तैयार करने वाली कमेटी बहुत जल्द अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप देगी। CM धामी ने कहा है कि उस तैयार करने वाली ड्रॉप कमेटी से हमारी बात हुई है और उन्होंने कहा है कि जनवरी माह में अपनी रिपोर्ट दे देंगे। इसके बाद जनवरी के आखिरी हफ्ते या फरवरी माह में हम एक विशेष सत्र उसे पेश करेंगे।...