Author: Himantar

हिमालय की धरोहर को समेटने का लघु प्रयास
पहाड़ो की रानी मसूरी में आयोजित विन्टरलाईन कार्निवाल में पहाड़ी गानों पर जमकर थिरके पर्यटक, डीएम सोनिका ने आयोजित कार्यक्रमो का लिया जायजा

पहाड़ो की रानी मसूरी में आयोजित विन्टरलाईन कार्निवाल में पहाड़ी गानों पर जमकर थिरके पर्यटक, डीएम सोनिका ने आयोजित कार्यक्रमो का लिया जायजा

उत्तराखंड हलचल
देहरादून : पहाड़ो की रानी मसूरी में आज ‘विन्टरलाईन कार्निवाल-2023’ के दिन विभिन्न गतिविधि आयोजित की गई। मसूरी पंहुचे सैलानियों/पर्यटकों ने हाथीपांव में नेचर फोटोग्राफी प्रतियोगिता/ट्रेकिंग/बर्ड वाचिंग तथा जार्ज एवरेस्ट म्यूजियम विजिट का लुप्त उठाया। वहीं गांधी चौक में  वोमानिया बैंड तथा राघव बैण्ड की प्रस्तुति, के साथ ही लाईब्रेरी चौक पर होमगार्ड बैंड की प्रस्तुति ने सभी को मनमोहित किया।  इसके अतिरिक्त जय श्री नारायण क्लब मसूरी द्वारा गढवाल  संस्कृति लोक कला की की प्रस्तुति नेे सैलानियों/पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों को राज्य की लोक संस्कृति से परिचित कराते हुए अपनी ओर आकर्षित किया तथा शहीद स्थल पर तिब्बत सांस्कृतिक ग्रुप की प्रस्तुति एवं मीना बोहरा की संगीतमय प्रस्तुति का पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों ने लुप्त उठाया।गढवाल टैरेस में स्केटिंग प्रतियोगिता ने पर्यटकों को रोमांचित किया तथा ...
समाजसेवी रेखा माहेश्वरी के निधन पर शोक की लहर, गौ-सेवा आयोग के अध्यक्ष पंडित राजेंद्र अंथवाल समेत दिग्गज नेताओं ने जताया दुख

समाजसेवी रेखा माहेश्वरी के निधन पर शोक की लहर, गौ-सेवा आयोग के अध्यक्ष पंडित राजेंद्र अंथवाल समेत दिग्गज नेताओं ने जताया दुख

उत्तराखंड हलचल
कोटद्वार : पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में गढ़वाल सांसद की जिम्मेदारी उठा रहें तीरथ सिंह रावत के सांसद प्रतिनिधि प्रदीप गुप्ता की धर्मपत्नी रेखा माहेश्वरी के निधन से जनपद पौड़ी सहित बिजनौर में शोक की लहर फ़ैल गई हैँ. गुरुवार कों 53 वर्षीय रेखा माहेश्वरी कों सांस लेने में दिक्क़त के बाद जसपुर स्थित एक निजी नर्सिंग में भर्ती किया गया था,जहां इलाज के दौरान उनका निधन हों गया. शुक्रवार कों रेखा माहेश्वरी का कालागढ़ स्थित राम गंगा नदी के किनारे अंतिम संस्कार किया गया, प्रदीप गुप्ता के पुत्र मयंक गुप्ता नें अपनी मां की चिता कों मुखाग्नि दी.इस दौरान गौ-सेवा आयोग के अध्यक्ष पंडित राजेंद्र अंथवाल नें रेखा माहेश्वरी कों अपनी श्रद्धांजली देतें हुए कहा कि सामाजिक कार्यो में बढ़चढ़ कर हिस्सेदारी निभाने वाली रेखा माहेश्वरी के निधन से जों आघात लगा हैँ उसकी भरपाई नहीं हों सकती. उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्...
भिलंगना घाटी महोत्सव दिल्ली के लिए रवाना हुई भिलंगना की सांस्कृतिक टीम

भिलंगना घाटी महोत्सव दिल्ली के लिए रवाना हुई भिलंगना की सांस्कृतिक टीम

टिहरी गढ़वाल
दिल्ली में भिलंगना क्षेत्र की संस्था भिलंगना क्षेत्र विकास समिति (रजि) अपने 27 वर्ष पूर्ण होने पर दिल्ली में 31 दिसंबर को भिलंगना घाटी महोत्सव मनाने जा रही है. महोत्सव में भिलंगना घाटी के सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक सरोकारों से लोगों को सम्मानित करेगी, साथ ही महोत्सव में कवि सम्मेलन और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इस उपलक्ष में भिलंगना के कवियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ साथ सांस्कृतिक टीम को भी आमंत्रित किया गया है.भिलंगना घाटी के ही प्रसिद्ध रंगकर्मी, लेखक, कलाकार सोहन सिंह गुसाईं के द्वारा लिखित, गीत संगीतबद्ध की गई भाव नाटिका जीतू बगड़वाल का मंचन इस महोत्सव के आकर्षण का केंद्र रहेगा. भाव नाटिका का मंचन भिलंगना के निजी विद्यालय राइजिंग सन के निदेशक राजेंद्र चौहान के निर्देशन में किया जाएगा. जिसमे मुख्य भूमिका में प्रसिद्ध रंगकर्मी राजेंद्र सिंह कैंतुरा...
DM धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाभियान के सम्बन्ध में बैठक आयोजित, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

DM धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाभियान के सम्बन्ध में बैठक आयोजित, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

हरिद्वार
हरिद्वार : जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलक्ट्रेट में प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाभियान (पीएम-जनमन) के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी को बैठक में पीडी केएन तिवारी एवं समाज कल्याण अधिकारी टीआर मलेठा ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाभियान (पीएम-जनमन) के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी देते हुये बताया कि पीएम-जनमन योजना के अन्तर्गत विकासखण्ड बहादराबाद की तीन ग्राम पंचायतों-गैंडीखाता, लालढांग, रसूलपुर मीठीबेरी में प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत आवास विहीन परिवारों का जियो टैग के माध्यम से सर्वे किया गया, जिनमें से 401 परिवारों को चिह्नित करते हुये 225 परिवारों का सर्वे पूर्ण कर लिया गया है।बैठक में जिलाधिकारी ने पात्र लाभार्थियों को सरकार की इस योजना से मिलने वाली सुविधा के बारे में जानकारी ली तो अधि...
पिथौरागढ़ : गर्वाधार के पास वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने किये शव बरामद

पिथौरागढ़ : गर्वाधार के पास वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने किये शव बरामद

पिथौरागढ़
पिथौरागढ़ : जनपद पिथौरागढ़ के गर्वाधार के पास वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने किये शव बरामद। आज 29 दिसम्बर 2023 को  जिला नियंत्रण कक्ष, पिथौरागढ़ द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि गर्वाधार के पास एक वाहन खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमे रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है। उक्त सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीम उप निरीक्षक राम सिंह बोरा के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर एक बोलेरो वाहन UK05 CA 3021 जो कि नजम से गरुआ जा रहा था, अचानक रास्ते में अनियंत्रित होकर खाई में लगभग 150 मीटर नीचे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुऐ तत्काल रोप द्वारा खाई में उतरकर उक्त वाहन पहुँच बनाई। वाहन में 02 व्यक्ति सवार थे जिनकी मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी। SDRF टीम द्वारा दोनों व्यक्तियों के शवो को स्ट्रेचर के माध्यम से पैदल...
IIT रुड़की  में भू–विज्ञान पर आयोजित हुई राष्ट्रीय कार्यशाला,उत्कृष्टता के लिए प्रदान की गई ONGC विदेश ट्रॉफी

IIT रुड़की  में भू–विज्ञान पर आयोजित हुई राष्ट्रीय कार्यशाला,उत्कृष्टता के लिए प्रदान की गई ONGC विदेश ट्रॉफी

हरिद्वार
रूड़की : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की  (IIT) में आयोजित भू – विज्ञान पर राष्ट्रीय कार्यशाला 29 दिसंबर, 2023 को संपन्न हुई, जिसमें भू – विज्ञान के क्षेत्र में विभिन्न विषयों के व्यावसायिकों एवं शोधकर्ताओं की एक सफल सभा हुई।भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रूड़की द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम में अत्याधुनिक अनुसंधान प्रवृत्तियों पर चर्चा करने, अंतर्दृष्टि साझा करने व भू – विज्ञान के क्षेत्र में आगे की खोज के लिए प्रमुख क्षेत्रों की पहचान करने के लिए विशेषज्ञों को एक साथ लाया गया। कार्यशाला में पूर्ण वार्ता, मुख्य भाषण और कई मौखिक और पोस्टर प्रस्तुतियों सहित एक व्यापक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जो क्षेत्र में नवीनतम प्रगति का व्यापक अवलोकन प्रदान करता है।उद्घाटन दिवस की शुरुआत एमएसी ऑडिटोरियम, आईआईटी रूड़की में एक भव्य उद्घाटन कार्यक्रम के साथ हुई, जिसमें गणमान्य व्यक्ति, सम्मानित ...
उत्तराखंड के 144 चिकित्सालयों को मिलेगा कायाकल्प अवार्ड, 04 जनवरी को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत वितरित करेंगे पुरस्कार, चयनित चिकित्सालयों को बांटी जायेगी 203.5 लाख की धनराशि

उत्तराखंड के 144 चिकित्सालयों को मिलेगा कायाकल्प अवार्ड, 04 जनवरी को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत वितरित करेंगे पुरस्कार, चयनित चिकित्सालयों को बांटी जायेगी 203.5 लाख की धनराशि

देहरादून
देहरादून : राज्य सरकार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित क्वालिटी एश्यैरेंस कार्यक्रम के तहत प्रदेश के 144 राजकीय चिकित्सा इकाईयों का चयन वर्ष 2022-23 के कायाकल्प अवार्ड के लिये किया है। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के द्वारा नव वर्ष पर 4 जनवरी, 2024 को इन चिकित्सा इकाईयों को अवार्ड दिया जायेगा। जिसके लिये विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है।  सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि कायाकल्प अवार्ड का मूल्यांकन चिकित्सालयों के रख-रखाव, स्वच्छता, बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट, इंफेक्शन कंट्रोल प्रैक्टिसेज, हाइजीन प्रमोशन, पेशेंट फीडबैक आदि बिन्दुओं के आधार पर किया जाता है। जिसके तहत वर्ष 2022-23 के लिये सूबे की 144 चिकित्सा इकाईयों का चयन किया गया है। जिनमें 10 जिला चिकित...
द्रुत ऐप के संबंध में हुआ कार्यशाला का आयोजन

द्रुत ऐप के संबंध में हुआ कार्यशाला का आयोजन

उत्तराखंड हलचल
कोटद्वार । डॉ पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल हिमालयन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार में नागरिक सुरक्षा एवं होमगार्ड विभाग देहरादून द्वारा लागू किये गये एक बेहद कारगर एवं मददगार द्रुत एप की जानकारी के सम्बन्ध में महाविद्यालय की महिला उत्पीड़न निवारण समिति के तत्वावधान में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य वक्ता निर्मल जोशी, जिला कमांडेंट होमगार्ड पौड़ी ने बताया कि आपके परिवार के लिए, आपके रिश्तेदारों के लिए, आपके पास-पड़ोस या फिर सामान्य जनमानस के लिए डायल-112 और 108 एम्बुलेंस सेवा से भी तेज गति से कार्य करने वाला यह ऐप आपको वर्तमान और भविष्य मे होने वाली घटनाओं व दुर्घटनाओं से राहत एवं बचाव का कार्य करेगा । उन्होंने द्रुत एप को इंस्टॉल करने हेतु आवश्यक लिंक उपस्थित छात्र छात्राओं एवं महाविद्यालय स्टाफ के साथ साझा किया तथा इसकी प्रयोग विधि के बारे में विस्तार से बताया।...
UKPSC, मई 2024 तक की परीक्षाओं की तारीखें तय, यहां देखें

UKPSC, मई 2024 तक की परीक्षाओं की तारीखें तय, यहां देखें

उत्तराखंड हलचल
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) की ओर से वर्ष 2024 में होने वाले एग्जाम्स के लिए वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया गया है। यूकेपीएससी एग्जाम कैलेंडर 2024 UKPSC की ऑफिशियल वेबसाइट www.psc.uk.gov.in पर  उपलब्ध है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा आप इस पेज से भी वर्ष 2023-24 में होने वाले एग्जाम डेट्स की जानकारी हासिल कर सकते हैं और इसी अनुसार अपनी भर्ती तैयारियों को अंजाम दे सकते हैंइन तारीख में आयोजित होंगी परीक्षा सहायक कृषि अधिकारी परीक्षा 2023 (समूह ग): 7 जनवरी 2024 पशु चिकित्साधिकारी (ग्रेड 2) परीक्षा 2023: 21 व 22 फरवरी 2024 व्यवस्थाधिकारी परीक्षा 2023: 3 मार्च 2024 प्रयोगशाला सहायक, विधि विज्ञान प्रयोगशाला परीक्षा 2023: 31 मार्च 2024 सहायक सांख्यिकीय अधिकारी परीक्षा 2023: 7 अप्रैल 2024 फोरमैन अनुदेशक परीक्षा 2023: 12 मई 2024 औषधि निरी...
CM हेल्पलाइन पर 11,175 शिकायतों का समाधान, इस विभाग से लोग सबसे ज्यादा परेशान

CM हेल्पलाइन पर 11,175 शिकायतों का समाधान, इस विभाग से लोग सबसे ज्यादा परेशान

उत्तराखंड हलचल
देहरादून : मुख्यमंत्री उत्तराखंड ने 23 फरवरी 2019 को जनता की सहूलियत के लिए सीएम हेल्पलाइन 1905 का देहरादून में उद्घाटन किया था, जिसका मकसद यह था की जनता को अपनी समस्याओं के समाधान के लिये दूर दराज के छेत्रों से मुख्यमंत्री कार्यालय या सचिवालय के चक्कर ना काटने पड़ें जिससे जनता के समय और धन दोनों की बचत होगी तथा जनता घर बैठे ही सरकार तक विभागों की समस्या ऑनलाइन या फ़ोन पर बता सकेगी. इसके लिए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने वेबसाइट cmhelpline.uk.gov.in , मोबाइल एप CM HELPLINE UTTRAKHAND   और टोलफ्री फ़ोन नंबर 1905 जनता के लिये शुरू किया था जिसमे अधिकारीयों को शिकायत प्राप्त होते ही 7 दिन के भीतर शिकायत पर कार्यवाही शुरू करना अनिवार्य है. लांच करने के कुछ समय बाद से ही जनता की शिकायतों का समाधान होने लगा है.सीएम हेल्पलाइन में उत्तराखंड के 3900 अधिकारीयों को जोड़ दिया गया है जिसमे L1 (ब्...