Author: Himantar

हिमालय की धरोहर को समेटने का लघु प्रयास
उत्तरकाशी के सुप्रसिद्ध माघ मेले “बाड़हाट कु थौलू” का शुभारंभ

उत्तरकाशी के सुप्रसिद्ध माघ मेले “बाड़हाट कु थौलू” का शुभारंभ

उत्तराखंड हलचल
उत्तरकाशी : आज से प्रारंभ हो गया है। पारंपरिक रूप से ‘बाड़ाहाट का थौलू‘ नाम से आयोजित होने वाले इस मेले के मौजूदा आयोजन का शुभारंभ कंडार देवता एवं हरि महाराज सहित अन्य लोक देवी-देवताओं की डोलियों एवं प्रतीकों के सानिध्य में गंगोत्री क्षेत्र के विधायक सुरेश चौहान ने किया।माघ मेले के शुभारंभ पर विश्वनाथ मंदिर से जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण की आगवानी में गंगा-यमुना कलश शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर बाड़ाहाट पट्टी के अधिपति कंडार देवता की डोली, बाड़ागड्डी पट्टी के आराध्य देव हरि महाराज के ढोल व डोली के साथ ही खंडद्वारी देवी, नागणी देवी, राज-राजेश्वरी देवी, नागराजा देवता सहित अनेक लोक देवताओं की डोलियों व प्रतीकों ने गंगा-स्नान करने के बाद नगर के प्रमुख मंदिरों का भ्रमण करने के बाद रामलीला मैदान में माघ मेले के उद्घाटन समारोह में भाग लिया। रामलीला मैदान में देवडोलियों व मेलार्थियों के...

उत्तराखंड : ना बारिश ना बर्फबारी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट…

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: मौसम ठंड का कहर बरपा रहा है। बिना बारिश और बर्फबारी के लोग ठंड ठिठुर रहे हैं। पाला पड़ने और कोहरे के कारण बीमारियां भी लोगों को जकड़ रही हैं। इस बीच मौसम विभाग के अनुसार अगले 16 जनवरी तक ठंड से निजात मिलती हुई नजर नहीं आ रही है। मौसम विभाग ने मैदानों में शीतलहर, घने कोहरे और पहाड़ी इलाकों में पाला पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह के मुताबिक हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में 16 जनवरी तक शीत दिवस रहने की संभावना है। बुजुर्गों, बच्चों और गर्भवती महिलाओं को अतिरिक्त सर्तकता बरतने की जरूरत है। हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर समेत देहरादून, पौड़ी और नैनीताल के मैदानी इलाकों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। 17 जनवरी को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों में 3000 मीटर ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। डॉ. ब...
उत्तराखंड : हाईकोर्ट पहुंचा सरकारी स्कूलों का ये मामला

उत्तराखंड : हाईकोर्ट पहुंचा सरकारी स्कूलों का ये मामला

उत्तराखंड हलचल
नैनीताल : उत्तराखंड शिक्षा विभाग में स्कूलों में प्रधानाचार्यों की भारी कमी है। इस कमी को दूर करने के लिए भर्ती को लेकर सरकार द्वारा एक फॉर्मूला तैयार किया गया था। लेकिन इसका विरोध होने के बाद ये मामला अब हाईकोर्ट तक पहुंच गया है। जिसके बाद अब एक बार फिर से भर्ती का मामला लटक गया है। सरकारी स्कूलों में प्रधानाचार्य के बड़े स्तर पर पद रिक्त चल रहे हैं। जिसको लेकर शिक्षा मंत्री से लेकर शिक्षा विभाग गंभीर तो नजर आया लेकिन जो नियमावली प्रधानाचार्य के पदों को भरने को लेकर बनाई गई है उसमें कुछ कमी शिक्षक निकल रहे हैं। जिसके चलते ये मामला अब हाईकोर्ट की चौखट पर पहुंच गया है। प्रधानाचार्य के पदों को भरने को लेकर सरकार के द्वारा नई नियमावली बनाई गई है, जिसको मंजूरी भी मिल चुकी है। अभी तक उत्तराखंड में प्रधानाचार्य के पदों पर शत-प्रतिशत प्रमोशन होते थे। लेकिन अब बड़े स्तर पर प्रधानाचार्य के पदों पर...
उत्तराखंड : भू-माफिया का करनामा, जिंदा महिला को कागजों में मार डाला और बेच दी जमीन…

उत्तराखंड : भू-माफिया का करनामा, जिंदा महिला को कागजों में मार डाला और बेच दी जमीन…

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: राजधानी देहरादून में भू-माफिया किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं। कसी की जमीन किसी को बेचने के मामले आए-दिन सामने आते रहते हैं। जमीनों के फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीनों का बड़ा मामला पिछले दिनों सामने आया था। रजिस्ट्रार कार्यालय में दस्तावेजों से छेड़छाड़ कर जमीनों को खुर्द-बुर्द करने वाले गैंग का खुलासा हुआ था। मामले में की लोग जेल भी जा चुके हैं। बावजूद माफिया सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं।  ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। फर्जी दस्तावेज तैयार कर भू-माफिया ने महिला को मृत दिखाकर उनकी जमीन किसी और को बेच डाली। मामले में राजपुर थाना पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में विशाल थापा निवासी लच्छीवाला ने बताया कि उनकी माता शीला थापा उर्फ शांति थापा के नाम पर जाखन में कुछ दुकानें हैं। कुछ दुकानें उनके नाम पर हैं जबकि कुछ में वह हिस्सेदार हैं। ...

उत्तराखंड : मदन मोहन डुकलाण के कविता संग्रह “तेरी किताब छौं” का विमोचन

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: गढ़वाली लिखवार मदन मोहन डुकलाण की कविता संग्रह “तेरी किताब छौं” का विमोचन किया गया। विमोचन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि दून विश्व विद्यालय की कुलपति सुरेखा डंगवाल ने कहा कि इस तरह की पुस्तकें हमें अपनी लोक भाषा के संरक्षण के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने कहा कि इस कविता संग्रह में अपने आसपास की चीजों को बहुत ही शानदार ढंग से पेश किया गया है। कार्यक्रम के अध्यक्ष गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि मदन मोहन डुकलान गढ़वाली कविताओं की विरासत को अच्छे से आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि तेरी किताब छौं कविता संग्रह में मदन मोहन डुकलाण ने उन बातों  से कविताओं में ढाला है। उन्होंने कहा कि खास बात यह है कि मदन छोटी-बड़ी बातों को अपनी कविता का हिस्सा बनाते हैं। विशिष्ट अतिथि समजासेवी कांग्रेस प्रदेश महासचिव कवींद्र इष्टवाल ने कहा कि अपनी लोकभाषा के संरक्षण और संवर्धन इस तरह के प्रयास अहम और सर...
उत्तराखंड : पहाड़ के इन 4 गांवों में आने-जाने वालों पर रोक, ऐसा पहले कभी नहीं सुना होगा

उत्तराखंड : पहाड़ के इन 4 गांवों में आने-जाने वालों पर रोक, ऐसा पहले कभी नहीं सुना होगा

उत्तराखंड हलचल
चमोली : देवभूमि उत्तराखंड में अपनी मान्यताओं के लिए जानी जाती है। देव मान्यताओं का यहां अक्षरशः पालन किया जाता है। देवभूमि की यही बातें इसे ख़ास बनाती हैं। हर गांव के कुछ ना कुछ रीति-रिवाज होते हैं। ऐसी ही मान्यता चमोली की उर्गम घाटी की भी है। यहां चार गांवों में खुशहाली, अच्छी फसल और स्वस्थता के लिए 60 सालों में एक बार अनुष्ठान कराया जाता है। इस दौरान गांव की सीमाओं को तरह सील कर दिया जाता है। पूजा के दौरान ना तो कोई बाहर से गाँव में आ सकता है और ना ही कोई गांव से बाहर जा सकता है।60 साल में एक बार होने वाली ये पूजा चार दिनों तक चलेगी। इस दौरान पूजा-अर्चना निर्विघ्न चले इसके लिए चारों गांवों की सीमाओं को जित चावल व अन्य अनाज से मंत्रों के जरिए लक्ष्मण रेखा खींचकर बंद कर दिया जाता है। जितने दिनों तक पूजा चलेगी उतने दिनों तक कोई भी यहां नहीं जा सकेगा। उर्गम घाटी के डुंग्री, बरोसी और जोश...
उत्तराखंड: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, PCS अधिकारियों के ट्रांसफर, देखें आदेश

उत्तराखंड: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, PCS अधिकारियों के ट्रांसफर, देखें आदेश

उत्तराखंड हलचल
देहरादून : शासन ने कई PCS अधिकारियों के तबादला सूची जारी की है। कई बड़े अधिकारियों के पदों में शासन ने आज फेरबदल कर दिया, जिसकी सूची जारी कर दी गई है। सभी अधिकारियों को तत्काल तैनाती स्थल पर ज्वॉइन करने के निर्देश दिए गए हैं। शासन ने छह अफसरों के प्रभार में बदलाव किया है। PCS  अधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी को डिप्टी क्लेक्टर पौड़ी बना दिया गया है। जबकि PSC अधिकारी युक्ता मिश्रा को डिप्टी क्लेक्टर देहरादून से डिप्टी क्लेक्टर पौड़ी बनाया गया है। कार्मिक एवं सतर्कता विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।  राहुल कुमार गोयल को नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश से हटाया गया ह,उन्हें गढ़वाल मंडल के आयुक्त कार्यालय में सम्बद्ध किया गया। शैलेश सिंह नेगी को डिप्टी कलेक्टर टिहरी की जिम्मेदारी से हटाते हुए नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश की जिम्मेदारी दी । चतर सिंह चौहान को डिप्टी कलेक्टर उत्तरकाशी ...
सरकारी नौकरी : शुरू कर दें तैयारी, शिक्षा विभाग में 10 हजार पदों पर होगी भर्ती!

सरकारी नौकरी : शुरू कर दें तैयारी, शिक्षा विभाग में 10 हजार पदों पर होगी भर्ती!

उत्तराखंड हलचल
देहरादून : राज्य में सरकारी नौकरी का इन्तजार कर रहे युवाओं के लिए 2024-2025 शुभ साबित होने वाला है। शिक्षा विभाग नें 10 हजार विभिन्न पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। शिक्षा मंत्री ने इसके लिए विभागीय अधिकारीयों को निर्देश दे दिए हैं। वित्तीय वर्ष 2024-25 में विभिन्न संवर्ग के दस हजार पदों को भरने का लक्ष्य रखा गया है। जिसकी कसरत विभागीय अधिकारियों ने शुरू कर दी है। प्राथमिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा व समग्र शिक्षा के अंतर्गत विभिन्न संवर्ग के रिक्त पदों को भरने के लिये शिक्षा मंत्री ने दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने प्राथमिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा के अंतर्गत विभिन्न संवर्गों के रिक्त पदों का विवरण अधिकारियों से तलब किया। शिक्षा मंत्री ने बताया कि विद्यालयी शिक्षा के अंतर्गत बेसिक से लेकर माध्यमिक तक लगभग ...
उत्तराखंड : 22 जनवरी को ड्राई डे घोषित

उत्तराखंड : 22 जनवरी को ड्राई डे घोषित

उत्तराखंड हलचल
देहरादून : 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी। राम लाला की विराजमान होने के उपलक्ष्य में उत्तराखंड में उत्सव मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की 14 से 22 जनवरी तक सांस्कृतिक उत्सव आयोजित किए जाएंगे। CM धामी ने सचिवालय में अधिकारीयों के साथ बैठक के दौरान यह निर्देश दिए। सीएम धामी ने निर्देश दिए कि 22 जनवरी को राज्य में ड्राई डे घोषित किया जाए। इस दिन शराब की बिक्री नहीं होगी। इसके साथ ही वृद्धाश्रमों, नारी निकेतन, कुष्ठाश्रम, अनाथालयों, अस्पतालों में भी सांस्कृतिक उत्सव के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।CM धामी ने कहा सभी जनपदों में मंदिरों, घाटों, प्रतिष्ठानों, शहरों में बड़े स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया जाए। सभी जिलाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि यह कार्यक्रम केवल सरकारी कार्यक्रम तक सीमित न रहे। इसमें महिला मंगल दल, युवक मंगल दल, स्वयं सहायता समूहों...
उत्तराखंड : अक्षत वितरण टोली पहुंची CM आवास

उत्तराखंड : अक्षत वितरण टोली पहुंची CM आवास

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: सीएम आवास में अक्षत वितरण टोली के सदस्यों द्वारा राम मंदिर, अयोध्या से लाए गए पूजित अक्षत, राम मंदिर का चित्र और निमंत्रण पत्र मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेंट किए।सीएम धामी ने कहा कि भगवान राम आगामी 22 जनवरी को अयोध्या धाम में नव्य-दिव्य मंदिर में विराजमान होंगे। जिसके अंतर्गत पूरे देश में धूमधाम से अक्षत कलश यात्रा संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को हम सब प्रभु रामलला को भव्य मंदिर में विराजमान होते हुए देखेंगे।...