उत्तरकाशी: धनवीर रावत बने व्यापार मंडल के अध्यक्ष

उत्तरकाशी: व्यापार मंडल बड़कोट की आम बैठक आहूत की गई। बैठक में व्यापारी हितों के मसलों पर चर्चा की गई। साथ ही व्यापार मंडल का चुनाव भी संपन्न कराया गया। सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव सम्पन्न हुए।

अध्यक्ष पद पर ‌ धनवीर रावत अध्यक्ष को चुना गया। इससे पहले भी धनवीर रावत व्यापार मंडल में अहम भूमिका निभाते आए हैं। व्यापारियों के हित में होने वाली हर लड़ाई में मजबूती से खड़े नजर आते हैं।

कार्यकारिणी में सोहन गैरोला को महामंत्री, सुनील मनवाल कोषाध्यक्ष और प्रकाश राणा उपाध्यक्ष चु‌ने गए। मनजीत रावत, जय सिंह राणा, मनोज अग्रवाल और प्रदीप असवाल को उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष चुना गया सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *