Tag: weather

आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज

आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज

उत्तराखंड हलचल
देहरादून: प्रदेश भर में आज सोमवार को भी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय इलाकों के साथ मैदानों में हल्की बारिश के आसार हैं। जबकि, 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। मौसम ने रविवार की सुबह करवट ली जिससे पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानों में बारिश हो गई। यह बदलाव इस साल दूसरी बार हुआ है। इससे पहाड़ से लेकर मैदान तक ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। बारिश-बर्फबारी के चलते प्रदेशभर में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। फरवरी की शुरुआत बारिश-बर्फबारी के साथ हुई थी। एक दिन मौसम साफ रहने के बाद चार फरवरी को फिर मौसम बदला तो सुबह से बारिश और बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया। राजधानी दून में सुबह से शुरू हुई बारिश दिन में कई बार रुक-रुककर होती रही। जिसके चलते दून का अधिकतम तापमान पांच डिग्री की कमी के साथ 16.4 डिग्री स...
बदला मौसम का मिजाज, यहां हुई बर्फबारी, आज के लिए भी अलर्ट

बदला मौसम का मिजाज, यहां हुई बर्फबारी, आज के लिए भी अलर्ट

उत्तराखंड हलचल
देहरादून : मौसम ने करवट बदल ली है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही साबित हुआ। आज सुबह तड़के गंगोत्री और यमुनोत्री धाम सहित आस-पास के इलाकों में बर्फबारी हुई। वहीं, निचले क्षत्रों में बारिश हुई। मैदानी इलाकों की बात करें तो कई जगह हल्का कोहरा छाया हुआ है। देहरादून समेत पहाड़ों की रानी मसूरी, धनोल्टी में हल्की धूप है, लेकिन ठंडी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के ने आज प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान जारी किया है। इसके लिए मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई है। तापमान की बात करें तो दून का अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री रहने के आसार हैं।...
उत्तराखंड : करवट बदलेगा मौसम, पहाड़ों में हो सकती है बारिश और बर्फबारी

उत्तराखंड : करवट बदलेगा मौसम, पहाड़ों में हो सकती है बारिश और बर्फबारी

उत्तराखंड हलचल
देहरादूनः  मौसम करवट बदने वाला है। प्रदेशभर में 31 जनवरी और एक फरवरी को बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके लिए मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि देहरादून समेत पौड़ी, नैनीताल, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में सुबह के समय हल्का कोहरा छाने की संभावना है। 31 जनवरी को प्रदेश भर में गर्जन और बिजली चमकने के साथ बारिश होने के आसार हैं। जबकि पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। ऐसा ही हाल फरवरी के शुरुआत में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा, पश्चिमी विक्षोभ के बढ़ने से बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इससे तापमान पर भी असर पड़ेगा। हालांकि आने वाले दिनों में सामान्य तापमान में ज्यादा गिरावट दर्ज नहीं की जाएगी। ...