
9 साल बाद भी नहीं बनी सड़क: खनेड़ा गांव के ग्रामीणों में आक्रोश, सरकारी कार्यक्रमों के बहिष्कार की चेतावनी
नीरज उत्तराखंडी, बड़कोट (उत्तरकाशी)ग्राम पंचायत खनेड़ा के ग्रामीणों ने लंबे समय से लंबित सड़क निर्माण कार्य को लेकर गहरा रोष व्यक्त किया है। गांव में आयोजित एक बैठक में ग्रामीणों ने प्रशासन और सरकार के प्रति नाराजगी जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री घोषणा के तहत स्वीकृत मोटर मार्ग का निर्माण कार्य नौ वर्ष बाद भी शुरू नहीं हो पाया है। इसके चलते ग्रामीण आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष करने को मजबूर हैं।
ग्राम प्रधान संगीता रावत की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। वक्ताओं ने बताया कि वर्ष 2018 में मुख्यमंत्री घोषणा के तहत खनेड़ा गांव के लिए मोटर मार्ग स्वीकृत हुआ था। ग्रामीणों को उम्मीद थी कि सड़क बनने से गांव की कनेक्टिविटी सुधरेगी और शिक्षा, स्वास्थ्य व कृषि से जुड़ी समस्याओं में राहत मिलेगी, लेकिन वर्षों बाद भी निर्माण कार्य धरातल पर नहीं उतर सका है...
