Tag: Uttarkashi education news

मोरी ब्लॉक में औचक निरीक्षण का असर: तीन शिक्षक सस्पेंड, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप

मोरी ब्लॉक में औचक निरीक्षण का असर: तीन शिक्षक सस्पेंड, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप

उत्तरकाशी
 हिमांतर ब्यूरो, मोरी/उत्तरकाशीजिले के मोरी ब्लॉक के सुदूरवर्ती विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था की वास्तविक स्थिति जानने के लिए किए गए औचक निरीक्षण में शिक्षा विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। निरीक्षण के दौरान तीन शिक्षक अनुपस्थित पाए गए, जिन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। वहीं एक शिक्षा मित्र से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। जांच में समग्र शिक्षा अभियान की धनराशि के उपयोग में अनियमितताएं भी सामने आई हैं, जिससे विभाग में हड़कंप मच गया है।दरअसल, बीते सप्ताह मोरी क्षेत्र के एक विद्यालय में एक शिक्षक के नशे की हालत में होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामला सामने आने के बाद जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शिक्षा व्यवस्था की सघन जांच के निर्देश दिए। इसके तहत मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कोठियाल के नेतृत्व में विभागीय टीम ने मोरी ब्लॉक के दूरस्थ विद्यालयों का औचक निरी...