
खास खबर : उत्तराखण्ड गौरव सम्मान हेतु आवेदन आमंत्रित, 30 अगस्त तक करें आवेदन
हिमांतर ब्यूरो, उत्तरकाशीउत्तराखण्ड शासन ने वर्ष 2026 के लिए प्रतिष्ठित "उत्तराखण्ड गौरव सम्मान पुरस्कार" हेतु पात्र व्यक्तियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह सम्मान उन महानुभावों को प्रदान किया जाएगा, जिनके उत्कृष्ट कार्यों से उत्तराखण्ड का नाम राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ हो, राज्य की प्रतिष्ठा बढ़ी हो अथवा जिन्होंने राज्य के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया हो।
जिला प्रशासन के अनुसार शासन के निर्देशानुसार इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रारूप पर आवेदन करना होगा। आवेदन पत्र में अंकित तथ्यों का जिलाधिकारी से सत्यापन कराने के बाद इसे सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग, उत्तराखण्ड शासन, सचिवालय परिसर, सुभाष रोड, देहरादून-248001 के पते पर भेजना होगा।आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। जिला प्रशासन ने जनपद के पात्र व्यक्तियों, संस्...
