
जौनसार-बावर की बेटी डॉ. मोनिका राणा बनीं तमिलनाडु के तेनकासी की कलेक्टर
2018 बैच की IAS अधिकारी ने संभाली तमिलनाडु के तेनकासी जिले की कलेक्टर की जिम्मेदारी, इससे पहले तिरुनेलवेली नगर निगम की पहली महिला आयुक्त के रूप में दे चुकी हैं सेवाएंनीरज उत्तराखंडीजौनसार-बावर, 1 नवंबर 2026। उत्तराखंड के जौनसार-बावर क्षेत्र के नाडा गांव की बेटी डॉ. मोनिका राणा ने अपनी प्रशासनिक उपलब्धियों से प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। वर्ष 2018 बैच की तमिलनाडु कैडर की आईएएस अधिकारी डॉ. राणा ने 29 अक्टूबर 2026 को तमिलनाडु के तेनकासी जिले की नई कलेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण किया। इससे पहले वह तिरुनेलवेली नगर निगम की आयुक्त के पद पर कार्यरत थीं।डॉ. मोनिका राणा की यह उपलब्धि जौनसार-बावर जैसे पर्वतीय क्षेत्र की युवा पीढ़ी, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणादायक है। नाडा गांव से निकलकर देश के दूसरे छोर पर प्रशासनिक सेवा में अपनी पहचान बनाने तक का उनका सफर मेहनत, लगन और दृढ़ संक...
