Tag: IGNCA

हिमालयी संस्कृति के संरक्षण हेतु लेखक गाँव और IGNCA ने किया समझौता

हिमालयी संस्कृति के संरक्षण हेतु लेखक गाँव और IGNCA ने किया समझौता

दिल्ली-एनसीआर
  देश के पहले लेखक गाँव और आईजीएनसीए, नई दिल्ली के बीच सांस्कृतिक एवं शोध सहयोग हेतु एमओयू पर हस्ताक्षरहिमांतर ब्यूरो, नई दिल्लीइंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (IGNCA), नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में हिमालय की सांस्कृतिक चेतना, साहित्य, कला और लोकविरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कार्यरत देश के पहले लेखक गाँव, देहरादून तथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के मध्य सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं शोध संबंधी सहयोग को लेकर एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस पहल को भारतीय संस्कृति, साहित्य, कला और विरासत के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। आईजीएनसीए के डीन (प्रशासन) प्रो. रमेश गौड़ ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि भारत की सांस्कृतिक विरासत का वास्तविक स्वरूप उसकी लोक परंपराओं, साह...