
खुशखबरी: साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, फ्रीज रकम वापस पाने के लिए गृह मंत्रालय ने शुरू किया MRM पोर्टल
हिमांतर ब्यूरो, देहरादून/नई दिल्लीसाइबर धोखाधड़ी के मामलों में पीड़ितों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से गृह मंत्रालय के भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) के अंतर्गत नया मनी रिस्टोरेशन मॉड्यूल (MRM) पोर्टल शुरू किया है। इस पोर्टल के माध्यम से साइबर अपराध के पीड़ित अब घर बैठे अपनी फ्रीज (होल्ड) की गई धनराशि वापस पाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।एसटीएफ उत्तराखंड के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अब पीड़ितों को अपनी धनराशि वापस पाने के लिए विभिन्न कार्यालयों और बैंकों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन, सरल और पारदर्शी बनाया गया है।
कौन कर सकता है आवेदन
एमआरएम पोर्टल पर केवल वही व्यक्ति आवेदन करने के पात्र होंगे जिन्होंने साइबर धोखाधड़ी की शिकायत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल या हेल...
